- Home
- छत्तीसगढ़
- - सूरजपुर की दुकानों में ग्राहकों से की सीधी बातचीत, जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकररायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के विभिन्न दुकानों का भ्रमण कर ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी से आमजन को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ की जानकारी दी और कहा कि यह कदम लोगों की आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया गया है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार आम जनता के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर GST में भारी कमी की है। GST में कमी से लोगों की रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएँ अब और भी किफायती हो गई हैं। यह पहल गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।जागरूकता के लिए लगाए गए स्टीकरग्राहकों ने भी मंत्री से बातचीत करते हुए अपनी संतुष्टि जाहिर की। एक ग्राहक ने कहा कि अब बाजार में सामान की कीमतें पहले से कम हैं, जिससे परिवार की ज़रूरतें पूरी करने में सहूलियत हो रही है। वहीं छोटे व्यापारियों ने भी बताया कि इससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है और बिक्री में सकारात्मक असर देखी जा रही है।जागरूकता अभियान के तहत दुकानों में विशेष स्टीकर लगाए गए, ताकि आम लोग GST में कमी से मिलने वाले फायदों से अवगत हो सकें। मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि वे भी अपने आस-पास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विधायक श्री भुलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अंचलों को बैंकिंग सहित सभी सीएससी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।मंत्री श्रीमती राजवाड़े सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस बैठक में जिले के सभी सरपंचों एवं सीएससी द्वारा अधिकृत वीएलई (Village Level Entrepreneur) उपस्थित रहे।बैठक में चर्चा की गई कि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं, बिजली बिल भुगतान, पेंशन व बीमा योजनाएं, आधार व अन्य शासकीय योजनाओं की सेवाएं सीधे पंचायत स्तर पर उपलब्ध होंगी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीणों की समय और संसाधन की बचत के साथ-साथ उन्हें डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सरपंचों और वीएलई से अपील की कि वे पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुँचाएँ।बैठक में विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- 0- कलेक्टर ने शॉल भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर किया स्वागतमहासमुंद. अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक किया गया, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। भारतीय टीम में विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा अमित कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी, महक शर्मा ने शानदार खेल जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन कर टीम ने लगातार मैच जीताकर फाइनल तक पहुंचाया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी गई। इंडिया टीम ने पहले मैच में ईरान को 70-67 अंकों से हराया, इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81-69 से हराया, इंडिया ने समोआ को 71-54 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में इंडिया ने इंडोनेशिया को 65-53 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप फाइनल मैच में इंडिया ने ईरान के साथ मैच खेला जिसमें पहले क्वार्टर में इंडिया ने 17 एवं ईरान ने 13 अंक बनाए। दूसरे क्वार्टर में इंडिया एवं ईरान दोनों ने 32-32 अंकों के साथ बराबरी पर रही, तीसरे क्वार्टर में इंडिया टीम ने 52- 42 अंकों के साथ बढ़त बनाई। अंतिम क्वार्टर में ईरान पिछड़ने के बाद बराबरी करने में सफल रहीं एवं कड़े मुकाबले देखने को मिला।अंतिम समय में भारतीय टीम ने बढ़त बनाई एवं 1 अंकों से जीत दर्ज किया। अंतिम समय में स्कोर 67-66 रहा। भारतीय टीम एशिया कप 2025 की विजेता बनीं। भारतीय टीम ने लगातार सभी मैच जीतकर इतिहास रचा। 2017 के बाद भारतीय टीम ने डिवीजन बी से प्रमोट होकर डिवीजन ए में आने में सफल रहीं। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी, कर्नाटका से श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा एवं अदिति, तेलंगाना से विहा रेड्डी एवं नेथरा, केरला से एदिना मरियम जॉनसन, तमिलनाडु से एंजलीना अरुण जॉर्ज एवं सुमिथरा देवी कालीमुथु, महाराष्ट्र से रेवा कुलकर्णी एवं वैष्णवी प्रशांत परदेशी, गुजरात से दिनल वित्थानी शामिल रही। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार 05 मैच जीता। एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीतकर विजयी रहीं। भारतीय टीम के एशियन चैंपियनशिप मलेशिया में विजेता बनने एवं इतिहास रचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चैबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चैधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, राहुल रंजन, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, योजना रंगारी, सुभाष मंडल खेल संघों एवं सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नगर में जगह-जगह स्वागतअंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महासमुंद की बिटिया दिव्या रंगारी का रैली स्वागत नगर चैक चैराहों पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खेल संघ एवं खिलाड़ियों द्वारा किया गया। विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, येतराम साहू जिलाध्यक्ष बीजेपी, सतपाल सिंग पाली, बस स्टैंड में स्वागत में बास्केट बाल संघ नुरेन चंद्राकर अध्यक्ष, बादल मक्कड़, चेयरमेन गौरव चंद्राकर, पंकज सोनी, मनीष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, शुभम तिवारी सचिव, प्रमोद चंद्राकर, राकेश चन्द्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, मनमीत चावला, राशि त्रिभुवन महिलांग, निश्चय चंद्राकर पार्षद, मिलिंद चंद्राकर, सौरभ, गुरमीत चावला, इमरान अली ने स्वागत किया। इसी तरह बादल मक्कड़, जसमीत मक्कड़, प्रदीप चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, पंकज चंद्राकर, मनीष शर्मा, हिमांशु चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, महेश मक्कड़ ने किया। वहीं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दिव्या को शाॅल भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, शिक्षा अधिकारी विजय लहरें, रेखराज शर्मा व सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वागत कर बुके, माला, शाल, मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
- 0- पीने के साफ पानी और प्राथमिक उपचार के भी प्रबंध0- पदयात्री श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाराजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के मौके पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए आने-जाने वाले पदयात्रियों की सुविधा के लिए पदयात्री मार्ग में अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ तक सेवा पंडाल लगाए गए है। सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, पेयजल, प्राथमिक उपचार और विश्राम के प्रबंध किए गए हैं। इन केन्द्रों में अस्थायी शौचालय भी बनाए गए हैं। पीने के साफ पानी की व्यवस्था की गई है। केन्द्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारी और मितानिनों की ड्यूटी लगायी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबीन सभी सेवा पंडालों में रखी गई है। सेवा पंडालों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे पदयात्री मार्ग के लिए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था है।
- 0- डोंगरगढ़ पदयात्री मार्ग में लगे सेवा पंडालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने किया निर्देशित0- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठकराजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि क्वांर नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं पदयात्री माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुँच रहे हैं। कलेक्टर ने डोंगरगढ़ पदयात्री मार्ग में लगे सेवा पंडालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ रजत जयंती अवसर पर विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड करने के लिए कहा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनसामान्य को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनसामान्य को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति, अटल मानिटरिंग पोर्टल, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, कौशल विकास, ई-फाईल सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति पर दिया गया व्याख्यानराजनांदगांव। 10वें आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में रन फॉर आयुर्वेद तथा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि विश्व में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा एवं योग के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। आयुष चिकित्सा पद्धति में सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जाता है। आयुर्वेद में स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं हो इसकी व्यवस्था है। दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन शैली में शामिल कर व्यक्ति स्वस्थ रहता है। शिविर में 401 मरीजों का आयुष पद्धति से इलाज कर नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, पार्षद श्री शैंकी बग्गा, श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्रीमती बैनाबाई तुरहटे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में रन फॉर आयुर्वेद को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फॉर आयुर्वेद शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर वापस शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में समाप्त हुई। रन फॉर आयुर्वेद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि एवं पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव से आयुष रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आयुष रथ के शहर में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा, अंकुरित बीज एवं नींबू शरबत का वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. सृष्टि अग्रवाल, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षा बरैया, डॉ. आलोक कलचुरी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबिना शाहिन अंसारी, योग चिकित्सा डॉ. भारती यादव एवं लाईफ स्टाईल के अंतर्गत डॉ. आनन्द सिंह भारद्वाज द्वारा चिकित्सा किया गया। नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बडा, श्रीमती अनुसूईया साहू, श्रीमती व्हीव्ही कीर्तिहरि, श्री फुलेश कुमार निर्मलकर, श्री रोहन पटेल, श्रीमती बिनेश्वरी यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, अधिकारी, कर्मचारी, बच्चे एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
- राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने जिले में पदस्थ तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री विश्वनाथ चंद्रवंशी को शराब का सेवन कर शाला आने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मातेखेड़ा में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती गंगाराम नेताम को अध्यापन कार्य में रूचि नहीं लेने, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई एवं कुछ भी नहीं सिखाने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसी तरह छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला घोघरे में पदस्थ प्रधान पाठक श्री अरूण कुमार मंडावी को शाला कार्य में अनियमित रहने, कर्तव्य अवधि में शराब सेवन करने व नशे में होने, पूर्व में निलंबित होने के बाद भी व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तोतलभर्री में पदस्थ प्रधान पाठक श्री शंकर लाल सलामे को शाला कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, शाला की कोई भी पंजी को संधारित नहीं करने, संस्था की साफ-सफाई का स्तर एवं छात्रों का शैक्षणिक स्तर संतोषप्रद नहीं होने, कर्तव्य अवधि में शराब का सेवन कर शाला आने, समझाईश के बाद भी अपने व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाने, कारण बताओ नोटिस का प्रति उत्तर नहीं देने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
- 0- इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक से करें पंजीयनदुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती 2025-26 के उपलक्ष्य में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 10.00 बजे, विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर, उतई रोड दुर्ग में किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभागियों का गुगल फार्म में पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन प्रतिभागियों का गुगल फार्म में पंजीयन होगा, वहीं प्रतिभागी आयोजन में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी गुगल लिंक https://forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6vkidks से अपना पंजीयन कर सकते हैं। प्रतिभागी को स्वयं के व्यय से आना जाना होगा। दुर्ग संभाग से विजेता प्रतिभागी 04 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेगा।कविता पाठ हेतु निर्देश-प्रतिभागियों द्वारा काव्य- पाठ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित गूगल फार्म में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रस्तुति का समय अधिकतम 05 मिनट का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल 01 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जा सकेगी। कविता हिंसात्मक, अपराधिक आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो तथा उसमें जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। 03 सदस्यीय निर्णयन समिति का गठन सभाग स्तर पर किया जाएगा, जिसमें 01 शैक्षणिक विशेषज्ञ (प्रोफेसर/संपादक) 01 प्रसिद्ध कवि/सहित्यकार एवं 01 संस्कृति विभाग/कला परिसर के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। निर्णयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि का नाम अवश्य लेना होगा। मौलिक रचना प्रस्तुत करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम रिसामा के मुक्तिधाम में वर्क शेड/कॉमन कवर्ड सिटिंग एरिया व शेड निर्माण हेतु 3 लाख रूपए तथा ट्यूब वेल व बोर वेल लगवाने, वेल्डिंग शॉप बोर से चिरपोटी तक पाइप लाईन और टंकी स्थापना हेतु 3 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम उमरपोटी लोकनगर में लिंक रोड, पाथ-वे, सीसी रोड तथा चंद्रनगर में लिंक रोड, पाथ-वे, सीसी रोड निर्माण हेतु 2.50-2.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- 0- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आयोजनदुर्ग. जिले के सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितंबर 2025 दिन गुरुवार, समय-सुबह 9.00 बजे महमरा एवं पीसेगांव जिला दुर्ग में शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कृपया ध्यान दे कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रकिया है, और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।नागरिको से अपील-नागरिक अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखे तथा किसी भी प्रकार की भी घबराहट से बचे। अफवाहों से बचे तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करे। सभी नागरिक इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करे। नागरिकों का सहयोग इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- 0- छत्तीसगढ़ सरकार शासकीय विद्यालयों के छात्रों के भविष्य गढ़ने में तत्पर है- मंत्री श्री यादवदुर्ग. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत तिलक उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में 55 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शासकीय विद्यालयों के छात्रों के भविष्य गढ़ने में तत्पर है। गुजरात मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ में भी सेटेलाइट के माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। जिससे विद्यालय में विषय शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षा का बेहतर लाभ मिल सकेगा।उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व काल की तरह पुनः प्राथमिक कक्षाओं में बारहखडी का अभ्यास कराया जाए, जिससे बच्चे भाषा का बेहतर ज्ञान प्राप्त कर सके। साथ ही गणितीय संक्रियाओं को भी बेहतर तरीके से समझाने हेतु प्रयास किए जाए। मंत्री श्री यादव ने बताया कि उन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिलक कन्या विद्यालय से ही दी हैं अतः इस विद्यालय से उनका भावनात्मक संबंध रहा है। उन्होंने कहा विद्यालय के लिए मांगने की आवश्यकता नहीं है मुझे जो बेहतर लगेगा विद्यालय के लिए करूंगा। मंत्री श्री यादव ने प्राचार्य की मांग के अनुसार अत्याधुनिक डोम तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि अभाव से अच्छा सीखने का और कोई माध्यम नहीं हो सकता। सभी सुविधाएं देने पर सीखने की गति कम होती है अतः बच्चे पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान दें। छत्तीसगढ़ शासन शैक्षणिक सुविधाओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
- 0- सांसद श्री विजय बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर भवन का किया उद्घाटनदुर्ग. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निर्मित 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। जिले में स्वीकृत 9 महतारी सदनों में से नगपुरा और निकुम स्थित भवनों का आज वर्चुअल शुभारंभ किया गया।नगपुरा में निर्मित महतारी सदन का कुल क्षेत्रफल 2507 वर्गफुट है, जिसमें कार्यालय, दुकान, किचन, स्टोर रूम और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए। दुर्ग जिले के जय बजरंग महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती हेमलता साहू से टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। श्रीमती साहू ने बताया कि समूह गाय, बकरी पालन और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण जैसे कार्यों में संलग्न है। उन्होंने महतारी सदन मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पहले उन्हें बैठक और प्रशिक्षण के लिए पेड़ की छांव में बैठना पड़ता था, लेकिन अब यह सभी कार्य भवन के भीतर आसानी से हो सकेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर दुर्गवासियों को महतारी सदन के रूप में एक बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुआ है, जो मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने महतारी सदन परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच श्लखपति दीदीयोंश् को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री जे.के.मेश्राम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, बिहान से श्री सुनिल शर्मा, अमर सिंह, बड़ी संख्या में उपस्थित महिला स्व सहायता समूह और लखपति दीदी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- दुर्ग. रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले में चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा दिवस’ कार्यक्रम के तहत आज समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा ग्राम पंचायत अण्डा में दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में दिव्यांगजनों के लिए नवीन एवं नवीनीकरण दिव्यांग प्रमाण-पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड निर्माण, तथा सामाजिक सहायता योजनांतर्गत पेंशन लाभ से संबंधित कार्य संपादित किए गए। कुल 24 हितग्राही शिविर में सम्मिलित हुए, जिनमें से परीक्षण उपरांत 18 हितग्राही पात्र पाए गए। जिसमें से 12 हितग्राहियों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाया गया तथा 06 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया व 04 हितग्राही को जिला चिकित्सालय दुर्ग रिफर किया गया एवं 02 आवेदन पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए।उक्त दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर में ग्राम पंचायत अण्डा के सरपंच श्री शिवराज सिन्हा, श्री ए.पी.गौतम, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, डॉ. पीयुष देवांगन, डॉ. बी.एल.मरकाम, डॉ.अमण कटारे, श्री अमित देवांगन, श्री उत्तम साहू, जिला चिकित्सालय दुर्ग तथा समाज कल्याण विभाग दुर्ग, के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- 0- स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिखायी हरी झण्डीदुर्ग. दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन किया गया। स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी संस्कृति और परम्परा की धरोहर है, जो स्वस्थ्य और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर, श्री नरेन्द्र बंजारे, श्री शिवेन्द्र परिहार, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, आयुर्वेद अधिकारी श्री दिनेश चन्द्रवंशी, डॉ. रामस्वरूप मरकाम, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. जया साहू, डॉ. मनिन्द्र मोहन, डीईओ श्री अरविन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।
- 0 राजधानी की संस्थाओं- समाजों की मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ होगी परिचर्चा भी।रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह और मराठी सोहला (मेला) के संयुक्त आयोजन में इस बार महाराष्ट्र मंडल में बहुत कुछ खास होने वाला है। एक तो जी मराठी के सुप्रसिद्ध रियालिटी शो 'हास्य सम्राट' के विजेता दीपक देशपांडे हमें लोटपोट करने आ रहे हैं, तो वहीं जाने- माने मेजेशियन रोमांचक जादू दिखाने के लिए तत्पर रहेंगे। समारोह की बड़ी विशेषता हर तरह के स्टालों के साथ- साथ चटपचे व्यंजनों के स्टाल भी होंगे।इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कराने के प्रयास जारी हैं। महाराष्ट्र मंडल अब अपनी 90वीं सालगिरह मनाने के लिए तैयार है। समूची कार्यकारिणी, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों और महिला केंद्रों की संयोजिकाओं व सह संयोजिकाओं की उपस्थिति में मंडल अब अपने तीन दिवसीय मराठी सोहला (मेला) संग 90वीं वर्षगांठ समारोह की लगभग सभी कार्यक्रम तय हो गए हैं।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि शुक्रवार, तीन अक्टूबर को दोपहर तीन बजे उद्घाटन सत्र के बाद नगर की सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि ‘सामाजिक कार्यों से सबका मन कैसे जीते, कैसा बनाएं समाज’ विषय पर विचार- विमर्श करेंगे। संगोष्ठी के बाद सामाजिक संस्थाओं और समाजों के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें सामूहिक देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुतियों का थीम तय है। शाम 7:00 बजे से सोलापुर महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन दिलीप देशपांडे का कॉमेडी शो होगा।मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने बताया कि शनिवार, चार अक्टूबर को सबेरे 11 से शाम पांच बजे बजे तक सदस्यों के कार्यक्रमों के साथ- साथ विविध दिलचस्प प्रतियोगिताएं होंगी। इसी बीच महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध जादूगर के एक से एक जादू भी आकर्षण का केंद्र होंगे। शाम सात बजे से शशि वरवंडकर निर्देशित 110 मिनट का सस्पेंस, थ्रिलर नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन किया जाएगा।समारोह के अंतिम दिन पांच अक्टूबर को सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ की मराठी संस्थाओं और महाराष्ट्र मंडलों के प्रतिनिधियों की परिचर्चा होगी। इसका विषय होगा ‘कैसे बढ़ाएं सामाजिक कार्यों और छत्तीसगढ़ में मराठी संस्थाओं का विश्वास’। तत्पश्चात इन्हीं संस्थाओं और मंडलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस बीच वरिष्ठजन सेवा समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ दिवस के अवसर पर शानदार गेम्स और प्रस्तुतियों का भी आनंद लेने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय समारोह का समापन होगा।.
- 0- महाराष्ट्र मंडल की 90वीं वर्षगांठ पर चार अक्टूबर को कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर होगा हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत.....’ का मंचनरायपुर। नम आंखों से चीखते हुए युवक का संवाद ‘जरा मेरी भी तो सोचें... मैं मरकर जिंदा हूं और जिंदा होकर भी मरा हुआ हूं। यह कैसी विडंबना है…’ दर्शकों को सोचने पर विवश कर देता है कि आखिर अदालत के कटघरे में खड़ा यह युवक वास्तव में है कौन... ? बात हो रही है हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ की। महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन यानी चार अक्टूबर को 110 मिनट का यह नाटक संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर मंचित किया जाएगा।मराठी और हिंदी रंगमंच के वरिष्ठ रंगसाधक शशि वरवंडकर हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ में न केवल केंद्रीय भूमिका अनिकेत को साकार करेंगे बल्कि पहली बार निर्देशक के रूप में भी सामने आ रहे हैं। नाटक में अपने अस्तित्व को दोबारा प्रतिष्ठित करने के लिए संघर्षरत युवक के रूप में शशि वरवंडकर न केवल अद्भुत अभिनय कर रहे हैं, बल्कि अपने सह रंगसाधकों डा. अनुराधा दुबे, प्रकाश खांडेकर, दिलीप लांबे, रंजन मोडक, चेतन दंडवते, डा. प्रीता लाल, रविंद्र ठेंगड़ी, समीर टल्लू, भारती पलसोदकर, पंकज सराफ, श्याम सुंदर खंगन, डा. अभया जोगलेकर से भी शानदार अभिनय करवा कर रहे हैं।इस नाटक के बेहतरीन मंचन के लिए महाराष्ट्र मंडल के कुमुदिनी वरवंडकर स्मृति रंगमंच पर लगातार रिहर्सल जारी है। इनमें भारती पलसोदकर, समीर टुल्लू, पंकज सराफ पहली बार हिंदी रंगमंच पर पदार्पण कर रहे हैं। नाटक के सेट की डिजाइन अजय पोतदार व प्रवीण क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जारी है। रूप सज्जा दिनेश धनकर, वेशभूषा डा. अभया जोगलेकर, प्रकाश व्यवस्था लोकेश साहू व नितिन यादव और नेपथ्य अस्मिता कुसरे, रंजना ध्रुव का भी सहयोग मिल रहा है।शशि वरवंडकर इसी नाटक में अनिकेत की भूमिका तकरीबन 23 साल पहले भी निभा चुके हैं। उस समय डा. अनुराधा दुबे ने भी ‘मैं अनिकेत हूं’ में अहम भूमिकाएं निभाई थी, जो 23 साल बाद फिर अपनी- अपनी भूमिकाओं को जीवंत करेंगी। पिछली बार नाटक का मंचन रायपुर के महाराष्ट्र मंडल सहित कुछ और स्थानों पर और रायगढ़, कोरबा में भी किया गया था।
- 0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए दीदियों ने जताया आभारबिलासपुर. स्व सहायता समूह की बिहान दीदियों के लिए कभी छोटी-सी बैठक भी बड़ी चुनौती हुआ करती थी। समूह की गतिविधियाँ हों या संकुल बैठकें, उन्हें गांव के पंचायत भवन या किसी के घर पर जगह मांगनी पड़ती थी। कई बार अन्य बैठक होने पर जगह न मिलने पर बैठकें टल जाती थीं और उन्हें बैठक के लिए भटकना पड़ता था।बहुत बार उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम भी बाधित हो जाते थे, इससे उनके संगठन की गति धीमी हो जाती और उनका आत्मविश्वास भी कम हो जाता था। महतारी सदन ने अब दीदियों की इस बड़ी चिंता को दूर कर दिया। अब उन्हें अपनी बैठकों और कार्यक्रमों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस सदन में न केवल संगठनात्मक बैठकें कर पाएंगें बल्कि बेहतर प्रशिक्षण से अपने कौशल को और भी निखार पाएंगी। दीदियों ने इस संवेदनशील पहल के लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।ग्राम सेमरताल की दीदी सरस्वती धीवर ने कहा कि “अब हमें ऐसा लगता है मानो हमारा अपना घर हो, जहां हम न सिर्फ बैठकर चर्चा करते हैं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की योजना भी बनाते हैं।” इस तरह ग्राम जलसों की श्रीमती लता सूर्यवंशी ने कहा कि अब समूह की महिलाओं को अपनी गतिविधि, बैठक के लिए किसी से जगह नहीं मांगनी पड़ेगी, अपनी जगह मिलने से उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है। इसी तरह बिहान दीदी गौरी गौरव, पूनम गौतम, चमेली यादव, वंदना केवट, कृष्णा देवी और पीआरपी सावित्री ने कहा कि महतारी सदन का निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि हजारों दीदियों के सपनों और आशाओं को पूरा करने वाला सदन है। इस पहल से हम ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान मिली है। अब समूह की गतिविधियाँ महतारी सदन में और अधिक सुनियोजित और प्रभावी ढंग से संचालित होगी।उल्लेखनीय है कि जिले में 19 महतारी सदन स्वीकृत हुए हैं जिनमें से पूर्ण चार महतारी सदन का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धमतरी से वर्चुअल शुभारंभ किया। महतारी सदन का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल ने प्रदेशभर की बिहान दीदियों को नया उत्साह और आत्मविश्वास दिया है। दीदियां कहती हैं-“अब हमारा संगठन और मजबूत होगा, क्योंकि हमें अपना घर जो मिल गया है।”
- बिलासपुर. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में अरपा नदी छठघाट तोरवा में बाढ़ आपदा प्रशिक्षण एवं एनटीपीसी सीपत में क्लोरीन गैस लीकेज के संबंध में मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। उक्त दोनों प्रशिक्षण 25 सितम्बर को सवेरे 10 बजे से निर्धारित स्थान पर होंगे। कोई भी व्यक्ति इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रक्रिया का अवलोकन एवं जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- 0- सिम्स मे सिकल सेल रोग की जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजनबिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा 29वें राष्ट्रीय सप्ताह अभियान के अंतर्गत “सिकल सेल डिज़ीज़” की जानकारी एवं उपचार हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार तथा सिकल सेल रोग की जाँच, निदान और उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सिकलिंग एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है। इससे खून में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है और रोगी को थकान, कमजोरी, बार-बार संक्रमण, तथा गंभीर स्थिति में अंगों के नुकसान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।कार्यक्रम में उपस्थित डॉ मनीष ने बताया कि समय पर निदान और उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही रोगियों को परामर्श दिया गया कि नियमित जाँच कराते रहें और उचित उपचार लेते रहें।यह शिविर प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और लोगों में जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य सफल रहा कलिन जांच शिविर के अंतर्गत कुल 44 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें 41 महिलाएँ और 03 पुरुष शामिल थे। जांच के दौरान कुल 35 महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए। इनमें से 09 महिलाओं को तत्काल दवाइयाँ वितरित की गईं तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।इस जांच शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना और सिक्लीग जैसी गंभीर समस्या की रोकथाम करना रहा। डॉ मनीष साहू विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री, डॉ संदीप भास्कर , लैब तकनीशियन श्रीमती गणेशिया उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के विशेष दिशा-निर्देश में चलाया जा रहा है।
- बिलासपुर. जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले में संचालित 13 पीएमश्री विद्यालय में 31 मार्च 2026 तक के लिए अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवायें लिये जाने हेतु विज्ञापन जारी किये गये थे। प्राप्त आवेदन के स्क्रूटनी उपरान्त पात्र व अपात्र आवेदकों की सूची जारी की जारी रही है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन द्वितीय तल में अवलोकन किया जा सकता है। दिनाँक 24 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन दिवसो में आवेदक लिखित दावा आपत्ति उचित दस्तावेज के साथ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (प्रा०) द्वितीय तल जिला पंचायत भवन बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।निर्धारित तिथि उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिले की वेबसाइट में अवलोकन किया जा सकता है।
- 0- उप मुख्यमंत्री ने अर्बन एक्वीफर मैनेजमेंट पर आयुक्तों, सीएमओ और अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण को किया संबोधित0- नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को देश-विदेश के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षणबिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के तहत नगरीय निकायों में भू-जल के संचय, संवर्धन और रिचार्ज के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमिजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर सभी नगरीय निकायों के लिए तीन दिवसीय गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया है। इसमें देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ अर्बन एक्वीफर मैनेजमेंट विषय पर सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं अभियंताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग ने इस साल 20 मई को शहरों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) लांच किया था। प्रशिक्षण के बाद निकायों द्वारा इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने विगत 22 सितम्बर से शुरू तीन दिनों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। वे आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान सभी अधिकारियों और प्रशिक्षण दे रहे विशेषत्रों से वर्चुअली जुड़े और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भू-जल का संरक्षण और रिचार्ज आज की बड़ी चुनौती है। शहरों की बढ़ती आबादी और वहां जल संकट से निपटने के लिए प्रभावी कार्य करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से हमारे नगरीय निकायों के अधिकारियों को भू-जल के संचय, संवर्धन और रिचार्ज से जुड़ी तकनीकी जानकारी मिलेगी। वे एक्वीफर मैपिंग, भूजल पुनर्भरण तकनीक तथा शहरी जल प्रबंधन की आधुनिक पद्धतियों से अवगत होकर अपने शहर के विकास की कार्ययोजना बनाते समय इनका ध्यान रख सकेंगे। इससे वे भू-जल के संवर्धन के लिए भी प्रभावी योजनाएं तैयार कर सकेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि नगरों के विकास की योजना बनाते समय जल संरक्षण को प्राथमिकता से शामिल करना होगा। जल संचय और रिचार्जिंग सिस्टम के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा विकसित करना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेने को कहा। श्री साव ने राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमिजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के साथ ही प्रशिक्षण दे रहे सभी विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से हम नगरीय निकायों में भू-जल के संरक्षण और रिचार्ज के लिए प्रभावी काम कर सकेंगे। राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रशिक्षण से ऑनलाइन जुड़े।ये विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षणप्रदेशभर के नगरीय निकायों के वरिष्ठतम अधिकारियों और अभियंताओं को अर्बन एक्वीफर मैनेजमेंट विषय पर देश-विदेश के विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन 22 सितम्बर को राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमिजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, नवा रायपुर की वैज्ञानिक सुश्री बिजिमोल जोस के साथ ही सीजीडब्ल्यूबी, चेन्नई के वैज्ञानिक डॉ. एम. सेंथिल कुमार ने शहरी क्षेत्रों के जल भू-विज्ञान के बारे में जानकारी दी। वहीं मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद के प्राध्यापक डॉ. अरुणांग्शु मुखर्जी ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में भू-जल परिदृश्य के बारे में बताया।प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज सीजीडब्ल्यूबी, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉ. दीपांकर साहा ने उथले जलभृतों (Aquifer) में भूजल की गुणवत्ता, सीजीडब्ल्यूबी, नई दिल्ली के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.के. मोहिद्दीन ने भारत के मेट्रो शहरों में वर्षा जल संचयन और प्रबंधित जलभृत पुनर्भरण (एमएआर) तथा डेनमार्क के आरहूस विश्वविद्यालय के फैकल्टी डॉ. फिलिप ने डेनमार्क के शहरी जलभृत प्रबंधन के अनुभव साझा किए।प्रशिक्षण के तीसरे दिन 24 सितम्बर को सीजीडब्ल्यूबी, नई दिल्ली के वैज्ञानिक श्री मधुकर सिंह शहरी क्षेत्रों में कृत्रिम पुनर्भरण के सरल और व्यावहारिक तरीकों, बायोम एनवायर्नमेंटल, बेंगलुरु के संस्थापक और निदेशक श्री एस. विश्वनाथ बेंगलुरु के शहरी जलभृत प्रबंधन और सर्वोत्तम प्रथाओं तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के डॉ. उदय भोंडे शहरी विकास एजेंडा के तहत शहरी जलभृत प्रबंधन परियोजनाओं की जानकारी देंगे।
- 0- रात्रि में 10 से 2 बजे तक गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश0- अब तक 1 दर्जन पशु मालिकों के खिलाफ मामला दर्जबिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में आवारा पशुओं के प्रबंधन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों पर से मवेशियों को हटाने और इसके लिए जिम्मेदार पशु मालिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पिछले दिनों सड़क हादसे में मृत मवेशियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है। कलेक्टर ने कहा कि आमतौर पर सड़कों पर हादसा रात 10 से 2 बजे तक घटित हुई हैं। इस समय पर टीम ज्यादा जागरूक होकर रात्रि गश्त करें। मवेशी यदि इस दौरान झुण्ड स्वरूप में सड़कों पर बैठे मिलें तो उन्हें उस जगह से हटाकर अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जायें। जिन लोगों की ये पशु हैं, उनकी पहचान किया जाये। उनमें टैग लगाकर अथवा ग्रामीणों एवं कोटवार के जरिए मवेशी मालिक की पहचान सुनिश्चित किया जाए। और उन पर तत्काल संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज किया जाये। बताया गया कि अब तक लगभग 1 दर्जन पशु मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किये गये हैं।कलेक्टर ने इसके लिए ग्रामीणों को जिम्मेदार और जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद पंचायत, सीएमओ की बैठक लेकर सड़क हादसा रोकने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने काम की जिम्मेदारी लें तभी हादसों पर लगाम लगेगी। कलेक्टर ने बैठक में गोधाम स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। अब तक केवल 5 स्थानों से पंचायत प्रस्ताव आये हैं। उन्होंने अधिकाधिक पंचायतों से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए ताकि इनकी स्थापना कर बेसहारा मवेशियों को आश्रय दिया जा सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी करियारे सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग, आरटीओ, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद. शिक्षा सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि में वृद्धि कर अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2025-26 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
- 0- शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों ने मौके पर उपस्थित होकर केन्द्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की भूरी-भूरी सराहना की0- शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने महिलाओं के सर्वांगीण उन्नति के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के प्रतिबद्धता का किया उल्लेखबालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को जिले के गुरूर विकासखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर स्थित ग्राम कर्रेझर के प्रसिद्ध देवस्थल राजाराव पठार में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का लोकार्पण कर जिले व अंचल की महिलाओं को महत्वपूर्ण सौगात दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित महतारी सदन लोकार्पण समारोह के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में कुल 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण कर राज्य के महिलाओं को रचनात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाने हेतु बैठक, चिंतन-मनन करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के संचालन हेतु सर्वसुविधा युक्त महतारी सदन की सौगात दी है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथियों ने ग्राम कर्रेझर में आज आयोजित महतारी सदन के लोकार्पण समारोह में उपस्थित होकर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन एवं श्री चेमन देशमुख सहित पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री आरके सोनकर एवं बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत में महिलाओं को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने के अलावा सामयिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कुल 30 लाख रुपये की लागत से भव्य एवं बेहतरीन महतारी सदन का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित महतारी सदन में 01 कार्यालय कक्ष, 01 बैठक कक्ष, 01 रसोई कक्ष तथा दुकान के लिए 01 अतिरिक्त कमरा के अलावा महिला एवं पुरूष प्रसाधनों का भी निर्माण किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्राम उद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कर्रेझर के पावन धरा में राजाराव बाबा को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री के द्वारा नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्र, समाज, परिवार एवं व्यक्ति के निर्माण में मातृ शक्ति के योगदानों को रेखांकित कर उन्हें सम्मानित एवं आभार जताने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य की बागडोर संभालने के पश्चात सर्वप्रथम राज्य के माताओं और बहनों के खाते में 01-01 हजार रूपये डालने का कार्य किया है। इसके अलावा हमारे देश केे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश के प्रत्येक महिलाओं को लखपति बनाने का अभिनव कार्य भी किया जा रहा है।श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा समाज एवं परिवार के निर्माण में महिलाओं के योगदान एवं उसकी वास्तविक जरूरतों को समझते हुए राज्य के महिलाओं को महतारी सदन की सौगात दी जा रही है। जिससे कि उनके विचार मंथन तथा सकारात्मक कार्यों के समुचित क्रियान्वयन हेतु उचित जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए परम सौभाग्य है कि ाक्ति और भक्ति के पर्व नवरात्रि के अवसर पर ग्राम कर्रेझर सहित प्रदेश के कुल 51 स्थानों पर आज नवनिर्मित महतारी सदनों का लोकार्पण किया जा रहा है। श्री यादव ने बताया कि वर्तमान में मंत्री श्री यादव ने कहा कि ग्राम कर्रेझर सहित बालोद जिले को कुल 06 महतारी सदनों की सौगात मिलने वाली है। समारोह में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर महतारी सदन के इस नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता अभियान एवं साफ-सफाई के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग ने ग्राम पंचायत कर्रेझर के महिलाओं को महतारी सदन की सौगात मिलने पर कर्रेझर सहित संपूर्ण बालोद जिलेवासियों एवं मातृशक्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री नाग ने देश के महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने के अलावा भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे निरंतर सार्थक प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान को भली-भाँति समझते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण उन्नति हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का निराकरण, पर्यावरण सुरक्षा तथा जल संरक्षण एवं संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह सभी कार्य महिलाओं के भागीदारी के बिना संभव नही है। इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्मित महतारी सदन का अवलोकन कर इसकी भूरी-भूरी सराहना की। समारोह में बिहान के महिलाओं के द्वारा जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान के संबंध में नुक्कड़-नाटक की भी प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री भोजराज नाग एवं अतिथियों के द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
- 0- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण0- शाला परिसर में डोम सहित कला मंच, सायकल स्टैण्ड तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अलावा कन्या सेजेस के प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण की घोषणा कीबालोद. प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्र व समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता एवं प्रासंगिकता को समझते हुए केन्द्र व राज्य सरकार देश के नौनिहालों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ठोस रणनीति बनाकर इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। आने वाले कुछ समय में ही इसका सार्थक परिणाम हमें देखने को मिलेगा। स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के नवनिर्मित शाला भवन के लोकार्पण अवसर पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कुल 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शाला भवन का फीता काटकर विधिवत् लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर गुरूर में डोम सहित कला मंच, सायकल स्टैण्ड तथा प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय गुरूर के प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन एवं श्री चेमन देशमुख सहित पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित एसडीएम श्री रामकुमार सोनकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री योगदास साहू एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरूर वासियों को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर देश को शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु जो शिक्षा प्रणाली लागू की है उसे दुनिया के 13 देशों द्वारा अपने-अपने देशो में लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात माॅडल का अध्ययन करने हेतु मैं अभी हाल में ही गुजरात गया था। उस दौरान मुझे गुजरात के उत्कृष्ट शिक्षा माॅडल का निकट से अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ पर इसरो के सेटेलाईट के माध्यम से स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत जिन स्कूलों में उस कालखंड में संबंधित विषय के शिक्षक उपलब्ध नही होने पर सेटेलाईट के माध्यम से बच्चों को उस विषय का अध्यापन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु 8वीं तक के कक्षाओं में बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की जा रही है।इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के पहली से आठवीं तक के बच्चों का अनिवार्य रूप से परीक्षाएं ली जाएगी। इसके अलावा हम कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी शालाओं में अनिवार्य रूप से ई-कक्षाएं संचालित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में राज्य में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा नालंदा परिसरों में स्कूली विद्यार्थियों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवा-युवतियों को ई-कोचिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में प्रगति के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए बच्चों को समझाईश दी कि ’जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा’।इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा मंत्री बनने के पश्चात् बालोद जिले के पहले आगमन पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। श्रीमती सिन्हा ने शाला के प्रमुख मांगों की ओर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्हें पूरा करने की मांग भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी के माध्यम से देश वासियों का भार को कम करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। समारोह में स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री योगदास साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट भी किया गया। जिसका शिक्षा मंत्री श्री यादव ने भूरी-भूरी सराहना की।



























