- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। स्थानी लोगों की शिकायत मिल रही थी कि जुनवानी पेट्रोल पंप के सामने, शंकरा इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल आवासीय योजना तक बहुत से छोटे-बड़े खाने-पीने की सामग्री बेचने वालों की दुकान संचालित हो रही है। जहां पर रात का बचा खाद्य सामग्री उठाकर नालियों में डाल देते हैं। इससे उधर बदबू फैला है और उन दुकानों पर खाने वाले लोग भी बेतरतीब गाडिय़ां खड़ा कर देते हैं जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है।नालियों के ऊपर स्लैप डालकर कब्जा कर लेने से सफाई नहीं हो पा रहा रहा था। जब तक हटेगा नहीं तब तक पानी का बहाव ठीक नहीं होगा। प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन क्रमांक 1 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी के साथ मिलकर नालियों के ऊपर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई किए। इसके पूर्व में भी वहां पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन लोगों द्वारा फिर से नालियों के ऊपर स्लैब डालकर कब्जा कर लिया गया था। जिससे पानी जाम हो रहा था एवं बड़ी नाली में पानी नहीं पहुंच रहा था। बरसात से पूर्व नालों की साफ-सफाई ठीक से हो जाए इसलिए गैंग लगाकर काम कराया जा रहा है। उन जगहों पर परेशानी हो रही है, जहां पर नालियों के ऊपर अवैध कब्जा करके स्लैब डालकर लोग कब्जा कर लिए हैं। उसको रोकने के लिए निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है, इसके आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा। इसके पहले यातायात विभाग द्वारा भी लोगों को चेतावनी दी गई थी, फिर भी लोग नहीं सुधरे। निगम द्वारा निर्मित मुनारी भी कराया जा रहा है।नगर निगम भिलाई सभी नागरिको से अपील करती है कि कोई भी बची हुई सामग्री नाली में ना फेकें। नगर निगम का सफाई गाड़ी कचरा लेने के लिए घूमती है उसी में दिया करें। कार्रवाई के दौरान जोन सहायक राजस्व निरीक्षक शशांक सिंह, विनोद शुक्ला, नंदू सिंह, इनाम सिंह कनौजे एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे।
- रायपुर/राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती दिनांक 31 मई 2025 के परिपेक्ष्य में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी और जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन क्रमांक 10 की टीम द्वारा आज जोन 10 के अंतर्गत श्रीजी कल्पतरु कॉलोनी अमलीडीह में महिलाओं के सहयोग से देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर सुन्दर रंगोली उकेरकर उनकी जीवनी से आमजनों को जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक shr यशवंत बेरिहा की उपस्थिति में दी गयी.
-
रायपुर/रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है।
इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 10 की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर नगर निगम जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के अंतर्गत भिन्न मुख्य मार्गो में मार्ग विभाजकों, चौक- चौराहों, विद्युत पोलों में लगाए गए अवैध बैनर पोस्टर जप्त कर हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा। -
जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक समाधान शिविर
रायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन नियमित किया गया. नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई के अंतर्गत समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देने और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देने का जोनवार जारी है, ताकि पात्र हितग्राहीगण केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायक योजनाओं से सहजता और सरलता से वांछित तौर पर पूर्ण लाभान्वित किये जा सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैँ. इसके अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत दिनांक 27 मई 2025 को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री के भीतर मोवा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है. -
-सर्प मित्र की तर्ज पर मधुमक्खी मित्र के रूप में संचालित कर रहे ‘बी फ्रेंड्स’
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 25 मार्च को ‘मन की बात’ में रायपुर के मैकेनिकल इंजीनियर और महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद अमित अभय गोडसे के मधुमक्खी के छत्ते की शिफ्टिंग के स्टार्टअप व जागरूकता अभियान का न केवल उल्लेख किया, बल्कि जमकर प्रशंसा भी की। अब कई लोग अमित और उनके स्टार्टअप को लेकर गूगल से लेकर विभिन्न सोशल मीडिया पर सर्च कर बहुत कुछ जानना चाहते हैं। साथ ही उन्हें भी इसी सिलसिले में लगातार फोन कॉल आ रहे हैं।
डंगनिया निवासी महाराष्ट्र मंडल के अभय गोडसे के 40 वर्षीय पुत्र अमित पुणे में एक शानदार आईटी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। लेकिन स्टार्टअप के रूप में कुछ करने की भूख ने उन्हें बी बास्केट जैसी कंपनी खोलने का मार्ग प्रशस्त किया। अब उन्हें प्रतिदिन 10 से 12 टेलीफोनिक कॉल मुधमक्खी के छत्तों को शिफ्ट करवाने के लिए आते हैं। अमित मधुमक्खियों को संरक्षण और जागरूकता के लिए अपनी टीम बनाई। जिसका नाम रखा ‘बी फ्रेंड्स’।
संक्षिप्त चर्चा में अमित ने बताया कि लोगों को मधुमक्खी से डरने के बजाय उनसे सतर्क रहने को लेकर जागरूक करते हैं। यह काम शुरू करने से पहले अमित ने सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में इसका बकायदा प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने बताया कि 10 से 15 दिनों की ट्रेनिंग में प्रैक्टिल को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। खासकर रेफलिंग रेस्क्यू करने से पहले इंसानों की सुरक्षा पर जोर दिया जाता है। इसी तरह रेस्क्यू करने वाले सदस्य भी ऊपर से न गिरे सहित अनेक सावधानियों को पहले ही पुख्ता कर लिया जाता है।
अमित के अनुसार वे लोग विभिन्न कंपनी परिसर में बटरफ्लाई पार्क, गार्डन के लिए भी काम करते हैं। कंपनी व फैक्ट्री परिसर में बायोडायर्सिटी और कार्बन की मात्रा को कम करने के लिए इसी तरह के उपाय करते हैं। फिर भी मधुमक्खियों खासकर हनी बीज का संरक्षण उनकी प्राथमिकता होती है।
छत्तीसगढ़ सरकार पहल करे...
अमित कहते हैं कि वन बाहुल्य वाले छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार को मधुमक्खियों के संरक्षण की दिशा में स्वमेव पहल करनी चाहिए। इससे न केवल राज्य में शहद का उत्पादन बढ़ेगा बल्कि नए नवाचार से रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो वे स्वयं छत्तीसगढ़ में विभिन्न शहरों में घूम- घूमकर युवाओं को इसके लिए प्रशिक्षित करेंगे, बल्कि इसे स्टार्टअप के रूप से करने की ट्रेनिंग भी देंगे। राज्य सरकार ने यह पहल की तो छत्तीसगढ़ मधुमक्खियों के संरक्षण और हनी प्रोडक्शन की दिशा में काम करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
'मन की बात' में मोदी ने शब्दश: कहा......
हनी बीज की सुरक्षा सिर्फ पर्यावरण की नहीं, हमारी खेती और फ्यूचर जनरेशन की भी जिम्मेदारी है। ये उदाहरण है पुणे में एक हाउसिंग सोसायटी का, जहां मधुमक्खियों का एक छत्ता हटाया गया। शायद सुरक्षा के कारण या डर की वजह से। लेकिन इस घटना ने किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। अमित नाम के युवा ने तय किया कि हनी बीज को हटाना नहीं बचाना चाहिए। उन्होंने खुद सीखा, रिसर्च किया। दूसरों को जोड़ना भी शुरू किया। धीरे- धीरे उन्होंने टीम बनाई और उसका नाम रखा बी फ्रेंड्स यानी मी मित्र। अब ये बी फ्रेंड्स मधुमक्खियों के छत्तों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करते हैं, ताकि लोगों को खतरा न हो और हनी बीज भी जिंदा रहे। अमित के प्रयास का असर भी बड़ा शानदार हुआ है। हनी बीज की कॉलोनी बच रही है, हनी प्रोडक्शन बढ़ रहा है। सबसे जरूरी लोगों में अवेयनेस भी बढ़ रही है। ये पहल हमें सिखाती है कि जब हम प्रकृति के साथ तालमेल में काम करते हैं, तो उसका फायदा सभी को मिलता है। - रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश के परिपालन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती दिनांक 31 मई 2025 के परिपेक्ष्य में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 6 की टीम द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट ( एमएमयू ) के माध्यम से आज जोन 6 के अंतर्गत शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर टिकरापारा में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जोन 6 के समाधान शिविर स्थल पर 70 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको चिकित्सकों से आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिलवाकर आवश्यकता के अनुसार दवाईयाँ प्रदत्त करवाई गयीं.
- -सामुदायिक भागीदारी से पौधारोपण करने पर दिया बल-उद्योगों में भूमिगत जल के दोहन की जांच करेंगे अधिकारीबिलासपुर / कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की खोंगसरा समाधान शिविर में की गई घोषणाओं पर अमल के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खोंगसरा में 33 केव्हीए विद्युत सब स्टेशन, सामुदायिक भवन और बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण की कार्य-योजना जिला पंचायत में जमा कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने पौधरोपण में सामुदायिक भागीदारी की वकालत करते हुए लगाये गये पौधों की सुरक्षा पर ज्यादा जोर दिया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने वाले ठेकेदारांे और उद्योगपतियों को संतुलन के लिए पेड़ लगाना ही होगा। उन्होंने एक निर्धारित फार्मेट में विभागीय अधिकारियों से इसकी विस्तृत जानकारी चाही है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने ही वाला है। अभी पेड़ लगाने के लिए गड्ढा खोदने का उपयुक्त समय है। उन्होंने सभी एजेन्सियों को पेड़ की जरूरत का आकलन कर खरीदने के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया जाये ताकि समय पर पौधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से पौधे लगाये जाने चाहिए। इससे पौधों के प्रति उनका लगाव बढ़ेगा और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आएंगे। कलेक्टर ने भूमिगत जल का उपयोग करने वाले उद्योगों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उद्योग एवं बिजली विभाग के अधिकारी सर्वे करेंगे। देखेंगे कि वे कितना भूमिगत जल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हों भू-जल चार्जिंग संरचना निर्माण के लिए बाध्य किया जायेगा। ताकि जल स्तर बढ़ सके।कलेक्टर ने बताया कि अभी भी लगभग 27 प्रतिशत लोगों की आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। हर आदमी का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए, ताकि बीमार होने पर मुफ्त में इलाज हो सके। उन्होंने विभिन्न समाज प्रमुखों को इस अभियान से जोड़कर प्रगति लाने का सुझाव दिया। एसडीएम को निर्देश दिए कि स्वयं बैठक लेकर इसकी समीक्षा करें और लोगों को इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने खाद-बीज की समीक्षा करते हुए इनके एडवांश लिफ्टिंग पर जोर दिया। बरसात में आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने की समस्या शुरू होती है। अभी से कार्य-योजना बनाकर इसकी नौबत नहीं आये, इसके लिए प्रयास करें। संयुक्त रूप से गठित दल लगातार सड़कों पर पहरा देकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने लम्बे समय से दफ्तरों से नदारद कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा है। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए दुर्घटना स्थल पहुंचकर कारणों का विश्लेषण किया जाये और उसके अनुरूप सड़क डिजायनिंग में सुधार किया जाये। स्कूल खुलने के पूर्व स्कूल भवनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने के निर्देश दिए।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साप्ताहिक जनदर्शन में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसके त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खरकेना के सरपंच द्वारा स्ट्रीट लाइट के मांग संबंधी आवेदन दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जनसंख्या 5000 के ऊपर है और बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है, बिजली व्यवस्था न होने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जिला पंचायत को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कर्रा के सरपंच द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के सुधार एवं केबल तार में शॉट सर्किट होने के संबंध में आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि 4 बिजली के खंभो के दुर्घटना से टूटने के कारण ग्रामीणों के घरों के ऊपर केबल तार लटका है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कलेक्टर ने आवेदन सीएसपीडीसीएल विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने कहा। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमसेना के ग्रामीणों ने ग्राम के सरंपच द्वारा व्यर्थ में तालाब से पानी निकालने संबंधी शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि सरपंच द्वारा मछली मारने व चिड़ मिट्टी के बेचने के उद्देश्य से तालाब से पानी निकाला जा रहा है। कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत धूमा के ग्रामीणों ने बताया कि वन भूमि में कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती काबिज कर वन अधिकार पट्टा बनवाने के लिए आवेदन किया गया है जिसे निरस्त करने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिया गया। कलेक्टर ने कोटा एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत धनगवां निवासी श्री रामफल भारद्वाज ने पंचायत जांच दल के द्वारा झूठे रिपोर्ट तैयार कर दोषियों को बचाने संबंधी शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुनसरी के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा गुनसरी के आश्रित ग्राम लिम्ही के शासकीय तालाब व गौठान को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिए। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। महामाया विहार निवासी आरती रजक ने अन्य व्यक्तियों द्वारा निस्तारी रास्ता जो कि शासकीय भूमि है उस पर अवैध रूप से कब्जा कर बोर एवं भवन निर्माण कराने संबंधी शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बहतराई निवासी मंजू ठाकुर द्वारा प्रगति विहार स्थित दुकान को मुख्यमंत्री स्वावलंबन महिला समृद्धि के तहत आबंटन कराने संबंधी आवेदन दिया गया। इस मामले में कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम परसदा निवासी श्री अश्वनी कुमार द्वारा अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आवेदन दिया गया। कोनी के रिवर व्यू कॉलोनी निवासियों द्वारा कॉलोनी के अधूरे निर्माण कार्य, बिजली, पानी एवं अन्य समस्याओं के निराकरण संबंधी आवेदन दिया गया। जिसके निराकरण के लिए निगर कमिश्नर को कलेक्टर ने निर्देश दिए। तालापारा के निवासियों द्वारा सार्वजनिक रोड पर अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रोकने संबंधी आवेदन दिया गया।
- रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 9 के तहत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड कमांक 10 के क्षेत्र में वार्ड पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी सहित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव की उपस्थिति में वार्ड क्षेत्र में जब्बार नाला की बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर इसे लेकर वार्ड पार्षद से स्थल पर चर्चा की। आयुक्त ने जोन कमिश्नर को जब्बार नाला क्षेत्र में सकरी पुलिया को व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप चौडा करने एवं गंदे पानी की व्यवस्थित निकासी करवाने का कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने जब्बार नाला की तले तक लद्दी निकालकर मानसून की बारिश के पूर्व सुव्यवस्थित तरीके से सफाई करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।आयुक्त श्री विश्वदीप ने वार्ड 10 क्षेत्र में पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव क्षेत्र में शीघ्र स्थल सर्वे करवाकर व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार नालियों का निर्माण करवाये जाने जोन से प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय को स्थल पर कार्य समीक्षा के दौरान दिये।
- बिलासपुर, /राजीव युवा उत्थान योजना के तहत द्वितीय प्रशिक्षण सत्र 2024-25 हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अनु.जाति, अनु.जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रशिक्षण केन्द्र में एस.एस.सी., बैंकिंग, रेल्वे, छ.ग. व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 12वीं एवं स्नातक पास अभ्यर्थी पंजीकृत डाक के माध्यम से या कार्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी साईंस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड स्थित कार्यालय में कार्यालयीन दिवस में अथवा जिले की वेबसाइट www.bilaspur.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं। अंतिम तिथि पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- -सौहार्द्रपूर्ण माहौल में ईद उल अजहा पर्व मनाने का लिया गया निर्णयबिलासपुर /एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 7 अथवा 8 जून को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा पर्व को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं का प्रचार-प्रसार न हो। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें।बैठक में श्री कुरूवंशी ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। पुलिस, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहकर व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अरूण खलखो, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे, एडीशल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, एडीशनल एसपी सिटी श्री राजेंद्र जायसवाल, शांति समिति के सदस्य श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री शेखर मुदलीयार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
- बिलासपुर / पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षा वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन की तिथि के अनुसार छात्रवृत्ति की स्वीकृति और भुगतान किया जायेगा। नवीनीकरण अथवा नये आवेदन के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। कक्षा बारहवीं से ऊपर शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पाने की पात्रता है। सहायक आयुक्त ने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक आय सीमा ढाई लाख रूपये एवं ओबीसी विद्यार्थियों के लिए वार्षिक आयसीमा एक लाख रूपये होने चाहिए। पात्र विद्यार्थी पोस्ट मेट्रिक डैश स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाईट पर जाकर आवेदन पंजीयन करा सकते हैं। छात्रवृत्ति की स्वीकृति उपरांत विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खाते पर भुगतान किया जायेगा।
- - हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरणदुर्ग / सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा के ग्राम दानीकोकड़ी में आज समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाधान शिविर में क्षेत्र के 19 ग्रामों के ग्रामीणों ने भाग लिया। विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाधान शिविर शासन की एक अभिनव और जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित निराकरण करें।विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को बोनस, जैसी जनहितकारी योजनाओं को ‘साय-साय’ क्रियान्वित किए जाने की बात कही। उन्होंने समाधान शिविर में लगे प्रत्येक विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे आवेदन निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच से शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति साझा की। समाधान शिविर में 19 ग्रामों से कुल 2435 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 2357 निराकृत हैं।शिविर में हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत 13 किसानों को अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 2 हितग्राही लाभान्वित, 2 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को चर्म शिल्प योजना के तहत मोची पेटी एवं औजार का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री सोनल डेविड, जनपद सीईओ धमधा श्री किरण कौशिक, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- - निजी क्षेत्र के 225 पदों पर होगी भर्तीदुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 30 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में वृंदा इंजीनियर्स प्रा.लि. के 220 पद एवं सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड के 5 पद, कुल 225 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें फिटर 50 के पद, वेल्डर 40 के पद, गैस कटर के 35 पद, ग्राइन्डर के 30 पद, हेल्पर के 50 पद, सैप ऑपरेटर के 3 पद, एन.डी.टी. लेवल-2 के 2 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 4 पद, सेफ्टी ऑफिसर के 2 पद, क्यूए/क्यूसी इंजीनियर के 4 पद एवं स्नातक ट्रेनी इंजीनियर के 5 पद है, उक्त सभी पदों हेतु वेतन 14000 रूपए से 30000 तक है तथा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं मैकेनिकल इंजीनियर शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट / रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ब्रह्माणपारा सण्डी, तहसील धमधा, जिला दुर्ग निवासी शशांक तिवारी की विगत 22 मार्च 2020 को अथगढ़ जिला कटक, उड़ीसा में कपड़े साफ करते समय कुआं में पैर फिसलने पर पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. शशांक तिवारी की पत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- - आबकारी विभाग दुर्ग की टीम ने बड़ी मात्रा में जप्त की महुआ शराब एवं लाहनदुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 25 मई 2025 को भोर गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब के निर्माण/विक्रय/धारण की सूचना प्राप्त होने पर पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम घोरारी में 250 लीटर महुआ शराब तथा 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्तकर नष्ट किया गया। मौके पर अज्ञात आरोपी खेत के रास्ते भाग निकले तथा घटना स्थल पर चढ़ी हुई 15 भट्टियां मिली। इस प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।ग्राम घोरारी में ही एक अन्य स्थल छोटी डबरी तालाब में जांच किये जाने पर 50 लीटर महुआ शराब तथा 500 किलोग्राम लाहन जप्त कर नष्ट की कार्यवाही वृत्त भिलाई 03 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नोजिया के द्वारा किया गया तथा अज्ञात के विरुद्ध 34(2) के प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम, गीतांजलि ताराम, अनामिका टोप्पो मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आरक्षक खुलदीप यादव एवं ड्राइवर दुर्गा, धनराज, दुर्गेश का विशेष योगदान रहा।
-
दुर्ग, / भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा खेलों इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिग सेंटर मर्रा पाटन जिला दुर्ग में रविवार 25 मई 2025 को फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणजन, श्री खिलेश वर्मा (अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति मर्रा), श्री संतोष यादव (पी.टी.आई मरा) एवं कबड्डी प्रशिक्षक श्री भरतलाल ताम्रकार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें खेलों इंडिया सेंटर मर्रा पाटन के कबड्डी खिलाडियों के द्वारा देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं स्वस्थ रहने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए सायकल रैली निकाल कर संदेश दिया। भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत संचालित खेलों इंडिया लघु कबड्डी सेंटर के खिलाडियों ने एक साथ जिले के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने एवं प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से सायकल रैली निकाली गई। 22 मई 2025 को केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी द्वारा हम सब को प्रोत्साहित किया निश्चत रूप से साइक्लिंग अपने आप में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में भी अपना अहम रोल अदा करेगा। जो प्रत्येक रविवार को सायकल रैली का आयोजन करने हेतु खिलाड़ियों को जूम मीटिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- -2892 आवेदनों का किया गया निराकरणबालोद। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल ग्रामीणों के लिए सौगातों भरा रहा। इसी कड़ी में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के हाई स्कूल मैदान मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मंगचुवा के अलावा ग्राम भीमपुरी, खैरकट्टा, चिलमगोटा, रेंगाडबरी, भीमाटोला, जुन्नापानी, तुरमुड़ा, करतुटोला दल्ली, कर्रेंगांव, कमकापार, हितापठार, बड़ा जुंगेरा, कोड़ेकसा पीपरखार (ख) के निवासी शामिल हुए। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कांति प्रकाश सोनबरसा, उपाध्यक्ष श्री जयलाल मालेकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य श्री राजाराम तारम, श्रीमती चुन्नी मानकर, जनपद सदस्य श्री जागेश्वर दर्रो, उत्तरा घरेन्द्र, दुलारी देवांगन एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री सुरेश साहू, भावना जैन, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार श्री हिंसाराम नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के मांगो एवं समस्याआंे तथा उनकी वास्तविक जरूरतों को समझकर निर्धारित समयावधि में उसका निराकरण सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। जिससे कि राज्य में सुशासन की अवधारणा को सही मायने में चरितार्थ कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार सही मायने में सुशासन की परिकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने का एक अभिनव एवं कारगर प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के चहुँमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री राजाराम तारम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में मौजूदा केन्द्र व राज्य सरकार आम जनता के हित में निरंतर कार्य कर सुशासन के अवधारणा को साकार कर रही है।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के मंगुचवा कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कुल 2892 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे-मुन्हंे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में ’मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत भूजल संरक्षण को बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई गई।आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान खाद्य विभाग को 194, मनरेगा अंतर्गत 343, विद्युत विभाग को 106, राजस्व विभाग को 129, समाज कल्याण विभाग को 132, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 1209, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 88, लोक निर्माण विभाग को 53, महिला एवं बाल विकास विभाग को 93 अन्य विभाग सहित कुल 2892 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।
- बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंगलवार, 27 मई 2025 को नगर पंचायत डौण्डीलोहारा कार्यालय के सामने एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव बी के हायर सेकण्डरी स्कूल मैदान में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के समाधान शिविर में नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के समस्त वार्डवासियों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुटेरी रंग, रेंगाकठेरा, सिकोसा, लिमोरा, ईरागुड़ा, सरेखा, दनिया, बिरेतरा, माहूद बी, पसौद, मटिया ह, चिचबोड़, हल्दी, बेलौदी, सियनमरा के निवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
- बालोद। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन नया रायपुर के निर्देशानुसार जिले में आठवीं आर्थिक गणना के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जिला स्तरीय समन्वय समिति की अध्यक्ष हांेगी। इसी तरह समिति में सदस्य सचिव जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी होंगे। इसी तरह समिति के सदस्य जिला पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, सहायक संचालक ग्रामोद्योग विभाग, जिला श्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी होंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री रामजीलाल अग्रवाल का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों से समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल व उनके परिवारजन तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
- -इस स्पर्धा में कुल 70 हजार 300/- कैश प्राइज तथा 8 मोमेंटो एवं 60 ट्रॉफी तथा 150 मेडल को मिलाकर लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगेरायपुर। ""आशीष शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा 30 मई को सुबह 8.30 बजे विप्र महाविद्यालय (पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर) रायपुर में शुरू होने जा रही है।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि शतरंज के त्यौहार के रूप में होने वाली यह स्पर्धा रायपुर जिला शतरंज द्वारा मितान ,ग्रीन आर्मी ब्राह्मण पारा एवम विप्र महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित की गई है। यह छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी इनामी राशि वाली स्विस लीग शतरंज प्रतियोगिता है। इस स्पर्धा में कुल 70 हजार 300/- कैश प्राइज तथा 8 मोमेंटो एवं 60 ट्रॉफी तथा 150 मेडल को मिलाकर लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।श्री शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष इस स्पर्धा में कुल 179 प्रतिभागियो ने भाग लिया था तथा इस वर्ष लगभग 200 प्रतिभागियों के आने की संभावना है। जिसमें रायपुर के अलावा बस्तर,कवर्धा,कबीरधाम, महासमुंद,दुर्ग,भिलाई, राजनांदगांव ,धमतरी,शक्ति, रायगढ़ ,बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के सुदूर हिस्सों से खिलाड़ी भाग ले रहे हंै।मुख्य ओपन वर्ग एवम बालिका वर्ग के अलावा अंडर 7 अंडर 9 अंडर 11 अंडर 13 वर्ग के प्रतियोगियों को प्रोत्साहन देने के लिए अलग से पुरुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।प्रतियोगिता 8 चक्रों में खेली जाएगी इस प्रतियोगिता के प्रतियोगिता निर्देशक जिला शतरंज संघ के सचिव श्री नवीन शुक्ला एवम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री आनंद अवधिया है एवम मुख्य निर्णायक फिडे ऑर्बिटर एवं फिडे इंस्ट्रक्टर श्री रोहित यादव है एवम डिप्टी चीफ ऑर्बिटर फिडे ऑर्बिटर रॉकी देवांगन है सहायक निर्णायक के रूप में सीनियर नेशनल ऑर्बिटर श्रीमती हेमा नागेश्वर ,श्री अनूप झा,ओमप्रकाश वन्दे एवं चंदन विश्वकर्मा होंगे ।आयोजन समिति में आशुतोष शर्मा(अध्यक्ष मितान),मेघेश तिवारी(प्राचार्य विप्र महाविद्यालय), अमिताभ दुबे (संस्थापक ग्रीन आर्मी) नवीन शुक्ला(सचिव रायपुर जिला शतरंज संघ) एम चन्द्रशेखर, संदीप दीवान , गौरव दीवान , अजय पांडे, विवेक शर्मा, शिवांश शुक्ला, सुयश शर्मा, संजय परमार,समेत ग्रीन आर्मी , मितान ,विप्र महाविद्यालय और रायपुर जिला शतरंज संघ के सभी सदस्य शामिल हैं।
- - किसानों को उन्नत तकनीकों और योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, वैज्ञानिक करेंगे गांव-गांव संवाददुर्ग / जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ खरीफ 2025 प्रारंभ होने के पूर्व कृषि कार्यों की तैयारी के संबंध में खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकांे, किसानांे के लिए उपयोगी विभिन्न विभागीय योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के प्रति जागरूक करने तथा किसानों द्वारा किये गये नवाचार के संबंध में फीडबैक के आधार वैज्ञानिक द्वारा कृषि अनुसंधान की आवश्यक दिशा निर्धारण के उद्देश्यों से चलाया जाना है।जिले में इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए तीन टीमें प्रति विकासखण्ड हेतु बनाई गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन 2-2 ग्राम प्रति विकासखण्ड एवं जिले में कुल 78 ग्रामों में शिविर आयोजित कर किसानों से सीधा संवाद करेंगी। प्रत्येक टीम में आईसीएआर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, एफपीओ प्रतिनिधि तथा लखपति/ड्रोन दीदी शामिल रहेंगे। इन शिविरों में प्राकृतिक तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने, कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग, धान की कतार बोनी/डीएसआर मशीन से बोनी, सोयाबीन में उन्नत फसल तकनीक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत समीपस्थ लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से फार्मर आईडी तैयार करने, डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरको उपयोग, फसल चक्र परिवर्तन तथा पराली जलों से होने वाले नुकसान/समस्याओं आदि के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में अभियान का प्रचार-प्रसार और मुनादी के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को शिविरों में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही आईसीटी माध्यमों से किसानों को जागरूक किया जाएगा। अभियान की प्रभावी निगरानी हेतु उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिले के किसानों से अपील की यह है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर उन्नत खेती अपनाएं और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लें।
- - संभागायुक्त ने ली प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठकदुर्ग / भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं भारत माला के निर्माण हेतु दुर्ग तथा राजनांदगांव जिले के विभिन्न ग्रामों में भूमि का अधिग्रहण किया गया है एवं कई स्थानों पर अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। अधिग्रहण में मुआवजा निर्धारण संबंधी कार्यवाही के संबंध में आज संभाग आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांसद श्री विजय बघेल भी शामिल हुए। साथ ही उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुम यादव, कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह, कलेक्टर राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, एनएचएआई के परियोजना निदेशक श्री दिग्विजय सिंह, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव एवं एसडीएम राजनांदगांव भी मौजूद थे।बैठक में भारत माला परियोजना के भू-अर्जन के संबंध में आयोजित भूमि की जांच हेतु मूल खसरे को केवल अधिक मुआवजा प्राप्त करने के प्रयोजनों से छोटे-छोटे भूखण्डों में विभाजित कर मुआवजा प्रकरण। भू-अर्जन हेतु आशय पत्र प्राप्ति दिनांक के उपरान्त मूल भूमि के हस्तांतरण, बंटवारा, व्यपवर्तन, नवीन निर्माण इत्यादि मुआवजा हेतु सम्मिलित किये जाने। अधिक मुआवजा प्राप्त करने हेतु पूर्व दिनांक से फर्जी नामांतरण, बंटवारा प्रकरण तैयार कर मुआवजा स्वीकृत किये जाने। मुआवजा पत्रक तैयार करते समय भूमि पर स्थित सम्पत्तियों का सही विवरण प्रस्तुत नहीं किये जाने आदि की जांच के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को शासन द्वारा प्रेषित प्रपत्र अनुसार जानकारी पन्द्रह दिवस के भीतर तैयार कर विभागीय वेबसाईट पर प्रदर्शित किये जाने हेतु विभाग को उपलब्ध कराने कहा गया है। आदेश जारी कर जनसामान्य से पन्द्रह दिवस में भूमि अर्जन की प्रक्रिया के संबंध में शिकायत प्राप्त करने तथा प्राप्त शिकायतों पर पन्द्रह दिवस के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।संभागायुक्त श्री राठौर ने अधिकारियों को संपूर्ण बिन्दुओं पर जांच कर अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारियों का निर्धारण कर उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराने एवं भू-अर्जन की प्रक्रिया में प्रभावी सुधार हेतु उपाय/सुझाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सांसद श्री बघेल ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को भारत माला सड़क निर्माण के दौरान क्षेत्र के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुविधाजनक पुल निर्माण कराने की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
- - इंटरनेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के फाइटर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शनरायपुर। हैदराबाद में चल रहे इंटरनेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप 2025 में छह गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज के साथ छत्तीसगढ़ की टीम ने हैदराबाद ही नहीं अपितु पूरे देश में डंका बजा दिया। छत्तीसगढ़ गर्ल्स रिंग फाइट की टीम ने अलग-अलग वर्गों के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वहीं ब्वायज की टीम ने दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल अपने नाम किए। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के संरक्षक और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन दंडवते समेत सभी पदाधिकारियों ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।टीम के कोच व मैनेजर प्रवीण क्षीरसागर ने बताया कि ब्वायज टीम के मैच रविवार को हुए। पहले अंडर-14 (50 किलो) वर्ग में छत्तीसगढ़ के गौरव हिमने ने तमिलनाडु के जी. शशांक को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। दूसरे मुकाबले अंडर-14 (55 किलो) में वेदांत साहू ने ब्रांज मेडल के हुए मुकाबले में अंडमार निकोबार के जी सामंथा को परास्त किया। तीसरे अंडर-14 (45 किलो) के रोचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ के तुषार वर्मा ने अरुणाचल प्रदेश के अजीत कुमार बरुआ को हराकर गोल्ड मेडल जीता।क्षीरसागर के अनुसार छत्तीसगढ़ की टीम की चौथी फाइट अंडर-17 (60 किलो) वर्ग में पुष्कर साहू ने तेलंगाना के पी पूर्ति को पटखनी देकर ब्रांज मेडल जीता। पांचवें अंडर-17 (65 किलो) में योगेश कुमार यादव ने पहली भिड़ंत में अंडमार निकोबार के वी निखिल को व दूसरी भिड़ंत में तमिलनाडु के लाकेश सुडई को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।इधर छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसो. के सचिव ओपी कटारिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रिंग फाइट चैंपियनशिप 2025 हैदराबाद में 23 से 26 मई तक आयोजित है। शनिवार 24 मई को हुए गर्ल्स के पहले मुकाबले में अंडर-14 (50 किलो) में सानिका मिश्रा ने गुजरात की एस पटेल को हराया था। दूसरे मुकाबले अंडर-17 (55 किलो) में छत्तीसगढ़ की वर्तिका क्षीरसागर ने महाराष्ट्र की भाग्यश्री दत्ता को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। तीसरे मुकाबले अंडर-17 (60 किलो) में छत्तीसगढ़ी की तन्वी साहू ने गुजरात की परी पटेल को शिकस्त दी। चौथे और रोचक मुकाबले अंडर-17 (50 किलो) में यशिका साहू ने अरुणाचल प्रदेश की खिलाड़ी पी मोहंती को हराकर गोल्ड मेडल जीता।












.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)






.jpg)
.jpg)