कलेक्टर ने जनदर्शन में आम नागरिकों की सुनी समस्याएं
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में आज 43 आवेदन प्राप्त किए गए। कलेक्टर ने आम नागरिकों से आवेदन के माध्यम से समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद,अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री उमाशंकर बंदे भी उपस्थित थे।



.jpg)




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment