- Home
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया एवं घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा का पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है। पूर्व में दोनों स्थानों की एम्बुलेंस ब्रेकडाउन की स्थिति में थी, जिसे सुधारकर पुन:चालू किया गया है। अब यह एम्बुलेंस क्षेत्र के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 108 एम्बुलेंस सेवा के पुन: संचालन से छुरिया एवं घुमका क्षेत्र के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो सकेंगी।
-
- प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को दी जा रही पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बेहतर संचालन में सक्रियतापूर्वक कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र खपरीकला की कार्यकर्ता श्रीमती फुलेश्वरी साहू, आंगनबाड़ी केन्द्र गठुला की कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा साहू एवं आंगनबाड़ी केन्द्र डुमहाटोला की कार्यकर्ता श्रीमती उमेश्वरी साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों, माताओं एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित गतिविधियों के संचालन तथा पोषण संबंधी जागरूकता के माध्यम से कुपोषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी भी ली। कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा कुपोषण दूर करने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आगे भी इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
-कलेक्टर ने की युवाओं से आवेदन करने की अपील
बिलासपुर /भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। पुरूष अभ्यर्थी जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर, टेªडमैन एवं महिला अभ्यर्थी सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष एवं आवेदन शुल्क 250 रूपए निर्धारित किया गया है। आवेदन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर किये जा सकते है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 एवं जिला रोजगार कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। - -हिट एंड रन के 4 मामलों में 2-2 लाख की सहायता की अनुशंसाबिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें टक्कर मारकर भागने (हिट एंड रन) से हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में चार मामलों में पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई।बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों के अनुसार सीपत तहसील के ग्राम सोठी की सतरूपा बाई, बोदरी तहसील के ग्राम सरगांव निवासी संतोष कुमार वर्मा, कोटा तहसील के ग्राम देवरी कला निवासी कुसुम बाई मेहरा तथा बिल्हा तहसील के ग्राम मोहदा की श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निकट संबंधियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले समिति के समक्ष रखे गए। सभी मामलों की जांच एवं परीक्षण के बाद समिति ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की। बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्य के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जीव धरणी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास चंद्र वर्मा और न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।समिति ने प्रकरणों का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर सहायता राशि की अनुशंसा की। उल्लेखनीय है कि हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ित लोगों को मृत्यु की स्थिति में 2 लाख एवं गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में ₹50 हजार क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान 1 अप्रैल 2022 से लागू है। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को योजना का अधिक से अधिक प्रचार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने में मदद करने का आग्रह किया है।
- -पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देशबिलासपुर, /संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने आज चकरभाठा स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य से स्कूल में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली तथा शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल भवन के पीछे स्थित परिसर में गार्डन और ओपन जिम विकसित करने के निर्देश दिए।कमिश्नर श्री जैन ने स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों की भी जानकारी ली और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल की लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी को हाईटेक बनाते हुए सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश भी दिए। परिसर में निर्मित 16 कमरों की भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने उसकी मरम्मत कराने तथा सीपेज की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सत्र तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लिए जाएं।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री ओम पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।
- रायपुर ।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ग्रामीण गरीबी उन्मूलन परियोजना है। यह योजना स्व-रोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण गरीबों को संगठित करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य गरीबों को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में संगठित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धमतरी जिले की सारंगपुरी पंचायत निवासी श्रीमती मधु कंवर आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर क्षेत्र में “लखपति दीदी” के नाम से जानी जाती हैं।कभी आर्थिक तंगी के कारण दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाली मधु कंवर ने अपने संघर्ष, मेहनत और शासन की योजनाओं के सहयोग से जीवन की दिशा बदल दी। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।आज मधु कंवर अपने गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन कर रही हैं। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, आधार कार्ड अपडेट, श्रम कार्ड पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, बिजली बिल भुगतान सहित कई ई-गवर्नेंस सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध हो रही हैं।इस पहल से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी शासकीय सेवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ता। इस कार्य से मधु को प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। मधु कंवर बताती हैं कि एक समय परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत “जय माँ कर्मा महिला स्व-सहायता समूह” से जुड़कर नई शुरुआत की।समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने धान खरीदी-बिक्री, मशरूम उत्पादन और छोटे स्वरोजगार के कार्य शुरू किए। समूह से ऋण सुविधा मिलने पर उन्होंने अपने घर में ही कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया, जो धीरे-धीरे उनकी आय का मजबूत साधन बन गया।मधु कंवर के समूह की महिलाएं आज कई आय संवर्धन गतिविधियों से जुड़ी हैं। इनमें मोमबत्ती निर्माण, केक बनाना, मशरूम उत्पादन, मछली पालन और बैंक सखी के रूप में कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आज मधु कंवर न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनके प्रयासों से गांव की अन्य महिलाएं भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और सुशासन की पहल से मधु कंवर जैसी ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अवसर, मार्गदर्शन और संकल्प के साथ ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं।
- महासमुंद / जिले के आकांक्षी विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ लिया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने की। इस अवसर पर जनपद सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल, सरपंच सरिता राज सिंह दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।सीईओ जनपद पंचायत पिथौरा श्रीमती योगेश्वरी बर्मन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण, कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी व समस्याओं का निराकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों की जांच, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
- महासमुंद / बसना विकासखंड के ग्राम सोनामुंडी की निवासी श्रीमती मालती निषाद के लिए छत्तीसगढ़ शासन की नोनी सुरक्षा योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई है। इस योजना का लाभ मिलने से अब उन्हें अपनी दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक नया आत्मविश्वास मिला है।मालती निषाद बताती हैं कि उन्हें इस योजना की जानकारी उनके गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का पंजीकरण कराया। योजना से जुड़ने के बाद उन्हें यह भरोसा हुआ कि उनकी बेटियों का भविष्य अब पहले से अधिक सुरक्षित है।मालती कहती हैं, पहले बेटियों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब सरकार की इस योजना से मुझे हिम्मत मिली है। मैं अपनी दोनों बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाना चाहती हूं, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। मालती निषाद जैसी कई माताओं के लिए नोनी सुरक्षा योजना किसी वरदान से कम नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लगातार जागरूकता फैलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ रहे हैं और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मालती निषाद एवं अन्य लाभार्थियों ने बेटियों की भविष्य की सुरक्षा के लिए राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।उल्लेखनीय है कि नोनी सुरक्षा योजना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2014 से संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना, बालिका भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकना तथा बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है।
- बिलासपुर /ईरान युद्ध से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच जिले में घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों और गैस वितरकों की बैठक लेकर व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक में आकर गैस का अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है।बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए होटल और उद्योगों में व्यवसायिक उपयोग के लिए दी जाने वाली गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। हालांकि अस्पतालों और स्कूलों को उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यवसायिक या अन्य उपयोग न होने दें। वितरण व्यवस्था की निगरानी स्वयं एजेंसी संचालक करें और इसे केवल अपने कर्मचारियों के भरोसे न छोड़ें। साथ ही किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को सिलेंडर देने या ब्लैक मार्केटिंग जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया।बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में घरेलू गैस के लगभग 4.80 लाख कनेक्शन हैं। तीन ऑयल कंपनियों के 38 गैस वितरकों के माध्यम से इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है, जिनमें से 22 वितरक केवल बिलासपुर शहर में संचालित हैं। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन लगभग 5 हजार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है और पिछले 10 दिनों से इसी दर से आपूर्ति जारी है। बैठक में यह भी बताया गया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। गैस वितरकों ने शहर में लागू नो-एंट्री प्रतिबंध से राहत देने की मांग भी रखी, जिस पर कलेक्टर ने सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक में आकर गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, एएफओ राजीव लोचन तिवारी, कंपनी के नोडल अधिकारी हेम प्रकाश साहू, गैस वितरक संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल सहित जिले के सभी गैस वितरक उपस्थित थे।
- बिलासपुर /जिले के ग्राम साल्हेखापा निवासी श्रीमती गीता यादव ने मेहनत, लगन और सरकारी योजनाओं के सहयोग से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी मुश्किल और परेशानियों भरे जीवन में सीमित आय में परिवार का गुजारा करने वाली गीता यादव आज ‘लखपति दीदी’ बनकर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। गीता ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।गीता यादव के परिवार की मुख्य आजीविका पहले कृषि कार्य पर निर्भर थी। पर्याप्त भूमि होने के बावजूद संसाधनों की कमी के कारण परिवार की कुल वार्षिक आय केवल 88,100 रुपये थी, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन था।साल 2021 में उन्होंने बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह से जुड़कर बैंक ऋण, सीआईएफ और आरएफ की सहायता प्राप्त की। इस सहयोग से उन्होंने कृषि कार्य के साथ-साथ मुर्गी पालन, मछली पालन और भैंस पालन जैसे नए व्यवसाय शुरू किए। इन प्रयासों से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्तमान में उन्हें कृषि से 88,100 रुपये, मुर्गी पालन से 87,000 रुपये, मछली पालन से 70,000 रुपये और भैंस पालन से 60,000 रुपये की आय प्राप्त हो रही है। इस प्रकार उनके परिवार की कुल वार्षिक आय बढ़कर लगभग 3,05,100 रुपये हो गई है। गीता कहती है सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से उन जैसी हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। गीता की सफलता ये संदेश देती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और योजनाओं का उचित लाभ मिले तो वे आत्मनिर्भर बन आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ सकती हैं। आज गीता यादव अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित कर रही
-
- महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल बन रही महतारी वंदन योजना
मोहला । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ वे आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।ऐसी ही कहानी है मानपुर विकासखंड के ग्राम सरोली निवासी श्रीमती संगीता की, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने बड़ी राहत प्रदान की है। संगीता एक साधारण गृहिणी हैं, जो पहले अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कई चुनौतियों का सामना करती थीं। लेकिन अब इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1000 रुपए की मासिक सहायता राशि ने उनके जीवन को काफी हद तक आसान बना दिया है।हर महीने मिलने वाली इस राशि से संगीता अब घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। वे इस सहायता राशि का उपयोग घर के लिए राशन सामग्री खरीदने और साप्ताहिक बाजार से आवश्यक सामान तथा सब्जियां लेने में करती हैं। पहले उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई होती थी और कई बार पति की आय पर ही पूरी तरह निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना की सहायता राशि उनके लिए बड़ा सहारा बन गई है। श्रीमती संगीता बताती हैं कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक तंगी को कम किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर दिया है। अब वे अपनी दैनिक जरूरतें स्वयं पूरी कर पा रही हैं, जिससे उनके परिवार को एक स्थिर और बेहतर जीवन मिल रहा है।हितग्राही संगीता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें और उनके परिवार को काफी मदद मिली है। अब वे अपने बच्चों और घर की आवश्यकताओं को बिना किसी परेशानी के पूरा कर पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया। -
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रथमोपचार किट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों और छोटी-मोटी चोटों के समय तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना तथा अधिकारियों के भ्रमण और कार्यालयीन कार्यों के दौरान किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या होने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। वितरित किट में बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री जैसे एंटीसेप्टिक घोल, चिपकने वाला टेप, कीटाणुनाशक वाइप्स, एंटीबायोटिक मरहम, दर्द निवारक दवाएं, बैंड-एड और पट्टी शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्न ने बताया कि यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी तंत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक उपचार की उपलब्धता अक्सर गंभीर परिस्थितियों में जीवन रक्षक साबित हो सकती है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - - जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- - धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश- स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश-बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने के लिए कहा- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लीराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने इस वर्ष बजट में शामिल विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पिछले वर्ष में बजट में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसलदारों को सर्वेयर द्वारा किए गिरदावरी कार्य की पुन: जांच कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को संज्ञान लेते हुए हटाने के निर्देश दिए। जिससे शासकीय भूमि का शासकीय विकास कार्यों में उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग से संबंधित उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। इसके लिए तिथि निर्धारित करते हुए प्रत्येक स्कूलों में छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने कहा, जिससे शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बन सके। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाल एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए लगातार निरीक्षण करने के लिए कहा। छात्रावासों में नजदीकी हॉस्पिटलों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति दिलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राईस मिलर्स के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा। परिवहन विभाग को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की नाका लगाकर जांच कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रतिबंधित शराब को तत्काल प्रभाव से विक्रय एवं भण्डारण पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आवेदन आगामी 23 मार्च तक जमा करने कहा गया है।
- रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं और महिला कोष की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि वे इसका लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।मंत्री श्रीमती राजवाड़े अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में छत्तीसगढ़ महिला कोष के शासी बोर्ड एवं आमसभा की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में महिला कोष की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऋण योजना के तहत 1500 महिला स्व-सहायता समूहों को 30 करोड़ रुपये तथा सक्षम योजना के तहत 1000 पात्र महिलाओं को 14 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की साख योजना के कार्योत्तर अनुमोदन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही सक्षम योजना, ऋण योजना और स्वावलंबन योजना के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।बैठक में यह जानकारी दी गई कि महिला स्व-सहायता समूहों को वर्तमान में द्वितीय बार अधिकतम 6 लाख रुपये तक ऋण दिए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार सक्षम योजना के अंतर्गत महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। इन प्रावधानों में आवश्यकता अनुसार संशोधन किए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।सितंबर 2025 की स्थिति में जिलों में कुल 8 लाख 2 हजार 843 रुपये की राशि ब्याज के रूप में जमा होने की जानकारी दी गई, जिसका उपयोग महिला कोष के सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए किए जाने पर विचार किया गया। बैठक में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी पात्रता के आधार पर सक्षम योजना से लाभान्वित करने तथा योजना में महिलाओं की आयु सीमा 25 से 50 वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष का गठन किया गया है। इसके तहत महिलाओं को मात्र 3 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय प्रारंभ कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।बैठक में महिला एवं बाल विकास, वाणिज्य एवं उद्योग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामोद्योग, कृषि, नगरीय प्रशासन, वन तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ ही नेहरू युवा केन्द्र, नाबार्ड, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाईरायपुर । पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी का काम, स्थानीय सामग्रियों का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के माध्यम से न केवल रोजगार प्रदान करता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्व-सहायता समूह की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है।समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। पहले महिलाएं केवल घरेलू कामकाज तक सीमित थीं, लेकिन अब वे अच्छी कमाई कर रही हैं। यह कार्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह न केवल एक व्यवसाय है, बल्कि यह परंपराओं, कौशल और सांस्कृतिक विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाता है।महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समूह के माध्यम से प्रशिक्षण, सहयोग और विपणन सुविधा मिलने से उनका उत्पाद अब स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो चुका है। महिलाएं कहती हैं कि अब वे सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अपनी पहचान खुद बना रही हैं।समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से हम सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। हम महिलाओं के लिए हस्तशिल्प उत्पाद आय का मुख्य जरिया है, जो लाखों लोगों को, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।
- रायपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERPL), रायपुर में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में एक टेबल-टॉप बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 11 मार्च 2026 को IOCL-SERPL, रायपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल की तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत SERPL रायपुर के स्टेशन इंचार्ज श्री जयंत कुमार पैकरा द्वारा किया गया। उन्होंने संभावित CBRN आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारी को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक में 11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित एजेंसियों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति, संचार व्यवस्था तथा विभागों के बीच समन्वय जैसे विषय शामिल रहे।बैठक को अत्यंत सार्थक और उपयोगी बताते हुए सभी विभागों ने आगामी मॉक ड्रिल के सफल आयोजन तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा) श्री उपेन्द्र किंडो, डिप्टी कमांडेंट (NDRF) श्री पवन जोशी तथा कमांडेंट (SDRF होमगार्ड) श्री पुष्पराज सिंह, आरंग तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य अग्निशमन सेवा एवं अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँरायपुर/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आज शिक्षक श्री चंद्रकांत पटेल ने शासकीय माध्यमिक शाला सकरी आरंग, सहायक शिक्षक श्री धीरज कुमार साहू ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय अभनपुर, भृत्य श्री अब्दुल अब्बास खान ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 धरसीवां, लेक्चरर श्रीमती उर्वशी तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सांकरा, मेडिकल ऑफिसर श्री तेजेंद्र कुमार साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोबरा नवापारा, फार्मासिस्ट ग्रेट 2 श्री राहुल ध्रुव ने आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर हसौद आरंग, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट श्रीमती परमेश्वरी निषाद ने आंगनबाड़ी केंद्र पुराना चांगोराभाठा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- सुश्री वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा में सफलता युवाओं के लिए सफल होने प्रेरणा शक्ति का कार्य करेगी- महापौर मीनल*ऑक्सीजोन श्री हनुमानजी मन्दिर में विगत लगातार 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह सुन्दरकांड पाठ कर रहे रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन की हुई सराहना*रायपुर/राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल ने राजधानी शहर के ऑक्सीजोन उद्यान परिसर में यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता अर्जित करने वाली रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल का रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन में सम्मानित किया.रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार अग्रवाल और सचिव श्री के. के. अग्रवाल ने जानकारी दी कि रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह ऑक्सीजोन उद्यान परिसर स्थित उद्यान में श्री हनुमानजी के मन्दिर में सुन्दर कांड पाठ किया जा रहा है. सोसायटी के आयोजन की सराहना की गयी.रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने पर रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा कि सफल होकर उन्होंने अपने माता - पिता, अभिभावकों सहित रायपुर शहर, जिला सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का गौरववान्वित किया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवाओं के लिए आने वाले समय में सफल होने प्रेरणाशक्ति बनेगी और रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने अतिरिक्त मेहनत की पराकाष्ठा करके उसमें सफलता अवश्य प्राप्त कर सकेंगे.
- रायपुर/रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता द्वारा रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 10 के क्षेत्र के अंतर्गत अमलीडीह, पुरैना क्षेत्र में शासकीय स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में संचालित की जा रही लगभग 22 पान दुकानों के सम्बंधित सभी संचालकों को औचक निरीक्षण कर सम्बंधित पान दुकान संचालकों को शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान का नियमानुसार कड़ाई से पालन करने स्वतः अपनी पान दुकानों को शासकीय स्कूलों से 200 मीटर के दायरे से तत्काल हटा लेने की नियमानुसार कड़ी हिदायत नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, उपअभियंता श्री राहुल सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में दी गयी.
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर,उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान , नगर निवेश विभाग टीम , टीम प्रहरी एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 21 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह एवम वार्ड क्रमांक 1 वीर सावरकर नगर में महोबा बाजार चौंक से टाटीबंध चौंक तक एवं टाटीबंध चौंक से बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे तक अवैध रूप से लगाये गये लगभग 30 ठेलों और गुमटियों को हटाया गया एवं अवैध रूप से टीन और त्रिपाल की सहायता से बनाई गयी लगभग 15 दुकान को तोड़ने की कार्यवाही की गयी.
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र के अंतर्गत मानसपुरम रोड के पास लगभग 1 एकड़ निजी भूमि और चौरसिया कॉलोनी में नवरंग पब्लिक स्कूल के पास लगभग 3.25 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर सम्बंधित दोनों स्थानों पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री पुकेश कुमार साहू, उप अभियंता श्री अंकुर अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए सम्बंधित विभिन्न दोनों स्थानों पर चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र में स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज शांति नगर स्थित दशहरा मैदान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे स्थानीय खिलाड़ियों और आम नागरिकों से संवाद किया। संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने आयुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, खिलाड़ियों का कहना था कि वर्तमान में निर्धारित सुरक्षा निधि 02 लाख रुपए अधिक है और ईओआई में वार्षिक किराया राशि अधिक प्राप्त होने पर स्थानीय प्रतिभाओं को मैदान का उपयोग करने में कठिनाई हो सकती है।खिलाड़ियों और आम नागरिकों को गंभीरता से सुनते हुए आयुक्त ने मौके पर ही उपस्थित कार्यपालन अभियंता श्री अरविंद शर्मा को निर्देशित किया कि मैदान के उपयोग संबंधी नियमावली में आवश्यक संशोधन के लिए महापौर परिषद में पुनर्विचार की कार्यवाही करें, जिससे किराया दरों और सुरक्षा निधि को तर्कसंगत बनाया जा सके, ताकि स्थानीय समितियों और खेल प्रेमियों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ‘रुचि की अभिव्यक्ति' आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य मैदान के प्रबंधन को व्यवस्थित करना था, जिससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।निगम द्वारा आयुक्त यह भी निर्देशित किया गया कि बड़े स्तर के खेल आयोजनों के लिए मैदान का संधारण शुल्क मात्र ₹10,000 से अधिक नहीं प्रस्तावित किया जाए, इसी प्रकार मैदान का संधारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिव्यक्ति मेंटेनेंस शुल्क 250 रुपए मासिक से अधिक नहीं हो, ताकि आयोजन सुगमता से संपन्न हो सकें, साथ ही मैदान के रखरखाव में मदद मिले।"हमारा लक्ष्य भिलाई की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। नियमों में संशोधन का प्रस्ताव कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक संसाधनों का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे स्थानीय खिलाड़ियों और आम नागरिकों को मिले।"— राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई
- *महापौर मीनल चौबे देर रात्रि तक फाग गीतों का पार्षदों सहित भावविभोर होकर श्रवण करती रहीं, सभी नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनायें*रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के परिसर में नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए रायपुर नगर पालिक निगम परिवार के होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और महापौर ने होली मिलन के इस आयोजन में नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षदों और अधिकारियों, कर्मचारियों संग फूलों की होली जमकर खेली. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी नगरवासियों को होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर श्रीमती मीनल चौबे देर रात्रि तक स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत फाग गीतों का भावविभोर होकर नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आयोजन में श्रवण करती रहीं.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत दिनों रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित मेयर कप रायपुर नगर निगम क्रिकेट स्पर्धा 2026 की विजेता टीम रायपुर नगर निगम मुख्यालय टीम और उपविजेता नगर निगम जोन 4 टीम के खिलाडियों को क्रमशः विनर्स और रनर्स ट्राफी मंच पर प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कृत किया. जबकि महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंच पर नगर निगम मुख्यालय टीम के अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार ट्राफी प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर की ओर से सम्मानित किया.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से श्रीगणेश विसर्जन झांकी और स्थल सजावट के लिए गठित निर्णायक मंडल के सदस्य विषय विशेषज्ञ डॉ प्रवीण शर्मा, श्री उमेश चोपकर को श्रीफल, शाल स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर मंच पर सम्मानित किया.रायपुर नगर पालिक निगम परिवार के आज केमुख्यालय भवन परिसर में रखे गए होली मिलन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, नंदकिशोर साहू, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन अध्यक्ष सर्वश्री गज्जू साहू, मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, गोपेश साहू, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, सर्वश्री आशु चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार साहू, रमेश सपहा, राजेश कुमार देवांगन, राजेश गुप्ता, कृष्णा सोनकर, अजय साहू, रवि ध्रुव, नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंतागण, श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक अभियंतागण, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, नगर निगम अधिकारीगण, कर्मचारीगण की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.



























