- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हुई विस्तृत चर्चा, कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश0- कलेक्टर ने ली कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठकमोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से प्रारंभ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने विभिन्न ट्रेडों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित रूप से संचालन करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगार से जुड़ाव तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए समय-सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ठोस रणनीति बनाने पर भी चर्चा किया गया।बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।--
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 16 जून को सुबह 8:00 बजे मराठी भाषी सामूहिक उपनयन (मुंज) संस्कार का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और मंडल के सचिव व आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में रायपुर, छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश के युवा भी शामिल होंगे। यह महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का रजत जयंती आयोजन है। आचार्य दंडवते ने बताया कि उपनयन संस्कार के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आयोजन का उद्देश्य न्यूनतम खर्च पर श्रेष्ठतम सुविधाओं के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार करना है। इस आयोजन में बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए मंडल भवन में ही रुकने की व्यवस्था की गई है।--
- 0- महाराष्ट्र मंडल रायपुर के नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन 21 को, रोटरी क्लब व महाराष्ट्र मंडल कोरबा भी जुटे हैं तैयारियों में0- संत ज्ञानेश्वर सभागृह में अनिकेत की टीम जी जान से जुटी है रिहर्सल में, ताकि कोई कमी न रह जाए नाटक के मंचन मेंरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के ख्याति प्राप्त नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ के चार सफलतम मंचन के बाद अब इसका पांचवा प्रयोग शनिवार, 21 मार्च को कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में होगा। रोटरी क्लब कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में व्यावसायिक स्तर पर मंचित होने वाले नाटक की आय से आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।अनिकेत... टीम के सामने बड़ी चुनौती इस बात की है कि जिस सेवाभावी कार्य के लिए ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन किया जा रहा है, ऐसा पहले नहीं हुआ था। जाहिर है, जब नाटक का मंचन व्यावसायिक स्तर पर होगा तो नाट्य मंडली पर भी अपेक्षाकृत अधिक दबाव होगा कि कहीं कोई चूक न हो जाए, कहीं कोई कमी न रह जाए। यही वजह है कि निर्देशक और नाटक में अनिकेत की केंद्रीय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ रंगसाधक शशि वरवंडकर के निर्देशन में पूरी टीम गत कई दिनों ने रिहर्सल कर रही है।बताते चलें कि 90 मिनट के नाटक ‘मैं अनिकेत हूं में अनिकेत की पत्नी मीनाक्षी शर्मा का रोल बहुमुखी प्रतिभा की धनी वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनुराधा दुबे निभा रहीं हैं। वहीं पूरे नाटक के हर दृश्य में भारद्वाज वकील की दमदार भूमिका में आचार्य चेतन दंडवते नजर आएंगे। जज के प्रभावी रोल में दिलीप लांबे और गवाहों की भूमिकाओं में प्रकाश खांडेकर, रंजन मोड़क, रविंद्र ठेंगड़ी, समीर टुल्लू, भारती पलोसदकर, सुमीता रायजादा और श्याम सुंदर खंगन नाटक में दिलचस्प उतार-चढ़ाव लाएंगे। विनोद राखुंडे, पंकज सराफ भी अपनी अहम भूमिकाओं से प्रभावित करेंगे। पर्दे के पीछे डॉ. शुचिता देखमुख, अजय पोतदार और प्रवीण क्षीरसागर तकनीकी पहलुओं को सशक्त बनाएंगे।अब तक चार बार मंचनवरिष्ठ रंगसाधक रंजन मोड़क बताते हैं कि ‘मैं अनिकेत हूं’ का पहला मंचन चार अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में, दूसरा मंचन 9 अक्टूबर को एम्स रायपुर के ऑडिटोरियम में, तीसरा 26 दिसंबर को नूतन कला निकेतन बालाघाट में और महाराष्ट्र मंडल धमतरी में चौथा नाट्य प्रयोग 21 जनवरी को किया जा चुका है। एक जानकारी के अनुसार बिलासपुर, जबलपुर, जगदलपुर, भिलाई और राजनांदगांव की संस्थाएं भी ‘मैं अनिकेत हूं’ के यथाशीघ्र मंचन को लेकर निर्देशक शशि वरवंडकर, मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व सचिव चेतन दंडवते के संपर्क में हैं।--
- रायपुर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 22 मार्च 2026 को राष्ट्रव्यापी “उल्लास : नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर श्री हिमांशु भारतीय की अध्यक्षता में जिले के चारों विकासखंडों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापरीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में परीक्षा के सुचारू आयोजन, परीक्षा केंद्रों के प्रभावी प्रबंधन, परीक्षार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नवाचारी प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नुक्कड़ नाटक, आमंत्रण पत्र, मुनादी, रैली एवं हल्दी-चावल जैसे जनजागरूकता माध्यमों के जरिए शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाया जाए, ताकि अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके।बैठक में जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा, डॉ. सुशील जैन (DIET रायपुर एवं डीसीएल प्रभारी), जिला नोडल अधिकारी अजय मिश्रा, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. कामिनी बावनकर, हेमंत कुमार साहू, अलंकार परिहार, अरुण देवांगन एवं भागीरथी पांसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विकासखंडों में समुचित समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करें।--
- 0- अब तक 10 हजार से अधिक पुस्तकें प्राप्त0- आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदाररायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय महाविद्यालय भिलाई के पूर्व प्राचार्य श्री किशोर कुमार अग्रवाल जी ने इतिहास, भौतिक शास्त्र एवं श्रीमद भागवत गीता सहित 50 से अधिक पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।श्री अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 10 हजार चार सौ से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं श्री केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।--
- 0- छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष श्री राजीवअग्रवाल0- पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा विबी-जी-राम-जी-ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव विषय पर वार्तालाप का भिलाई में हुआ आयोजनदुर्ग. पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आज भिलाई में ’विबी-जी-राम-जी- ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर एक विशेष वार्तालाप (मीडिया कार्यशाला) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अरदीप ढीढी एवं दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय भी शामिल हुए।मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि ’विबी-जी-राम-जी’ की परिकल्पना वास्तव में ग्रामीण भारत में एक बड़े परिवर्तन की नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहली प्राथमिकता बेरोजगारी को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के माध्यम से लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं, जिसके तहत कई कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं, जिससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक महिला हॉस्टल तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि विबी-जी-राम-जी के तहत 125 दिन का कार्य वास्तविक रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। फसल की बुआई से लेकर कटाई तक किसान भाइयों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए 60 दिनों के अवकाश हेतु ब्लॉक की व्यवस्था की गई है, ताकि खेती और विकास कार्य साथ-साथ चल सकें।योजनाओं में पारदर्शिता पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी धन की उपयोगिता की निगरानी साप्ताहिक आधार पर की जाएगी और कार्यों की सटीक स्थिति जानने के लिए जीपीएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि एआई के समावेश से कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता में क्रांतिकारी सुधार होगा।कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अरदीप ढीढी ने ’ग्रामीण भारत के परिवर्तनकारी बदलाव’ की दिशा में जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल पैठ के बीच साइबर सुरक्षा के महत्व पर पत्रकारों को जागरूक किया।--
- बालोद, मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधित करते हुए अब 18 मार्च के स्थान पर 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ’मिशन शक्ति’ की शुरूआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तरीय हब हेतु जिले मे आई.टी. असिस्टेंट (सामान्य) 01 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवार पूर्णतः भरे हुये आवेदन पत्र 27 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डॉक/स्पीड पोस्ट/कुरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन एवं कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है।--
- बालोद. अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन बालोद ने प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत अभियान हेतु प्रथम चरण अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र अंतर्गत ओरमा, देवीनवागांव, झलमला एवं सिवनी, जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र अंतर्गत पेण्डरवानी एवं अरकार, जनपद पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत कांदुल, कुरदी एवं मोंगरी, जनपद पंचायत डौण्डी अंतर्गत खैरवाही एवं गुजरा तथा जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा अंतर्गत दुधली को प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत हेतु चयन किया गया है। श्री कौशिक ने बताया विगत दिनों उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।--
- बालोद. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में आयोजित इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों की 03 नियोजक कंपनियों द्वारा कुल 218 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के लगभग 64 आवेदकों ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें प्रारंभिक रूप से कुल 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
- बालोद. जिले में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बालोद ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू से बचने हेतु एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि होने के कारण लू की संभावना अधिक होती है। लू के दौरान सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लक्षण हो सकते हैं।लू तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता है। इससे बचाव के लिए व्यक्ति को बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाए, धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीए, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीए, चक्कर आने, मिताली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लेने के साथ उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करा सकते हैं।लू लगने प्रारंभिक उपचार के अंतर्गत बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाए। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलाए जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा दे, शरीर पर ठंडे पानी का छिडकाव करते रहे, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीक चिकित्सक या अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। मितानीन, एएनएम से ओआरएस की पैकेट हेतु संपर्क करें। इसके साथ ही लू से संबंधित किसी भी प्रकार के सूचना व जानकारी हेतु जिला सर्वेलेंस इकाई महामारी नियंत्रण कक्ष क्रमांक 12 कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद एवं टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।
- बालोद. अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 06 क्रमांक 04 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण जिले के 02 मृत व्यक्ति के परिवार (निकटतम वारिस) को आर्थिक सहायता अनुदान दिए जाने के प्रावधानों अनुसार 04-04 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण एवं भुगतान मृतकांे के निकटतम वारिस को करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में बालोद तहसील के मृतक श्री प्रकाश पद्माकर की पत्नी श्रीमती राधा बाई ग्राम भेड़िया नवागांव एवं डौण्डी तहसील के मृतक श्रीमती संतोषी बघेल के पति श्री ओमप्रकाश बघेल निवासी काड़े को 04-04 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
- 0- जिले के 05 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरपबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के निर्देशन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ आज मितानिन भवन बालोद में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री आर. के. सोनबोईर, एलएचवी श्री सोमन लाल देवांगन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, बालोद अर्बन के मितानिन एवं बच्चे उपस्थित थे।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. के सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध होगी। शिशु संरक्षण माह के दौरान सत्र का आयोजन मंगलवार और शुक्रवार को होंगे। एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे के बीच ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1994 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिले के 09 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 77 हजार 291 बच्चों को विटामिन ए एवं 06 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 81 हजार 838 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
- 0- एमआईसी ने निगम के वित्त वर्ष 2026-27 के 84 नवीन निराश्रित पेंशन योजना और 24 नये राष्ट्रीय परिवार सहायता प्रकरणो को दी स्वीकृति0- बलिदानी सैनिको मेजर यशवंत गोविंद गोरेजी एवं मेजर सत्य प्रदीप दत्ताजी की मूर्ति स्थापित किये जाने अनापत्ति स्वीकृति एमआईसी द्वारा प्रदत्त की गई0- वर्ष 2016 में खालसा स्कूल के सामने से हटाये गये 69 दुकानदारो को किस्टल आर्केड की सामने की भूमि में व्यवस्थापन हेतु एमआईसी के संकल्प को पुनर्विचार हेतु सामान्य सभा में रखने का निर्देशरायपुर. नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष एमआईसी बैठक कक्ष में हुई जिसमें नियमानुसार प्रकिया के तहत एजेण्डावार चर्चा कर आवश्यक निर्देश एमआईसी ने दिये। बैठक में आयुक्त श्री विश्वदीप एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, भोला राम साहू नंद किशोर साहू, खेमकुमार सेन, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती संजना संतोष हियाल, अपर आयुक्तगणों, मुख्यअभियंता, अधीक्षण अभियंतागणों, जोन कमिश्नरों, उपायुक्तगणो, कार्यपालन अभियंताओं सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।एमआईसी ने बैठक में समस्त निराश्रित पेंशन योजनाओं में जोनो से प्राप्त 84 नये प्रकरणो एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में प्राप्त 24 नये प्रकरणो को विचार उपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के प्रस्ताव को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक रोड मीडियन एवं उद्यानो के विकास व संधारण हेतु हरित रायपुर अभियान के तहत ईओआई जारी किये जाने चर्चा उपरांत स्वीकृति दी गई। लोककर्म विभाग के प्रस्ताव अनुसार नगरोत्थान योजना अंतर्गत 10 करोड की स्वीकृत लागत से 18 प्रमुख रोड जंक्शन के विकास कार्य के प्रस्ताव अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, सीएसईबी, रायपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर ट्रैफिक दबाव एवं यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए 28 चौक चौराहो का चयन किया गया है। इस हेतु मंगाई गई निविदा में न्यूनतम दर 5 करोड 46 लाख 73 हजार 112 रू. निविदा दर देने वाली मेसर्स रायपुर कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को निविदा समिति की अनुशंसा अनुरूप स्वीकृति दी गई। नगर निगम जोन 9 अंतर्गत पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 51 अंतर्गत लाभांडी से छोकरा नाला तक नाला निर्माण करने प्राप्त निविदा दर मेसर्स जेबी कंस्ट्रक्शन रायपुर को 2 करोड़ 4 लाख 82 हजार 580 रू. की प्रस्तुत निविदा दर को निविदा समिति की वित्तीय अनुशंसा पर एमआईसी द्वारा स्वीकृति दी गई। आकांक्षीय शौचालय योजना में विभागीय प्रस्ताव अनुरूप वार्ड कमांक 34 में कलेक्टोरेट परिसर के पास और वार्ड कमांक 45 में नगर निगम मुख्यालय गांधी सदन के सामने आकांक्षीय शौचालय निर्माण स्थल परिवर्तन कर करने की स्वीकृति विचार उपरांत एमआईसी द्वारा दी गई। पहले वार्ड 47 कटोरा तालाब के पास और काली माता मंदिर के पास आकांक्षीय शौचालय निर्मित किये जाने प्रस्तावित थे। प्रस्ताव अनुसार स्थल परिवर्तन को स्वीकृति दी गई।महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक में 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 मिलियन प्को स्वीकृति दी गई। एमआईसी ने जोन 7 के प्रस्ताव अनुसार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट उपायुक्त पश्चिम कार्यालय के कार्यालय संचालन हेतु संत रामदास वार्ड कमांक 25 क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम कोटा के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी रूप से आबंटित करने की स्वीकृति विचार उपरांत दे दी। 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु प्राप्त राशि से रायपुर के विभिन्न स्थानों पर रेड्डी निर्माण एवम बीटी के विभागीय प्रस्ताव को निविदा समिति की अनुशंसा अनुसार स्वीकृति दी गयी.रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा चयनित भूमि को दलदल सिवनी के स्थान पर शहर के मध्य सिद्धार्थ चौक टिकरापारा स्थित रिक्त सिद्धार्थ कालोनी की भूमि नरैया तालाब के समीप में स्थानांतरित कर नगर निगम को दिये गये पत्र अनुसार दिव्यांग पार्क बनाने के विषय में चर्चा की गयी.एमआईसी ने राजस्व विभाग के विभाग प्रस्ताव अनुसार मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत खालसा स्कूल के सामने से वर्ष 2016 में हटाए गए 69 दुकानदारों को किस्टल आर्केड के सामने की भूमि में व्यवस्थापन के संबंध में एमआईसी के संकल्प कमांक 21 पारित दिनांक 8 जनवरी 2026 में पुनर्विचार हेतु विचारोपरांत प्रस्ताव को सामान्य सभा की बैठक में स्वीकृति हेतु रखने एवं स्वीकृति पश्चात जिला आबंटन समिति के समक्ष रखने हेतु पुनर्विचार करने के निर्देश अनुशंसा करते हुए दिये। दुकानो के निर्माण के पूर्व प्रकरण में सक्षम स्वीकृति हेतु एमआईसी एवं सामान्य सभा की स्वीकृति पश्चात जिला आबंटन समिति के अनुमोदन उपरांत समस्त दुकानदारो से राशि जमा कराया जाकर दुकान का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसमें प्रति दुकान की लागत 1 लाख 29 हजार 299 रू. निर्धारित की गई है एवं कुल लागत राशि 91 लाख 80 हजार रू. है जिसमें प्रत्येक दुकान का क्षेत्रफल 77 वर्गफीट है।नगर निगम संस्कृति विभाग के प्रस्ताव अनुसार अपर कलेक्टर रायपुर से प्राप्त पत्र दिनांक 11 दिसम्बर 2024 अनुसार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जिला सैनिक बोर्ड रायपुर के पत्र दिनांक 10 सितम्बर 2024 अनुसार भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन दिनांक 2024 को रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिन्दु कमांक 2 में लिए गये निर्णय अनुसार रायपुर जिला क्षेत्र में बलिदानी सैनिको मेजर यशवंत गोविंद गोरे जी और मेजर सत्य प्रदीप दत्ता जी की मूर्ति स्थापित करने अभिमत सहित प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इस विभागीय प्रस्ताव अनुसार शहीद मेजर यशवंत गोविंद गोरे जी की प्रतिमा साइंस कालेज के उद्यान में शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पाण्डेय जी की प्रतिमा के बाजू में तथा शहीद मेजर सत्य प्रदीप दत्ता जी की प्रतिमा मेजर सत्य प्रदीप दत्ता गार्डन शंकरनगर सेक्टर 2 में स्थापित किये जाने के संबंध में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने विचारोपरांत सर्वसम्मति से अनापत्ति स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया।
- भिलाईनगर. नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन-2 वैशाली नगर और कैलाश नगर क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मियावाकी वृक्षारोपण, अतिक्रमण हटाने और मुख्य नहर के माध्यम से जल संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने इंदु आई.टी. के पीछे निगम स्वामित्व के रिक्त भूखण्ड का अवलोकन किया। शासन की मंशा के अनुरूप यहाँ 'मियावाकी पद्धति' से सघन पौधारोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थल पर बोरवेल और फेंसिंग का कार्य संपन्न हो चुका है। आयुक्त ने कहा कि इस पद्धति से न केवल पर्यावरण हरा-भरा होगा, बल्कि वायु प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।शांति नगर के स्थानीय निवासियों ने आयुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र में सुगम आवागमन हेतु नई सड़क निर्माण की मांग रखी। आयुक्त ने निवासियों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किया जाएगा। कैलाश नगर में निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे नागरिकों द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण और बिल्डिंग मटेरियल रखकर मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत सही पाई गई। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल बाधाएं हटाने के निर्देश दिए। एकता चौक, कैलाश नगर और कुरूद रोड किनारे स्थित मुख्य नहर का निरीक्षण किया गया। इस नहर के माध्यम से क्षेत्र के तालाबों को भरा जाएगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को निस्तारी कार्यों में सुविधा मिलेगी।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, उप अभियंता श्वेता महेश्वर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी एवं स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अभियान शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- 0- अधीनस्थ अनुविभाग, ब्लॉक एवं तहसीलों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने पर कलेक्टर ने दिया बल0- समय-सीमा बैठक में जनगणना तैयारी व धान उठाव की समीक्षादुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने मकान सूचीकरण ब्लॉक कार्य को 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इंचार्ज अधिकारियों को सूची में एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधी अविवादित नामांतरण, बंटवारा और पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी पंचायतों में पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन पंचायतों में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां के सचिवों के एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने अधीनस्थ अनुविभाग, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों और तहसीलों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को ई-एचआरएमएस में ऑनबोर्डिंग के लिए निर्धारित प्रारूप में जानकारी 31 मार्च से पहले सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने को कहा गया। समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को सभी समितियों से 25 मार्च तक शत-प्रतिशत डीओ कटवाकर धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी को एलपीजी गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा सभी विभागों को लंबित बिजली बिलों का जल्द भुगतान करने और निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर संबंधित विभागों को राशि लौटाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में बाल देखरेख संस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारी ने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी प्रवेश उत्सव के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक 3094 नए बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग. भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा माह जून में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE) लिया जाना संभावित है। उक्त वेबसाइट पर आवेदन करने वाले दुर्ग जिले के अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् 20 अप्रैल 2026 तक गूगल https://forms.gle/RRA9qRbAQd5p5cFY6 लिंक के माध्यम से अथवा क्यू आर कोड स्केन कर आवेदन कर सकते है। आवेदक को सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन क्रमांक एवं व्हाट्अप मोबाईल नम्बर का उल्लेखित करना अनिवार्य होगा।
- 0- कलेक्टर ने निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील कीदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निरंतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन में जिले के शासकीय व अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि कुछ स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थिति कम होने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय बनाकर स्कूलों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी बच्चों का अपडेशन सुनिश्चित किया जा सके। फ़रवरी माह में स्कूलों में कुल 12122 मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट तथा 677 आधार अपडेट किया गया है।भारत सरकार के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया वर्तमान में निःशुल्क की जा रही है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन आधार सेवा केंद्रों अथवा स्कूलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से अवश्य कराएं। वर्तमान में यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है, बाद में प्रति बच्चे 125 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसलिए सभी अभिभावक समय रहते इस सुविधा का लाभ अवश्य लें।
- 0- शासकीय सीसीएम कॉलेज में निर्माण कार्य में प्रगति लाएं0- ई-ऑफिस प्रकिया अब तहसील एवं विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों में भी होगी शुरू0- संभाग आयुक्त ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठकदुर्ग. संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कहा कि संभाग अंतर्गत सभी जिलों में पेय जल व्यवस्था प्रभावित न हो, इस पर पीएचई विभाग के अधिकारी विशेष नजर रखें। उन्होंने कहा कि संभाग अंतर्गत जलाशयों में पानी का पर्याप्त भराव है, आवश्यकता होने पर जिलों को पानी की उपलब्धता कराई जाएगी। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सचेत किया कि कहीं से भी पानी की समस्याएं नहीं आनी चाहिए। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाए। श्री राठौर आज संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में पेय जल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।उन्होंने शासकीय सीसीएम कॉलेज में आवश्यक निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान विभागों को राशि जमा होने के बावजूद भी कार्य अप्रारंभ होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य एजेंसी विभाग पीडब्ल्यूडी, विद्युत यांत्रिकी एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों को उक्त कॉलेज में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित सिविल वर्क सीसीटीवी कैमरा, एसी एवं लिफ्ट मशीन लगाने का कार्य और छात्रावासों में पानी की व्यवस्था के कार्य समय अवधि में पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार जनपद स्तर पर निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को कार्यों का पंजी अवलोकन निरीक्षण के दौरान करायी जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में सीजीएमएससी को स्वीकृत कार्य प्रारंभ कराने निर्देश दिए।संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि संभागीय ई-ऑफिस प्रक्रिया में दुर्ग संभाग प्रदेश में प्रथम पायदान पर कायम है। इसी प्रकार दुर्ग जिला भी प्रदेश भर में दूसरे क्रम पर है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रक्रिया अब तहसील एवं विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों में भी शुरू की जाए। संभागायुक्त श्री राठौर ने संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी अधीनस्त कार्यालयों में भी उपस्थिति हेतु बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली अपनाएं। बैठक में संभाग स्तर के विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव और उपायुक्त (विकास) श्री संतोष ठाकुर एवं समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल http://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 से प्राप्त की जा सकती है।
-
राजनांदगांव । भारत सरकार की पीएम राहत (प्रधानमंत्री-रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को तत्काल एवं कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर अर्थात सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार पंजीकृत सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में पीएम-राहत योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। इसी कडी में पीएम-राहत योजना अंतर्गत प्रथम प्रकरण का भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में पंजीयन कर उपचार किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पचपेड़ी निवासी श्री मिनेश कोसरे का 15 मार्च 2026 को वाहन चलाते समय मौहाभांठा नाले के पास वाहन अनियंत्रित होने पर सड़क दुर्घटना हो गई थी। दुर्घटना से श्री मिनेश कोसरे के सिर पर चोट लगने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव लाया गया और पीएम-राहत योजना के तहत पंजीबद्ध करते हुए उपचार प्रारंभ किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि पीएम-राहत योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। दुर्घटना होने के बाद तत्काल ईलाज मिलने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस योजना में गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष प्रावधान किया गया है। जिले में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त 34 शासकीय अस्पताल जिसके अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री राजनांदगांव, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, सोमनी तथा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिले के कुल 37 निजी अस्पताल प्रभारी व संचालकों को प्रशिक्षण प्रदाय कर आवश्यक जानकारी प्रदाय किया किया गया है। पीएम-राहत योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। -
- एचपीवी टीकाकरण के लिए कुल 32 स्वास्थ्य केन्द्रों को चिन्हांकित
राजनांदगांव । राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ जिला चिकित्सालय राजनांदगांव से किया गया। शुभारंभ दिवस पर कुल 23 किशोरी बालिकाओं को एचपीव्ही का वैक्सीन लगाया गया। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए कुल 32 स्वास्थ्य केन्द्रों को चिन्हांकित किया गया है, जहां लगभग 10 हजार 500 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकर, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, अस्पताल सलाहकार श्री अविन चौधरी, डॉ. स्नेहा जैन, श्री विकास राठौर, श्री अखिलेश चोपड़ा, श्री हितेश कुलहाड़े, श्री कौशल शर्मा, श्रीमती वंदना कोसरिया, श्रीमती निहारीका टोप्नो, श्री अखिलेश सिंह, श्री हेमंत साहू, श्री मनीष निमजे, स्टॉफ नर्स श्रीमती मंजू कामड़े, स्टॉफ नर्स श्रीमती फालेश्वरी मरावी, मितानीन प्रशिक्षक श्रीमती किरण यादव सहित अन्य मितानीन एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) 2022 के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 11.6 लाख महिलाओं में कैंसर के नए मामले पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऐसी सभी किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, किंतु अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में एचपीवी टीकाकरण नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। अभिभावक अपनी पात्र किशोरियों का पंजीकरण युवीन पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के बाद सामान्यत: हल्का दर्द, सूजन, ललिमा या बुखार जैसे हल्के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं, जो सामान्य रूप से 2 से 3 दिनों में पैरासिटामोल की दवा से ठीक हो जाते हैं। टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रतिकूल प्रभाव का उचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व भर में करोड़ों लोगों को लगाया जा चुका है। टीकाकरण सत्र चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। आयु के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र मान्य होंगे। पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र भी मान्य किया जाएगा। -
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत मंगलवार को डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम खुज्जी, मारगांव, गिरगांव, अर्जुनी, बीजाभाठा, मटिया, बगदई, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया, रायतापाली तथा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत सुरगी क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत, गिट्टी एवं ईंट का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम आतरगांव निवासी संतोष वैष्णव के स्वामित्व की माजदा-सीजी 08 एल 0767 से चूना पत्थर (गिट्टी), ग्राम छीताकसा निवासी गुलाब साहू के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 08 एजी 5179 से रेत एवं ग्राम आमगांव निवासी आरएन चक्रधारी के स्वामित्व की माजदा-सीजी 08 एआर 4067 से ईंट का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना आरक्षी केन्द्र डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम बिलौदी निवासी अमित हरयानो के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 08 बीडी 7487 से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सुरगी को सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है तथा खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
- राजनांदगांव । महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। शिशुु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान सभी 5 मंगलवार एवं 5 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र में 6 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आईएएएफ एवं विटामिन ए की सीरप पिलायी जाएगी।
- - पदयात्री मार्ग में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश- खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री यादव ने जिले में शासकीय योजनाओं के सुचारू संचालन, व्यवस्थाओं में सुधार एवं योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कलेक्टर ने आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पदयात्री मार्गों की समुचित सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सेवा पंडालों में स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने तथा खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही एक्सपायरी तिथि वाली खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं हाइजेनिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिरायु योजना अंतर्गत बच्चों के उपचार का नियमित फॉलोअप लेने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत बालिकाओं को नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने, प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराने तथा नजदीकी अस्पतालों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित तिथि के अनुसार स्कूलों में शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार अपडेशन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्राचार्यों को दिए।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने नगरीय निकायों में ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां सफाई करने के बाद कचरा डंप किया जाता है। ऐसे स्थानों पर स्वच्छता से संबंधित आकर्षक पेंटिंग एवं नारा लेखन कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने नदी किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे मोटर पम्पों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मोटर पम्पों की जांच कर तत्काल जप्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की नाका लगाकर जांच कर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- - जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



























