- Home
- छत्तीसगढ़
- -छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री श्री साय-बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस-कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठीरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर विशेषज्ञों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हजारों मरीज आज विशेषज्ञ चिकित्सकों के परिश्रम और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों के कारण संजीवनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार के क्षेत्र में हुए शोध से भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रदेश में अनेक मरीजों का इलाज संभव हुआ है। जीएसटी में कैंसर की दवाइयों और उपकरणों को सस्ता किए जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। श्री साय ने बताया कि राज्य के अस्पतालों में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आज ही एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया जा रहा है, जो यह प्रमाणित करता है कि सरकारी अस्पताल नवीनतम तकनीक अपनाने में अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कैंसर की पहचान में बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में इसे तेजी से शामिल कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य बजट में वृद्धि कर रही है और नये मेडिकल कॉलेज खोल रही है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार हर विकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरगुजा, धरमजयगढ़ और बस्तर में नये अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एरोकॉन 2025 संगोष्ठी कैंसर की रोकथाम और उपचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एरोकॉन 2025 के सातवें आयोजन में कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर आए हैं। इससे इस बीमारी के इलाज में नये आयाम खुलेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यभारत के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी प्रमुख उपचार केंद्र है। भविष्य में अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों के माध्यम से यहां चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर है, जहाँ आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ होंगे, मानसिक रोगियों के लिए पृथक चिकित्सालय और नेचुरोपैथी कॉलेज खोले जाएंगे। मेकाहारा में 232 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों की वृद्धि की जाएगी तथा रोबोटिक सर्जरी और आईवीएफ सेंटर जैसी नवीनतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. पात्रा, विशेषज्ञ चिकित्सकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशनी और राहतरायपुर / प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष सहयोग से दोगुना लाभ मिल रहा है। डबल सब्सिडी और हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प अब साकार होने लगा है। इस योजना से न केवल बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध होगा।आवासीय मकानों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ, किफायती और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराना इस योजना का उद्देश्य है। वर्ष 2024 में घोषणा के बाद यह योजना देशभर में लागू की गई और अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसमें अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है। पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही थी। राज्य सरकार की भागीदारी से यह राहत और बढ़ गई है। उदाहरणस्वरूप, 3 किलोवाट क्षमता के सौर पैनल की कुल लागत लगभग 1.50 लाख रुपये होती है। डबल सब्सिडी के पश्चात उपभोक्ताओं को अब केवल 30 से 40 हजार रुपये का व्यय करना होगा।योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बैंकों से 6.5 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मासिक ईएमआई इतनी किफायती होगी कि यह मौजूदा बिजली बिल से भी कम साबित होगी। कुछ वर्षों पश्चात उपभोक्ता को जीवनभर मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। घर में आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली राज्य की वितरण कंपनियों को ग्रिड के माध्यम से बेची जा सकेगी। यह व्यवस्था विशेषकर ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त आय एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता का साधन बन रही है।यह योजना केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी लाभकारी है। प्रत्येक घर “ग्रीन एनर्जी हब” के रूप में विकसित हो रहा है तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, वहां सौर ऊर्जा के माध्यम से निर्बाध एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध होगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी, इंस्टॉलेशन एवं रखरखाव कार्यों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।प्रदेश सरकार का नारा है -हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़। इसका आशय यह है कि पहले जितनी राशि बिजली बिल के रूप में चुकानी पड़ती थी, अब उसी राशि से सौर पैनल स्थापित कर जीवनभर मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निरीक्षण एवं इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा कर दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जानकारी की कमी, डिजिटल आवेदन की जटिलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पंचायत स्तर पर सहायता केंद्र एवं फील्ड सपोर्ट टीम गठित करने की तैयारी की जा रही है।डबल सब्सिडी, किफायती ऋण, अतिरिक्त आय और पर्यावरण संरक्षण जैसे बहुआयामी लाभों के साथ यह योजना छत्तीसगढ़ को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जागरूकता और जनभागीदारी से ही हर घर सौर -हर घर रोशन का सपना पूर्ण रूप से साकार हो सकेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विशंभर यादव और श्री नीलू गुप्ता को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने श्री विशंभर यादव की धर्मपत्नी श्रीमती उषा यादव से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित थे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा अपनी रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय के बेंच और बार के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 6 सितम्बर को एक मैत्रीपूर्ण टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला माननीय न्यायाधीशगण इलेवन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच शनिवार को बहतराई इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित किया गया।मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा सकारात्मक एवं दूरदर्शिता पूर्ण दृष्टिकोण के साथ बार एवं बेंच के रिश्ते को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपरोक्त मैच के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था। मैच के दौरान सर्वप्रथम माननीय श्री मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के द्वारा उभय पक्ष के खिलाड़ियों से औपचारिक परिचय लिया गया। न्यायाधीश इलेवन के द्वारा टॉस जीतने के पश्चात् पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया तथा पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 215 रन बनाकर जीत के लिये 216 रन का लक्ष्य उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ को दिया। जिसके जवाब में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ कुल 111 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार मैच की विजेता टीम न्यायाधीश इलेवन रही ।न्यायाधीश इलेवन की ओर से बैटिंग करते हुए माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपनी पारी में 08 बॉल में 28 रन बनाकर रंग जमा दिए तथा बॉलिंग के दौरान भी उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन करते हुए 06 विकेट प्राप्त किए। माननीय मुख्य न्यायाधीश के हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी प्रकार 16 बॉल में 49 रन बनाने पर माननीय श्री न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट फील्डर का खिताब, माननीय श्री न्यायाधीश रविन्द्र अग्रवाल को दिया गया, जिन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए दो कैच पकड़े थे। बेस्ट बॉलर का खिताब माननीय श्री न्यायाधीश सचिन सिंह राजपूत एवं माननीय श्री न्यायाधीश अरविन्द वर्मा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त न्यायाधीश इलेवन की ओर से माननीय श्री न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय श्री न्यायाधीश नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय श्री न्यायाधीश दीपक कुमार तिवारी, माननीय श्री न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायाधीश वी.डी. गुरु, माननीय श्री न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद के द्वारा शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया गया। न्यायाधीश इलेवन को विजेता ट्राफी माननीय श्रीमती न्यायाधीश रजनी दूबे के द्वारा प्रदान किया गया एवं मैन ऑफ दी मैच ट्राफी माननीय श्री न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल एवं माननीय श्री न्यायाधीश पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा प्रदान किया गया।इसी प्रकार अधिवक्ता इलेवन की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर 02 विकेट प्राप्त कर एवं अच्छा क्षेत्र रक्षण करने पर कप्तान श्री वरूण मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता इलेवन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुनील ओटवानी एवं श्री मतीन सिद्दकी, श्री गौतम खेत्रपाल एवं अन्य के द्वारा मैत्री मैच में उत्कृष्ट खेल भावना प्रकट करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।मैच के समापन समारोह में माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मैत्री मैच में जीत-हार का कोई मायने नहीं होता है। दोनों ही पक्ष विजेता होते हैं। मैत्री मैच का आयोजन बार एवं बेंच के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ बेहतर तालमेल एवं आपसी समझ स्थापित करता है। मैत्री मैच मनोरंजन एवं आनंद का एक अच्छा स्रोत है जिससे शरीर व मन दोनो को लाभ प्राप्त होता है। मैच सद्भावनापूर्ण एवं रोमांचक रहा, जिसके लिए दोनों ही पक्ष बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके पारिवारिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के अधिकारीगण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।
- छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री श्री सायबस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकसकैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठीरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर विशेषज्ञों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हजारों मरीज आज विशेषज्ञ चिकित्सकों के परिश्रम और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों के कारण संजीवनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार के क्षेत्र में हुए शोध से भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रदेश में अनेक मरीजों का इलाज संभव हुआ है। जीएसटी में कैंसर की दवाइयों और उपकरणों को सस्ता किए जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। श्री साय ने बताया कि राज्य के अस्पतालों में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आज ही एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया जा रहा है, जो यह प्रमाणित करता है कि सरकारी अस्पताल नवीनतम तकनीक अपनाने में अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कैंसर की पहचान में बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में इसे तेजी से शामिल कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य बजट में वृद्धि कर रही है और नये मेडिकल कॉलेज खोल रही है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार हर विकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरगुजा, धरमजयगढ़ और बस्तर में नये अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एरोकॉन 2025 संगोष्ठी कैंसर की रोकथाम और उपचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एरोकॉन 2025 के सातवें आयोजन में कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर आए हैं। इससे इस बीमारी के इलाज में नये आयाम खुलेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यभारत के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी प्रमुख उपचार केंद्र है। भविष्य में अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों के माध्यम से यहां चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर है, जहाँ आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ होंगे, मानसिक रोगियों के लिए पृथक चिकित्सालय और नेचुरोपैथी कॉलेज खोले जाएंगे। मेकाहारा में 232 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों की वृद्धि की जाएगी तथा रोबोटिक सर्जरी और आईवीएफ सेंटर जैसी नवीनतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. पात्रा, विशेषज्ञ चिकित्सकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 258 वायरलेस कॉलोनी तारबहार, 225 सोनकर मोहल्ला दयालबंद, 170 नयापारा गणेशनगर, 154 संजय नगर चांटीडीह में सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर जारी कर दिये गये। जिसके विरूद्ध दावा आपत्ति 8 सितंबर से 17 सितम्बर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 952.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1329.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 461.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 810.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 702.0 मि.मी., गरियाबंद में 786.0 मि.मी., महासमुंद में 695.9 मि.मी. और धमतरी में 839.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 988.5 मि.मी., मुंगेली में 966.2 मि.मी., रायगढ़ में 1165.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 809.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1156.2 मि.मी., सक्ती में 1049.8 मि.मी., कोरबा में 1003.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 908.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 742.9 मि.मी., कबीरधाम में 672.0 मि.मी., राजनांदगांव में 830.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1170.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 690.0 मि.मी. और बालोद में 1013.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 679.8 मि.मी., सूरजपुर में 1006.0 मि.मी., जशपुर में 930.1 मि.मी., कोरिया में 1059.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 956.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1317.4 मि.मी., कोंडागांव जिले में 868.9 मि.मी., कांकेर में 1078.9 मि.मी., नारायणपुर में 1143.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1286.0 मि.मी., सुकमा में 1021.8 मि.मी. और बीजापुर में 1288.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- 0- पर्यटन केन्द्र बनने से क्षेत्र के स्व-सहायता समूह के महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार0- बाईक एवं पैदल चलकर वनमंत्री पहुंचे कच्चापाल के जलप्रपातरायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान बाईक एवं पैदल चलकर कच्चापाल के जलप्रपात पहुंचकर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के जंगल, पहाड़ और झरने यहां की पहचान हैं। यदि इन्हें सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए तो नारायणपुर जिले का नाम पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक रोशन होगा। कच्चापाल जलप्रपात को हम प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में कार्य करेंगे।अबूझमाड़ की गोद में बसा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कच्चापाल जलप्रपात अब जिले के पर्यटन मानचित्र पर नया आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री ने यहां पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कच्चापाल वाटरफॉल का मनोहारी दृश्य, पहाड़, नदी-नाले और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामसभा को शामिल करते हुए पर्यटन विकास की ठोस रूपरेखा तैयार की जाए। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार की पहल की जाए, जिससे विशेषकर महिलाओं को आजीविका का नया अवसर मिल सकें।विवेकान्द आश्रम कच्चापाल में पहुंचकर वन मंत्री ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों के द्वारा संगीतमय स्वागत गीत के साथ वन मंत्री श्री कश्यप का स्वागत किया गया। इस अवसर उन्होंने बच्चों से कहा की अपने प्रथम गुरू माता-पिता के बताए रास्ते पर चलकर अपने भविष्य को गढ़ने का कार्य करें, जिससे भविष्य में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। गुरूजन मोमबत्ती के समान होते है जो जल कर दुसरे को प्रकाश देते है। इस प्रकार गुरूजनों से विद्यार्जन ग्रहण कर अपने भविष्य को सुखमय बनाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। गुरूजनों की मांग पर वादयंत्र एवं माईक सेट प्रदाय करने का घोषणा किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद थे।
- 0- कारीगरों को मिलेगा नया बाजार, प्रदेश में बनेगा शिल्प ग्राम और शिल्प नगरी0- ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक : छोटे उद्योगों से बड़े रोजगार की ओर कदमरायपुर। ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने शुक्रवार को यहां न्यू सर्किट हाउस रायपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग के अंतर्गत रेशम, हथकरघा, खादी, हस्तशिल्प एवं माटीकला बोर्ड की कार्यप्रगति का विस्तार से आकलन किया गया। मंत्री श्री यादव ने बताया कि राज्य में लगभग 3.15 लाख हितग्राही ग्रामोद्योग के विभिन्न कुटीर उद्योगों से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों और विकासखंडों में रीपा (RIPA) भवनों में ग्रामोद्योग की गतिविधियाँ संचालित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।बैठक में निर्णय लिया गया कि दोना–पत्तल, कांसा, गोबर से जैविक खाद, पपीता से गुलकंद, फर्नीचर जैसे छोटे उद्योगों की स्थापना कर हितग्राहियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।इसके अलावा राज्य शासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शासकीय विभागों में केवल राज्य के बुनकरों और कारीगरों द्वारा निर्मित सामग्री की ही आपूर्ति हो। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शिल्प ग्राम एवं शिल्प नगरी के निर्माण की कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि कारीगरों को बेहतर विपणन सुविधा मिले और राज्य की शिल्पकला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।बैठक में सचिव सह संचालक ग्रामोद्योग श्री श्याम धावड़े, प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं माटीकला बोर्ड श्री जे. पी. मौर्य, उप सचिव श्री अर्न मरकाम, अपर संचालक रेशम डॉ. राजेश बघेल, संयुक्त संचालक हथकरघा श्री अ. अयाज़ सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर. सीजीएमएससीएल क्वालिटी कन्ट्रोल के प्रति जीरो टॉलरेंस के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है I इसके तहत दवा गोदामों से स्वास्थ्य संस्थानों को दवा प्रदाय करने के पूर्व सप्लायर द्वारा आपूर्ति की गयी सभी बैचेस के रैंडम सैंपल को NABL मान्यता प्राप्त लैब्स से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाता हैI जिससे स्वास्थ्य संस्थानों में केवल टेस्ट में पास होने वाली दवाओं का वितरण सुनिश्चित होIउपरोक्त प्रक्रिया के तहत मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स द्वारा वेयर हाउस में सप्लाई किये गए अल्बेंडाजोल टेबलेट्स IP 400 mg (ड्रग कोड – D12) के बैचेस PGT25451, PGT25450, PGT25480, PGT25229 को अस्पतालों में भेजने से पहले राज्य औषधि परीक्षण एवं अनुसंधान प्रयोगशाला, रायपुर में जांच कराई गयी । जांच में यह बैचेस फेल पाए गए I अतः क्वालिटी के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सम्बंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट किये जाने हेतु शो कॉज नोटिस जारी किया गया है I साथ ही सम्बंधित फर्म को दवा गोदामों से ही टेस्ट में फैल बैचेस की सम्पूर्ण दवा को वापस लेने का निर्देश दिया गया है ।इन बैचेस के अतिरकित इस फर्म द्वारा पूर्व में अल्बेंडाजोल टेबलेट्स IP 400 mg के 14 बैचेस की आपूर्ति की गयी थी जिन्हे NABL टेस्ट रिपोर्ट्स में पास होने के उपरांत स्वास्थ्य संस्थाओं को वितरित किया गया थाIनागरिकों को सर्वोच्च क्वालिटी दवाएं ही उपलब्ध हो इसको सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में वितरित बैचेस से भी एक बार पुनः रैंडम सैंपलिंग कर परीक्षण किये जाने का भी निर्णय लिया गया है I इस हेतु उन बैचेस को टेम्पोरेरी होल्ड पर रखने का निर्देश दिया गया है I CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी लगातार कार्यवाहियां की जाएँगी
- 0- शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित0- 1 करोड़ 25 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजनरायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप शुक्रवार को नारायणपुर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह एवं छत्तीसगढ़ रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री श्री कश्यप ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एजी आडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर के अवसर पर पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। गुरूजनों के आदर्शाे का सम्मान करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हमें कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे अपने भविष्य को सफल एवं उज्जवल बनाने के लिए प्राथमिक शालाओं के गुरूजनों के द्वारा बच्चों के भविष्य को बनाने के शिक्षा दी जाती है।उनके शिक्षा को जो बच्चे ग्रहण करते है वे अपने जीवन में सफलता हासिल करते है और अपने मंजील तक पहुंचने में कमयाब होते है। उन्होंने ने कहा कि जिला बने 18 वर्ष हो चुका है अभी और कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे हमारे जिले को विकसित जिला बनाने में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सहयोगार्थ भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। हमारे देश में गुरू परमपरा का देश है, शिक्षक बिना स्वार्थ अपने दयित्वो का निर्वहन करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते है गुरू के बिना जीवन ही अधूरे होती है। उन्होंने ताइक्वाण्डो, मलखम्ब एवं स्केटिंग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले के अंदरूनी क्षेत्रों के 04 विद्यालय जो विभिन्न कारणों से बंद थे, इनका नियद नेल्लनार योजना के तहत् इस वर्ष से पुनः संचालन प्रारंभ किया गया है। जिले मे युक्तियुक्तकरण के पश्चात् 66 शासकीय शालाओ में विषयवार शिक्षको की कमी को पूर्ण करने हेतु 140 अतिथि शिक्षको की स्वीकृति डी.एम.एफ. मद से प्रदान की गई है। जिले में शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित बच्चों के लिए ’’स्कूल केइन्ता अभियान’’ के तहत् 24 हजार 701 परिवारों का सर्वे कराया गया है, जिसमें 1 हजार 47 शाला त्यागी एवं 1 हजार 295 शाला अप्रवेषी बच्चों को पुनः शाला में प्रवेश दिलाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा हैं। जिले के 84 विद्युत विहिन शालाओं में विद्युतिकरण कराया जा रहा है। जिले के मेधावी बच्चों को जेईई और नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु जिला मुख्यालय में परियना निःशुल्क आवासीय कोचिंग संस्थान चलाया जा रहा हैं, जिसमें शिक्षा सत्र 2025-26 में 16 विद्यार्थीयों का चयन, जेईई की परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में हुआ है। इसी तरह 07 विद्यार्थी नीट परीक्षा के माध्यम से कांऊसलिंग में उत्तीर्ण हुए, इनमें से एक विद्यार्थी शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में एमबीबीएस के लिये चयनित हुआ है। जिले में विशेष अभियान चलाकर 26 हजार 101 जाति प्रमाण पत्र, 13 हजार 418 निवास प्रमाण पत्र 11 हजार 806 आय प्रमाण पत्र एवं 5 हजार 222 जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर विद्यार्थियों को वितरण किया गया है।वनमंत्री श्री कश्यप ने जिले के विभिन्न शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख 18 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वर्ष 2025 के वार्षिक परीक्षा में कस्तुरबा विद्यालय के छात्रा सुमन सलाम के द्वारा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें स्कूटी प्रदाय कर समानित किया गया। एमबीबीएम में चयन होने पर शब्बीर वड्डे को स्मृतिचिन्ह भेंटकर समानित किया गया।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम एवं छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जनपद पंचायत नारायणपुर के अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष नरेश कोर्राम जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
- 0- स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना के भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिलराजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 6 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष सीजीएमएससी श्री दीपक मस्के, अध्यक्ष पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री रमेश पटेल, श्रीमती गीता साहू, पद्मश्री पुखराज बाफना, पार्षद वार्ड नंंबर 20 श्री कुलेश्वर धु्रव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
- 0- समाज सेवी एवं सामाजिक संस्थाओं की रही सक्रिय सहभागिताराजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 407 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, औद्योगिक, एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से लगभग 54 हजार 549 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि हरियाली को समर्पित और मातृ-प्रेम की भावना से ओतप्रोत एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिले की विभिन्न अग्रणी संस्थाओं ने भाग भाग लिया। इनमें उदयाचल, गायत्री परिवार, समता मंच, आस्था मूकबधिर शाला, अभिलाषा संस्थान, कॉपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन, हरियाली बहन अभियान, मां बम्लेश्वरी ग्रुप, चौम्बर ऑफ कॉमर्स, एबिस एक्सपट्र्स, हाईटेक मेटल पावड्र्स, सनटेक जियो, कमल सॉल्वेंट, मोहन एग्रो, जनकल्याण सामाजिक संस्थान, साइट सेवर्स इंडिया, दीपिका विद्यालय, वैसलीयन स्कूल, नेहरू विद्यालय सिंघोला, आदर्श विद्या मंदिर लखोली, सृजन हायर सेकेंडरी स्कूल सुरगी, सरस्वती शिशु मंदिर पटेवा एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ सहित अन्य संगठनों की सक्रिय सहभागिता से वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया।उल्लेखनीय है कि हरेली, रक्षाबंधन एवं तीज के अवसर पर दीदियों द्वारा विशेष रूप से पौधों का रोपण कर त्यौहार की खुशियां बाटी गई। उदयाचल द्वारा 22000 सीड्स बॉल तैयार कर प्रदान किया गया, जिसे जिले में निर्मित स्ट्रीगर ट्रेंच में फैलाया गया है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 82888 रोपणी व नर्सरी कार्य की स्वीकृति दी गई है। अभियान अंतर्गत चरागाह क्षेत्रों में आम, कटहल, नींबू, मुनगा सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। वहीं सड़कों के दोनों ओर करंज सहित अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिससे आने वाले वर्षों में फल और छाया के रूप में लाभ प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
- 0- विधायक संपत अग्रवाल ने किया सम्मानमहासमुंद छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत के सभा कक्ष में शुक्रवार को सम्मान समारोह में जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से चयनित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल थे। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, नगर पालिका परिषद महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, समाजसेवी संदीप दीवान एवं महेंद्र सिक्का सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह उन शिक्षकों को नमन है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ा है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज का सम्मान है। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। गुरु केवल पढ़ाते नहीं, वे जीवन गढ़ते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक — हर पद पर पहुँचने वाला व्यक्ति अपने गुरु की देन है।इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विकासखंड महासमुंद से जितेंद्र कुमार साहू, मन्नू लाल चौधरी, सुनीता बंजारे, रश्मि पटेल एवं पुष्पा साहू, विकासखंड बागबाहरा से दीपा महार, हेमचंद्र चौधरी, पूरी हरपाल, मनोज साहू एवं अनिल कुमार चक्रधारी, विकासखंड पिथौरा से जय राम पटेल, अभिनंदन नाग, भोजराज प्रधान, राजेश प्रधान एवं क्रांतिपाल मण्डल, विकासखंड बसना से उग्रसेन पटेल, अरुण कुमार निषाद, अनिता चौधरी, विरेन्द्र कुमार भोई एवं प्रेमानंद भोई, विकासखंड सरायपाली से पुष्पा पारेश्वर, दया सागर नायक, ज्योति कुमार ठेठवार, अशोक कुमार साहू एवं दिलीप नायक शामिल है। इस अवसर पर बधाई देते हुए।जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन एपीसी संपा बोस एवं बीआरसीसी महासमुंद जागेश्वर सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन एपीसी विद्या साहू ने किया।
- दंतेवाड़ा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दंतेवाड़ा द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के योजनान्तर्गत जिले के एमएसएमई इकाइयों और बैंकर्स के बीच समन्वय एवं आने वाले चुनौतियों के समाधान हेतु उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुआ। जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा के द्वारा उक्त कार्यक्रम अध्यक्षता की गयी। इस कार्यक्रम महाप्रबंधक श्री मितवा बड़ा, द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराते हुए औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधानों, अनुदान छूट, रियायतों एवं आवेदन की समपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी देकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया तथा रैंप योजना के माध्यम से बैंकर्स और उद्यमियों को एक मंच पर शंका , सवालों का समाधान सुनिश्चित करने की व्यवस्था से अवगत कराया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए एमएसएमई उद्यमी, नये प्रतिभागी एवं महिला स्व-सहायता समूहों के प्रतिभागियों को औद्योगिक विकास नीति का लाभ लेने हेतु आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इसके अलावा अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री शिवराम बघेल, द्वारा बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी एवं एमएसएमई ऋण प्रकरणों में बैंक की ओर से आने वाले कठिनाईयों को समाधान ,नाबार्ड बैंक के प्रतिनिधि द्वारा कृषि एवं एमएसएमई हेतु सब्सिडी सीधे बैंकों को दिये जाने की जानकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री ओम प्रकाश द्वारा कृषि क्षेत्र के उत्पाद को विनिर्माण क्षेत्र (द्वितीयक क्षेत्र) में परिवर्तित कर औद्योगिक विकास नीति का लाभ लेने, अन्त्यावसायी अधिकारी श्री जितेन्द्र बघेल द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया।इस दौरान जिले के सफल उद्यमी श्री समीरन मण्डल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में भूमि प्राप्त करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं औद्योगिक नीति के तहत् उद्योग स्थापित कर सफल उद्यमी बनने के अपने अनुभव को साझा करने के साथ-साथ ही जिले के चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री आशीष चौहान द्वारा औद्योगिक नीति की आवेदन की प्रक्रिया एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के विषय से अवगत कराया गया। इस अवसर पर एमएसएमई उद्यमियों , प्रतिभागियों के द्वारा भी के अपने को शंका, शिकायतों को बैंकर्स के बीच रखा गया जिसका निराकरण उपस्थित बैंक के अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक श्री रविशंकर नेताम,जिले के बैंक शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा से श्री पूरन साहू, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दंतेवाड़ा, श्री जगदीश बेहरा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक आवराभाटा श्री मनोज कुमार जैसवार, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया दन्तेवाड़ा श्री अभिजीत राय, भारतीय स्टेट बैंक शाखा नकुलनार श्री राहुल बेक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जावंगा श्री अभिशेष जैन, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बारसूर, श्री सुनिल सलमा, भारतीय स्टेट बैंक बारसूर, श्री दिनेश नायक, एक्सिस बैंक प्रबंधक, स्थानीय उद्यमी एवं व्यापारी,युवा हब के प्रतिभागी एवं स्वसहायता समूह से कुल 106 प्रतिभागी शामिल रहे।
- बालोद. मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण ईकाई एवं चाईल्ड हेल्प लाइन व किशोर न्याय बोर्ड के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत 16 पदों हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण ईकाई हेतु 08 पद एवं चाईल्ड हेल्प लाइन 08 पदों की पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का पुनः परीक्षण किया जा कर पात्र, अपात्र सूची तैयार की है, जिसकी सूचना प्रकाशन किया गया है। महिला एवं बाल विकास विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को उक्त के संबंध में दावा, आपत्ति हो तो वे सम्पूर्ण साक्ष्य व प्रमाण सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद के कक्ष क्रमांक 79 में स्पीड पोस्ट, कुरियर, रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से 10 सितंबर 2025 को संध्या 5:00 बजे तक प्रेषित कर सकते है। समय-सीमा के पश्चात किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नही किया जावेगा। कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अभ्यावेदन भी स्वीकार नही किया जावेगा। पात्र व अपात्र की सूची कार्यालय के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता है। उक्त सूची जिला बालोद के वेबसाईट https://balod.gov.in में भी अवलोकन किया जा सकता है।
- रायपुर।, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- रायपुर,। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज राजभवन के दरबार हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री रमेन डेका, अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी वर्ष राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2025-26 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की विधिवत घोषणा की गई। चयनित शिक्षकों को अगले वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।रायपुर जिले से शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल और प्राचार्य भारती अग्रवाल, धमतरी जिले से रंजिता साहू और प्रधान पाठक लीलाराम साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सहायक शिक्षक हेमंत कुमार श्रीवास और प्रधान पाठक सरिता सिदार, राजनांदगांव जिले से व्याख्याता थंगेश्वर कुमार और सहायक शिक्षिका कोनिका सोनी, दंतेवाड़ा जिले से व्याख्याता कैलाश कुमार नीलम और सहायक शिक्षिका सुमन चौधरी, कबीरधाम जिले से व्याख्याता चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी और व्याख्याता संतोष कुमार साहू, सरगुजा जिले से व्याख्याता अजय कुमार कश्यप और प्रधान पाठक रेखा रॉय, नारायणपुर जिले से शिक्षक विरेन्द्र कुमार निषाद, जशपुर जिले से प्रधान पाठक संतोषी डनसेना और सहायक शिक्षक रवि कुमार गुप्ता का चयन किया गया है।कोरिया जिले से सहायक शिक्षिका जया मिश्रा और प्रधान पाठक पूनम पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से प्रधान पाठक सुजीत कुमार साहू, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से शिक्षक मोहन लाल जंघेल और प्रधान पाठक पदमा साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से प्रधान पाठक भजन लाल साहू और प्रधान पाठक योगेन्द्र कुमार देवांगन, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से व्याख्याता संजय कुमार श्रीवास्तव और प्रधान पाठक अमृता निकुंज, दुर्ग जिले से व्याख्याता कुमुद साहू और शिक्षक पवन कुमार सिंह, कोरबा जिले से व्याख्याता कौशिल्या खुराना और व्याख्याता जितेन्द्र कुमार साहू, सूरजपुर जिले से व्याख्याता गोपाल सिंह और शिक्षक योगेश कुमार साहू, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से सहायक शिक्षक कन्हैया लाल साहू और शिक्षक विशेषवर साहू, मुंगेली जिले से प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर और प्रधान पाठक वंदिता शर्मा चयनित किए गए हैं।कोण्डागांव जिले से शिक्षक हीरा लाल चुरेन्द्र और प्रधान पाठक सूरज लाल नेताम, रायगढ़ जिले से सहायक शिक्षिका आरती साहू और सहायक शिक्षिका ओमकुमारी पटेल, सुकमा जिले से प्रधान पाठक परिणीता कश्यप और प्रधान पाठक सविता उसेंडी, गरियाबंद जिले से सहायक शिक्षिका ओमेश्वरी साहू और सहायक शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी, सक्ती जिले से व्याख्याता छबि लाल राठौर और प्रधान पाठक पिललाल पटेल, बालोद जिले से व्याख्याता नेमसिंह साहू और शिक्षक खेमंत कुमार साहू, जांजगीर-चांपा जिले से प्रधान पाठक गुलजार बरेठ और सहायक शिक्षिका अंजू किरण, बेमेतरा जिले से सहायक शिक्षिका शीतल बैंस और सहायक शिक्षिका आंचल वर्मा, महासमुंद जिले से प्रधान पाठक नीलाम्बर नायक और व्याख्याता लक्ष्मण दास मानिकपुरी शामिल हैं।बिलासपुर जिले से व्याख्याता जय कुमार कौशिक और व्याख्याता प्रवीण मिश्रा, बस्तर जिले से व्याख्याता बुधराम कश्यप और शिक्षक कामेश्वरी कश्यप, उत्तर बस्तर कांकेर जिले से व्याख्याता प्रेमप्रकाश साहू और शिक्षक बोधन लाल साहू, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से सहायक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार कैवर्त्य और प्राचार्य शिव नारायण सिंह, बीजापुर जिले से शिक्षक अनिल कुमार जाटव और शिक्षक केदार नाथ देशमुख का नाम घोषित किया गया है। इन 64 चयनित शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
- -महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान - मुख्यमंत्री श्री साय-रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ में कला और संस्कृति के प्रति अलग ही प्रेम है। इस प्रेम को स्थायी बनाए रखने की दिशा में यहाँ कला और संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा विगत वर्ष की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है और महाविद्यालय हेतु स्थान का चयन भी हो चुका है। कुछ माह के पश्चात यह महाविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत 20 माह में अनेक योजनाएँ बनाई हैं और उन्हें जन-जन तक पहुँचाकर लोगों को लाभान्वित किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे हमारी सरकार ने अल्प समय में ही पूरा किया है और 2047 तक के लिए छत्तीसगढ़ का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित करते हुए हर माह उनके खाते में एक एक हजार रुपये की राशि डाली जा रही है। इससे राज्य की लगभग 70 लाख महिलाएँ लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति लागू कर राज्य में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश आकर्षित किया है और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों को रोजगार देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में संस्कृति और आस्था की पहचान राजिम कुंभ को भी भव्य रूप देने की बात कही।*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अन्य अतिथियों ने पद्मश्री गायक श्री कैलाश खेर के गीतों का उठाया आनंद*मुख्यमंत्री श्री साय सहित अन्य अतिथियों ने चक्रधर समारोह के समापन समारोह में आज के प्रमुख आकर्षण, प्रख्यात गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुतियों का आम दर्शकों के साथ आनंद लिया।*महाराजा चक्रधर सिंह पर विशेष आवरण का किया विमोचन*मुख्यमंत्री श्री साय और अन्य अतिथियों ने मंच से डाक विभाग द्वारा महाराजा चक्रधर सिंह पर जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। उन्होंने सुग्घर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर आधारित रायगढ़ नगर पालिक निगम के शुभंकर अप्पू राजा को भी लॉन्च किया। मंच पर कथक प्रस्तुत करने वाली विख्यात कलाकार पद्मश्री डॉ. नलिनी, डॉ. कमलिनी अस्ताना एवं उनकी टीम को सम्मानित भी किया गया।
*छत्तीसगढ़ की पहचान है कला और संस्कृति : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान प्रारंभ से ही कला और संस्कृति की रही है। महाराजा चक्रधर सिंह ने यहाँ की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। उन्होंने मंच से अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।*कला और संस्कृति की नगरी है रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी*चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित हजारों की भीड़ को कला-प्रेमियों की पहचान बताते हुए स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ कला और संस्कृति की नगरी है। राजा चक्रधर सिंह ने कथक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। हम सभी रायगढ़ के विकास को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ और उससे होने वाली जॉब गारंटी का भी उल्लेख किया। साथ ही नालंदा परिसर की स्थापना के साथ आईआईटी, नीट, लॉ यूनिवर्सिटी सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश हेतु अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ के विकास में अनेक प्रोजेक्ट संचालित होने की जानकारी दी।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के योगदान को समर्पित है। उन्होंने संगीत की खोती हुई विरासत को सहेजने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कार्य किया और संगीत के गौरव को पुनर्स्थापित किया। उन्होंने सभी कलाकारों का आभार भी जताया।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, बिलासपुर संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, सीसीएफ श्री प्रभात मिश्रा, कलेक्टर एवं एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। - -नवगुरुकुल : बालिकाओं की शिक्षा और संस्कारों के संवर्धन की नई पहलरायपुर, । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को लैपटॉप वितरित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने नवगुरुकुल में स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बालिकाओं को उच्चस्तरीय शिक्षा और मूल्य आधारित संस्कार प्रदान करें ताकि उनका भविष्य सुनहरा बने।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम गणेशोत्सव, शिक्षक दिवस और चक्रधर समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है, इसलिए समाज में उनका सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मरण कराया कि पिछले वर्ष चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर रायगढ़ में प्रयास विद्यालय का उद्घाटन किया गया था और आज नवगुरुकुल की स्थापना इस कड़ी को आगे बढ़ाती है। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, नवगुरुकुल की सह-संस्थापक सुश्री निधि और उनकी टीम की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर कार्य कर रही है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक नीति लागू की गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से नवगुरुकुल संस्था द्वारा जशपुर जिले की 150 बालिकाओं को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की सराहना की और इस प्रयास को और व्यापक बनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था में प्रवेश पाने वाली 120 बालिकाएँ अपनी योग्यता और मेहनत का प्रमाण प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास, ऊर्जा, जज्बा, जुनून और कठिन परिश्रम की पराकाष्ठा आवश्यक है। निराशा के लिए जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए क्योंकि निराशा के साथ कोई भी व्यक्ति प्रगति नहीं कर सकता। उप मुख्यमंत्री ने सभी बालिकाओं को निरंतर आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी।वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार बनने के बाद से प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने नवगुरुकुल की स्थापना को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया और कहा कि यह संस्था विशेष रूप से बहनों के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि रायगढ़ जिले में 35 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बदलती तकनीक और समय की जरूरतों के अनुरूप छात्राओं को शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।नवगुरुकुल की सह-संस्थापक सुश्री निधि ने गुरुकुल की शिक्षा प्रक्रिया और प्रशिक्षण पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्राओं को न केवल तकनीकी शिक्षा देना है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने योग्य बनाना है। शुभारंभ समारोह में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरुपाल भल्ला, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं। सभी ने नवगुरुकुल की स्थापना को इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसे बालिकाओं के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर करार दिया।
- रायपुर।, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के ग्राम सोनपुर में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।ग्रामीणों ने वन मंत्री से मिनी राइस मिल, सामाजिक भवन, खेल मैदान, किचन शेड और दंतेश्वरी मंदिर के पास शेड निर्माण जैसी मांगें रखी गईं। मंत्री श्री कश्यप ने इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण बैंक की नई शाखा के खुलने से सोनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायज हीना नाग सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ दुर्ग नगर में स्थापित छोटे-बड़े सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पुलगांव-अंजोरा मार्ग स्थित शिवनाथ नदी के पुल विसर्जन स्थल पर किया जाएगा। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के छोटे पुल के मध्य क्रेन के माध्यम से किया जाएगा। वहीं छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन अंजोरा साइड पर बनाए गए विशेष विसर्जन स्थल पर होगा। इसके लिए प्रतिमाओं को बड़े पुल से होकर ले जाया जाएगा तथा पुल के अंतिम छोर पर बने मार्ग से नदी में उतारकर विसर्जन किया जाएगा। दोनों ही विसर्जन स्थलों पर क्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मिनीमाता चौक से अंजोरा बायपास तक केवल विसर्जन वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहन दुर्ग-अंजोरा बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे। जनसामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर दोनों ओर 60 फीट की अस्थायी रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि आने-जाने वाले लोग सुरक्षित एवं सतर्क रह सकें।
निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश मिरी, एसडीएम भिलाई श्री हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, तहसीलदार श्री प्रफुल गुप्ता, ईई सीएसपीडीएल श्री रवि दानी, सीएसपी श्री रघुनंदन राठौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। - -रीपा केन्द्रों से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार, गौठानों को मिलेगा गौधाम का स्वरूप-किसानों, हितग्राहियों और विद्यार्थियों के लिए योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से सुनिश्चित करने के निर्देशरायपुर।, प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय दुर्ग में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में सार्वजनिक महत्व के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की टेंडर स्वीकृति के बाद विभागीय समन्वय स्थापित कर त्वरित गति से कार्य पूर्ण किए जाएं। बैठक में अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मंत्री श्री यादव ने बताया कि रीपा केन्द्रों के माध्यम से ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लघु उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसी प्रकार गौठानों को गौधाम का स्वरूप देकर पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक मरम्मत और निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से मिल सके।नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री यादव ने भिलाई नगर निगम में कचरा निष्पादन हेतु तय एजेंसी, दुर्ग में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जेवरा सिरसा की मुरूम खदान का चयन और विभिन्न सड़क व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इंदिरा मार्केट में मल्टी लेवल पार्किंग, साइंस कॉलेज रोड, नालंदा परिसर और अन्य सड़कों के निर्माण कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए।शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए मंत्री श्री यादव ने प्रत्येक नगर निगम में एक मॉडल स्कूल की स्थापना तथा ग्रंथालयों के उन्नयन की बात कही। नालंदा परिसर को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर रूप से विकसित किया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल और अन्य शासकीय चिकित्सालयों में जन औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, साथ ही जिला अस्पताल में विभिन्न पदों भर्ती प्रक्रिया कलेक्टर के अनुमोदन से पूर्ण करने के निर्देश दिए।वन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंत्री श्री यादव ने रूआबांधा एवं देवधर मानव निर्मित वन के संबंध में बीएसपी द्वारा एनओसी न देने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीएसपी से सीएसआर मद में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा, जल संसाधन विभाग को तांदुला नहर से बेमेतरा-बेरला क्षेत्र तक सिंचाई जल पहुंचाने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।अंत में मंत्री श्री यादव ने कहा कि नगरीय निकायों से लेकर गांवों तक ऐसे सभी कार्य चिन्हित कराए जाएं जिनका सीधा लाभ जनता को मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचा विकास है और इन सभी क्षेत्रों में योजनाओं की रफ्तार तेज की जाएगी।
-
भिलाई नगर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा जोन 5 अंतर्गत हुडको में निर्माणाधीन मंगल भवन एवं सीवरेज लाइन सहित उद्यानों का निरीक्षण किया गया है ।
निगम आयुक्त हुडको में निर्माणाधीन मंगल भवन का बारीकी से अवलोकन किए। भवन का कार्य अविलंब पूर्ण करने हेतु एजेंसी को निर्देशित किया गया है । जिससे आगामी समय में शादी एवं अन्य समारोह का आयोजन हेतु उपयोग किया जा सके । इस क्षेत्र में मंगल भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को शादी समारोह एवं अन्य आयोजन हेतु विशेष सुविधा हो जाएगी । इस मंगल भवन में 22 रूम सहित बड़े हॉल का निर्माण किया गया है । मंगल भवन के सुरक्षित कैंपस में लॉन एवं पार्किंग की व्यवस्था होगी ।निगम आयुक्त हुडको में चल रहे सीवरेज लाइन कार्य का अवलोकन किये । कार्य की गुणवत्ता और समयावधि को विशेष रूप से ध्यान देने हेतु निर्देशित किये हैं।सुभाष उद्यान का औचक निरीक्षण किया गया, ग्रास कटिंग हेतु उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किये हैं । वूमेन फॉर ट्री योजना अंतर्गत लगाए जाने वाले पौधों के रोपण के लिए उपस्थित स्व सहायता समूह के महिलाओं को विधिवत लगाने संबंधी निर्देश किए हैं । वूमेन फॉर ट्री योजना से सेक्टर 10 में 300 रोपित पौधों का अवलोकन कर संरक्षण हेतु स्वसहायता समूह के महिलाओं को दिशा निर्देश किये।आयुक्त हुडको में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा पूर्व निर्मित पानी टंकी का औचक निरीक्षण किए, उपस्थित पंप ऑपरेटर से आवश्यक जानकारी प्राप्त किये हैं । निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। -
जीवन में आज जो कुछ हूं, वह मेरे पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद रूपी मार्गदर्शन का सुफल है - महापौर मीनल चौबे
*0नगर निगम स्कूलों के शिक्षक - शिक्षिकाओं को सेवानिवृत्ति के दिन स्वत्वों का भुगतान देने व्यवस्था हो- सभापति सूर्यकान्त राठौड़रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में शिक्षक दिवस पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी,खेम कुमार सेन, डॉक्टर अनामिका सिंह,जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा,जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती रोनिता प्रकाश जगत, सर्वश्री अजय साहू, देवदत्त द्विवेदी, आनंद अग्रवाल, कैलाश बेहरा, प्रमोद साहू, मोहन साहू, डॉक्टर मनमोहन मनहरे, जनप्रतिनिधि पार्षद प्रतिनिधिगण, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, नगर निगम स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय शुक्ला सहित मंच पर रायपुर नगर निगम की स्कूलों के 63 शिक्षक- शिक्षिकाओं का श्रीफल, शाल, प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर की ओर से उनका अभिनन्दन किया.महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों सहित विद्या की प्रतीक देवी माता सरस्वती और भारत गणराज्य के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर शिक्षक दिवस सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर सरस्वती वन्दना और गुरू वन्दना की गयी.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर बधाई दी. श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि वे अपने जीवन में आज जो कुछ हैं, वह उनके पूज्य गुरुओं के मार्गदर्शन रूपी आशीर्वाद का सुफल है. गुरुओं के शुभाशीष और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से वे नगर निगम रायपुर में चार बार निर्वाचित हो चुकी हैँ. महापौर ने कहा कि रायपुर नगर निगम के शिक्षक- शिक्षिकाओं की समस्याओं को दूर करने कार्य किया जायेगा. सभी शिक्षक और शिक्षिकायें मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं. शिक्षकों से हर किसी को जीवन में अच्छी सीख मिलती है, जो उसके जीवन भर काम आती है. महापौर ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छे आयोजन की व्यवस्था करने पर सराहा और धन्यवाद दिया.सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि नगर निगम स्कूलों के शिक्षक -शिक्षिकाओं को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन उनके सभी स्वत्वों का भुगतान करने की व्यवस्था की जाना चाहिए. शिक्षकों को जनगणना, मतदाता सूची और अन्य गैर शैक्षकीय कार्यों से मुक्त रखा जाना चाहिए, ताकि वे अपना कार्य करके और अधिक सकारात्मक परिणाम दे सकें.शिक्षा, खेलकूद, युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि शिक्षक दिवस गुरुजनों के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करने का अवसर होता है. यह आदर्श शिक्षक भारत रत्न भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती का अवसर होता है. नगर निगम शिक्षा, खेलकूद, युवा कल्याण विभाग के यह आयोजन नगर निगम स्कूलों के शिक्षकों के अभिनन्दन के लिए शिक्षक दिवस पर रखा है. कार्यक्रम संचालन नगर निगम स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय शुक्ला ने और अंत में आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने किया.



























