- Home
- छत्तीसगढ़
-
-विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाली बहनों को सुरक्षा-सम्मान देने के लिए शासन प्रतिबंध
-दंतेश्वरी फाइटर्स बहनों का शौर्य अन्य बहनों के लिए अनुकरणनीय: उप मुख्यमंत्री श्री शर्मारायपुर, । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज सर्किट हाउस परिसर दंतेवाड़ा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप को ‘दंतेश्वरी फाइटर’ एवं आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।मंत्री द्वय ने इस मौके पर कहा कि हम सब यहाँ एक ऐसे अद्भुत और प्रेरणादायी क्षण के साक्षी हैं, जहाँ हमारी बहनों ने नक्सलवाद के रास्ते को छोड़कर विकास की मुख्यधारा का मार्ग अपनाया है। ये वही बहनें हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और संघर्षों को पार करते हुए, समाज में सम्मान और शांति के साथ जीवन यापन का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आज, इन बहनों ने हमारे अलावा यहां उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सचिव, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर यह विश्वास जताया है कि भाई-बहन का यह बंधन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्नेह और सम्मान का वचन है।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जो भी बहनें आज भी भटकाव के उस रास्ते पर हैं, यदि वे मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेंगी, तो पूरा समाज उन्हें खुले हृदय से अपनाएगा। हम उन्हें बहन का स्थान देंगे, उनकी सुरक्षा और सम्मान की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे, और उनके जीवन यापन के लिए हर संभव सहायता करेंगे। रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प है। आज इन बहनों ने जो स्नेह और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। सरकार इन बहनों और बस्तर के हर नागरिक के जीवन में शांति, सम्मान और समृद्धि लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री और जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे। - रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस मौके पर विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी.,डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
- -आत्मसमर्पित माओवादी बहनों से राखी बँधवाकर दिया भाईचारे, विश्वास और शांति का संदेश-नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा में रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्नरायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुकमा में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और बस्तर फाइटर के दीदियों ने उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर भाईचारे, विश्वास और शांति का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विगत माह जब मैं सुकमा आया था तो मैंने पुनर्वास केंद्र की बहनों से वादा किया था कि रक्षाबंधन का पर्व आपके साथ मनाऊँगा। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरा यह वादा पूरा हुआ। सुकमा में रक्षाबंधन का यह अवसर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और स्थायी शांति का प्रतीक है। आप सभी को मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि जब तक आपका भाई है आपको चिंता करने या डरने की कोई बात नहीं है। आप अपने परिचितों को भी बताइए कि उधर कुछ नई रखा है पुनर्वास करें और समाज की मुख्य धारा में जुड़ें। आपके लिए प्रशिक्षण, खेल, मूवी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की जाएगी। आप सबके संपूर्ण व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हमारी है। इसके साथ ही आप सभी को जल्द ही रायपुर भ्रमण में लेकर जाएँगे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित माओवादियों से बातचीत की और कहा की आपका कोई सगा संबंधी किसी जेल में बंद है तो हमें बताना हम आपको उनसे मिलवाने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेंगे।कार्यक्रम के पश्चात नक्सल पुनर्वास केंद्र में पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ शहीदों के नाम में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपूंजे के नाम पर फलदार वृक्ष का रोपण किया गया। इसके साथ ही अन्य शहीदों के नाम पर भी नक्सल पुनर्वास केंद्र में पौधे रोपे गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राखी बंधवाकर पर्व की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में सुरक्षा बलों के जवान और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनूठे क्षण का साक्षी बनकर बस्तर में भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह, आयुक्त बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ श्री अक्षय कुमार भोसले, अतिरिक्त कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठकरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीते दिनों बीजापुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कम्युनिटी पुलिसिंग सिविक एक्शन सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्कूल आंगनबाड़ी सहित मूलभूत सुविधाओं की पहुंच तथा वर्षों से वंचित ग्रामीणों को मूलभूत दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। परंपरागत व्यवसाय लघु वनोपज के उपलब्धता अनुसार संग्रहण प्रसंस्करण तथा व्यापक स्तर बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने विपणन हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर आर्थिक संवृद्धिकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने लखपति दीदी एवं स्व सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के रोजगार के अवसर और कौशल विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नियमित रूप से आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने को कहा गया।नियद नेल्लानार क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्पों के समीप गांवों में पढ़ें लिखे युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार को लेकर बैंक सखी, एटीएम सुविधा सहित नवीन बैंकों के स्थापना हेतु जिला स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा हेतु संचालित युवा कैरियर एकेडमी में अध्ययनरत सुदूर क्षेत्रों के युवाओं की आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री नंदलाल मुड़ामी,सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह, आयुक्त बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की शक्ति प्रदान करेगा।
- -रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना की हितग्राही दीदियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएँ, मितानिन और स्व-सहायता समूह की बहनों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मोदी जी की गारंटी का अर्थ है—वादा पूरा होने की गारंटी।मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं उद्यानिकी कॉलेज, 200 बिस्तरों का अस्पताल और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हर्राडांड (कुनकुरी) में प्रदेश का पाँचवाँ पावर प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जशपुर के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।इस अवसर पर श्री उपेंद्र यादव, श्री सुनील गुप्ता, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, स्व-सहायता समूह की दीदियाँ और हितग्राही महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 05 अंतर्गत रेल्वे कालोनी, नवनिर्मित डोम शेड, सिविक सेंटर ट्रैफिक पार्क एवं अर्जुन रथ उद्यान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। आयुक्त जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के साथ सेक्टर 07 स्थित रेल्वे कालोनी का निरीक्षण किए। निवासरत लोगों से चर्चा किये , पता चला कि जो लोग रहते उनका कोई दस्तावेज नहीं है। आयुक्त ने निवासरत लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकान के लिए आवेदन करने कहा है। साथ ही कालोनी में सप्लाई पेयजल के जांच हेतु अधिकारियों को निर्देशित किये हैं। सेक्टर 06 में डोम शेड का नव निर्माण किया गया है, जिसका अवलोकन कर सिढ़ी बनवाने निर्देशित किया गया है।
सिविक सेंटर में ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण कर साफ-सफाई कराने के साथ हरियाली बढ़ाने के लिए एजेंसी प्रमोद पांडेय को निर्देशित किए हैं। पार्क में निर्मित मिनी ब्रिज के सिढ़ी को और मजबूत बनाने एवं पार्क में कुछ और आकर्षक कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। समीपस्थ अर्जुन रथ उद्यान का अवलोकन किया गया, रथ के पास लोग चढ़कर मोबाईल से सेल्फी लेते है, जिसके कारण वहां के कुछ हिस्से का टाइल्स उखड़ गया है। आवश्यक संधारण एवं व्यवस्थित करने निर्देशित किया गया है। टाइल्स के उपर प्राइवेट एजेंसियों द्वारा पोस्टर चिपकाया जाता है, संबंधित के नाम से चालानी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे सहित जोन 05 की टीम उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई शिवाजी नगर जोन 04 अंतर्गत वार्ड क्रं. 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर स्थित पंडित दीनदयाल मिनी स्टेडियम खेल परिसर में निर्मित दुकानों का नीलामी किया जा रहा है। परिसर में भूतल पर निर्मित 34 एवं प्रथम तल पर निर्मित 28, कुल 62 दुकानों का आबंटन राईट आफ आक्यूपेशन हक पर देने के लिए इच्छूक व्यक्तियों से तीन लिफाफा पद्वति से बंद लिफाफे में दिनांक 13.08.2025 कार्यालयीन समय तक आफर आमंत्रित किया गया है। लिफाफा स्पीड पोस्ट/रजिस्टर डाक के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। लिफाफा सीधे कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुकान नीलामी की विस्तृत जानकारी नगर निगम भिलाई के वेबसाईट www.bhilainagarnigam.com से दिनांक 13.08.2025 तक देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है।
दुकानो का प्रकार भूतल ’ए’ टाईप 18 दुकान क्षेत्रफल 52.15 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 23,40,283.00 लाख रूपये। भूतल ’बी’ टाईप 6 दुकान क्षेत्रफल 28.70 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 12,87,941.00 लाख रूपये। भूतल ’सी’ टाईप 8 दुकान क्षेत्रफल 9.60 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 4,30,809.00 लाख रूपये। भूतल ’ए-1’ टाईप 2 दुकान क्षेत्रफल 41.65 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 18,69,085.00 लाख रूपये। प्रथम तल ’ए’ टाईप 20 दुकान क्षेत्रफल 27.30 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 11,07,042.00 लाख रूपये। प्रथम तल ’बी’ टाईप 4 दुकान क्षेत्रफल 25.15 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 10,19,857.00 लाख रूपये। प्रथम तल ’सी’ टाईप 4 दुकान क्षेत्रफल 11.20 वर्ग मीटर प्रीमियम मूल्य प्रति दुकान 4,54,171.00 लाख रूपये रखा गया है। -
रायपुर । गंगरेल के कमांड क्षेत्र में बीते लगभग 10 दिनों से मानसून ब्रेक की स्थिति व खंडवृष्टि के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल को सिंचाई पानी की आवश्यकता महसूस होने के साथ - साथ गंगरेल से सिंचाई पानी छोड़ने की मांग भी शुरू हो चला है । दो - तीन दिनों के भीतर व्यापक बरसात न होने व खंडवृष्टि से वंचित कमांड क्षेत्र के ग्रामों में सिंचाई पानी की दरकार के मद्देनजर बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों ने बीते कल शुक्रवार को आहूत बैठक में गंगरेल से सिंचाई पानी छोड़ने की मांग का निर्णय ले रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपने अधिकृत किया था जिन्होंने जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को मेल से ज्ञापन भेजने के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को मांग से अवगत करा दिया है ।
ज्ञातव्य हो कि बीते 8- 10 दिनों से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुयी है । स्थानीय प्रभाव के चलते खंडवृष्टि के हालात है पर खंडवृष्टि से भी अछूता रहने वाले इलाकों के किसान खेती के लिये सिंचाई पानी की आवश्यकता महसूस करने लगे हैं । बरसात न होने की वजह से अब उनकी निगाहें गंगरेल बांध पर टिकी हैं । किसानों का कहना है कि दो - तीन दिनों के अंदर व्यापक अच्छी बारिश नहीं हुयी तो फिर सिंचाई हेतु बांध के पानी का ही सहारा बच रह जावेगा । इसी के मद्देनजर किसानों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने पर सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों की एक बैठक आहूत की गयी । बैठक में चिंता राम वर्मा , थानसिंह साहू , हिरेश चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , गोविंद चंद्राकर , भूपेंद्र शर्मा , प्रहलाद चंद्राकर , तुलाराम चंद्राकर , धनीराम साहू , भारतेन्दु साहू व योगेश चंद्राकर मौजूद रहे । बैठक में समग्र परिस्थितियों पर विचार कर व गंगरेल में जल भराव की स्थिति को देखते हुये सिंचाई पानी छोड़ने की मांग विभागीय मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों से करने का निर्णय लिया गया । श्री शर्मा ने जानकारी दी है कि तिल्दा जल प्रबंध संभाग के अंतर्गत आने वाले उपसंभागों द्वारा भी गंगरेल से पानी देने की किसानों की मांग से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । इधर कुरूद टैंक के लबालब होने के बाद अतिरिक्त पानी का नाले में जाने की ओर किसानों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने पर श्री शर्मा ने संबंधित कार्यपालन अभियंता सतीश धवन से किसानों की मांग पर पानी नहर में छुड़वाने का आग्रह किया था । कमांड एरिया में आने वाले ग्रामों के किसानों की मांग पर आज कुरुद टैंक से नहर में सिंचाई पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है । - भिलाईनगर। राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन अब मोबाईल एप के माध्यम से आंनलाईन होगा।केन्द्र पोषित पेंशन योजनाएं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्वा पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के हितग्राहियों का प्रतिवर्ष सत्यापन किया जाता है। अभी तक यह सत्यापन प्रत्यक्ष रूप से मैन्युवली होता रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिलाधीश दुर्ग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम सभागार में समाज कल्याण विभाग के पेंशन कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को मोबाईल एप से हितग्राहियों के सत्यापन किए जाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में विभाग के प्रभारी अधिकारी शरद दुबे, कर्मचारी सुखराम यादव, त्रिलोक ताम्रकार, मनहरण टंडन, संतोष हरमुख, बोधन साहू, रेखराम भारती, जितेन्द्र तिवारी, सागर दुबे, हेमंत मांझी, अतुल यादव, नंदकुमार नारंग, धनेश्वर साहू, अनुप सिन्हा, उपस्थित रहे, जिन्हे अंजु साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रक्रिया समझाया।
- - महाराष्ट्र मंडल की सहयोगी संस्था के आयोजन में धूमधाम से मनाया गया नौ सदस्यों का जन्मदिनरायपुर। महाराष्ट्र मंडल से संलग्न जेष्ठ नागरिक मंच 'सहयोग' की मासिक बैठक में सावन उत्सव का जोश नजर आया। एक से बढ़कर एक खेलों के साथ रिमझिम सावन के गीतों ने कार्यक्रम को बेहद मनोरंजक और संगीतमय बना दिया।दीपक पात्रीकर ने बताया कि चौबे कॉलोनी स्थित भगिनी मंडल में शुरू हुई बैठक में सावन के थीम पर सभी कार्यक्रमों का संयोजन किया गया। बैठक में सबसे पहले नौ सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद मनोरंजक कार्यक्रमों की शुरुआत 'चूड़ी नहीं मेरा दिल' के बहुत ही रोचक गेम से हुई। सभी महिला व पुरुष सदस्यों ने उत्साह के साथ इस गेम में भाग लेकर खूब एंजाय किया। इसमें विजेता श्रवण चोरनेले, उपविजेता शुभांगी आप्टे रहीं।श्याम सुंदर खंगन के मुताबिक एक अन्य मजेदार गेम में सावन के त्यौहारों राखी, तीज, हरेली, कृष्ण जन्माष्टमी इत्यादी पर आधारित शब्दों से संबंधित था। इसमें प्रत्येक सदस्य को अनिवार्य रूप से भाग लेना था। इस रोचक मनोरंजन गेम की विजेता शुभदा गिजरे, उपविजेता रेखा उरकुरकर रहीं। इसी प्रकार एक नई डिजाइन की हुई संगीतमय कुर्सी दौड़ स्पर्धा वरिष्ठ नागरिकों की फूर्ति देखने लायक रही। इसमें ज्योत्सना भाटे विजेता, अर्चना कुलकर्णी उप विजेता रहीं। सभी खेल सहयोग की अध्यक्ष अपर्णा कालेले और दिव्या पात्रीकर ने संचालित किए।इन खेलों के बाद भी सदस्यों में हाउजी खेलने का जुनून बाकी था। सभी ने इसमें भी खूब मन लगाकर जीतने का प्रयास किया। इन सब के बीच में सावन के रिमझिम गीतों का सदस्यों का भरपूर लुत्फ उठाया। स्वरुचि भोज के साथ बैठक व कार्यक्रमों का समापन हुआ।
- रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत पंडरी मुख्य मार्ग में स्थित ज़ुडिओ स्टोर में पार्किंग की अव्यवस्था पाए जाने पर सम्बंधित संचालक पर तत्काल 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है और संचालक को रेड मार्किंग कर पार्किंग को व्यवस्थित करने हेतु नोटिस जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 3 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जारी की गयी है.
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन 7 नगर निवेश विभाग की ओर से रामनगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के दो भिन्न प्रकरणों में अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही किये जाने सम्बंधित गुढ़ियारी पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है.नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर से बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा और बिना कॉलोनी विकास अनुमति लिए अवैध प्लाटिंग कर प्लाट विक्रय किये जाने पर अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी के प्रतिवेदन पर सम्बंधित भूमि स्वामी प्लाटिंगकर्ता संतोषी बाई, शिव कुमार, महेन्द्र साहू, शिव बाई, भावा बाई पर और रामनगर में एक अन्य प्रकरण में भूमिस्वामी, प्लाटिंगकर्ता नरेन्द्र, जयप्रकाश, अजय, रमा, ललिता, अनिता, सविता, महेश कुमार, रविप्रकाश, भीमा, रामदुलारे, ईश्वर कुमार द्वारा भुखण्ड को छोटे - छोटे टुकड़ों में विभाजित कर प्लाट विक्रय किये जाने नगर निगम रायपुर से बिना कॉलोनी विकास अनुमति लिए अवैध प्लाटिंग करने और दोनों प्रकरणों में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत 292 (ग ) के प्रावधान अनुसार अवैधानिक कृत्य और दण्डनीय अपराध करने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही करने थाना गुढ़ियारी ग्राम चिरहुलडीह क्षेत्र रामनगर के प्रकरण में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है.
- रायपुर:/ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले के ग्राम पंचायतों में एक नई जागरूकता की लहर दौड़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवा और ग्राम पंचायत कुकरा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी नई राह दिखाई है।ग्राम पंचायत रीवा में जागृति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम कुकरा आरंग क्षेत्र में 500 पौधे रोपे। इन पौधों में नींबू, सीताफल, आवंला, अमरूद, कटहल, बादाम जैसे फलदार वृक्षों के साथ नीम जैसे वानिकी पौधे भी शामिल हैं। इस प्रयास से आने वाले तीन वर्षों तक महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार मिलेगा, साथ ही भविष्य में इन फलों की बिक्री से आय में भी वृद्धि होगी।वहीं ग्राम पंचायत कुकरा में जय अम्बे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा डेढ़ एकड़ भूमि में 900 पौधे लगाए गए, जिनमें 450 फलदार और 450 वानिकी पौधे शामिल हैं। फलदार पौधों में अमरूद, जामुन, आम, कटहल, शहतूत, सीताफल आदि प्रमुख हैं, जबकि वानिकी पौधों में कचनार, नीम, दसमत, करंज और बहेरा के पौधे शामिल हैं।इस वृक्षारोपण अभियान की सबसे विशेष बात यह है कि इसे CLF के माध्यम से क्रियान्वित किया गया है, जिससे स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, इन पौधों से भविष्य में प्राप्त होने वाले फलों के विक्रय से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से और भी सशक्त बनेंगी।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है।
- हस्तलिखित निबंधों के लिए 31 अगस्त तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित। विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्ररायपुर| नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा "मैं और मेरा छत्तीसगढ़ @ 2047" विषय पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस रचनात्मक प्रतियोगिता में नालंदा परिसर, सेन्ट्रल लाइब्रेरी एवं तक्षशिला लाइब्रेरी के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के भविष्य की कल्पना, विकास की दिशा, और व्यक्तिगत योगदान को रचनात्मक अभिव्यक्ति देना है। निबंध अधिकतम 750 शब्दों में हिन्दी, छत्तीसगढ़ी अथवा अंग्रेज़ी में लिखे जा सकते हैं। केवल हस्तलिखित निबंध ही मान्य होंगे; टाइप किए गए निबंधों को शामिल नहीं किया जाएगा।निबंध जमा करने की अंतिम तिथि – 31 अगस्त 2025, सायं 5:30 बजे तकप्रतिभागी अपना निबंध बंद लिफाफे में नालंदा परिसर / सेन्ट्रल लाइब्रेरी / तक्षशिला लाइब्रेरी में संबंधित लाइब्रेरियन के पास जमा कर सकते हैं। निबंध के अंत में प्रतिभागी का नाम, लाइब्रेरी आईडी क्रमांक एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए।पुरस्कार विवरण:प्रथम पुरस्कार: ₹3100द्वितीय पुरस्कार: ₹2100तृतीय पुरस्कार: ₹1100सांत्वना पुरस्कार (चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम स्थान): ₹501-₹501सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा प्रतियोगिता के नियमों एवं निर्णयों को अंतिम एवं सर्वमान्य माना जाएगा।नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश के युवाओं को अपनी माटी, संस्कृति, और भविष्य की कल्पना से जोड़ने का एक रचनात्मक प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्यों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
- दुर्ग/ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण हेतु बायो सीएनजी संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इसी अनुक्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भूमि आबंटन के संबंध में अधिकारियों के साथ राय शुमारी की गई। जिले के नगर पालिक निगम भिलाई जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत वार्ड-क्र. 22 कुरूद बस्ती अंतर्गत शासकीय भूमि में सीबीजी परियोजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में वन, राजस्व, कृषि, पर्यावरण एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों से विभागीय अभिमत आमंत्रित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने साथ ही अधिकारियों को शीर्घ अभिमत प्रस्तुत करने निदेर्शित किया। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री दिपेश कपिल, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत सहित कृषि, पर्यावरण संरक्षण मंडल और उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- - आयोजन पंडालों पर रखें पैनी नजर, सूचना तंत्र हो मजबूत - एस.एस.पी.- आगामी तीज-त्यौहरों/पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न- आयोजकों को निर्धारित फार्मेट में देनी होगी संपूर्ण जानकारीदुर्ग/ आगामी तीज-त्यौहरों/पर्वों पर जिले में होने वाले आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। बैठक में एजेंडावार धार्मिक पर्वों के पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, आगजनी से सुरक्षा, आपातकालीन सुविधा, विसर्जन, साफ-सफाई तथा जिला स्तरीय शांति समिति के गठन के संबंध में चर्चा की गई। आयोजकों को निर्धारित फार्मेेट में देनी होगी संपूर्ण जानकारी।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में पर्वों का आयोजन परम्परागत सुव्यविस्थत ढंग से हो, सुनिश्चित किया जाए। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा आयोजकों के लिए गाइड लाइन निर्धारित की जाएगी। आयोजकों को निर्धारित फार्मेट में अपनी संपूर्ण जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रशासन की पूर्व अनुमति से हो आयोजन। पंडाल में मुख्य प्रवेश द्वार और निकास द्वार अलग-अलग हो। निगरानी हेतु हाई रिजोल्युशन कैमरे लगाई जाए। पंडाल में कंट्रोल रूम बनाया जाए ताकि यहां से लाईफ देखा जाए। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, विशेष परिस्थिति की सूचना से आम जनता को सूचित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में माईक एवं साउण्ड बाक्स की व्यवस्था हो। भीड़ प्रबंधन हेतु आयोजकों द्वारा स्वयंसेवकों की टीम बनायी जाए। उन्होंने कहा कि पंडाल या झांकी स्थल पर पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र और रेत की बाल्टियां रखी जाए। बिजली की वायरिंग आईएसआई मार्क वाले केबल से हो। जनरेटर व विद्युत उपकरणों पर निगरानी रखी जाए। फाल्ट आने पर तुरन्त बिजली सप्लाई काटने की व्यवस्था हो। प्राथमिक चिकित्सा हेतु पंडाल में अलग से समुचित व्यवस्था किया जाए। आपातकालीन संपर्क नंबरों को प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाए। भीड़ को नियंत्रित करने रस्सी या बेरिकेट की सुव्यवस्थित रूप से किया जाए। स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय किया जाए। पार्किंग से किसी भी आम जनता को या रहवासियों को असुविधा न हो तथा सड़क बाधिक न हो। प्रवेश, निकास, मंच व पार्किंग आदि में स्वयंसेवक तैनात किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर विसर्जन प्रक्रिया संपन्न करायी जाए। इस दौरान डी.जे. पर प्रतिबंध हो। साथ ही मादक पदार्थों पर भी प्रतिबंध लगायी जाए। आयोजन के दौरान आयोजकों द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर बायो प्लास्टिक का उपयोग हो। आयोजन के दौरान समाप्ति तक सफाई का दायित्व आयोजन समिति का होना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि आयोजन स्थल पर रोड मार्कर का अक्षरशः पालन हो। पंडाल से मेन रोड या संपर्क रोड अवरोध न हो। झांकियॉं किसी प्रकार की विवादित न हो। पंडाल में विद्युत अवरोध की स्थिति में जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था हो। आयोजकों के पास पर्याप्त स्वयंसेवक हो। पंडाल के प्रवेश द्वार व निकासी द्वार पर हाई रिजोल्शुन कैमरा से निरागनी रखी जाए। एस.एस.पी. ने कहा कि आयोजन से संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी डी.जे. पर विशेष ध्यान देें। इसके लिए समय निर्धारित की जाए और विसर्जन के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इस संबंध में आयोजकों से शपथ पत्र भरवाये। थाना प्रभारी अपने पेट्रोलिंग दल को अलर्ट रखें। झांकी में ट्रेलर का उपयोग प्रतिबंधित किया जाए। प्रत्येक पंडाल पर पैनी नजर रखी जाए और सूचना तंत्र को मजबूत रखें। एस.एस.पी. ने जिला स्तरीय शांति समिति गठन पर जोर देते हुए सभी थाना क्षेत्रों में भी आयोजन पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में आयोजन के दौरान विगत वर्ष घटित घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा जिले के नागरिकों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने आयोजन समितियों और सामाजिक संगठनों की बैठकें आयोजित कर उनसे भी सुझाव आमंत्रित करने पर जोर दिया गया।बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अभिजीत बबन पठारे, एडीएम श्री बिरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, एसडीएम छावनी श्री हितेश पिस्दा, तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित नगर पालिका/नगर पंचायत के सीएमओ और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व सभी पुलिस थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार विख पाटन अंतर्गत 21 अधोसंरचना निर्माण कार्याें के लिए 66.78 लाख रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे का संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बीके दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड पाटन के ग्राम खम्हरिया कु. और ग्राम रेंगाकठेरा में मुक्तिधाम एवं प्रतिक्षालय शेड निर्माण के लिए 4.79-4.79 लाख रूपए, ग्राम बटरेल में समरसता भवन के पास, ग्राम परसाही में वार्ड क्र. 01 सोमेश्वर घर से राम भरोसा घर की ओर एवं ग्राम सिकोला के वार्ड क्र. 01 और वार्ड क्र. 02 में 03-03 सीसी रोड निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम हेतु 7.80 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार देमार वार्ड क्र. 07 में और ग्राम छाटा में 02-02 सीसी रोड निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम हेतु 5.20 लाख रूपए, ग्राम मर्रा वार्ड क्र. 14 सतनामी पारा में एवं ग्राम बेल्हारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.5-6.5 लाख रूपए तथा ग्राम दरबार मोखली में 04 सीसी रोड निर्माण हेतु 10.40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग/ दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग एवं केन्द्रीय जेल दुर्ग (छ.ग) के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिनों दण्डित बंदियों हेतु गौपालन एवं गौशाला प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण केन्द्रीय जेल, दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें गौपालन एवं गौशाला प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट एवं केंचुआ का महत्व, जीवामृत बनाने की विधि, जैविक कीट नियंत्रक बनाने की विधि, दुग्ध प्रसंस्करण तथा पनीर एवं मस्तू पेय पदार्थ बनाने की विधि का प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्रीय जेल कार्यालय के जेल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ धीरेन्द्र भोसले, डॉ यशवंत अझैया, डॉ उमेश कुमार पटेल, श्री रामसुख साहू तथा जेल प्रशासन में जेल अधीक्षक, श्री मनीष सम्भाकर, उपनिरीक्षक उद्योग श्री अशोक कनौजिया तथा अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया गया।
- भिलाईनगर। शासन द्वारा 15 अगस्त 2025 तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुआ है। नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के मार्ग दर्शन अनुसार इस अभियान की शुरूवात की गई है। जोन 03 मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रं. 33 संतोषी पारा एवं जोन 04 शिवाजी नगर वार्ड क्रं. 42 गौतम नगर स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों द्वारा रंगोली बनाकर लोगो में जन जागरूकता लाने हर घर तिरंगा लगाने एवं घरो में स्वच्छता बनाये रखने प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग खेल का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है। जोन 1 अंतर्गत हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता" के अंतर्गत एस एल आर एम सेंटर की दीदियों द्वारा कबाड़ से जुगाड तहत उपयोगी वस्तुएं बनाया गया, दीदियों द्वारा खेल कार्यक्रम जैसे, खोखो, फुगड़ी,कबड्डी, कुर्सी दौड़ आदि किए गए एवं रंगोली हर घर तिरंगा की थीम पर बनाया गया।कार्यक्रम के दौरान पार्षद शैलजा राजू, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक चूड़ामणि यादव, अतुल यादव, पीआईयू युक्ति देवांगन सहित सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
- 0रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में और अधिक श्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने स्वच्छ शहर बनाने हेतु सहभागिता दर्ज करवाने की अपील0रायपुर /नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड और संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियों को रक्षाबंधन पर्व दिनांक 9 अगस्त 2025 के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में और अधिक श्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है।नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड और संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियों से राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में और अधिक श्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने अपनी सक्रिय सहभागिता रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है. यहां उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024=25 में रायपुर शहर को देश में चौथी रैंकिंग और छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर को गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम 7 स्टार रैंक प्राप्त शहर है ।
-
बालोद/ आबकारी आयुक्त रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश में जिले में देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिन्दुओं पर शासन निर्देश के बिन्दु क्रमांक 22 (22.1) के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस में जिले में संचालित समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता को 15 अगस्त 2025 को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-
बालोद/भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसके अंतर्गत पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 कर दी गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन, सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर ऑनलाइन नामांकन की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। सन् 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए दिया जाता है।
-
बालोद/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला बालोद अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति हेतु आयोजित समस्त परीक्षा को अपरिहार्य कारणो से निरस्त कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बालोद अन्तर्गत विभिन्न रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति हेतु आयोजित समस्त परीक्षा को अपरिहार्य कारणो से निरस्त की गई है। आगामी परीक्षा तिथि निर्धारित होने पर जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर सूचित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी समय-समय पर जिले के वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
-
बालोद/जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के जनपद पंचायत गुरूर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग’ थीम पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और स्वच्छता का संदेश दिया।






















.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

