ब्रेकिंग न्यूज़

 मां दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जगदलपुर । बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर में विगत 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद हुआ है। चोरी के आरोपी की पहचान मोनू यादव उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर है, उसे मारकेल नगरनार इलाके से पकड़ा गया है। 
23 जनवरी को मां दंतेश्वरी मंदिर से पीतल की मूर्ति, चांदी की चैन जिसमें सोने का लॉकेट लगा था, मंगलसूत्र और सोने के हार की चोरी हुई थी। एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी को हुई चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोर के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग 9 टीमें बनाकर जांच शुरू की। मां दंतेश्वरी मंदिर और शहर में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद कोसमी इलाके के आम बगीचे में सोता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मूर्ति, चांदी की चैन और मंगलसूत्र जैकेट में रखा था। सोने का हार मूर्ति से खींचकर निकाला, जिससे वह टूट गया। भागते समय हार के कुछ टुकड़े गिर गए और कुछ आरोपी की जेब में रह गए। आरोपी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद वह जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां रेलवे पुलिस को देखकर घबरा गया और मंगलसूत्र, हार का टुकड़ा स्टेशन के पास बरगद के पेड़ के नीचे पत्थर के नीचे छिपा दिया। इसके बाद पीतल की मूर्ति और चांदी की चैन लेकर ट्रेन से ओडिशा के लिए निकल गया। रास्ते में भंसुली (ओडिशा) रेलवे ब्रिज से नदी में सामान फेंकने की बात कही। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान से मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा बरामद किया गया। रेलवे ब्रिज के पास नदी में फेंके गए सामान की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस ने की, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत  मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english