- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में आज 43 आवेदन प्राप्त किए गए। कलेक्टर ने आम नागरिकों से आवेदन के माध्यम से समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद,अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री उमाशंकर बंदे भी उपस्थित थे।
- -अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनूप विश्वास ने किया भर्ती प्रक्रिया का अवलोकनबालोद ।वन विभाग के अंतर्गत बालोद एवं दुर्ग वनमण्डल के लिए वनरक्षक के कुल 20 पदों पर भर्ती हेतु भर्ती प्रक्रिया जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आज से प्रारंभ हो गया है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु आज अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अनूप विश्वास ने आज स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे ने बताया कि भर्ती-प्रक्रिया के अंतर्गत के आज पहले दिन परीक्षण हेतु कुल 05 पालियों में 2500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक पालियों में 500-500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। भर्ती प्रक्रिया सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग पालियों में संपन्न किया गया। आज आयोजित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 1513 महिला अभ्यर्थियों में कुल 410 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इसी तरह पुरुष वर्ग केे कुल 987 अभ्यर्थियों में से 269 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक अभ्यर्थियों के लिए 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद आदि गतिविधियां आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया संपूर्ण प्रक्रिया वनमण्डलाधिकारी श्री बी एस सरोटे के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न किया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -धान खरीदी के एवज में किसानों को 1575.16 करोड़ रूपए का भुगतानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 25 नवम्बर को 47296 किसानों से 2.17 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 51170 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 53439 टोकन जारी किए गए हैं।
- रायपुर / प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आज मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में राज्य युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारा में बढ़ोत्तरी और राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिनों तक चलने वाले युवा महोत्सव में 13 प्रकार की विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, लाईफ स्किल विधा में कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, युवा कृति विधा में विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, अन्य विधा में रॉकबैंड आदि शामिल है। राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर हुए युवा उत्सव के आयोजन के पश्चात विजेताओं को राज्य युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य युवा महोत्सव के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही युवा महोत्सव के सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव की प्रतियोगितायें प्रातः 9 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय सुवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को अपेक्षित कार्यदायित्व दिया गया है। इससे विद्युत व्यवस्था सीएसपीडीसीएल, मुख्य कार्यक्रम स्थल में विभागीय अधोसंरचनाओं का साज-सज्जा एवं मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग, स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, उन्नत कृषि हेतु आधुनिक उपकरणों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी कृषि विभाग द्वारा लगायी जाएगी। शिल्प ग्राम प्रदर्शनी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तथा युवाओं के संचालित योजनाओं का स्टॉल उद्योग विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इसी प्रकार से साहसिक खेल गतिविधियों की प्रदर्शनी पर्यटन विभाग द्वारा लगाया जाएगा।बैठक में जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के संबंध में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों, संचालक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए है। विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 30 नवंबर 2024 तक होगा। तथा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 1 से 15 दिसम्बर के बीच में आयोजित होगा। बैठक में सचिव लोक निर्माण डॉ. कमलप्रीत सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, संस्कृति, उद्योग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- - छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को प्रोत्साहन की आवश्यकतारायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा आए ओलंपियन दानिश मुजतबा को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने सम्मानित किया। वे हाकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ही उत्तरप्रदेश विद्युत कंपनीमें खेल अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। उन्होंने सेवारत रहते हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।इस मौके पर पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि मैं भी बचपन में लॉन टेनिस का अभ्यास करता था। आज मेरे गृहराज्य से आए दानिश को देखकर मेरा बचपन याद आ गया है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अच्छी सेहत के साथ सम्मान दिलाता है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज व्दारा आयोजित 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा में उत्तरप्रदेश की टीम के मैनेजर के रूप में श्री दानिश मुजतबा आए थे। उनके इस स्पर्धा में शामिल होने के सम्मान में अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल ने विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेजा गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने भी श्री दानिश मुजतबा भी प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वे उत्तरप्रदेश विद्युत मंडल में खेल अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। उन्होंने विद्युतकर्मी रहते हुए दो बार ओलंपिक में भाग लिया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनकी पॉवर कंपनी के अधिकारी खेल को प्रोत्साहित करते हैं। उनकी विद्युत कंपनी में खेल के लिए अलग से विभाग ही है, जहां खिलाड़ियों को ही भर्ती किया जाता है। उन्हें विद्युत मंडल की सेवा में भर्ती के लिए विशेष कोटा प्रदान किया जाता है, ताकि उनके राज्य में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में खेल एक जूनुन है, जिसे पूरा करने वे पूरी ताकत लगा देते हैं। यही उनकी सफलता का राज है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। अखिल भारतीय स्तर पर जूनियर टीम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ में हॉकी को प्रोत्साहित करना चाहिए।
- -अ.भा. लॉन टेनिस में केरल विजेता, उ.प्र. उपविजेता, छत्तीसगढ़ तीसरारायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने कहा कि यह बहुत ही सुखद है कि राज्य विद्युत कंपनियों, मण्डलों, निगमों में खेल-कूद की गतिविधियों पर ध्यान दिया जाता है। जिसके कारण यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर रही है तथा भारतीय टीम में भी जगह बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि हम देश के लिए सिर्फ बिजली ही नहीं पैदा करते बल्कि खिलाड़ी भी पैदा करते है और सिर्फ बिजली आपूर्ति ही नहीं करते बल्कि देश के लिए खिलाड़ियों की आपूर्ति भी करते हैं।स्पर्धा के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रोहित यादव ने कहा कि हमारे जीवन में खेल का बहुत अधिक महत्व है। नौकरी में आने के बाद सामान्यतः खेलना छूट जाता है लेकिन आप सभी खिलाड़ियों ने अपने बचपन के सपने को अभी भी जीवंत रखा है यह सराहनीय है। खेल से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है वहीं दूसरी ओर यह काम-काज के तनाव को भी दूर करता है। खेल का यह अनुभव किसी किताब या किसी स्कूल में नहीं मिलेगा। यह पॉवर कंपनी के कर्मियों में एकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एम.एस. चौहान ने स्वागत भाषण दिया।तीन दिनों तक चली लॉन टेनिस स्पर्धा में केरल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम इवेंट में केरल राज्य विद्युत मण्डल विजेता रही। उपविजेता का खिताब उत्तरप्रदेश को मिला। तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की टीम रही। ओपन सिंगल्स में केरल के श्री सूरज एच प्रथम रहे, दूसरे स्थान पर असम के श्री वाय.ए. अहमद एवं तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के श्री रजनीश ओबेरॉय रहे।इसी तरह ओपन डबल्स में केरल के श्री सूरज एच एवं श्री गौतम कृष्णा विजेता रहे। आंध्रप्रदेश श्री मनेश और श्री के. मूर्ति दूसरे एवं केरल के श्री बीनू एम और श्री बिनोज एम तीसरे स्थान पर रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री के.एस. मनोठिया, जे.एस. नेताम, आर.सी. अग्रवाल, सी.एल. नेताम, एम.एस. कंवर, संदीप मोदी, गिरीश गुप्ता, डॉ. एच.एल. पंचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
- -संविधान की प्रस्तावना के वाचन सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रमरायपुर /छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए अमृत सरोवरों स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन 26 नवम्बर को किया जाएगा। इस दिन प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पठन होगा, जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को प्रदेश के अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाने तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि संविधान अंगीकरण की स्मृति में 26 नवंबर को प्रति वर्ष देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने के लिए अमृत सरोवर स्थलों पर एक विशेष समारोह का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।
- -खरीदी में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाईः श्री श्याम बिहारी जायसवाल-समितियों से किसानों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने के दिए निर्देशरायपुर । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सभी जिलों में धान खरीदी का कार्य सुगमतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- -आर्थिक बचत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा है बढ़ावारायपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार भाटापारा जिले में भी लोगों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना से न सिर्फ हितग्राहियों को घर रौशन हो रहे हैं बल्कि आर्थिक बचत के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी हो रहा है। भाटापारा शहर के गोकुल नगर निवासी ऋषि अग्रवाल की मानें तो पीएम सूर्य घर योजना से उन्हें तिहरा लाभ मिल रहा है। ऋषि के अनुसार एक ओर जहां सौर ऊर्जा से घर रोशन हो रहा है वहीं दूसरी और आर्थिक बचत भी हो रही है।इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत लोगों के घरों में 3 किलोवाट का सोलर चलित बिजली कनेक्शन लग रहा है और इससे लोगों को बिजली बिल भरने से छुटकारा मिल रहा है। ऋषि का कहना है कि मुझे गर्व होता है कि मैं बिना पर्यावरण को प्रदूषित करे बिजली का उपयोग कर रहा हूं। मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद करता हूं। साथ ही सभी ने अपील करता हूं कि अपने घर में पीएम सूर्यघर योजना के तहत कनेक्शन लगवाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दें।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह मिल रहा है 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही 78 हजार रूपए तक की अधिकतम सब्सिडी तथा सस्ते ब्याज पर लोन भी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और नवीन रोजगारों का सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।सोलर पैनल स्थापना हेतु हितग्राहियों को रूफटाप सोलर प्लांट की क्षमता 01 से 02 किलोवाट तथा 0 से 150 यूनिट विद्युत खपत होने पर 30 हजार से 60 हजार रूपये की राशि का अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाप सोलर प्लांट की क्षमता 2 से 3 किलोवाट तथा 150 से 300 यूनिट विद्युत खपत होने पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। यदि रूफटाप सोलर प्लांट की क्षमता 03 किलोवाट है तथा 300 यूनिट से अधिक विद्युत खपतहै तो 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा।योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही प्रधानमंत्री सूर्य घर डाट जीओवी डाट इन या मोबाइल में प्रधानमंत्री सूर्य घर ऐप डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही बिजली ऑफिस अथवा क्रेड़ा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।
- -स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता-अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा सहित होेंगे विभिन्न आयोजनरायपुर / संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य के स्कूल, कॉलेज और ग्राम पंचायतों में साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ का टैगलाइन निर्धारित किया गया है। स्कूली बच्चों को www.mygov.in पर MyGov प्रतियोगिताओं और MyBharat.gov.in पर युवा सहभागिता गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान, जहां भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं होंगी, उन पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का भी आयोजन होगा, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को पढ़ा और समझाया जाएगा। इस मौके पर जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। संविधान सभा के सदस्यों से जुड़े गांवों में, जिसमें संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान पर विशेष जोर देते हुए विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे।स्कूलों और कॉलेजों में संविधान के प्रावधान, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत तथा नवीनतम संशोधन आदि विषयों पर प्रश्नोत्तरी आयोजित किया जाएगा। साथ ही नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों तथा अन्य संवैधानिक मुद्दों पर वाद-विवाद सेमिनार, जिसमें सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, समय के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए संविधान को लचीला बनाने तथा नवीनतम तथा प्रमुख संशोधनों की जानकारी देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
- -मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीमण्डल के सहयोगी, विधायकगण और गणमान्य नागरिक होंगे शामिलरायपुर / भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 को सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पदयात्रा के प्रारंभ में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के सभागार में संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद चिकित्सा महाविद्यालय कलेक्टोरेट परिसर अम्बेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोक सभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब के साथ छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर शामिल होंगे।
- -योजना से मालखरौदा की उर्मिला का हो रहा है कैंसर का नि:शुल्क इलाज-9 माह में 1211 मामलों में मिली सहायता, 43 करोड़ 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृतिरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहायता की स्वीकृति दे रहे हैं। गंभीर तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च से बचाने के लिए संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है । इस योजना से प्रदेश के नागरिक लाभान्वित हो रहे है।9 माह के भीतर योजना के अंतर्गत 1211 मामलों में जरूरतमंदों को सहायता मिली है और इस दौरान उन्हें 43 करोड़ 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है।इसी योजना के अंतर्गत सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम परसा निवासी श्रीमती उर्मिला देवी सिदार पति स्व. श्री केदारनाथ सिदार का नि:शुल्क कैंसर का इलाज चल रहा है। श्रीमती उर्मिला ने बताया कि उनके पति के मृत्यु हो जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा पा रही थी। एक तरह से उन्होंने भी जीने की उम्मीद छोड़ दी थी। शुरुआती दौर में उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना से प्राप्त राशि से अपना इलाज कराया। लेकिन उन्हें कैंसर की बीमारी के इलाज के लिए और भी अधिक राशि की आवश्यकता थी। फिर उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और जुलाई 2024 में सहायता राशि स्वीकृत हुई।वर्तमान मे योजना के अंतर्गत उनका इलाज मेकाहारा हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क किया जा रहा है। श्रीमती उर्मिला देवी सिदार ने बताया कि उनके कैंसर के इलाज के लिए प्रत्येक 21 दिनों में कीमोथेरेपी किया जा रहा है साथ ही अन्य दवाईयां भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पाता तो शायद ही वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज करा पाती।श्रीमती उर्मिला ने उनके जीवन में आए इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें इस योजना के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के ईलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं तथा स्वस्थ और बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।
- -संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्रीरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26 नवम्बर को सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। file photo
- -मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर-रतनपुर और कोटा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, हितग्राहियों को पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर है अग्रसर - उप मुख्यमंत्रीरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। श्री साव ने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल, फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिए आशीष दिया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। श्री साव की जन्मदिन की खुशी में लोगों ने वहां उन्हें लड्डुओं से तौला और सभी का मुंह मीठा कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने रतनपुर में करीब दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इनमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं।श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी रतनपुर के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पिछले दस महीनों में यहां लगभग छह करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। आगे भी पूरी सक्रियता से यहां काम होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में छह करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए हम लोग गंभीरता से काम कर रहे हैं। यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का काम अकेले नगर पंचायत का नहीं है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी। श्री साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राहियों को आवासों के स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी भी सौंपी। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान और कोटा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।
- -छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकनरायपुर, / राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 इस वर्ष 4 दिसंबर को देशभर में आयोजित किया जाएगा। इसे इस बार परख (PARAKH- प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण) नाम दिया गया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य बच्चों के समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के मूल्यांकन से संबंधित मापदंड स्थापित करना है।इस बार सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 के छात्रों पर केंद्रित होगा, जो उनके पिछले कक्षाओं में अर्जित दक्षताओं पर आधारित होगा। परीक्षा में प्रश्न ओएमआर शीट के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रारूप में होंगे। यह सर्वेक्षण न केवल बच्चों की दक्षता का आकलन करेगा, बल्कि राज्यों की शैक्षणिक रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।राज्य रैंकिंग सुधारने का अवसरपिछले एनएएस 2021 के परिणामों में अंतिम स्थान पर रहने वाले राज्यों के लिए यह सर्वेक्षण अपनी रैंकिंग सुधारने का अवसर प्रदान करता है। राज्यों की रैंकिंग का उपयोग विभिन्न शैक्षिक योजनाओं में किया जाता है। ऐसे में इस बार सभी राज्यों का प्रयास है कि वे सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर शैक्षिक रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करें।शिक्षा प्रणाली में सुधार का प्रयासपरख का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन करना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों के मूल्यांकन से संबंधित मानकों और दिशानिर्देशों को स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस सर्वेक्षण में दक्षता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रारूप में दिया जाएगा और छात्रों को ओएमआर शीट के अभ्यास के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावपरख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप एक अहम कदम है। यह पारंपरिक शिक्षा पद्धतियों से हटकर छात्रों के समग्र विकास और उनके ज्ञान के गहन विश्लेषण पर जोर देता है।प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की अपीलसर्वेक्षण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और स्कूल प्रशासन से अपील की गई है कि वे छात्रों को अधिक से अधिक अभ्यास करवाएं। यह न केवल बच्चों की दक्षताओं को निखारेगा, बल्कि राज्य की रैंकिंग में भी सुधार सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह छात्रों की दक्षताओं के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
-
रायपुर। ब्राह्मण पारा, रायपुर निवासी श्री अरविन्द दुबे का आज निधन हो गया। वे खुरर्सुल निवासी स्वर्गीय पंडित रामानंद दुबे के जेष्ठ पुत्र थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.00 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।
- -मुख्यमंत्री ने कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की-पीएचसी बागबहार का 30 बेड में होगा उन्नयन-मुख्यमंत्री ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाई मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं का विकास तथा कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की।समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली गई है।इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं विधायक जशपुर श्री रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर में काशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री मोती लाल साहू और श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, अस्पताल परिवार के श्री संतोष अग्रवाल, श्री लीलाधर सुल्तानिया, डॉ. विमल अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
- -मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा छत्तीसगढ़ का अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और मूल्यों का संवाहक है। मुख्यमंत्री ने लोकसंस्कृति पर केंद्रित श्री डुमन लाल ध्रुव की किताब ‘‘लोक जीवन के बदलते संदर्भ‘‘ और छत्तीसगढ़ी कहानियों के संग्रह ‘‘मन के पाखी‘‘ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजाति समाज के विकास और उत्थान के लिए राज्य शासन के प्रयासों के साथ-साथ आप सभी की सहभागिता और समर्पण महत्वपूर्ण है। जनजातीय समाज के कल्याण के लिए यह स्वर्णिम समय है। राज्य और केन्द्र सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए जो योजनाएं, नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, उन्हें सफ़ल करने का दायित्व आपका भी है। हम सभी का सौभाग्य है कि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मजबूत नेतृत्व मिला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक बात आपसे विशेष रूप से कहना चाहता हूं कि हमारी-आपकी प्राथमिकता भले ही जनजातीय समाज है, लेकिन हम और आप प्रदेश के सभी नागरिकों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा ध्येय होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह शपथ समारोह यह बताता है कि आप सभी एकजुट होकर प्रदेश को एक नई दिशा देने के लिए तैयार हैं। प्रदेश के और खासकर जनजातीय समुदायों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ आप जैसे कर्मठ सेवकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में आपका कार्य समाज को प्रेरणा देता है। मुझे विश्वास है कि आपकी सेवाओं के माध्यम से हमारे प्रदेश का हर कोना विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस मंच से यह कहना चाहता हूँ कि हमारी सरकार आपकी हर सकारात्मक पहल में आपका साथ देगी। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी प्रदेश बनाएंगे। आशा करता हूँ कि आपके प्रयास प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर. एन. ध्रुव ने अपने सम्बोधन में समाज की विभिन्न मांगों से अतिथियों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार कर उचित निर्णय का आश्वासन दिया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, समाज के पूर्व प्रांताध्यक्ष श्री सरजियस मिंज, प्रांताध्यक्ष श्री आर. एन. ध्रुव, श्री आर ठाकुर, श्री बी. एल. ध्रुव सहित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- -मुख्यमंत्री 76वें एनसीसी दिवस समारोह में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 76वें एनसीसी दिवस समारोह में शामिल हुए। एनसीसी दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को जगाता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स की परेड की सलामी ली। एनसीसी दिवस कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति के साथ ही हार्स राइडिंग, एरो मॉडलिंग, सेक्शन मूवमेंट, सीमा फोर जैसे प्रदर्शन किये गए। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केडेट्स को पुरस्कृत किया। साथ ही 76वें एनसीसी दिवस समारोह के मौके पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी को 76वें एनसीसी दिवस की बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि आज एक बार फिर मुझे आप लोगों के बीच आने का अवसर मिला है। आप लोगों के बीच जब भी आता हूं, नई ऊर्जा से भर जाता हूं। आज आप लोगों ने एनसीसी दिवस पर शानदार परेड मार्च किया, एरो मॉडलिंग प्रदर्शन किया, घुड़सवारी का प्रदर्शन किया और सेक्शन अटैक का प्रदर्शन किया। आप लोगों के प्रदर्शन से मैं भी जोश से भर गया हूं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है कि नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर जब हमारे कैडेट लौटे थे, तब भी आप लोगों से मुलाकात हुई थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटों को परेड करते हुए देखना बड़ा ही सुखद होता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कैडेट भारत के विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेटों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए जब तिरंगे को सलामी देते हैं तो प्रत्येक छत्तीसगढ़िया गर्व से भर उठता है। हमारे देश की यही खूबसूरती है। अलग-अलग भाषा और अलग-अलग क्षेत्रों के होने के बावजूद हम सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। एनसीसी इसी राष्ट्र प्रेम को सींचता है, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी एक ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, उनके चरित्र का निर्माण करता है, उन्हें साहसी बनाता है और निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी का ध्येय वाक्य ही है- ‘एकता और अनुशासन’। एनसीसी हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।युवाओं को सेना में कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए आप लोगों ने अभी कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर में भव्य सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन भी देखा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह देखकर भी बहुत खुशी होती है कि एनसीसी में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ रही है। प्रदेश में अनेक गर्ल्स बटालियन संचालित की जा रही है, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है। हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक एनसीसी का नेतृत्व कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आज भारत की उपलब्धियों का गौरवगान पूरी दुनिया कर रही है। इन उपलब्धियों में निश्चित रूप से युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। हमारे ऊर्जावान युवाओं के योगदान से हम सब अवश्य ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से बहुत से कैडेट सेना में अपना कैरियर बनाएंगे। हमने अपनी नई औद्योगिक नीति में अग्नि वीरों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। नई शिक्षा नीति में शिक्षा को कौशल विकास से जोड़ा है। जिससे आप लोग विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से देश की सेवा कर सकें।रायपुर के साथ बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, जशपुर की हवाई पट्टियों में एनसीसी कैडेटस को हवाई उड़ान का दिया जाना चाहिए प्रशिक्षणमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्तमान में हमारे एनसीसी कैडेटों को हवाई उड़ान का अनुभव और प्रशिक्षण रायपुर में दिया जाता है, जिसका खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाता है। प्रदेश में रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, जशपुर में भी हवाई पट्टियां हैं, यह प्रशिक्षण वहां भी शुरू किया जा सकता है। इससे इन अंचलों के कैडेटों को भी लाभ होगा।मेजर जनरल विकांत एम. धुमने ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 900 एनसीसी कैडेट्स का चयन अग्निवीर में हुआ है, यह यहां के कैडेटों के उच्च कोटि के प्रशिक्षण को प्रतिबिंबित करता है।कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी, ब्रिगेडियर वाय. एस. चौहान, एस. एम. एनसीसी ग्रुप समादेशक, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विकांत एम. धुमने, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार, विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स के अलावा सैन्य अधिकारी, एनसीसी अधिकारी, पीआई स्टाफ, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
65 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती रेखा ने मुख्यमंत्री को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता
4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिया ऑटोग्राफ, छोटी बच्ची को दिया ढेर सारा आशीर्वाद
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की रायपुर से बिलासपुर ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सहजता एवं सरलता ने यात्रियों का दिल जीत लिया। उन्होंने यात्रियों से आत्मीय चर्चा के दौरान कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य यही है कि मैं आमजन के मन में क्या है, उनकी सरकार से इच्छा और अपेक्षाएं क्या है,यह जान सकूं। हमारी सरकार के काम को लेकर लोग क्या सोचते हैं, इसको जानने का यह यात्रा मुझे अच्छा अवसर देगी, इसीलिए मैंने बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन का सफर चुना। बातचीत के दौरान उन्होंने यात्रियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चर्चाएं भी की।
मुख्यमंत्री ने 65 वर्षीय श्रीमती रेखा पाली से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा का जिक्र भी किया। इस खास मौके पर श्रीमती रेखा ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भिलाई से जबलपुर की यात्रा कर रहीं यात्री 45 वर्षीय शिखा से भी बात की। उन्होंने महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा की।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा का सबसे रोचक संवाद 4 वर्षीय समायरा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने समायरा को चॉकलेट दिया और उससे ढेर सारी बातें की। उन्होंने समायरा के आग्रह पर ऑटोग्राफ दिया। मुख्यमंत्री ने समायरा को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में शामिल यात्रियों ने कहा कि हमारी यह यात्रा यादगार बन गई है। - रायपुर। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी श्री चरणजीत सिंह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 24 नवम्बर राजनांदगाँव जिले के पदुमतरा में ज़िले की 20 लखपति दीदियों से चर्चा की और उनके लखपति दीदी बनने की कहानी सुनी। इस अवसर पर श्री सिंह ने सभी लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री सिंह ने राजनांदगांव जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सफलता की सराहना की और बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।श्री सिंह ने राजनांदगांव जिले के कई गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा संचालित आर्थिक स्वावलंबन की गतिविधियों का जायजा लिया। ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा पूजा सामग्री निर्माण के कार्य को देख कर उनसे उनके आय-व्यय व सदस्यो को हो रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। जिले के मॉडल संकुल एवं सीएमटीसी संगठन- आँचल संकुल संगठन पदुमतरा में कार्यकरणी सदस्यो की बैठक मे शामिल हुए। श्री सिंह द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में बिहान की एफपीसी स्वर्ण उपज उत्पादक कंपनी द्वारा एकीकृत सुविधा केंद्र में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया।इस दौरान मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन, अतिरिक्त मिशन संचालक श्री आर के झा, राजनांदगाँव कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगाँव सुश्री सुरुचि सिंह तथा राज्य कार्यालय से सीओओ सुश्री एलिस लकड़ा, प्रशानिक अधिकारी श्री वीरेंद्र जायसवाल एवं डीपीएम श्री राजन सोनी उनके साथ थे।
- -प्रत्येक परिवार को समूह के माध्यम से आजीविका से जोड़े: श्री सिंह-समूह की महिलाओं से मिले और आर्थिक गतिविधियों का जायजा लियारायपुर ।अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री चरणजीत सिंह ने आज जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन, अतिरिक्त मिशन संचालक श्री झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सीईओ सुश्री एलिस लकरा, प्रशासनिक अधिकारी श्री जायसवाल, एसपीएम श्री राजन सोनी सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे।अतिरिक्त सचिव श्री चरणजीत सिंह ने राजनांदगांव जनपद के ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अवलोकन किया तथा इससे हो रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम अंजोरा में श्री गणेशा हर्बल गुलाल यूनिट में पीपीपी मॉडल के तहत समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे गुलाल, रोली, चंदन, कुमकुम, पूजन सामग्री के साथ ही व्यापक स्तर पर किए जा रहे पैकेजिंग यूनिट को देखा। वे जय बाबा कुटी स्वसहायता समूह एवं सखी संकुल संगठन की महिलाओं से रूबरू हुए। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार मिल गया है और अच्छी आमदनी मिल रही है। अतिरिक्त सचिव श्री सिंह ने पदुमतरा में समूह के उत्पादों का अवलोकन किया। संकुल अध्यक्ष ने बताया कि संकुल गठन से अब तक 1 करोड़ 18 लाख रूपए का शुद्ध लाभ एवं विगत विŸाीय वर्ष में 30 लाख रूपए की आय हुई है। श्री सिंह ने प्रत्येक परिवार को समूह के माध्यम से आजीविका से जोड़े की बात कही।
- रायपुर।, वन विभाग के छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज (सीजीएससीसीसी) एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को मयफेयर लेक रिसॉर्ट, अटल नगर, नवा रायपुर में ‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और समाधान के ठोस कदम सुझाना है।हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज ने सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। सीईईडी ऊर्जा रूपांतरण, वायु गुणवत्ता सुधार, परिपत्र अर्थव्यवस्था और स्वच्छ जल पहुंच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रमुख संस्था है।वन विभाग की पहलों को रेखांकित करते हुए, सीजीएससीसीसी के नोडल अधिकारी एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री अरुण कुमार पांडे, आईएफएस, ने कहा, ष्प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने कई प्रभावशाली पहलें की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इनमें इको-रीस्टोरेशन नीति का ड्राफ्ट तैयार करना शामिल है, जिससे छत्तीसगढ़ ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। इसके अलावा, इको-डेवलपमेंट बोर्ड की स्थापना का विचार प्रस्तुत करना और सतत वन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं संबंधित विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, संगोष्ठी और कार्यशालाओं का आयोजन करना भी इन पहलों का हिस्सा है।वर्तमान कार्यशाला के बारे में बात करते हुए श्री अरुण कुमार पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा क्षेत्र में देश का प्रमुख योगदानकर्ता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से अत्यधिक प्रभावित राज्य भी है। उन्होंने कहा, ष्वन विभाग लगातार जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और नागरिकों व अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रयासरत रहा है। निश्चित रूप से, यह कार्यशाला इन प्रयासों को नई दिशा देने और प्रभावी रणनीतियां विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी।इस कार्यशाला में आईआईएम रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र, शोधकर्ता और अकादमिक विशेषज्ञ, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीजीसीओएसटी) के सदस्य और प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें जलवायु संवेदनशीलता, अनुकूलन के उपाय, अक्षय ऊर्जा, औद्योगिक कार्बन न्यूनीकरण, संवहनीय कृषि, सामुदायिक दृष्टिकोण और जलवायु प्रयासों के लिए वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के प्रति किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों और पहलों पर आधारित है। इनमें मार्च 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लॉन्च किया गया छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन कॉन्क्लेव, जलवायु-स्मार्ट कृषि के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजनाओं का कार्यान्वयन और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने हेतु स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ (एसएपीसीसीएचएच) की शुरुआत शामिल है।सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी से यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ को एक सतत और जलवायु अनुकूल भविष्य की दिशा में मजबूती प्रदान करने का अवसर देगी और राज्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ठोस और सक्रिय नीति एवं क्रियान्वयन प्रणाली का एक आदर्श प्रस्तुत करेगी।
- -जिला खनिज न्यास मद से शहर के दो शासकीय विद्यालय के निर्माण और अपना घऱ के बाउंड्री वॉल के निर्माण का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन के मुख्य अतिथ्य में हुआ संपन्नरायपुर । कोरबा जिले मेंडीएमएफ फंड के एक–एक रूपए का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों, आँगनबाड़ी व अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।उक्त बातें कोरबा नगर विधायक और वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भिलाई खुर्द क्रमांक 1 के नवीन शाला निर्माण और शासकीय हाई स्कूल जेपी कॉलोनी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।जिला खनिज न्यास मद 2024-25 मद से क्रमशः 20–20 लाख रुपए की लागत से दोनों कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहां कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरबा को जिला खनिज न्यास मद की बहुत बड़ी सौगात दी है, डॉ रमन सिंह जी सरकार में इस मद का उपयोग बेहतर ढंग से शुरू हुआ था, । विष्णु देव के सुशासन वाली सरकार में जिला खनिज न्यास मद का उपयोग जन कल्याण में किया जा रहा है। आज जिले के सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मिल रहा है, स्कूल और आंगनबाड़ी संवर रहे हैं। बहुत जल्द रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ होने जा रहा है। इससे प्रभावित होने वाले परिवारों को इतिहास में पहली बार शासकीय जमीन पर बसे लोगों को 3 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ कोरबा शहर और जिले का विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, योगेश मिश्रा, युगल केवट, पार्षद शैलेंद्र सिंह, पार्षद फूलचंद सोनवानी, पार्षद धनश्री साहू, बिहारी रजक, दिनेश वैष्णव, राणा मुखर्जी, वैभव शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।अपना घऱ के बॉउंडीवाल और अतिरिक्त कमरे का भी भूमिपूजन सम्पन्नवार्ड क्रमांक 25 नेहरूनगर मिनिमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे स्थित आश्रय स्थल अपना घर के बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का भी मंत्री श्री देवांगन ने भूमि पूजन किया। जिला खनिज न्यास मद से 10 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा। अपना घर के संचालन करने वाली समिति का मंत्री श्री देवांगन ने सरहाना की। उन्होंने परिसर का जायजा भी लिया।




.jpg)


.jpg)


-copy.jpg)
.jpg)
.jpg)














.jpg)