- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग, / जिले में खरीफ 2025 में कृषकों की मांग अनुसार उर्वरकों का प्राथमिक सहकारी समिति एवं निजी प्रतिष्ठानों में भण्डारण किया गया। गत वर्ष सहकारिता क्षेत्र में 42164 मि.टन उर्वरक वितरण हुआ था। जिले में इस वर्ष सहकारिता क्षेत्र में कुल 43886 मि.टन का भण्डारण किया गया जो कि गतवर्ष की वितरण की तुलना से 04 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान में प्राथमिक सहकारी समितियों में 2956 मि.टन शेष है, जिसका उठाव कृषकों द्वारा आवश्यकतानुसार किया जा रहा है।उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार वैश्विक समस्या के कारण जिले को गतवर्ष की तुलना में वर्तमान खरीफ 2025 हेतु उर्वरक डी.ए.पी. का लक्ष्य कम प्राप्त हुआ है जिसकी कमी की भरपाई हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित वैकल्पिक उर्वरकों यथा-एस.एस.पी., एन.पी.के., संयुक्त उर्वरकों का उपयोग करने कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार- प्रसार कर डी.ए.पी. की पूर्ति अन्य उर्वरकों के माध्यम से किया जा रहा है, साथ ही नवीन तरल उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. का वैकल्पिक उर्वरकों के रूप में उपयोग हेतु कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कृषकों से उक्त तरल नैनो उर्वरकों की मांग एकत्र कर सहकारी समितियों में तत्काल भण्डारण की कार्यवाही की जा रही है जिससे जिले में उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा प्रोत्साहित किये जाने के फलस्वरूप कृषकों द्वारा अग्रिम उठाव किये जाकर उक्त लक्ष्यों की पूर्ति की जा सकी, तथा कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा है। जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री का निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, उर्वरक निरीक्षकों एवं मैदानी स्तर पर मैदानी अमलों का ड्यूटी लगाकर सघन अभियान चलाते हुये मांग अनुरूप उर्वरकों की पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक का वितरण हो इस हेतु गुण नियंत्रण अंतर्गत 230 लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके विरूद्ध अद्यतन 201 की पूर्ति कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जाकर विश्लेषण परिणाम अनुसार 108 मानक 06 अमानक उर्वरकों पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत संबंधित विक्रेता एवं निर्माता कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कारण बताओं नोटिस जारी कर अमानक उर्वरकों पर विक्रय प्रतिबंध किया गया है, साथ ही कृषि विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किये जाकर 162 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 49 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस, 01 प्रतिष्ठान का लायसेंस निरस्त, 01 प्रतिष्ठान का लायसेंस निलबंन, 09 प्रतिष्ठान का जब्ती एवं 10 प्रतिष्ठान का विक्रय प्रतिबंध किया गया है।वर्तमान में 11 निजी प्रतिष्ठानों में 59.55 मि.टन डी.ए.पी. उपलब्ध है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों में कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर विक्रय करने हेतु निर्देश दिया गया है, साथ ही सहकारी एवं निजी क्षेत्र में यूरिया 1127 मि.टन, एस.एस.पी. 1727 मि.टन, एम.ओ.पी. 753 मि.टन डी.ए.पी. 488 मि.टन अन्य 530 मि.टन इस प्रकार कुल 4624 मि.टन उपलब्ध है। उक्त केन्द्रों से संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी को आप-पास के ग्रामों में मुनादी कराकर कृषकों को सूचना देते हुए शत्-प्रतिशत डी.ए.पी. उर्वरक अपनी उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर विक्रय करने हेतु निर्देश दिया गया है।कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कृषक भाईयो से अपील की गई है, उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अधिक दर पर विक्रय, अन्य प्रयोजन में उपयोग इत्यादि की शिकायत प्राप्त होने पर कृषि विभाग के अधिकारी अथवा कृषि विभाग में स्थापित नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नंबर-9907109662 पर शिकायत दर्ज कर सकते है।
- दुर्ग / जल शक्ति एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ साप्ताहिक कार्यक्रम 15 अगस्त, 2025 तक जिले में मनाया जा रहा है। इस अभियान की परिकल्पना सामुहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता एवं सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इस उत्सव के अंर्तगत जल एवं स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सृदृढ़ किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति और स्थायी स्वच्छता को सुनिश्चित करना है।कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के निर्देशानुसार अभियान को सफल बनाने के लिए जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्वच्छाग्राही, स्व सहायता समूह, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वच्छता प्रेरकों को इस अभियान में भाग लेने प्रेरित करने के लिए विशेष रणनीति का निर्माण किया गया है। अभियान के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट, फोटोग्राफ, सफलता की कहानी को भारत सरकार की वेबसाईट पर अपलोड किया जा रहा है। अन्य माध्यम से साझा करने के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए #Har Ghar Swachhata and # Har Ghar Tiranga माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे द्वारा ग्राम पंचायतों में 08 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने के लिए निर्देश जारी किया गया है। स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर चल रहे इस अभियान में ग्रामीण अंचलों से लेकर शाला पंचायत भवनों तक देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पहंहुचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जनपद पंचायत धमधा में चीचा, गिरोहाला पेण्ड्रावन, अकोला, कसली लिटिया डंगनिया ब्लाक पाटन घुघवा, कोल्हिापुरी, पउवारा, रिसामा, ब्लाक पाटन असोगा रवेली घुघवा क पंचायत में चौक-चौराहों की सफाई कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों ने की इसके बाद चौक पर आयोजन बैठक में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने स्वच्छता विषयों पर चर्चा की ओर गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता के संग उत्सव, के तहत पंचायत भवन स्कुल भवन और मोहल्लों की सफलाई की स्कुल एवं महाविद्यालय की ग्राम सभा आयोजित किया गया।जिले के ग्राम पंचायतों में 8 अगस्त 2025 को स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छता वाक गाँव की गलियों में समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे पूरे जिले के 76200 ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया। इसी प्रकार 9 अगस्त 2025 को स्कूली बच्चों के व्यक्तिगत स्वच्छता का निरीक्षण, उनके मध्य स्वच्छता प्रतियोगिताओं का आयोजन, स्वच्छता अनुश्रवण चार्ट का निरीक्षण जिला/जनपद/ग्राम स्तर के अमलों द्वारा किया गया। सभी शाला बच्चों द्वारा इसमें भाग लिया गया। 10 अगस्त 2025 को स्वच्छाग्रही दीदियों और गाँव के सक्रिय जागरूक युवाओं द्वारा, गाँव के सर्वाधिक गंदगी वाले स्थलों की साफ़ सफाई तथा रात्रि चौपाल के माध्यम से स्वच्छता के विषयों पर 95250 ग्रामीणों द्वारा चर्चा में भाग लिया गया। 11 अगस्त 2025 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा निर्मित स्वच्छता परिसंपत्तियों (व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, रिक्शा, नाडेप, वर्मी टांका, तरल अपशिष्ट प्रबंधन-सोक पिट, लीच पिट, मैजिक पिट, डी वाट्स, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन केंद्र, फीकल स्लज इकाई, बायोगैस इत्यादि) का ग्राम पंचायत एवं संबंधितों द्वारा निरीक्षण कर, उनके निरंतर उपयोग एवं रखरखाव हेतु कार्यवाही की गई। 12 अगस्त 2025 को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन अंतर्गत किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ, मितानीन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्वच्छाग्रही दीदियों की उपस्थिति में स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। साथ ही सांकेतिक पैड वितरण भी किया गया, ताकि उसके उपयोग एवं महत्व को लेकर किशोरी एवं महिलायें जागरूक हो सकें। 13 अगस्त 2025 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन करते हुए, ग्रामीणों के समक्ष स्वच्छता के विभिन्न घटकों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, यूजर चार्ज कलेक्शन, सूखा कचरा स्वच्छाग्रही दीदियों को देने हेतु एवं 15वें वित्त से नियमानुसार मानदेय देने हेतु सहमति बनाई गई। इसी क्रम में 14 अगस्त 2025 को स्वच्छता दौड़ एवं साइक्लोथॉन प्रतियोगिता का आयोजन तथा भारत सरकार द्वारा प्रेषित स्वच्छता शपथ को लिया जायेगा तथा 15 अगस्त 2025 को गांव में जहां स्वच्छता परिसंपत्तियां निर्मित स्थानों, सामूहिक स्थल (ग्राम पंचायत भवन एवं अन्य शासकीय भवनों) एवं अमृत सरोवर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन एवं स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र प्रदान किया जायेगा।
- दुर्ग / प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय दुर्ग के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड दुर्ग में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि श्री शर्मा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य अतिथि अपने कर कमलों से पुरस्कार वितरण भी करेंगे।
- -परेड द्वारा मार्चपास्ट एवं सलामी-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति-सहायक कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिकादुर्ग /जिला मुख्यालय में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और एसएसपी श्री विजय अग्रवाल की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। सहायक कलेक्टर श्री अभिजीत बबन पठारे ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसएसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीइओ श्री बीके दुबे, एडीशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम दुर्ग शहर श्री उत्तम ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य, तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल गुप्ता, जिला पर्यावरण अधिकारी सुश्री अनीता सावंत सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
- बिलासपुर, /उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 14 अगस्त को मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साव सवेरे 9.30 बजे नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सड़क मार्ग से रवाना होकर 12 बजे मुंगेली पहुंचेंगे। वे शासकीय एसएनजी महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.45 बजे मुंगेली के झूलेलाल मंदिर परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उप मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित मौन रैली में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे विनोबा नगर में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करेंगे।
- बिलासपुर, /जिला मुख्यालय बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव झंडा फहरायेंगे। मुख्य समारोह स्थल स्थानीय पुलिस परेड मैदान में सवेरे 9 बजे से शुरू होगा। समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि श्री अरूण साव का कार्यक्रम स्थल पर आगमन, 9 बजे ध्वजारोहण, 9.02 बजे राष्ट्रगान, 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, 9.35 बजे हर्ष फायर, 9.40 बजे मार्च पास्ट, 9.55 बजे स्कूली बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और 10.30 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।
- बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज़ सिंड्रोम से ग्रसित व्यक्ति की बीमारी का डायग्नोसिस कर सफल ऑपरेशन किया गया। कोरबा जिले के 35 वर्षीय मरीज रमेश यादव पिछले एक से डेढ़ साल से अलग अलग जगह इलाज करवाते रहे किन्तु फिर भी उसे समुचित उपचार नहीं मिला, क्योंकि कोई सही डाइग्नोसिस ही नहीं कर पाया। उल्लेखनीय है कि यह बीमारी अत्यंत दुर्लभ है और इसका डाइग्नोसिस करना भी उतना ही कठिन है। मरीज रमेश यादव सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग आने के बाद सबसे पहले मरीज का हिस्ट्री लिया गया, फिर फिजिकल एग्जामिनेशन किया गया। कुछ एक्स-रे लिया गया, बाईओप्सी की गई, इससे सम्बंधित ऑनलाइन डाटा सर्च किया गया। तत्पश्चात इस बिमारी को डाइग्नोस किया गया। जिसमे दन्त चिकित्सा विभाग के डॉ जण्डेल सिंह ठाकुर एवं डॉ केतकी कीनीकर ने महत्वपुर्ण भूमिका निभाई।गोर्लिन गोल्त्ज़ सिंड्रोम बीमारी जो कि बहुत ही दुर्लभ है। भारतीय मरीजों में 1960 से लेकर अब तक 48 मरीजों में गोर्लिन गोल्त्ज सिंड्रोम बीमारी होने के लक्षण मिले। जिनमे से केवल 38 मरीज ही गोर्लिन गोल्त्ज सिंड्रोम के कन्फर्म हुए हैं। जिनका इलाज मुंबई, दिल्ली, बंगलौर जैसे शहरों में हुआ। गोर्लिन गोल्त्ज़ सिंड्रोम को डाइग्नोस करने के लिए अपनाई जाने वाली विधि में या तो 2 मेजर एवं एक माइनर क्राइटेरिया अथवा एक मेजर एवं 2 माइनर क्राइटेरिया का होना बहुत ही आवश्यक है। हमारे मरीज में तीन तरह के मेजर क्राइटेरिया पाए गए।सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा मरीज के दोनों जबड़े से मल्टीपल जॉ सिस्ट को निकाला गया तथा कॉरनॉय शोलयूशन से डिसइंफेक्ट किया गया। अवगत हो कि ऐसे जॉ सिस्ट के रेक्यूरेंश रेट काफी हाई होते जो कि 60 प्रतिशत तक होते हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज एक हफ्ता भर्ती रखकर इलाज किया गया। मरीज यहाँ के इलाज से पूरी तरह संतुष्ट है। इन मरीजों को हर 6 महीने में दिखते रहना चाहिए क्योकि इनमे मेलिग्नेन्सी होने की प्रबल सम्भावना होती है।दन्त चिकित्सा विभाग के डॉ भूपेंद्र कश्यप के निर्देशन एवं देखरेख में विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप प्रकाश एवं उनके टीम में शामिल डॉ.जण्डेल सिंह ठाकुर, डॉ. हेमलता राजमणि, डॉ. केतकी कीनीकर, डॉ.प्रकाश खरे, डॉ. सोनल पटेल, वार्ड-बॉय ओमकारनाथ, लैब-अटेंडेंट उमेश साहू, के साथ निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. मिल्टन एवं उनकी टीम तथा नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे।सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि सिम्स के चिकित्सक नित नए बीमारियों के उपचार हेतु नवाचार कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे है। संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.लखन सिंह के दिशा-निर्देश एवं डॉ. भूपेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में ऐसे गरीब मरीजों का आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज उपलब्ध करने में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स छत्तीसगढ़ में आगे है।
- -कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपीलबिलासपुर /प्रत्येक वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर मुख्य डाकघर, देवकीनंदन चौक, सिम्स चौक, सदर बाजार, गोलबाजार, मानसरोवर चौक होते हुए पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन (लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर) में संपन्न होगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
- -हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी-रायपुर आवास पर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में दी सहभागितारायपुर ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अपने शंकर नगर रायपुर स्थित आवास पर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारी राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के लिए हमारे त्याग, साहस और समर्पण का प्रतीक है। मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस देशभक्ति के उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराकर राष्ट्र प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाएं।
- बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के संदेश से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। 12 और 13 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन एम्बुलेंस तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महाप्रबंधक कार्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई मुख्यालय की तिरंगा रैली रेलवे परिक्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई रेलवे सुरक्षा बल बैरक, बुधवारी बाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलकर्मियों, बल सदस्यों और आम नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रगौरव की भावना को सुदृढ़ करना रहा।इसी क्रम में बिलासपुर मंडल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली और बाइक रैली का आयोजन किया। मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफैल खान ने तिरंगा लहराकर रैली की शुरुआत की। यह रैली विभिन्न रेल कॉलोनियों, रेलवे स्टेशन, रेलवे चिकित्सालय, महाप्रबंधक कार्यालय, एनईआई इंस्टीट्यूट और बुधवारी बाजार से होती हुई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुई। बाइक रैली में देशभक्ति और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है, ताकि राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सके। रेलवे प्रशासन ने सभी नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराकर इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल होने और स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बढ़ाने की अपील की।
- रायपुर। मेरा युवा भारत द्वारा दुर्गा कॉलेज, रायपुर में “फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को केंद्र प्रायोजित प्रमुख योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें समुदाय में बदलाव के उत्प्रेरक के रूप में सशक्त बनाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रायपुर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि युवा देश की धड़कन हैं और यदि वे योजनाओं की सही जानकारी रखेंगे, तो अपने समुदाय को जागरूक करने और लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एम.वाई. भारत, रायपुर के उप निदेशक श्री अर्पित तिवारी ने प्रतिभागियों को एम.वाई. भारत पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल युवाओं को सरकारी योजनाओं, अवसरों और कार्यक्रमों से जोड़ने का सशक्त मंच है।दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। सहायक प्राध्यापक सुश्री सुनीता चंसोरिया ने विद्यार्थियों से इस ज्ञान को समाज में फैलाने का आह्वान किया।कार्यशाला में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के संसाधन व्यक्तियों ने पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण तंत्र पर विस्तृत प्रस्तुति दी तथा पोर्टल पर लाइव आवेदन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेषज्ञों ने मिशन वात्सल्य, पॉक्सो अधिनियम और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी अन्य केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही हेल्पलाइन 1098 के महत्व पर प्रकाश डाला।सत्र के दौरान प्रस्तुतिकरण, प्रश्नोत्तर, अनुभव साझा करने और समूह गतिविधियों जैसे सहभागी तरीकों का प्रयोग किया गया। आयोजन में स्वयंसेवक संदीप, नीलीमा, फ़िज़ा और गीत ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर 120 से अधिक विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर भागीदारी की।
- -17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल: आईपीएस श्री ईशु अग्रवाल होंगे परेड कमांडर-मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण, सलामी भी लीरायपुर / राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम एवं एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एस.एस.पी. डॉ लाल उमेद सिंह ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली।17 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड नेतृत्व में 17 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगे। प्लाटून बीएसएफ, सीआरपीएफ, आई.टी.बी.पी, सी.आई.एस.एफ., एस.एस.बी. ओडिशा पुलिस, छसबल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष-महिला), एन.सी.सी (बॉयज-गर्ल्स), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैगपाईपर बैण्ड दस्ता भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इसके अलावा हॉर्स शो और बैगपाइपर बैंड का शो भी होगा। हॉर्स शो में फ्लैग मार्च टेंट पैगिंग नेज़ाबंदी शो जंपिंग और गैलप राउंड होगा। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड द्वारा आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी।पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ राज्यस्तरीय पुरस्कार राज्यपाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार और वीरनारायण सिंह पुरस्कार भी दिया जाएगा।स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार करीब 780 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें, लक्ष्मीनारायण कन्या उ.मा विद्यालय सालेम इंग्लिश स्कूल, मदर्स प्राइड स्कूल रायपुर के बच्चे प्रस्तुत करेंगे।
- -ग्रीन पालना अभियान: प्रसव उपरांत माताओं को मिले 5 फलदार पौधेरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट "ग्रीन पालना अभियान" इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा की सौगात दी जा रही है।आज इस अभियान के तहत तिल्दा ब्लॉक 02, आरंग ब्लॉक 05, अभनपुर ब्लॉक 05, बिरगांव रायपुर 02 और शहरी रायपुर 06, कुल 20 प्रसूताओं को 100 पौधे भेंट किए गए। यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है।
- -‘एक पेड़ लगाना है, धरती को स्वर्ग बनाना है’ संदेश के साथ हरियर पाठशाला आगे बढ़ीरायपुर / रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत भण्डारपुरी संकुल में आज पर्यावरण संरक्षण संबंधी महत्वाकांक्षी योजना – "हरियर पाठशाला" के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार स्कूलों में हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने संकुल स्तरीय आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भण्डारपुरी, शासकीय पूर्व माध्य शाला भण्डारपुरी, शासकीय प्राथमिक शाला भण्डारपुरी में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने 250 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।इस आयोजन को जनभागीदारी के पर्व के रूप में रूपांतरित करते हुए छात्रों के अभिभावकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पौधारोपण किया। जिनमें आम, नीम, अमरुद, कटहल जैसे छायादार व फलदार पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे। पौधों की देखभाल एवं संरक्षण हेतु विद्यालयों की शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों (SMDC), ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और छात्रों ने सामूहिक संकल्प लिया।सभी उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनते हुए पौधों को वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में हरियर पाठशाला के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। यह आयोजन ने न केवल विद्यालय परिसरों को हरियाली से समृद्ध किया, बल्कि छात्रों एवं अभिभावकों में पर्यावरणीय चेतना को भी जाग्रत किया। "एक पेड़ लगाना है, धरती को स्वर्ग बनाना है" के प्रेरक संदेश के साथ यह कार्यक्रम आरंग विकासखंड के लिए एक अनुकरणीय पहल बन गया।
- -प्रोजेक्ट दक्ष: कर्मचारियों को मिल रहा टेक्नोलॉजी दक्षता का प्रशिक्षणरायपुर, । प्रोजेक्ट दक्ष: हम होंगे स्मार्ट" अब एक नई दिशा और पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप इस परियोजना के माध्यम से जिले के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सचिव एवं कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया गया | इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, ईमेल और MS Office जैसे उपयोगी टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
- रायपुर / ’प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ’ के तहत अभनपुर एसडीएम श्री रवि सिंह ने प्राथमिक शाला पी जामगांव में अपने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने न्योता भोज का आयोजन किया जिसमें सभी बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन कराया, साथ ही सभी बच्चों को उपहार के रूप में पेन, पेंसिल और कॉपी भेंट किया | उन्होंने कहा की आज बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर अच्छा लगा, यह छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का सराहनीय पहल है |
-
-*जिले में 435 विद्यार्थियों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआर*
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से "प्रोजेक्ट सुरक्षा" कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दो स्थानों पर संपन्न हुआ। अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/इंग्लिश, मीडियम स्कूल में 315 बच्चों को छात्र-छात्राओं को तथा .मातृ सदन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी इंग्लिश मीडियम विद्यालय मंदिर हसौद ब्लॉक आरंग में 120 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया।रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक श्री देव प्रकाश कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने CPR की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कर यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है। - -‘प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ’ के तहत कलेक्टर ने कर्मचारियों को दी जन्मदिन की बधाईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आभनपुर एसडीएम रवि सिंह, ड्रेसर ग्रेड 1 श्री भानु प्रताप, स्वास्थ्य विभाग सुश्री गायत्री साहू, व्याख्याता वेणु साहू ने बच्चों के साथ केक काटकर और बिस्किट बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। प्रोजेक्ट के तहत आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 14 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।
- आरंग/रायपुर /आज आरंग नगर में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा, जब विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।गुरु खुशवंत साहेब जी ने स्वयं यात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रप्रेम के संकल्प को आगे बढ़ाया।तिरंगा यात्रा की शुरुआत बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जोश, उत्साह, देशभक्ति के नारों और DJ पर गूंजते वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द, के गगनभेदी उद्घोष से पूरा नगर देशप्रेम के रंग में रंग गया।यात्रा का समापन नेताजी चौक स्थित विधायक कार्यालय में हुआ, जहां विशाल जनसमूह की उपस्थिति में गुरु खुशवंत साहेब जी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम कर अमर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा –तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, यह स्वतंत्रता, बलिदान और एकता का पवित्र प्रतीक है। इसे सदैव सम्मान और गौरव के साथ फहराना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हमें मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता साथी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आज श्री विवेक मिंज ने जिला प्रशासन को 32 पुस्तकें दान में दी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण की। इनमें प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास के पुस्तकें शामिल हैं। जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा पुस्तकें दान में दी जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं अपर कलेक्टर आईएएस सुश्री नम्रता जैन ने दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तकें दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
-कस्टम मिलिंग में नवाचार, राईस मिलों के भौतिक सत्यापन, फूड प्रोक्योरमेंट और स्टोरेज पोर्टल में खाद्यान्न का उपार्जन-वितरण के संबंध में दी गई जानकारी
-आगामी खरीफ सीजन के लिए किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन की दी जानकारीरायपुर / खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न उपार्जन प्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता तथा तकनीकी समावेश को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिप्राप्ति सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नवा रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेश के खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भारतीय खाद्य निगम के सीएमडी श्री आशुतोष अग्निहोत्री, भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुश्री शिखा तथा छत्तीसगढ़ की खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा कस्टम मिलिंग में नवाचार, 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल के संबंध में नवीन निर्देश, राइस मिलों के संयुक्त भौतिक सत्यापन की नई मानक संचालन प्रक्रिया, सेंट्रल फूड प्रोक्योरमेंट पोर्टल तथा सेंट्रल फूड स्टोरेज पोर्टल में खाद्यान्न के उपार्जन व वितरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टर, खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी भी शामिल हुए।भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुश्री शिखा ने राइस मिलों में ब्रोकन चावल के संबंध में शासन स्तर पर जारी पॉलिसी की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 25 प्रतिशत तक के ब्रोकन चावल को यांत्रिक उन्नयन के माध्यम से 10 प्रतिशत तक लाने और शेष ब्रोकन चावल को खुले बाजार में विक्रय करने की योजना लागू की जाएगी। भारत सरकार के मार्गदर्शन में भारतीय खाद्य निगम और छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के समन्वय से सेंट्रल पूल अंतर्गत चावल उपार्जन की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके तहत जून माह में प्रदेश को चावल के निराकरण हेतु 188 रैक उपलब्ध कराए गए, जिससे लगभग 6 लाख मीट्रिक टन चावल का भंडारण संभव हुआ है, और एफसीआई के माध्यम से प्रदेश में उपार्जित चावल कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत वितरित किया जा रहा है।कार्यशाला में बताया गया कि कस्टम मिलिंग में पारदर्शिता तथा वर्तमान व्यवस्था एवं नीतिगत सुधार हेतु समय-समय पर संयुक्त भौतिक सत्यापन की मानक संचालन प्रक्रिया को अद्यतन किया गया है तथा अनिवार्य संयुक्त भौतिक सत्यापन हेतु राइस मिलों के चयन के लिए स्वचालन एवं सॉफ्टवेयर आधारित पद्धति अपनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के लगभग 25 लाख किसान 2,739 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान बेचते हैं, और इन केंद्रों के अधोसंरचनात्मक सुधार पर भारत एवं राज्य सरकार सतत निगरानी रख रही है, जिसके लिए पीसीएसएपी सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपार्जन केंद्रों में किए गए सुधार की प्रविष्टि करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। धान उपार्जन में किए गए अतिरिक्त व्यय का दावा भारत सरकार को ऑनलाइन स्कैन मॉड्यूल के जरिए भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, जिससे दावों का शीघ्र निपटारा संभव होगा, साथ ही धान उपार्जन एवं चावल भंडारण हेतु रूट ऑप्टिमाइजेशन पर भी चर्चा की गई। भारत सरकार के अधिकारियों ने अतिरिक्त मिनिमम थ्रेशहोल्ड पैरामीटर का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर प्रदेश की सराहना की।प्रदेश में धान उपार्जन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किए गए नवाचारों, चावल उत्सव, टोकन तुहर हाथ तथा बस्तर क्षेत्र में संचालित नियद नेल्लानार योजना की जानकारी खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने भारत सरकार के अधिकारियों को जानकारी दी।आगामी खरीफ वर्ष में धान उपार्जन हेतु किसानों के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है, जिससे फर्जी खरीदी पर नियंत्रण होगा, और इस संबंध में जिला कलेक्टरों को आगामी माह में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर भारत सरकार के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।कार्यशाला में श्री दलजीत सिंह, कार्यकारी निदेशक, अधिप्राप्ति, भा.खा.नि., डॉ. अश्विनी कुमार गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, पश्चिमी अंचल, श्री मातेश्वरी प्रसाद मिश्रा, भारत सरकार द्वारा भी आवश्यक प्रस्तुतिकरण एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर विपणन संघ एवं नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल, संचालक खाद्य श्री कार्तिकेय गोयल, पंजीयक सहकारिता श्री कुलदीप शर्मा, महाप्रबंधक भा.खा.नि. श्री देवेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - -रायपुर आवास पर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में की भागीदारीउपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से “हर घर तिरंगा” लगाने की अपीलरायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने रायपुर स्थित आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हम सभी को एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें, अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाना केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी है।उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने तिरंगे के साथ फोटो लेकर #HarGharTiranga अभियान का हिस्सा बनें और इसेharghartiranga.com पर साझा करें, ताकि यह संदेश जन-जन तक पहुंचे और देशभक्ति की भावना और प्रबल हो।
- -नशामुक्ति रथ गांव-गांव जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूकमहासमुंद / कलेक्ट्रेट परिसर में आज नशा मुक्ति के पक्ष में जन जागरूकता विकसित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नशा मुक्ति रथ जिले के प्रत्येक गांवों में जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। यह अभियान इस वर्ष अपने पाँच वर्ष पूर्ण कर रहा है। गत पाँच वर्षों में यह अभियान देश के विभिन्न वर्गों विशेष रूप से युवा वर्ग, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षण संस्थान, समुदाय और जनसामान्य को जोड़ते हुए एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा है। साथ ही, http://pledge.mygov.in/nasha-mukti-sankalp वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शपथ भी ली गई।
-
राजनांदगांव । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा निर्देशानुसार पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 7 प्राथमिक शाला एवं 4 हायर सेकेण्डरी शालाओं कुल 11 शालाओं में संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं ली जाएगी। संगीत प्रशिक्षक के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 18 अगस्त 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफे में आमंत्रित की गई है। संगीत शिक्षक व प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक की डिग्री या समकक्ष चाही गई है। सबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा राजनांदगांव के कक्ष कमांक 112 से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।
-
राजनांदगांव । हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तिरंगा रैली निकाली जा रही है। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा रैली में नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए ग्राम बिलहरी, खुदमुडी, खैरा, पेंड्री, अन्यानवागांव, रूआतलाव, सलटिकरी, गाढ़ाभंवर, कोलिहापुरी, कतुलवही, मुसराकला लगभग 10 किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लाने और देश की स्वतंत्रता के जश्न में तिरंगे को गर्व से फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंतत्रा के संदेश एवं महत्व को बताया गया।






.jpg)




















