ब्रेकिंग न्यूज़

 शिशु संरक्षण माह का हुआ आगाज

0- जिले के 05 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरप
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के निर्देशन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ आज मितानिन भवन बालोद में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री आर. के. सोनबोईर, एलएचवी श्री सोमन लाल देवांगन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, बालोद अर्बन के मितानिन एवं बच्चे उपस्थित थे। 
 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. के सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध होगी। शिशु संरक्षण माह के दौरान सत्र का आयोजन मंगलवार और शुक्रवार को होंगे। एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे के बीच ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1994 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिले के 09 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 77 हजार 291 बच्चों को विटामिन ए एवं 06 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 81 हजार 838 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english