पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन घायल
-रायपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बिरकोना के पास की घटना
कवर्धा। रायपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बिरकोना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार भाई -बहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है। वह होली मनाने के लिए अपनी बहन के साथ रायपुर से अपने गांव बोड़तरा थाना पांडातराई आ रहा था। इसी दौरान बिरकोना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सडक़ पर गिर पड़े और अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल बहन जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।





.jpg)






.jpg)
Leave A Comment