- Home
- छत्तीसगढ़
- 16 मार्च को राज्यसभा चुनावरायपुर/छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। फूलो देवी वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।पार्टी हाईकमान ने संभावित नामों पर भी मंथन किया था। इनमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव के नाम चर्चा में थे। इन चर्चाओं के बीच पार्टी ने फूलो देवी नेताम को ही उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।बता दें कि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
- मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानितरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बैरन बाजार स्थित जिला वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ पशु चिकित्सक श्री विजय वर्मा ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत उन्होंने अंगदान के लिए पंजीयन कर जन जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा कहा कि अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।श्री वर्मा ने अपने संकल्प के बारे में कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि मैं इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनी, मेरे जाने के बाद किसी और को स्वस्थ जीवन मिल सकेगा। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 91 से अधिक लोगों ने अंग एवं संपूर्ण शरीर दान का संकल्प लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अंगदान का संकल्प लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9406049000 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शंकरलाल उइके तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने दिया सामाजिक समरसता का संदेशरायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ. ) मनोज दयाल ने सभी प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने विश्वविद्यालय के ‘रेडियो संवाद’ के माध्यम से भी होली पर्व पर शुभकामना संदेश प्रसारित किया।अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. दयाल ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार समाज में समरसता, प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का पर्व है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्यौहार को स्वदेशी जीवन शैली के अनुरूप मनाते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी को किसी प्रकार की असुविधा या कष्ट न हो।उन्होंने कामना की कि होली का यह पर्व विश्वविद्यालय परिवार और समस्त विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई उमंग लेकर आए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- जगदलपुर । बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर में विगत 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद हुआ है। चोरी के आरोपी की पहचान मोनू यादव उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर है, उसे मारकेल नगरनार इलाके से पकड़ा गया है।23 जनवरी को मां दंतेश्वरी मंदिर से पीतल की मूर्ति, चांदी की चैन जिसमें सोने का लॉकेट लगा था, मंगलसूत्र और सोने के हार की चोरी हुई थी। एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी को हुई चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोर के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग 9 टीमें बनाकर जांच शुरू की। मां दंतेश्वरी मंदिर और शहर में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद कोसमी इलाके के आम बगीचे में सोता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मूर्ति, चांदी की चैन और मंगलसूत्र जैकेट में रखा था। सोने का हार मूर्ति से खींचकर निकाला, जिससे वह टूट गया। भागते समय हार के कुछ टुकड़े गिर गए और कुछ आरोपी की जेब में रह गए। आरोपी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद वह जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां रेलवे पुलिस को देखकर घबरा गया और मंगलसूत्र, हार का टुकड़ा स्टेशन के पास बरगद के पेड़ के नीचे पत्थर के नीचे छिपा दिया। इसके बाद पीतल की मूर्ति और चांदी की चैन लेकर ट्रेन से ओडिशा के लिए निकल गया। रास्ते में भंसुली (ओडिशा) रेलवे ब्रिज से नदी में सामान फेंकने की बात कही। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान से मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा बरामद किया गया। रेलवे ब्रिज के पास नदी में फेंके गए सामान की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस ने की, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
- -विधायक लता उसेंडी ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाकोंडागांव/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने मंगलवार शाम जिला चिकित्सालय परिसर में नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनकी पहल पर बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से जिला चिकित्सालय को यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित यह एंबुलेंस आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। इसके संचालन से विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, श्री नागेश देवांगन, श्री गोपाल दीक्षित और अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
- बलरामपुर। जिले के सामरी रोड स्थित गैस वेल्डिंग दूकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस वेल्डिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बोलेरो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोगों में हडक़ंप की स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- -रायपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बिरकोना के पास की घटनाकवर्धा। रायपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बिरकोना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार भाई -बहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है। वह होली मनाने के लिए अपनी बहन के साथ रायपुर से अपने गांव बोड़तरा थाना पांडातराई आ रहा था। इसी दौरान बिरकोना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सडक़ पर गिर पड़े और अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल बहन जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
-
अपने चहेते विधायक को रंग-गुलाल लगाने जनता व कार्यकर्ताओं में उत्साह
दुर्ग/गजेन्द्र यादव के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र स्थित सेवा सदन कार्यालय में आज होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी पहुंच रहे है।होली मिलन समारोह के दौरान लोगों में अपने लोकप्रिय विधायक को रंग-गुलाल लगाने का विशेष उत्साह देखने उत्साह नजर आ रहा है । ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे है -
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित रीना बाबर के रास स्टुडियो में रोचक खेलों के साथ गुलाल वाली रंगों की होली खेली। होली में गेम्स को लेकर युवा साथियों में जितना उत्साह था, उससे कहीं ज्यादा रंगों को लेकर भी था। इस मौके पर युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे, प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख, मेघा पोतदार, श्रावणी मुकादम, अनुराग भवालकर, साक्षी जोशी, सोनल पेदे, तन्मय बक्षी, उदित बक्षी सहित अनेक युवा सभासद उपस्थित रहे।
- - माय भारत के युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम में बोले महाराष्ट्र मंडल के तकनीकी विशेषज्ञ डोनगांवकररायपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्राथमिक लक्ष्य वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करना, मानव निर्णय लेने की क्षमताओं में सुधार करना, कार्यों को स्वचालित करना, हेल्थ केयर, खेती, शिक्षा गवर्नेंस जैसे सेक्टरों में बढ़ावा देना है। उक्त बातें महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी सभागृह में नेहरू युवा केंद्र की ओर से माय भारत के युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम के तहत गुजरात से आए युवाओं से महाराष्ट्र मंडल के तकनीकी विशेषज्ञ और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने कहीं।युवाओं को पावर पाॅइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताते हुए परितोष ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाज की कई तरह से मदद कर सकता है जैसे हेल्थ सेक्टर में बीमारियों का जल्दी पता लगाना। रिपोर्ट और स्कैन में डॉक्टरों की मदद करना शामिल है। वहीं एजुकेशन के सेक्टर में स्टूडेंट्स के लिए पर्सनलाइज़्ड लर्निंग, ऑनलाइन ट्यूटरिंग और स्मार्ट स्टडी ऐप्स शामिल हैं।परितोष ने बताया कि सेफ्टी और सिक्योरिटी के क्षेत्र में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे लिए काफी मददगार साबित होती है, जैसे बैंकों में फ्रॉड का पता लगाना, साइबर क्राइम की रोकथाम और अलर्ट करना। आज साइबर फ्राड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसे लेकर अलर्ट रहना बेहद जरूरी है। साइबर स्कैमर लोगों को ओटीपी या यूपीआई पिन शेयर करने के लिए फंसाते हैं। रिफंड या इनाम के लिए रिक्वेस्ट 'एक्सेप्ट' करने के लिए कह सकते हैं। कभी भी ओटीपी/यूपीआई पिन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। पैसे पाने के लिए आपको कभी भी यूपीआई पिन डालने की ज़रूरत नहीं है।मंडल के तकनीकी विशेषज्ञ डोनगांवकर ने कहा कि इन दिनों इन्वेस्टमेंट फ्रॉड तेजी बढ़ा है। इसमें लोगों को नकली या गुमराह करने वाले मौकों में इन्वेस्ट करने के लिए धोखा देते हैं, जिसमें कम या बिना किसी रिस्क के ज़्यादा रिटर्न का वादा किया जाता है। स्कैमर नए इन्वेस्टर के पैसे का इस्तेमाल पहले के इन्वेस्टर को पेमेंट करने के लिए करते हैं, जिससे उन्हें मुनाफे का भ्रम होता है। आखिर में, यह स्कीम फेल हो जाती है। नकली क्रिप्टो प्रोजेक्ट बड़े रिटर्न का वादा करते हैं लेकिन इन्वेस्टर का पैसा लेकर गायब हो जाते हैं। हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
- -श्रीमती वर्मा ने राज्यसभा सांसद उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का माना आभाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्रीमती वर्मा ने इसे एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ सामान्य परिवार की बेटी को देश के उच्च सदन तक पहुँचने का अवसर मिलता है।भाजपा नेत्री व राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती वर्मा ने अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। श्रीमती वर्मा ने विश्वास दिलाया कि राज्यसभा में वह छत्तीसगढ़ की आवाज़ को प्रमुखता से रखेंगीं और प्रदेश के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगीं। श्रीमती वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा नारी शक्ति को सबल बनाने के लिए संकल्पित रही है।महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है और राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भाजपा ठोस कदम उठा रही है। उनकी उम्मीदवारी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी ईमानदारी और तत्परता से करेंगीं।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए श्रीमती वर्मा का नाम घोषित होने से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। श्रीमती वर्मा ने एक जमीनी कार्यकर्ता, एक पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी वहन कर रही है। उन्हें प्रशासनिक कार्य करने का अनुभव है, जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अनुभव है, मीडिया में पार्टी के बातों को प्राथमिकता से रखती हैं। श्री साव ने राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर श्रीमती वर्मा के नाम की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का आभार व्यक्त किया।प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप श्रीमती वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कश्यप ने कहा कि श्रीमती वर्मा का चयन पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। रायपुर के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती वर्मा ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर संगठन और समाज, विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। यह निर्णय 'नारी सशक्तीकरण' के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस दौरान राज्यसभा सांसद उम्मीदवार श्रीमती वर्मा का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय ने स्वागत किया।इस मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री विष्णु देव सायरायपुर /छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program - ABP) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे ई-गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा, ऑनलाइन शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी, टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकेंगी तथा ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल इंटरनेट सुविधा नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है। इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की उपलब्धता तेज होगी और गांवों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ डिजिटल रूप से सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
- रायपुर ।अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज मंगलवार को कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान देव खरगांव स्थित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित व्यक्तियों से संवाद कर उनकी दैनिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने पुनर्वास केंद्र के व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा ताकि पुनर्वासित व्यक्तियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने कृषि संबंधी स्वरोजगार पर विशेष ध्यान देने को कहा और सुबह शाम नियमित प्रार्थना कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने पुनर्वासित व्यक्तियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर 01 पुनर्वासित व्यक्ति को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और 01 व्यक्ति को स्मार्टफोन भी प्रदाय किया। साथ ही सभी को प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया।अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ ने जिला मुख्यालय स्थित कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण कर वहां संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रबंधन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय उरांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश दांडे, डीएसपी श्री सतीश भार्गव तथा केंद्र प्रभारी श्री पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर । नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-24 में स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनाजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जनजातीय संग्रहालय होली पर्व के अवसर पर 04 और 05 मार्च को दो दिनों तक आगंतुकों हेतु बंद रहेगा।
- -प्रदेशवासियों से प्राकृतिक रंगों के उपयोग और जल संरक्षण की अपीलरायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री श्री कश्यप ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है तथा सभी भेदभावों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। वन मंत्री श्री कश्यप ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली का पर्व प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के साथ मनाएँ, जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का पर्व बनती है। साथ ही उन्होंने सभी से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
- -होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुनारायपुर एं।वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।
- रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।
- रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।
- बिलासपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका 4 एवं 5 मार्च 2026 को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 4 मार्च को सायं 4.30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान कर मुंगेली जिले के चंदखुरी स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे बिलासपुर के शिवतराई रिसोर्ट (बैगा रिसोर्ट) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम शिवतराई रिसोर्ट, बिलासपुर में होगा। 5 मार्च को प्रातः 10.30 बजे राज्यपाल शिवतराई रिसोर्ट से शिवतराई गांव के लिए रवाना होंगे, जहां वे बैगा जनजाति के लोगों से मुलाकात कर उनके जनजीवन, आजीविका एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। इसके बाद वे 11 बजे अचानकमार टाइगर रिजर्व के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां सफारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे वापस शिवतराई रिसोर्ट पहुंचेंगे। सायं 4 बजे राज्यपाल श्री डेका रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महमाया देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह पहुंचेंगे तथा वहां से शाम 7 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 10 मार्च 2026 को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई सवेरे 10 बजे से शुरू होगी। इसमें बिलासपुर संभाग के जिलों से प्राप्त पीड़ित महिलाओं के आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। file photo
- दुर्ग / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था “खुला आश्रय गृह बालक” में स्वीकृत पद सामाजिक कार्यकर्ता की पूर्ति हेतु पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्कूटनी एवं परीक्षण के पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित आवेदक सूची के संबंध में दिनांक 13 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। ई-मेल, कोरियर अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
- बिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण पत्र, सीमांकन सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए।बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिटकुली निवासी महादेव नेताम ने आवेदन देकर बताया कि उनके बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास स्वयं की भूमि नहीं है, जबकि उनके चाचा के पुत्रों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बन चुका है। उन्होंने उसी आधार पर उनके बच्चों का भी प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवेदन एसडीएम बिल्हा को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लोफंदी निवासी तिजराम पटेल ने तहसीलदार बिलासपुर द्वारा सीमांकन रिपोर्ट जारी नहीं किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद सीमांकन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को आवेदन भेजते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में इस प्रकार विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -कैश लेस उपचार हेतु चिकित्सालयों की कराएं ऑनबोर्डिंग-अविवादित नामांतरण बटवारा पंजीयन नहीं करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को देवें कारण बताओ नोटिसदुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के वित्त विभाग द्वारा इम्पैनल्ड बैंकों में ही विभाग बैंक खाते का संचालन करे। नॉन इम्पैनल्ड बैंक विशेषकर आईडीएफसी, बंधन बैंक और उत्कर्ष बैंक से विभाग अपने बैंक खाते इम्पैनल्ड बैंक में ट्रांसफर करा ले। उक्त बैंकों में खाते रहने पर शासकीय राशि लैप्स होने पर संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने अवगत कराया कि विगत दिवस भी डीएलसीसी की बैठक में बैंकर्स द्वारा अवगत कराया गया है कि निष्क्रिय खातों को एक्टिव कर राशि संबंधित विभागों को लौटाई गई है। अधिकारी अपने विभागीय खाते की जांच कर इसकी पुष्टि प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेें। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय सेवकों को कैसलेस उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सीएमएचओ को कैसलेस उपचार हेतु चिकित्सालयों को ऑन बोर्डिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधी अविवादित नामांतरण बटवारा पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में फरवरी माह के अंत तक एक-एक पंजीयन के निर्देश दिए गए थे। जिन पंचायतों में अभी तक पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुआ है, जनपद सीईओ संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस देना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से फाईल मूवमेंट और बायोमैट्रिक अटेंडेन्स पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने कहा।कलेक्टर ने अवगत कराया कि आगामी 9 तारीख को ग्राम कोनारी में रेल्वे परियोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहें। साथ ही किसी भी प्रकार की विभागीय डाउट से एसडीएम दुर्ग को बैठक के पूर्व अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वामित्व योजना, गृह निर्माण मंडल को आवास निर्माण हेतु जमीन आबंटन, अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों का आधार अपडेशन, और खादानों का सीमांकन व सूचना फलक लगाने, वयवंदन और सिकलिंग चिन्हांकन, आयुष्मान योजना आदि की भी समीक्षा की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- -बजट प्रावधानों पर तेजी से अमल, योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देशबिलासपुर / कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित टीएल (समय-सीमा) बैठक में जिले के विकास कार्यों, निर्माण गतिविधियों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के बजट में जिले के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर स्वीकृत कार्यों का डीपीआर तैयार करें और प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृति हेतु राज्य शासन को भेजें। 15 करोड़ रुपये से अधिक लागत के सभी निर्माण कार्यों को अनिवार्य रूप से प्रगति पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए वार्डवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया।कलेक्टर द्वारा जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्य में लगी है, उन्हें तत्काल रिलीव करने को कहा गया।निर्माण कार्यों हेतु मिट्टी-मुरूम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तालाबों से मिट्टी एवं मुरूम उठाने के निर्देश दिए गए, जिससे तालाबों का गहरीकरण होकर उनकी जलग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी। इस वर्ष कम से कम 200 से 300 तालाबों को इस कार्य में शामिल करने को कहा गया। भू-जल रिचार्जिंग के लिए अधिक से अधिक इंजेक्शन वेल निर्मित करने तथा निर्माण स्थलों के आसपास भी इंजेक्शन वेल बनाने के निर्देश दिए गए।आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार नर्सरी अभी से तैयार करने को कहा गया। शहर एवं आसपास अवैध प्लाटिंग पर कठोर कार्रवाई तथा स्वीकृत लेआउट के अनुरूप प्लाटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने यह भी बताया कि अज्ञात वाहन से मृत्यु होने की स्थिति में भी पीड़ित परिवार को सहायता राशि का प्रावधान है। संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में स्वयं पहल कर पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि सोसाइटी में भंडारण क्षमता सीमित होने के कारण कम से कम 40 से 50 प्रतिशत खाद का अग्रिम उठाव सुनिश्चित कराया जाए तथा किसानों को जानकारी देकर उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
- -छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाईरायपुर । युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदकमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। यह सफलता सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदकईस्ट जोन की रीजनल प्रतियोगिता का समापन 02 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ, जिसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक एवं 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान अर्जित किए, जिनमें 01 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक तथा 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक, 3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर एवं सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक अर्जित कर राज्य को गौरवान्वित किया। इसी तरह सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान, वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इसी तरह रेन्यूबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे, हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी ने मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। 19 कौशल ट्रेड्स में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 03 एवं 04 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग एवं रायगढ़ जिलों के प्रतिष्ठित संस्थानों में संपन्न हुई। व्यावहारिक मूल्यांकन के पश्चात 38 प्रतिभागियों का चयन रीजनल स्तर के लिए किया गया। रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 एवं मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक एवं पारदर्शी संचालन किया गया।












.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)







