- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त स्थल पर प्रारंभ कराया जाएगा उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यमोहला। जिले के जक्के से घोड़ागांव मार्ग स्थित नाला पर वर्षों पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर अब नया उच्चस्तरीय पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग राजनांदगांव द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पुल निर्माण हेतु शासन स्तर पर आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं।लोक निर्माण विभाग के अनुसार उक्त पुल का निर्माण लगभग दस वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा कराया गया था, जो समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गया था। हाल ही में पुलिया से संबंधित दुर्घटना एवं समाचार प्रकाशन के बाद विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नए पुल निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में ही शासन को भेजा जा चुका था।विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 के बजट में इस कार्य को शामिल किया गया है। शासन द्वारा 29 सितंबर 2025 को 269.94 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके पश्चात मुख्य अभियंता द्वारा 269 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है।लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वर्तमान में निविदा प्रक्रिया प्रचलन में है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त स्थल पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
- 0- जनसमस्या निवारण शिविर के लिए कलेक्टोरेट परिसर से बस हुई रवाना0- कलेक्टर ने सभी से ईंधन संरक्षण हेतु अपना योगदान देने के लिए अपील कीराजनांदगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान के समर्थन के दृष्टिगत आज सुशासन तिहार के लिए छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के लिए कलेक्टोरेट परिसर से बस रवाना हुई। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर ईंधन की बचत के मद्देनजर यह अभिनव पहल की गई। जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी बस के माध्यम से शिविर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर ने सभी से ईधन संरक्षण हेतु अपना योगदान देने के लिए अपील की है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्र हित में वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के मितव्ययीपूर्ण उपयोग के लिए यह पहल की गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय एवं जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।--
- 0- कृषि वैज्ञानिकों द्वारा फसलवार संतुलित उर्वरक उपयोग हेतु किसानों को किया जागरूकमहासमुंद. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिले के पांचों विकासखण्डों के 10 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि तथा अन्य समवर्गीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर एवं किसान रथ के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रचार कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। शिविर का आयोजन विकासखण्ड महासमुंद अतर्गत ग्राम मालीडीह एवं जोबा, विकासखण्ड बागबाहरा अतंर्गत खटटी एवं परकोम, विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम जघोरा एवं नयापाराकला, विकासखण्ड बसना अतर्गत मेदनीपुर एवं रूपापाली तथा विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पझरापाली एवं अरतुंडा में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।शिविर में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया एवं किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग प्रोत्साहन हेतु वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ई-उर्वरक (टोकन प्रणाली) आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा डी.ए.पी.के विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरक जैसे - नैनो डीएपी. नैनो यूरिया 12ः32ः16, 20ः20ः13 एवं एसएसपी के उपयोग के संबंध में कृषकों को बताया गया। हरीखाद, जैव उर्वरक, नीलहरित काई, केंचुआ खाद आदि के उपयोग से न केवल भूमि की दशा में सुधार होता है अपितु उत्पादकता वृद्धि भी होती है। शिविर में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, एग्रीस्टैक से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से कुछ आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही मौके पर किया गया तथा शेष आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
- 0- नियमानुसार करें पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री का कार्य : कलेक्टर0- पेट्रोल-डीजल के जमाखोरी की स्थिति नहीं होनी चाहिएराजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री कार्य करें। नियम के विरूद्ध रिटेल पेट्रोल पंप से औद्योगिक कार्य के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं दें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सेंसेटाईज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सतत आपूर्ति हो रही है और संकट की स्थिति नहीं है। उन्होंने सभी पेट्रोल-डीजल संचालकों से कहा कि जमाखोरी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार नियमों के तहत पेट्रोल एवं डीजल देना सुनिश्चित करें। ईंधन की बचत को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग करना है। जिले में आपूर्ति एवं मांग के अनुरूप मूल्य का निर्धारण होना चाहिए तथा इसकी सूचना खाद्य विभाग को दें। उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की निगरानी करने तथा नियमानुसार कार्य नहीं करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी तथा पेट्रोल-डीजल पंप संचालक उपस्थित रहे--
- 0- सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करना करें सुनिश्चित : कलेक्टर0- ठीक से कार्य नहीं करने वाले कांट्रेक्टरों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश0- कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर कीराजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग सेतु, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कांट्रेक्टर जो ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्य तथा निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। डोंगरगढ़ विकासखंड में सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर एसडीओ डोंगरगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पुल-पुलिया के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के जलाशय जीर्णोद्धार, नहर लाईनिंग कार्य के मरम्मत एवं सुधार का कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत डीएमएफ, शिक्षा मद, मुख्यमंत्री घोषणा, महिला एवं बाल विकास विभाग, महतारी सदन योजना सहित विभिन्न विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पूर्ण कार्य तथा प्रगतिरत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यथाशीघ्र कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, समस्त निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्जराजनांदगांव। जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में अवैध धान परिवहन और गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा की गई आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान की अफरा-तफरी पाई गई है। जिसकी कुल कीमत 30 लाख 86 हजार 608 रूपए आंकी गई है। इस मामले में केंद्र प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामड़े एवं तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनित मेरिया ने मोहारा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी श्री संतोष वर्मा अनुपस्थित पाए गए। जांच दल ने मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा। वाहन चालक सुंदरलाल साहू ने बताया कि वह खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर बिना किसी वैध दस्तावेज के समिति से धान लोड कर अवैध परिवहन कर रहा था। विभागीय आंकड़ों के मिलान से पता चला कि समिति ने कुल खरीदे गए धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान (डिलीवरी) करते हुए उसे सूखत बता दिया था। वास्तव में इस धान को फर्जी तरीके से बचाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों द्वारा निजी लाभ के लिए कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उल्लंघन किया गया और शासन को 30.86 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा श्री संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री वेद प्रकाश साहू एवं ग्राम खैरी निवासी अनाधिकृत खरीदार श्री राजू वर्मा के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया है। शासन की नीति के विरूद्ध कार्य करने वाले और धान की अफरा-तफरी में संलिप्त किसी भी कर्मचारी या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।--
- 0- बचत से बदली अपनी जिंदगी0- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदमराजनांदगांव। छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे होते हैं। ऐसी ही एक मिसाल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोली की श्रीमती सीमा साहू ने पेश की है। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने साहस, हिम्मत एवं मेहनत से अपना एक समूह बनाया। बचत को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न तरह की आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया। श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि वह चंद्रहासिनी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। वे एक संयुक्त परिवार में रहती हैं, जहां ननद एवं देवर की शादी के लिए साहूकार से उन्होंने ब्याज पर कर्ज लिया था। ग्राम में महिलाओं के समूह पहले से बन चुके थे। उन्होंने अपना स्वयं का समूह बनाकर 10 महिलाओं को जोडऩे का कार्य किया। प्रारंभिक तौर पर संकुल से 15 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई। समूह की महिलाओं ने ऋण की समस्या को देखते हुए उनकी मदद की।श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी राशि से बचत करते हुए ऋण चुका दिया और फिर से बचत किया। समूह से राशि लेकर रेगहा की भूमि पर खेती करने का कार्य किया तथा कृषि मित्र के तौर पर जैविक खेती का कार्य भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि बचत करते हुए इस मुकाम तक पहुंची हैं। सिलाई के व्यवसाय से भी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। प्रतिमाह 8 हजार रूपए तक की आमदनी मिल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से बहुत मदद मिली है और आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि भविष्य में वे लघु उद्यम से जुड़कर दुकान खोलना चाहती है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढऩे से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की राह बनी है।
- बिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पशुओं के हित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य जीवजंतु कल्याण बोर्ड रायपुर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिले में 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच परिवहन एवं कृषि कार्यों में उपयोग किए जाने वाले पशुओं से कार्य कराने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, तांगा एवं अन्य भारवाही पशुओं से कार्य लेने पर उनके बीमार होने अथवा मृत्यु होने की आशंका बनी रहती है। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण के उद्देश्य से “परिवहन एवं कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम 1965” के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
- 0- नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक0- शहरों का विकास राज्य के विकास का पर्याय है, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे - श्रीमती शंगीता आर.बिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने आज विभागीय अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेकर सुशासन, जवाबदेही, जन सेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पहली बार प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों का पूरा अमला एक साथ इस बैठक में शामिल हुए।नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने बैठक में कहा कि नगरीय निकाय राज्य शासन का चेहरा होते हैं और नगरों का विकास राज्य के विकास का पर्याय है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल, स्वच्छ वातावरण, बेहतर मूलभूत सुविधाएं एवं कचरामुक्त शहर उपलब्ध कराना नगरीय निकायों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन के पास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, इसलिए कार्यों में लापरवाही, अनियमितता या अनावश्यक बहाने स्वीकार नहीं किए जाएंगे।सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने निकाय की समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करें। स्थानीय समस्याओं की पहचान कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी की मेहनत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए और हर निकाय में परिणाम दिखाई देना चाहिए।जनप्रतिनिधियों के सम्मान और बेहतर समन्वय पर विशेष जोरसचिव श्रीमती शंगीता आर. ने अधिकारियों के लिए “थंब-रूल” निर्धारित करते हुए कहा कि महापौर, अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार या अभद्र भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को नियमों के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कार्य करने का पूरा अधिकार है, लेकिन जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और निकायों को सम्मान मिलेगा, जबकि लापरवाही या गलत कार्य करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी नियमों के अनुरूप सही कार्य कर रहा है तो विभाग हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।नोडल अधिकारियों को दी मार्गदर्शक की भूमिकाबैठक में सचिव ने नवनियुक्त नोडल अधिकारियों को मार्गदर्शक की भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से नगरीय निकायों का निरीक्षण करेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समन्वय के साथ निकायों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही निकाय स्तर पर भी अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यों की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह संभागवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक माह विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष फोकससचिव श्रीमती शंगीता आर. ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केवल शासन-प्रशासन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी और नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से नवीन अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का गंभीरता से अध्ययन कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर कार्ययोजना बनाने के निर्देशबैठक में सचिव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, भूजल संरक्षण एवं जल संरचनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों का निरीक्षण कर वर्षा जल संचयन की प्रभावी योजना बनाई जाए तथा पीएचई विभाग से समन्वय कर भूजल स्तर की नियमित जानकारी ली जाए।उन्होंने हैंडपंप रिचार्ज, सोक-पिट निर्माण तथा जल संरक्षण के स्थानीय मॉडल विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।प्रधानमंत्री आवास योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देशप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने कहा कि गरीब परिवार के लिए पक्का घर केवल भवन नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित जीवन का प्रतीक होता है। उन्होंने अधिकारियों को वार्डवार सर्वे कर पात्र हितग्राहियों की पहचान करने तथा आवास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन निकायों द्वारा अभी तक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उन्हें शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए।वित्तीय अनुशासन और न्यायालयीन प्रकरणों पर सख्त निर्देशबैठक में सचिव ने 15वें वित्त आयोग, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों तथा अन-टाइड फंड के उपयोग की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रदान की गई राशि जनता की सुविधा और विकास के लिए है, इसलिए उसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को लंबित कार्यों की सूची प्रस्तुत कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत जवाब तथ्यात्मक, मजबूत एवं समयबद्ध हों तथा न्यायालय के आदेशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों, पेंशन केंद्रों एवं मॉडल स्कूलों के उन्नयन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।बैठक में सूडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव श्री भागवत जायसवाल, सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक श्री मिथिलेश अवस्थी, उप संचालक श्री जितेंद्र कुशवाहा, उप संचालक श्री अरुण साहू, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, सचित साहू, अधीक्षण अभियंता श्री रमेश सिंह और ओएसडी श्री निशिकांत वर्मा भी मौजूद थे।
- 0- घबराहट में खरीदारी नहीं करने कलेक्टर ने की अपीलबिलासपुर. जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है तथा जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिले में वर्तमान में पेट्रोल का 1191 किलोलीटर एवं डीजल का 1507 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो जिले की आवश्यकता के अनुसार पांच दिनों से अधिक की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में कुल 146 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें से केवल 8 पंपों पर अस्थायी रूप से ड्राईआउट की स्थिति निर्मित हुई थी। इन पंपों पर भी ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार आपूर्ति कर स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कुछ पेट्रोल-डीजल पंपों पर ड्राईआउट की स्थिति अफवाह एवं घबराहट के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक मात्रा में खरीदारी किए जाने से निर्मित हुई। इससे मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई और कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति बनी।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तीनों ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक लेकर जिले में पेट्रोल-डीजल उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में आवश्यकता के अनुसार मांग एवं खपत के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिले में ईंधन आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कॉल सेंटर नंबर 07752224150 संचालित किया गया है। साथ ही मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार पेट्रोल-डीजल पंपों का निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से प्रभावित न हों तथा केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल क्रय करें। जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।
- बालोद. अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल संजारी में 15 मई 2026 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अब 21 मई 2026 को किया गया है। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के खेल मैदान ठेमाबुजुर्ग में 05 जून 2026 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अब खेल मैदान ढोर्रीठेमा में 22 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।--
- 0- दिव्यांगजनों का बनाया जाएगा नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्डबालोद. सुशासन तिहार 2026 अन्तर्गत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़ में 18 मई 2026 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि भैंसबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत भैंसबोड़ अंतर्गत समीपस्थ 20 ग्राम पंचायतों के दिव्यांग हितग्राही भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों के परीक्षण एवं प्रमाणीकरण हेतु जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगें। शिविर में नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाये जायेंगे साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा दिव्यांगता पेंशन हेतु फार्म भरें जायेंगे। श्री गेडाम ने बताया कि समाज कल्याण विभाग बालोद द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर में दूरस्थ ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजन की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु परिवहन व्यवस्था की गई है। साथ ही शिविर स्थल में दिव्यांगजनों हेतु चाय, नाश्ता एवं वर्तमान में गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी समाज कल्याण विभाग बालोद अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारी श्री विकास कुमार देवांगन मोबाईल नंबर 77729-90076 से संपर्क किया जा सकता है--
- 0- अपडेट हेतु 15 एवं 16 मई को शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद कार्यालय रामकुण्ड में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन0- सभी माताएँ और बहनें आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर अपना केवायसी अपडेट कार्य समय पर पूर्ण करवाएं0- वार्ड 37 पार्षद निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने की विनम्र अपीलरायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वन्दन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के केवायसी अपडेट कार्य हेतु दिनांक 15 और 16 मई 2026 गुरूवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत वार्ड पार्षद कार्यालय रामकुण्ड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद और नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने वार्डवासी सभी माताओं और बहनों से आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समय पर अपना केवायसी अपडेट कार्य पूर्ण करवाने की विनम्र अपील की है, ताकि योजना का लाभ निरन्तर मिलते रहे.
- 0- रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत जोन 4 के 7 वार्डों हेतु नागरिको से 334 मांगो, 185 शिकायतों कुल 519 आवेदनों की प्राप्ति हुई0- जोन 4 लोक कर्म विभाग को 91 आवेदन नागरिकों से प्राप्त हुए0रायपुर. रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 4 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के लिए सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में निर्धारित प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागरिको से उनकी मांगो व शिकायतो की जानकारी लेकर दर्ज की गई।आज सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों से 334 मांगे 185 शिकायतें कुल 519 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पेंशन शाखा को पेंशन के 2 नवे आवेदन, जल विभाग को 71 शिकायतें, 29 नवीन नल कनेक्शन आवेदन, 11 अन्य मांग, नगर निवेश विभाग को अतिक्रमण पर 1 मांग, 6 शिकायत, अन्य 16 मांग / शिकायत, राजस्व विभाग को 6 मांग, उद्यान विभाग को 2 मांग, 1शिकायत, जोन क्रमांक 4 लोक कर्म विभाग को 79 मांग, 12 शिकायत , कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना में 53 मांग, 5 शिकायत कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग को 7 आवेदन मिले, जबकि श्रम विभाग मजदूर कार्ड शाखा को 18 और समाज कल्याण विभाग को 11 आवेदन, एसडीएम कार्यालय, राजस्व / नजूल विभाग को 14,सीएसईबी को 27 आवेदन, उज्जवला योजना हेतु 13 आवेदन, परिवहन विभाग को 15, पुलिस प्रशासन को 10 और एनयूएलएम हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयसीमा एक माह के भीतर प्राप्त सभी 519 आवेदनों का समाधान कर संबंधित समस्त आवेदकों को समाधान की सूचना अनिवार्य रूप से देने कार्यवाही की जायेगी। रायपुर जिले के सभी संबंधित शासकीय विभागो के सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन पत्र प्रेषित कर उनके तय समयसीमा के भीतर समाधान की कार्यवाही नगर निगम जोन 4 द्वारा तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।
- बालोद. जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डेंगरापार में ग्रामीणों को सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्तमान में तकनीकी कारणों से पानी टंकी के बजाय सीधे पंपिंग मेन के माध्यम से हर घर तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं स्थानीय पंचायत प्रशासन पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। वर्तमान में जिस स्रोत से पानी लिया जा रहा है, वहाँ से सीधे पाइपलाइन के जरिए घरों में जल आपूर्ति की जा रही है, ताकि पानी की कमी न हो। वर्तमान जल आपूर्ति की व्यवस्था पर ग्रामीणों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई है।
- 0- सुशासन तिहार के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी शासकीय वाहनों का उपयोग पूल वाहन के तौर पर करेंगेबालोद. वर्तमान में पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल, डीजल आदि ईंधन पदार्थों की बचत के उपयोग सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण देशवासियों से वाहनों के कम उपयोग के अपील के मद्देनजर बालोद जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के बचत के उपाय के कार्य पर अमल शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के आॅडिटोरियम में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों के आवागमन हेतु शासकीय वाहनों के उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सुशासन तिहार के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में एक जिला स्तरीय अधिकारी के शासकीय वाहनों में दो या तीन विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को पूल वाहन के तौर पर उपयोग करने के संबंध में आज विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिससे कि शासकीय कार्यों में कम से कम वाहनों का उपयोग होने के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल आदि ईंधनों के बचत के उपाय सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- दुर्ग. माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप में पहुँचाने की अभिनव पहल के अंतर्गत “समाधान समारोह, 2026” का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान के समापन चरण में दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है, जिससे पक्षकारों को प्रभावी, मानवीय एवं सहज न्याय उपलब्ध कराया जा सके।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा समाधान समारोह को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि के दौरान भी मीडियेटर/मध्यस्थ मध्यस्थता कार्यवाही हेतु उपलब्ध रहेंगे, ताकि पक्षकारों को उनके प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा अधिकाधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा आमजन, अधिवक्तागण, पक्षकारों एवं समस्त हितधारकों से आग्रह किया गया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु सक्रिय सहभागिता प्रदान करें।विशेष लोक अदालत में पक्षकार अपनी सुविधा अनुसार प्रत्यक्ष रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होकर विवादों के निराकरण की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया :इच्छुक पक्षकार एवं अधिवक्तागण निर्धारित Google Form के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन लिंक माननीय उच्चतम न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।वेबसाइट : www.sci.gov.inGoogle Form भरने की अंतिम तिथि : 31 मई 2026सहायता एवं जानकारी हेतु संपर्क :One Stop Centre (War Room) In-chargeसमाधान समारोह (Special Lok Adalat)संपर्क : 011-23112428, 011-23112528जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुवर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।--
- 0- शशि वरवंडकर निर्देशित इस हिंदी नाटक का रायपुर में तीसरी और अब तक छठवीं बार होगा प्रयोगरायपुर। शशि वरवंडकर निर्देशित महाराष्ट्र मंडल के सुपरहिट नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का रायपुर में एक बार फिर शुक्रवार, 15 मई को शाम 6:30 बजे मंचन किया जाएगा। स्व. अशोक चंद्राकर स्मृति रंग संस्कार महोत्सव का शुभारंभ ही हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ से होने जा रहा है। यहां मंचन के अगले ही दिन शनिवार, 16 मई को ‘मैं अनिकेत हूं’ का नाट्य प्रयोग राउरकेला में किया जाएगा।महाराष्ट्र मंडल में संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर स्मृति रंगमंच पर मंचित होने वाला यह नाटक एक बार रायपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रायपुर में तीसरी बार मंचित होने वाले नाटक ‘मैं नाटक हूं’ को लेकर रंगप्रेमी दर्शकों की जितनी अपेक्षाएं हैं, उतने ही दबाव में इस नाटक के कलाकार भी हैं। पांच बार ‘मैं अनिकेत...’ का प्रयोग होने के बावजूद इसके कलाकार हफ्ते भर से इसकी रिहर्सल कर रहे हैं। नाटक में अनिकेत की केंद्रीय भूमिका निर्देशक शशि वरवंडकर स्वयं साकार करेंगे। इसी तरह चेतन गोविंद दंडवते, दिलीप लांबे, प्रकाश खांडेकर, रंजन मोड़क, डॉ. अनुराधा दुबे, रविंद्र ठेंगड़ी, डॉ. प्रीता लाल, डॉ. अभया जोगलेकर, डॉ. शुचिता देशपांडे, भारती पलोसकर, विनोद राखुंडे, पंकज सराफ, समीर टल्लू और श्याम सुंदर खंगन भी अहम भूमिकाओं में हैं। नेपथ्य में अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर, प्रकाश गुरव सक्रिय होंगे।
-
रायपुर। सी बी एस सी हायर सेकेंडरी स्कूल 12 कक्षा का परिणाम में दसवीं के बाद एक बार फिर एम ज़ी एम स्कूल के छात्रों ने अपना नाम शीर्ष प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में दर्ज कराया है और सफलता की विरासत को कायम रखा है।
बायोलॉजी स्ट्रीम में, alice जॉर्डन henry ने .94%,एस तानिक्शा झोले ने 93.8 %, दिव्यांश शर्मा ने 91.4%के साथ टॉपर बनकर उभरे हैं। वही वाणिज्य विषय में अदिति खेमानी ने 93.8%, आलोक चैनणी ने 93.4%, श्रेविन बीन्न मेथ्यु ने 92.2%, वी साईं वैष्णवी ने 91.8 %, इश्मीत सिंह सोखी ने 91.6%, अनुज्ञा पाठक ने 90.8%एवं झलक रंगलानी ने 90.6.% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम दस में स्थान बनाया हैँ।
शाला से 107 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 107 छात्रों प्रथम श्रेणी अंक अर्जित किये वही 13 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी अंक अर्जित किये।
उपाध्यक्ष रेवरेंड फादर जोस मैथ्यू और प्रिंसिपल डॉ. लीना आर जेकब ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन समग्र शिक्षा और शैक्षणिक कठोरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एच.जी. एलेक्सियोस मार युसेबियस बिशप, एमजीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजर, रेवरेंड फादर रेजी सी. वर्गीज, डायोसेसन एजुकेशन ऑफिसर, एमजीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स, कलकत्ता डायोसीज और शिक्षा बोर्ड ने छात्रों और स्टाफ सदस्यों की ईमानदारी, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की सराहना की। एमजीएम स्कूल, रायपुर, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी व्यक्तियों का पोषण करते हुए और उन्हें बढ़ती प्रतिस्पर्धी दुनिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाते हुए अपनी उत्कृष्टता की विरासत को कायम रखे हुए है। पूरा एमजीएम परिवार इस सफलता से गौरवान्वित महसूस करता है और सभी छात्रों के उज्ज्वल, सफल और समृद्ध भविष्य के लिए हार्दिक आशीर्वाद देता है।
-
नारायणपुर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययता और ईंधन से चलने वाली गाड़ियों पर निर्भरता कम करने की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक ने अपनी बारात के लिए वाहनों के काफिले के बजाय पारंपरिक बैलगाड़ियों को चुना। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक के सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात कुबेर देहारी ने 12 मई को अपने गांव डुमरतराई की एक युवती से विवाह किया। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटर गाड़ियों के काफिलों का इस्तेमाल करने के बजाय, देहारी ने बैलगाड़ियों के काफिले को चुना और बारात लगभग एक किलोमीटर का सफर तय कर दुल्हन के घर पहुंचा। देहारी के बारात का वीडियो बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बात करते हुए देहारी ने कहा, "हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं, और नयी पीढ़ी को इन्हें बचाकर रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील सिर्फ एक बयान नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय हित में एक संदेश है। देश को मजबूत बनाने और संसाधनों को बचाने के लिए हर किसी की भागीदारी ज़रूरी है।" राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पहल की तारीफ की है।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में कश्यप ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब गांवों में भी दिख रहा है। नारायणपुर के डमरतराई में कुबेर देहारी बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। सादगी और संस्कृति से जुड़ी यह अनोखी बारात पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश बन गई।" स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे समय में जब अक्सर शादी के कार्यक्रमों पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, यह अनोखी बारात इलाके में चर्चा का विषय बन गयी और यह संदेश दिया कि आधुनिकीकरण के साथ-साथ संस्कृति, परंपराओं को संजोकर रखने के साथ राष्ट्रीय हित के प्रति जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया जाना चाहिए। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को पार्षद विनोद सिंह के साथ जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का साइकिल से प्रातः निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आई.टी.आई. ग्राउण्ड, श्रीराम वाटिका एवं खुर्सीपार खेल मैदान का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आईटीआई ग्राउंड में हो रहे सौंदर्यकरण एवं विकास कार्य का बारीकी से अवलोकन किया, जल भराव ना हो को दृष्टिगत करते हुए कार्य करने कहा गया है। खेल मैदान में व्यक्तिगत कार्यक्रम कराये जाने पर सफाई शुल्क सहित किराया लेने कहा गया है जिस मैदान का रखरखाव एवं व्यवस्था बेहतर हो सके । उद्यानों की साफ-सफाई, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये, ताकि नागरिकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। आयुक्त ने अधिकारियों को भी साइकिल से प्रातः भ्रमण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सकता है तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। लोगों से अनुरोध किए हैं की प्रति दिवस साइकिल का उपयोग करें जिससे ट्रैफिक नियंत्रण, पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और आर्थिक बचत भी होगा । निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, अतुल यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुलगांव एवं उरला स्थित शासकीय हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष, हॉल एवं शौचालय निर्माण कार्य हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पुलगांव हाईस्कूल में 10 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा, वहीं उरला हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्षों के साथ हॉल एवं शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण, पर्याप्त स्थान एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना भी सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुगम शिक्षण व्यवस्था मिलेगी तथा शिक्षकों को भी बेहतर ढंग से अध्यापन कार्य करने में सुविधा होगी।कार्यक्रम के दौरान इसी वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ अध्ययन जारी रखना चाहिए।उन्होंने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अन्य शासकीय विद्यालयों में भी संधारण एवं मरम्मत कार्य कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, बंटी चौहान, सभापति श्याम शर्मा, पार्षद अश्वनी निषाद, शिव नायक, साजन जोसफ, श्रीमती हीरोंदी चंदानिया, भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु सिंह, डीईओ अरविन्द मिश्रा, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने काँकेर जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष समर्पित जनसेवक महावीर सिंह राठौर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में श्री देव ने उन्हें संगठन का एक मजबूत स्तंभ और वैचारिक निष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे भाजपा संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर वर्षों तक समाज और संगठन की सेवा करते रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राठौर जी का निधन केवल काँकेर भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की विचारधारा के विस्तार और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और संगठन के प्रति अटूट समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 15 मई को उनके गृह ग्राम कोरर में सम्पन्न होगा।
- बिलासपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण भी किया। गुंडरदेही में 20 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया गया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। श्री साव ने कहा कि अटल जी की स्मृतियों को संजोने वाला यह परिसर आने वाली पीढ़ियों में देशसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करेगा। उन्होंने गुंडरदेही नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
- -ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया-शिविर में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण, मौके पर 300 आवेदनों का किया गया निराकरणबालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम हितेकसा में गुरुवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम हितेकसा में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत हितेकसा सहित हितेकसा कलस्टर में शामिल आसपास के 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज हितेकसा में आयोजित शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री तेजराम साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम सहित जनपद सदस्य श्री हेमंत गुरूपंच, श्री अजीत कुंजाम, श्री डालेन्द्र साहू, श्री तानसिंह देहारी एवं सरपंच श्री भूपेश हिरवानी सहित अन्य अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र एवं केसीसी कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम हितेकसा में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 300 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने सुशासन तिहार 2026 के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्रीमती साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके वास्तविक आवश्यकताओं को जानने एवं समझने के अलावा उसका समुचित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने संपूर्ण जीव जगत के लिए पानी की आवश्यकता के संबंध में प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से पानी के सदुपयोग तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत शिविर में उपस्थित लोगों को पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करते हुए पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं जल संरक्षण के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागता सुनिश्चित करने की अपील भी की। जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू को सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को राज्य शासन के अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी कार्य बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवदेनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री तेजराम साहू ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की पड़ताल की जा रही है। जिससे कि आम जनता को उनके कल्याण हेतु संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी देने के अलावा शिविर में प्राप्त कुल आवेदन एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए ग्राम पंचायत हितेकसा के सरपंच श्री भूपेश हिरवानी ने शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थिति के लिए अतिथियों ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।उल्लेखनीय है कि हितेकसा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत हितेकसा सहित सोनडोंगरी, कन्हारपुरी, बोहारडीह, दरगहन, मोखा, मुजगहन, धानापुरी, नारागांव, बड़भूम, पोंड, कर्रेझर, भेजामैदानी और कोचवाही ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हितेकसा शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 256 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के 23 आवेदन, खाद्य विभाग के 54, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 25, श्रम विभाग के 10, स्वास्थ्य विभाग के 04, जल संसाधन विभाग के 07, समाज कल्याण विभाग के 05, तहसील गुरूर को 42 कृषि के 15, शिक्षा विभाग के 06, सहकारिता विभाग के 03, एवं स्वास्थ्य विभाग के 04 सहित विभिन्न विभागों से कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 300 आवेदनों का निराकरण किया गया।


























.jpg)
