ब्रेकिंग न्यूज़

 स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ओलंपियन दानिश को सम्मानित किया

 -    छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को प्रोत्साहन की आवश्यकता
 रायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा आए ओलंपियन दानिश मुजतबा को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने सम्मानित किया। वे हाकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ही उत्तरप्रदेश विद्युत कंपनीमें खेल अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। उन्होंने सेवारत रहते हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
 इस मौके पर पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि मैं भी बचपन में लॉन टेनिस का अभ्यास करता था। आज मेरे गृहराज्य से आए दानिश को देखकर मेरा बचपन याद आ गया है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अच्छी सेहत के साथ सम्मान दिलाता है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज व्दारा आयोजित 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा में उत्तरप्रदेश की टीम के मैनेजर के रूप में श्री दानिश मुजतबा आए थे। उनके इस स्पर्धा में शामिल होने के सम्मान में अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल ने विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेजा गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने भी श्री दानिश मुजतबा भी प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वे उत्तरप्रदेश विद्युत मंडल में खेल अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। उन्होंने विद्युतकर्मी रहते हुए दो बार ओलंपिक में भाग लिया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनकी पॉवर कंपनी के अधिकारी खेल को प्रोत्साहित करते हैं। उनकी विद्युत कंपनी में खेल के लिए अलग से विभाग ही है, जहां खिलाड़ियों को ही भर्ती किया जाता है। उन्हें विद्युत मंडल की सेवा में भर्ती के लिए विशेष कोटा प्रदान किया जाता है, ताकि उनके राज्य में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में खेल एक जूनुन है, जिसे पूरा करने वे पूरी ताकत लगा देते हैं। यही उनकी सफलता का राज है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। अखिल भारतीय स्तर पर जूनियर टीम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ में हॉकी को प्रोत्साहित करना चाहिए।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english