- Home
- छत्तीसगढ़
- -सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने कहा-जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत-सड़क, सिंचाई, शिक्षा और अधोसंरचना विकास के 24 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजनरायपुर /सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित सभा में जिलेवासियों को 102 करोड़ 93 लाख 24 हजार रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के कुल 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 33 करोड़ 98 लाख 47 हजार रुपए लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण तथा 68 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपए लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और अब जनता स्वयं परिवर्तन और विकास को महसूस कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ से उनका आत्मीय रिश्ता वर्षों पुराना है और यहां की जनता ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाए गए विशेष अभियान से हजारों लोगों को राहत मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है और सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम सूपा, घुघुवा, पुटकापुरी, तारापुर, उसरौट और काशीचुआं को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही कुसमुरा में महतारी सदन निर्माण, धनागर सोसायटी के अंतर्गत खाद्य भंडारण हेतु गोदाम निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समय-सीमा में विकास कार्यों को पूर्ण कर जनता को उसका लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुसमुरा कॉलेज भवन निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस दिया गया तथा आज प्रदेश में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नारी शक्ति ऋण योजना और भूमिहीन मजदूर साथी योजना जैसी योजनाओं से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है और सरकार जनता के बीच पहुंचकर विकास कार्यों को नई गति दे रही है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
-
-ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक
-पेट्रोल-डीजल बचत और मितव्ययता की दिशा में बड़ा कदम: रायगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में जांजगीर चांपा और कोरबा के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गयारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ स्थित सृजन सभाकक्ष में रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के विकास कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुशासन, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और प्रशासनिक दक्षता का संतुलित स्वरूप देखने को मिला।मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में ही पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत कम करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यों में तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए थे। इसी के अनुरूप इस समीक्षा बैठक में जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।बैठक में केवल संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इससे बड़ी संख्या में अधिकारियों के आवागमन में होने वाली पेट्रोल-डीजल की खपत को कम किया जा सका। यह पहल प्रशासनिक कार्यों में मितव्ययिता और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति की प्रभावी मिसाल बनी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व भी है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर प्रशासनिक कार्यों को और अधिक तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां संभव हो, वहां वर्चुअल समीक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग और ऑनलाइन समन्वय को प्राथमिकता दी जाए, ताकि समय और संसाधनों दोनों की बचत सुनिश्चित हो सके।बैठक में मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, राजस्व मामलों के निराकरण तथा सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल प्रशासनिक कार्यशैली में संवेदनशीलता, व्यवहारिक सोच और दूरदर्शिता का उदाहरण बनकर सामने आई है। तकनीक के माध्यम से ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन को साथ लेकर चलने का यह मॉडल शासन की नई कार्यसंस्कृति को भी रेखांकित करता है। - -पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश-ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणारायपुर /सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बन गया। मुख्यमंत्री श्री साय का बेहद सहज, आत्मीय और सादगीपूर्ण स्वरूप उस समय देखने को मिला, जब वे बिना किसी औपचारिकता के गांव के पीपल पेड़ की छांव तले आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर उनसे सीधे संवाद करने लगे। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया और चौपाल आत्मीय संवाद तथा संवेदनशील शासन की मिसाल बन गई।मुख्यमंत्री श्री साय ने चौपाल में ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों से सीधे चर्चा करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं, किसानों, गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है।ग्रामीणों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पूछा, “पटवारी नियमित रूप से गांव आते हैं या नहीं?” ग्रामीणों द्वारा सकारात्मक जवाब दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने गांव के पटवारी श्री शत्रुघन कुर्रे को निर्देशित किया कि ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।चौपाल के दौरान ग्राम कोसला की श्रीमती सावित्री कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने नियमित रूप से सहायता राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिल रही है और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है।इसी दौरान ग्राम की “लखपति दीदी” श्रीमती नीमा तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें शुरुआत में 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसके बाद उन्होंने आटा चक्की का व्यवसाय शुरू किया और आज उनके पास पांच आटा चक्कियां संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।मुख्यमंत्री ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि विगत ढाई वर्षों में ग्राम कोसला में 474 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास प्लस सर्वेक्षण के माध्यम से छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई थी और अब हजारों परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों की मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। महिलाओं की सुविधा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्राम कोसला में “महतारी सदन” निर्माण की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जिससे उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी-लखपति दीदी योजना से मिली नई उड़ान, छोटे व्यवसाय से बढ़ा आत्मविश्वास और आजीविकारायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मीयता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। मुख्यमंत्री श्री साय ने यहां ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी लखपति दीदी श्रीमती मंजू द्वारा संचालित छोटे से स्टॉल पर पहुंचकर उनके हाथों से बने चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया और आत्मीय संवाद किया।बातचीत के दौरान श्रीमती मंजू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने छोटे स्तर से अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी। गुपचुप स्टॉल से होने वाली बचत और लगातार मेहनत के बल पर आज वे भवन निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली ‘सेंटरिंग प्लेट’ के व्यवसाय से भी जुड़ गई हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हौसले, परिश्रम और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने मंजू बहन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना आज महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और आर्थिक मजबूती का मजबूत आधार बन रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती मंजू को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मेहनत को अवसर और हौसले को सहारा मिलता है, तब बदलाव केवल एक व्यक्ति के जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे गांव और समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है।
- -जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में 17 मई से 06 जून तक होगा आयोजितमहासमुंद / खेल संघों एवं संस्थाओं के माध्यम से महासमुंद जिले में विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 17 मई से 06 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हैंडबॉल, बास्केटबॉल, नेटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, रग्बी, सॉफ्टबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कराते, शतरंज, योगासन, वॉलीबॉल खेल शामिल होंगे। इस शिविर के माध्यम से बास्केटबाल, हैंडबॉल, हॉकी, बॉल बैडमिंटन, नेटबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराते, फुटबॉल, ताइक्वांडो, सॉफ्टबॉल, रग्बी, शतरंज एवं योगा इत्यादि खेलों का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा हैं। विभिन्न खेलों को संचालित करने में सहयोगी प्रशिक्षक अंजनी साहू, सै. इमरान अली, शुभम तिवारी, संदीप पटले, सत्यनारायण दुर्गा, घनश्याम सोनी, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, भीषम माण्डले, नीलकंठ साहू, गणेश राम कोसरे, अभिषेक अंबिलकर, छन्नू साहू, आनंद वैष्णव, डॉ. सुनील कुमार भोई, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू, जगदीश धीवर इत्यादि व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक, सचिव, सीनियर खिलाड़ी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा, बच्चों में खेल कौशल का विकास होगा, खेलों में भागीदारी होगी, महिलाओं की भागीदारी एवं आत्मरक्षा, योगा एवं जुंबा जैसे गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रशिक्षण शिविर का समय सुबह - शाम दो दो घंटे के लिए संचालित होंगे, जिसमें बच्चे अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकते हैं।
- - अवैध भण्डारित रेत हटाकर ऑक्सीजोन का सौन्दर्य किया गया संरक्षितराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए आज खनिज विभाग की टीम ने सरपंच ग्राम पंचायत भंवरमारा, वार्ड क्रमांक 51 हरदी के पार्षद तथा ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी तट में अवैध रूप से भण्डारित 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया।ज्ञातव्य है कि खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी क्षेत्र में अवैध रूप से भण्डारित रेत के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान दो ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर वाहन जप्त किया गया था। भंवरमारा निवासी अविनाश सोनी द्वारा ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी से खनिज रेत का अवैध उत्खनन कर रेत का अवैध भण्डारण किया गया था।अवैध रूप से भण्डारित लगभग 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को आज पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया, जिससे ऑक्सीजोन का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यावरणीय संतुलन बरकरार रखा जा सके। जिला प्रशासन ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचालरायपुर / सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा जिले के लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश कराया। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले धरम सिंह के परिवार के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने आवास का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और नई उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान की 60 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को केवल आवास ही नहीं, बल्कि बेहतर जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री के आगमन से धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने आत्मीय स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि अब योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है और लोगों का शासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। इस अवसर पर उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उनके साथ उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।मंदिर सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय के अचानक आगमन से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।
- उदया सोसायटी टाटीबंध में गन्दे पानी की निकासी हेतु सर्वे कर नाला बनाने प्रस्ताव देने, रिंग रोड नाला सफाई हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर समन्वय से बारिश पूर्व सफाई करवाने कहारायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने विभिन्न नालों की बारिश पूर्व सफाई के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर बारिश के पूर्व नाला सफाई निकास कायम करने तेज गति से करवाने के जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए, व्यवहारिक रूप से आवश्यकता के अनुसार पोकलेन मशीन लगवाकर बड़े नालों में बारिश पूर्व सघन सफाई निकास हेतु करवाने के निर्देश दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 8 अंतर्गत उदया सोसायटी टाटीबंध में गन्दे पानी का सुगम निकास करवाने क्षेत्र का शीघ्र सर्वे कर आवश्यकता के अनुसार नाला निर्माण किये जाने प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु डीपीआर सहित प्रस्तुत करने और क्षेत्र में राज्य लोक निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर बारिश पूर्व तत्कालीन सफाई करवाकर सुगम निकासी पूर्व निश्चित करने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा को स्थल पर निर्देशित किया.आयुक्त ने टाटीबंध ढांचा भवन और बिजली ऑफिस लाईन में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर नाला चौड़ीकरण शीघ्र सुगम निकासी हेतु करवाने बैठक रखकर समन्वय बनाकर कार्य करवाने के निर्देश दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने जोन 1 के मुर्राभट्ठी, गुढ़ियारी दही हाण्डी मैदान के पास नाला, गोगांव नाला की सफाई का निरीक्षण नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया और तेजी से नाला सफाई करने के निर्देश दिए.आयुक्त ने जोन 2 क्षेत्र में रजबंधा मैदान, सुभाष नगर मौदहापारा, चार मुहा नाला, वेगन रिपेयर शाप (डब्ल्यू आरएस नाला ) की बारिश पूर्व सफाई की प्रगति का अवलोकन किया और तेजी से बारिश पूर्व नाला सफाई करवाने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया को दिए. अगले 4-5 दिन में नाला सफाई कार्य तेजी से करवाकर बारिश पूर्व सुगम निकास कायम करने निर्देशित किया और व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार बड़े नालों की सफाई पोकलेन मशीन लगवाकर करवाने के निर्देश दिए.आयुक्त ने रामनगर कबीर चौक , तेलघानीनाका चौक नाला, जी ई रोड में अनुपम गार्डन नाला की बारिश पूर्व सफाई कार्य की प्रगति का अवलोकन किया. आयुक्त ने बारिश पूर्व नालों की सफाई तेज गति से करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी कायम करने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने लगभग साढ़े तीन घण्टे तक लगातार बारिश पूर्व नालों की सफाई की प्रगति प्रत्यक्ष देखी. इस दौरान अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, श्री खीरसागर नायक सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.
-
नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में तीसरा सुशासन तिहार
0 जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित सर्व विभाग उपस्थित रहेंगेरायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साथ के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न 10 स्थानों पर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में सुशासन विहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की प्रशासनिक कार्यवाही प्रगति पर है।रायपुर दक्षिण एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र में वार्ड कमांक 39, 40, 41, 42, 66, 67 एवं 68 में दिनांक 18 मई 2026 को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर में तीसरा सुशासन तिहार शिविर लगाया जायेगा.इसी क्रम में रायपुर पश्चिम एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 15, 16, 17, 18 हेतु 19 मई को मारुती मंगलम भवन गुबियारी में, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 के वार्ड क्रमांक 58, 59, 60, 61, 62, 63 एवं 65 हेतु 20 मई 2026 को संजय यादव स्कूल संजय नगर में, रायपुर उत्तर एवं रायपुर पश्चिम विधानसमा क्षेत्र में नगर निगम जोन 2 के वार्ड कमांक 6, 13, 14, 26, 27, 28 एवं 35 हेतु 22 मई को शहीद स्मारक भवन जीई रोड में, रायपुर पश्चिम एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 8 के वार्ड कमांक 1, 2, 19, 20, 21. 69 एवं 70 हेतु 25 मई को अग्रसेन भवन टाटीबंध में, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 7 अंतर्गत वार्ड कमांक 22, 23, 24, 25, 36, 37 एवं 38 क्षेत्र हेतु दिनांक 28 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर एवं धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10, 11, 32 एवं 51 हेतु 29 मई को गारमेंट फैक्टरी पॉम बेलाजियों के सामने, रायपुर ग्रामीण एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 10 के वार्ड क्रमांक 49, 50, 52, 53, 54, 55 एवं 56 में दिनांक 5 जून 2026 को देवपुरी धर्मशाला (गुरुद्वारा) कमल विहार गेट के पास जनसमस्या निवारण शिविर का सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोनवार आयोजन रखा गया है।नगर निगम रायपुर में जोनवार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन हेतु संबंधित जोन कमिश्नर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी शिविर के आयोजन हेतु उत्तरदायी होंगे। आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में शिविर स्थलों में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, राजस्व, विद्युत, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, ईडीएम, श्रम विभाग आदि हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित सर्व विभाग भी उपस्थित रहेंगे।निर्देश दिये गये है कि सुशासन तिहार के सफाई और सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाये और अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाये। जिससे शासन की योजनाओं का व्यापक लाभ नागरिको को प्राप्त हो सके। विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने शिविर में पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किये जाने, शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों का अधिकतम 1 माह में निराकरण सुनिश्चित किये जाने, प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन के निराकरण की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने संबंधित शिविर से जुड़े क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने, शिविर स्थल पर अनुशांगिक व्यवस्था जैसे छाया, कुर्सी टेबल, पेयजल हेतु घडे आदि की व्यवस्था एवं पानी पिलाने वाले कर्मचारी सहित अन्य की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरो का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। - रायपुर। आईपीएस अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 16 मई को इसका आदेश जारी किया। सरकार ने 17 महीने पहले उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी। आईपीएस अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक के अलावा सराहनी सेवाओं के लिए 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के लिए अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला था।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक-02 वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नाला सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। निगम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख नालों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।निगम आयुक़्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों की टीम लगातार मैदान में उतरकर नालों से गंदगी एवं कचरा हटाने का कार्य कर रही है। सफाई अभियान के माध्यम से जलभराव की समस्या को रोकने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरा नालों में न फेंके, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
- दुर्ग. संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिवाजी नगर दुर्ग शुक्रवार, 22 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक श्री विष्णु कुमार केडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त प्लेसमेंट कैम्प हेतु कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, ए.एन.एम., जी.एन.एम., नर्सिंग, एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., डिप्लोमा पैरामेडिकल एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए रिक्तियों प्राप्त हुई है। जिस संस्थान में अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं तथा उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उक्त कैम्प की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि रोजगार इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी छ.ग. रोजगार पोर्टल के रोजगार मेला विकल्प से प्राप्त किया जा सकता है अथवा जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर सकतें है।
- दुर्ग. भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा निर्देशानुसार जिले में 18 से 25 मई तक ’जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले’’ थीम पर आधारित राष्ट्रीय स्तर पर आईईसी कैम्पेन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार इसके अंतर्गत जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान किया जाएगा।
- 0- आमजनों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधानरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम तिवरैया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।शिविर में 90 हितग्राहियों का नेत्र जांच, 79 हितग्राहियों की शुगर-बीपी जांच, 74 हितग्राहियों का सामान्य जांच एवं 25 हितग्राहियों का एक्स-रे जांच किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।साथ ही शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं नवीनीकरण, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।कार्यक्रम में एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्पना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में अपलोड किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम निनवा, विकासखंड तिल्दा निवासी प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित श्री नंदकुमार शर्मा जी से सनातन धर्म से जुड़ी अत्यंत दुर्लभ एवं ऐतिहासिक धार्मिक धरोहरों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके निवास से लगभग 136 वर्ष प्राचीन श्रीमद्भागवत महापुराण सहित कई महत्वपूर्ण हस्तलिखित धार्मिक पांडुलिपियाँ प्राप्त हुईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य पंडित श्री नंदकुमार शर्मा जी द्वारा इन प्राचीन धरोहरों को वर्षों से अत्यंत श्रद्धा, सावधानी एवं समर्पण के साथ सुरक्षित संरक्षित कर रखा गया था। इनमें लगभग 100 वर्ष पूर्व लिखित हस्तलिखित भजन एवं फाग गीतों की पांडुलिपियाँ भी शामिल हैं, जो तत्कालीन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं की अमूल्य धरोहर मानी जा रही हैं।उन्होंने बताया कि ये धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत उनके पूर्वजों से प्राप्त हुई थीं, जिन्हें उन्होंने सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सुरक्षित संजोकर रखा। क्षेत्र में उनके इस कार्य को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार उपस्थित रहे|
- 0- कहा- अब पक्के आवास से समस्याएं दूर होंगी, प्रशासन का धन्यवादरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सिंधु भवन, बीटीआई ग्राउंड के सामने, शंकर नगर जोन-3 में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में श्री विभीषण दीप को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्का मकान निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।श्री दीप पेशे ऑटो चालक हैं। कई वर्षों से वे मिट्टी के मकान में निवासरत थे। बरसात के दिनों में छत टपकती थी एवं घर की स्थिति समय के साथ और भी कठिन हो रही थी। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र दिया गया। श्री दीप एवं उनका परिवार अब बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपना पक्का मकान बनवा सकेंगे, जिससे उनके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
- 0- जिले में आयोजित हुई प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक0- बैंकों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं त्वरित सेंक्शन के निर्देशरायपुर. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पेट्रोल बचत संबंधी आह्वान के अनुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अब कलेक्टोरेट में होनी वाली बैठकों का जहाँ तक संभव हो ऑनलाइन आयोजन का फैसला हुआ है। इसके तहत पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन द्वारा की गई।बैठक में विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों द्वारा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अंतर्गत अधिक से अधिक सोर्स एप्लीकेशन प्राप्त करने हेतु सक्रिय प्रयास करें तथा हितग्राहियों से संपर्क बढ़ाते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही बैंकों को सोर्स एप्लीकेशन में सेंक्शन की संख्या बढ़ाने हेतु लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, आवश्यक दस्तावेजों की समय पर जांच करने एवं पात्र आवेदकों को त्वरित स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।ऑनलाइन बैठक आयोजित किए जाने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवागमन में कमी आई, जिससे पेट्रोल की बचत के साथ-साथ समय एवं संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ। बैठक में सभी संबंधित संस्थाओं से समन्वित प्रयास करते हुए योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में एलडीएम मोहम्मद मोफिज, बैंकों के प्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।
- 0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभाररायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक आंरग अंतर्गत नगर पंचायत समोदा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में रायपुर निवासी श्री सुनील चेलक का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल बनाकर प्रदान किया गया।श्री चेलक को उनके मित्र से सुशासन तिहार के बारे पता चला। जानकारी मिलते ही उन्होंने सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में जाकर लाइसेंस हेतु आवेदन किया। आवेदन करने के 10 मिनट के भीतर उनका लाइसेंस बन गया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
- 0- निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह में सभी कंपोनेंट का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराने के दिए निर्देश0- समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से शीघ्र ही 27 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगीबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाआंें का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्लांट को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह में वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी कंपोनेंट का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा के प्रत्येक घटकों के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सागर वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के नक्शे का अवलोकन कर निर्माण कार्य के प्रगति एवं इस समूह जल प्रदाय योजना में शामिल कुल 27 गांवों के संबंध में भी जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को एमबीआर का निर्माण किए जाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों एमबीआर सहित धनोरा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी घटकों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, केवल टेस्टिंग का कार्य ही शेष रह गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट में 230 किलोलीटर एवं 290 किलोलीटर का दो एमबीआर का निर्माण किया गया है और इन दोनों एमबीआर का टेस्टिंग भी पूर्ण हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट की क्षमता 4.5 एमएलडी है। उन्होने बताया कि 230 किलोलीटर पहला एमबीआर से 13 गांव एवं 290 किलोलीटर के दूसरा एमबीआर से 14 ग्रामों सहित कुल 27 ग्रामों में इस समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम धनोरा में निर्मित इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने इस निर्माणाधीन कार्य के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे कि धनोरा सहित आसपास के कुल 27 ग्रामों को शीघ्र शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
- 0- यूएवी ड्रोन सर्वेक्षण कार्य का किया गया शुभारंभ0- जिला प्रशासन बालोद एवं आईआईटी भिलाई के साझेदारी से ड्रोन सर्वे एवं कार्ययोजना को दिया जाएगा मूर्त रूपबालोद. जिला प्रशासन बालोद के विशेष प्रयासों से शीघ्र ही जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी का पुनरूद्धार होने से यह नदी अपने नये स्वरूप में प्रस्तुत होने वाला है। तांदुला जलाशय के समीप स्थित जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम देउरतराई मैदान में तांदुला नदी के पुनर्जीवन एवं इको-रिवरफ्रंट विकास कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन बालोद एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के साझेदारी से शुरू किए जा रहे यूएवी ड्रोन सर्वे के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम बालोद श्री नूतन कंवर एवं कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन के अलावा ग्राम पंचायत देउरतराई, झलमला एवं हीरापुर के सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आईआईटी भिलाई के विषय विशेषज्ञों तथा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा यूएवी ड्रोन की विधिवत पूजा-अर्चना कर तांदुला नदी के कायाकल्प हेतु ड्रोन सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के विषय विशेषज्ञों के द्वारा ड्रोन सर्वे कार्य को पूरा कर इसकी कार्ययोजना बनाने के उपरांत बालोद जिला प्रशासन द्वारा तांदुला नदी से लेकर हीरापुर तक के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य के अलावा जल संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन, जैव विविधिता संरक्षण आदि का कार्य किया जाएगा।ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग बालोद के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना में आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन द्वारा वैज्ञानिक योजना, विशेषज्ञ टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक सत्यापन एवं फील्ड आधारित अध्ययन के आधार पर व्यवहारिक, एडवांस मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत तकनीकी समाधान अध्ययन एवं क्रियान्वयन तैयार किए जाएंगे, वहीं ड्रोन तकनीक से नदी क्षेत्र का हाई-रिजोल्यूशन सर्वे का डेटा सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत तांदुला नदी के चयनित 03 किलोमीटर क्षेत्र में रिवर इकोसिस्टम संरक्षण एवं रिवरफ्रंट डेवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। इसके तहत नदी की जलधारा, तट संरचना, जल गुणवत्ता, मौसमी परिवर्तन और जैव विविधता का विस्तृत अध्ययन कर नदी को स्वच्छ, संतुलित एवं सतत स्वरूप प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से तैयार किए जा रहे यह मॉडल भविष्य में राज्य में सतत एवं वैज्ञानिक नदी पुनर्जीवन के उदाहरण के रूप में स्थापित होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस बेहतरीन प्रयास की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से शीघ्र ही जीवनदायिनी तांदुला नदी अपने नये स्वरूप में प्रस्तुत होगा। अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि आज ड्रोन सर्वेक्षण कार्य के माध्यम से जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण एवं संवर्धन तथा इसके जीर्णोद्धार का सपना साकार हो रहा है। श्री कौशिक ने मानव सभ्यता के विकास एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में नदियों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पीयूष देवांगन ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा सहित आईआईटी भिलाई के विशेषज्ञों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- 0- जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी हुए शामिलबालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पंचायत डौण्डी के सभी 15 वार्डो के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज सांस्कृतिक भवन डौण्डी में आयोजित शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स, सहकारिता विभाग अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। इसी तरह मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 342 आवेदन प्राप्त हुए थे।शिविर में आज नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष श्रीमती मोहन्तीन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिध श्री श्री मनीष झा, जनपद सदस्य श्रीमती साधना सोरी, श्रीमती रत्ना हिरवानी, पार्षदगण श्रीमती अमरीका ठाकुर, श्रीमती भुनेश्वरी कुम्भकार, श्रीमती ममता जैन, श्री यदुनंदन देवहारी, श्रीमती रेखा चैहा, श्री प्रशांत नेताम, श्रीमति माधुरी रावटे, श्री राजेन्द्र मानकर, सूश्री किरण बंजारे, श्री सुशील अमला, श्री सौरभ कुमार, श्री हितेन्द्र धनकर, श्री अनिल निर्मलकर, श्री अनिल कुमेटी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री रामनारायण धनकर के अलावा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी श्री सुरेश कुमार साहू, तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष कुमार देवांगन, उप अभियंता श्री राकेश कुमार पाठक, परियोजना अधिकारी श्री जागेश्वर सोरी, श्रीमती पुष्पा साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को जनसमस्या निवारण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। अतिथियों ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने को कहा। इसके साथ ही अतिथियों के द्वारा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत संपूर्ण जीव-जगत के लिए पानी के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित सभी लोगों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा इसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ दिलाई।
- 0- पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के उपाय सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर ने जारी किया निर्देशबालोद. सुशासन तिहार के दौरान बालोद जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी शासकीय वाहनों का उपयोग पूल वाहन के तौर पर करेंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वर्तमान में पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर त्वरित अमल सुनिश्चित करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के बचत के उपाय सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देशों के तहत सुशासन तिहार के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में एक जिला स्तरीय अधिकारी के एक शासकीय वाहनों में दो या तीन विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को पूल वाहन के तौर पर उपयोग करेंगे।
- 0- 21 मई को आयोजित होगी पीपीएचटी परीक्षा0- जिले में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्णबालोद. बालोद जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर जिले के परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होने वाली पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभयर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। जिससे की प्रवेश परीक्षा में शामिल होेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करने पड़े। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के माध्यम से 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपर 1.15 बजे तक जिला मुख्यालय बालोद स्थित शासकीय घनश्याम गुप्त महाविद्यालय बालोद एवं भक्त माता कर्मा कन्या महाविद्यालय बालोद में पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।श्री लकरा ने प्रवेश परीक्षा के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन करने को कहा गया है। जिससे कि उन्हें परीक्षा दिवस के दिन कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे जिससे उनका फ्रिस्किंग तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सकें। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है। तो मुख्य द्वार प्रातः 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े परीक्षा देने आए काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।परीक्षार्थी फुटवियर के रूप चप्पल पहने, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण धारण करना वर्जित होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घण्टा में एवं परीक्षा समाप्ति आखिरी आधा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स पाउच, स्कार्प, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंटआउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें क्योकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, आधारकार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटों का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगें। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में केवल काले व नीले बालपाइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाए। चयन प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है अतः इसे सुरक्षित रखें व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा, परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
- 0- सुशासन तिहार के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी शासकीय वाहनों का उपयोग पूल वाहन के तौर पर करेंगेबालोद. वर्तमान में पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल, डीजल आदि ईंधन पदार्थों की बचत के उपयोग सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण देशवासियों से वाहनों के कम उपयोग के अपील के मद्देनजर बालोद जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के बचत के उपाय के कार्य पर अमल शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के आॅडिटोरियम में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों के आवागमन हेतु शासकीय वाहनों के उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सुशासन तिहार के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में एक जिला स्तरीय अधिकारी के शासकीय वाहनों में दो या तीन विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को पूल वाहन के तौर पर उपयोग करने के संबंध में आज विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिससे कि शासकीय कार्यों में कम से कम वाहनों का उपयोग होने के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल आदि ईंधनों के बचत के उपाय सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।--


























.jpg)
