- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला उत्तर बस्तर कांकेर के सिंगारभाट एवं पखांजुर में न्यायिक कर्मचारियों के लिए नव निर्मित आवास गृहों का वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा ने कहा कि जितना सुन्दर व साफ सुथरा आवास गृह कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, उसे निवास के दौरान स्वच्छ रखंे।
मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि राज्य के न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने की पहल की गई है जिसके तारतम्य में यह लोकार्पण हुआ। जिला मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि नवनिर्मित न्यायिक आवासीय मकानों में सभी आवश्यक सुविधाए हो, और उनका कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। मुख्य न्यायाधिपति के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पोर्टफोलियो न्यायाधीश श्री संजय एस अग्रवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव ने मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं न्यायाधीश श्री संजय एस अग्रवाल का स्वागत करते हुए सिंगारभाट कांकेर एवं पखांजुर में नवनिर्मित सर्व सुविधा युक्त आवासीय कालोनी की सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि सिंगारभाट कांकेर में न्यायिक कर्मचारियों के लिए 88 मकान बना है एवं पखांजुर में कुल 11 मकान बना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मुख्य न्यायाधिपति ने एवं कुशल नेतृत्व से छत्तीसगढ़ के सुदूर जिला एवं तहसील का निरीक्षण कर अपनी दूरदर्शिता का परिचय कराया है और अधोसंरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण आधार शिला रखा है। लोकार्पण के इस अवसर पर कांकेर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, मीडियाकर्मी उपस्थित रहें। -
-व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया जनदर्शन, आम जनता के लिए चाय बिस्कुट की व्यवस्था भी
-लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल पर मिलेगीरायपुर / जनदर्शन में पहुंचे महंत स्वामी अनुसुइया दास जनदर्शन की व्यवस्था देखकर गदगद हुए । उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वर्षों बाद शुरू हुआ मुख्यमंत्री का जनदर्शन व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया है। पहली बार पानी के साथ चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी आम जनता के लिए की गई है। क्रमबद्ध लोग एक एक कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी समस्या बता रहे हैं और आवेदन दे रहे हैं। सहज सरल मुख्यमंत्री लोगों से आत्मीयता से मिलते हैं, धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।महंत स्वामी अनुसुइया दास ने बताया कि वे लोगों के बीच बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान बातचीत में लगा कि लोग व्यवस्था से संतुष्ट हैं। महंत स्वामी दास गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में वनवासी संस्कृत विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। वे विद्यालय में एक सांस्कृतिक मंच के निर्माण के लिए सहायता हेतु आए थे। उन्होंने अपना आवेदन मुख्यमंत्री को मिलकर सौंपा। गौरतलब हर कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आगंतुकों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी के दो स्टाल लगाए गए हैं । एक हेल्थ का स्टाल भी लगाया गया है। जहां बीपी, शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। - रायपुर । धरमजयगढ़ ब्लॉक से आए विजेंद्र राठिया का बेटा हेमराज बचपन से ही बहु विकलांगता ग्रस्त है। वे आज अपने बेटे को लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई और इलाज दोनों की व्यवस्था माना स्थित दिव्यांग विशेष गृह में हो सकती है। इसके लिए बच्चे को तुरंत माना भेज दें। पिता ने इलाज के लिए सहमति जताई और मौके से ही बच्चे को माना स्थित केंद्र में भर्ती के लिए भेज दिया गया। विजेंद्र ने बताया कि बच्चे की समस्या आज हल हो गई है। अब यहां पर इसका इलाज भी हो सकेगा और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी हो पाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हेमराज को माना में भर्ती करा दिया।
- रायपुर, / जनदर्शन कार्यक्रम में बलराम और रोहित को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल की सौगात मिली। दिव्यांग बलराम और रोहित आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का आग्रह किया, ताकि इसका उपयोग फेरी वाले रोजगार व्यवसाय में कर सके अपना जीवकोपार्जन कर सके। दिव्यांग बलराम बेेमेतरा जिले के परसबोड़ और रोहित कुमार भोथीडीह के रहने वाले है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिव्यांग युवाओं की रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना की और उन्हें आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी।बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ में रहने वाले युवक बलराम उम्र 35 वर्ष शुरू से ही पैर से दिव्यांग है, जबकि दुर्घटना में चोट लगने की वजह से युवक रोहित कुमार उम्र 34 वर्ष चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। दोनों दिव्यांग युवा अन्याश्रित रहने के बजाय स्वयं का रोजगार व्यवसाय कर सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहते है। इसी इरादे से ये दोनों दिव्यांग युवा आज जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।
- -श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याण कारी योजनाओं का मिलेगा लाभ-श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन ने निर्देश पर राशि स्वीकृतरायपुर / प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी मंशा है कि श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले। इस दिशा में श्रम विभाग ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दो दिन तक सभी जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर एक-एक योजना की समीक्षा की थी। श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को मिले। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि जारी करने के निर्देश भी दिए थे। श्रम मंत्री की विशेष पहल पर अलग अलग 6 योजनाओं को लाभ श्रमिकों को मिलने जा रहा है।महतारी जतन योजना के तहत 6210 महिलाओं को मिलेंगे 20-20 हजारमहतारी जतन योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत 6210 महिला श्रमिकों के खाते में 20-20 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु एकमुश्त राशि दी जाती है।गणवेश, पुस्तकदृकॉपी खरींदने के लिए 14 हजार श्रमिक को मिलेगी सहायता राशिस्कूल का नया सत्र शुरू हो चुका है। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को गणवेश, पुस्तक और कॉपी खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत प्रदेश के 14 हजार श्रमिक परिवार को राशि स्वीकृत की गई है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के लिए प्रति बच्चे को एक हजार और कक्षा 9 से 12वी तक के लिए 2 हजार की सहायता राशि दी जाती है।नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए 16 हजार श्रमिक बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्तिइस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत कुल 16 हजार आवेदन पर स्वीकृति दी गई है।निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजनारू 124 प्रकरण की राशि स्वीकृतअसंगठित कर्मकार निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर एक लाख, कार्य स्थल पर मृत्यु पर 5 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता पर ढाई लाख रुपए दी जाती है।इसके तहत कुल 124 प्रकरण पर राशि की स्वीकृति दी गई है।श्रम मंत्री ने तत्काल खाते में राशि जमा करने के दिए निर्देशइन सभी योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति देने के साथ-साथ मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है की सभी 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को डीबीटी के माध्यम से राशि जमा करें।
- -सड़क और सेतु निर्माण के लिए निविदा के पहले कार्यपालन अभियंता को प्रमाणित करना होगा कि 90 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध-भवन निर्माण के लिए पूरी जमीन व्यवधानरहित होने पर ही आमंत्रित की जा सकेगी निविदा-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश के बाद प्रमुख अभियंता सहित सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को परिपत्र जारी-नए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाईरायपुर.। . लोक निर्माण विभाग के कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूर्ण करने राज्य शासन द्वारा निविदा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब सड़क और सेतु निर्माण के लिए निविदा के पहले संबंधित कार्यपालन अभियंता को प्रमाणित करना होगा कि कार्य के लिए 90 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध है। भवन निर्माण के लिए पूरी जमीन व्यवधानरहित होने पर ही निविदा आमंत्रित की जा सकेगी। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव द्वारा विभागीय कार्यों में तेजी और कसावट लाने के निर्देश के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता सहित सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है। विभाग ने नए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इनका समुचित पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।लोक निर्माण विभाग द्वारा मंत्रालय से प्रमुख अभियंता से लेकर सभी कार्यपालन अभियंताओं को जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि निविदा आमंत्रण के पूर्व कार्यपालन अभियंता को यह प्रमाणित करना होगा कि सड़़क निर्माण के लिए सड़़क की प्रस्तावित कुल लंबाई की 90 प्रतिशत लंबाई व्यवधानरहित है। साथ ही 90 प्रतिशत लंबाई में सभी प्रकार की बाधाएं जैसे भूअर्जन, वन भूमि व्यपवर्तन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया गया है तथा शेष 10 प्रतिशत भूमि बाधारहित करने की कार्यवाही 180 दिनों में पूर्ण कर ली जाएगी। विभाग ने भवन निर्माण के लिए 100 प्रतिशत व्यवधानरहित भूमि उपलब्ध होने के बाद ही निविदा आमंत्रण की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।परिपत्र में कहा गया है कि सेतु कार्यों के पहुंच मार्ग के लिए 90 प्रतिशत लंबाई बाधारहित होने पर ही निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जाए। निविदा आमंत्रण के पूर्व कार्यपालन अभियंता को यह प्रमाणित करना होगा कि पुल निर्माण हेतु पुल के पहुंच मार्ग के लिए प्रस्तावित कुल लंबाई की 90 प्रतिशत लंबाई व्यवधानरहित है। साथ ही 90 प्रतिशत लंबाई में सभी प्रकार की बाधाएं जैसे भूअर्जन, वन भूमि व्यपवर्तन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 10 प्रतिशत भूमि बाधारहित करने की कार्यवाही 180 दिनों में में पूर्ण कर ली जाएगी। विशेष प्रकरणों में शासन द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
- -सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिले-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवादरायपुर / मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निःशक्तजनों ने भी मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए अपने लिए सहायक उपकरण की मांग की। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी समस्याओं को सुना बल्कि संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन को मौके पर ही व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्रायसायकल, कृत्रिम पैर, बैटरी चलित सायकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। जनदर्शन कार्यक्रम में तहसील लोरमी, जिला मुंगेली निवासी दिव्यांग अजय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरा एक पैर कट जाने के कारण कृत्रिम पैर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। मुझे एक नया कृत्रिम पैर की जरूरत है। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया गया, उनके निर्देश पर दिव्यांग अजय सिंह राजपूत के पैर का माप लिया गया। कृत्रिम पैर बनने के बाद उन्हें कृत्रिम पैर प्रदान किया जाएगा।जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे रायपुर शैलेन्द्र नगर निवासी कु. केसर चंदवानी के अभिभावक ने बताया कि मेरी पुत्री कु. केसर चंदवानी जिसकी उम्र 11 वर्ष है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मेरी पुत्री के ईलाज के लिए आर्थिक मदद दी जाए, साथ ही निःशक्त पुत्री के लिए व्हीलचेयर भी प्रदाय किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या को सुनते हुए कु. केसर चंदवानी के लिए तत्काल व्हीलचेयर प्रदान किया। बाद में उन्हें मोटिफाइड व्हीलचेयर प्रदान किया जाएगा।जनदर्शन कार्यक्रम में बेमेतरा जिले से पहुंचे रोहित मारकंडे, आरंग के ग्राम जावा से आए बलराम वर्मा को मोटराइज्ड ट्रायसायकल और साजा निवासी बलराम को बैटरी चलित ट्रायसाइकल प्रदान किया गया। रामसागर पारा निवासी 67 वर्षीय देवानंद साहू को श्रवण यंत्र की जरूरत थी, उनकी समस्या सुनकर तुरंत जांच करवाकर मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने हाथों से विश्वनाथ कुमार एवं दो अन्य दिव्यांग को भी श्रवण यंत्र प्रदान किए ।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम मे दिव्यांगजनों ने भेंट की । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम मे दिव्यांगजनों से की भेंट। मुख्यमंत्री ने एक छोटे से दिव्यांग बच्चे को दुलारा, उसकी समस्या जानी। उसके परिजनों से बात की।
- रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहले ही दिन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री सहज रूप से सभी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन ले रहे हैं। माताओं एवं बहनों के समूह ने महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रूपए मिलने से उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या दूर हो रही है। इस राशि से बहने अपने बच्चों की आवश्यक जरूरतों को भी पूरी कर रही है। महतारी वंदन योजना से माताओं एवं बहनों को आर्थिक रूप से संबल मिला है।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में आए दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों की जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य जांच के उपरांत दिव्यांगजनों की जरूरत के अनुसार उन्हें ट्राइसाइकिल और श्रवण यंत्र भी वितरित किए।
- -आज से जनदर्शन का आगाज बड़ी संख्या में आवेदक जुट रहे मुख्यमंत्री निवास मेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है।जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है।जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे।आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे।उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।
-
दुर्ग. जिले में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भिलाई शहर के सेक्टर-सात में ग्लोब चौक के निकट मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों सुनील यादव (30) और आदित्य सिंह (24) को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों युवक एक अन्य मित्र रमनदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तभी एक अन्य दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति किसी बात को लेकर उनसे बहस करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीखी बहस झड़प में बदल गई और एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। अधिकारियों ने इस घटना में सुनील और आदित्य के पेट में चोट लगी, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि रमनदीप ने दोनों घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों दोस्त राज्य के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर के मूल निवासी हैं और उनमें से सुनील सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है।
-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले में बुधवार को 20 वर्षीय एक युवती की उसके कथित प्रेमी ने चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीसीटीवी में कैद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के साथ आए व्यक्ति और आस-पास खड़े लोगों ने युवती की मदद नहीं की। वहीं हमलावर, युवती पर लगातार चाकू से वार कर रहा है। जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी दुर्गेश प्रजापति (28) घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे मरवाही इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना सुबह लगभग 11:30 बजे गौरेला शहर में एक एटीएम के सामने हुई, जब जिले के झगराखंड गांव की रहने वाली युवती रंजना यादव अपने मामा के बेटे के साथ कहीं जा रही थी। गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कॉलेज की छात्रा रंजना यादव, जो यहां एक ब्यूटी पार्लर में भी काम करती थी, पिछले तीन वर्षों से आरोपी प्रजापति के साथ रिश्ते में थी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर काम करने वाला आरोपी प्रजापति पहले ही दो बार शादी कर चुका है तथा दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। रंजना ने दो महीने पहले उससे बात करना बंद कर दिया था और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे नाराज होकर, आरोपी प्रजापति ने रंजना पर हमले की योजना बनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रजापति आज सुबह अपने कार्यस्थल से निकल गया और युवती का पीछा किया। जब रंजना अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर कहीं जा रही थी तभी आरोपी प्रजापति ने उसे रोका और उसके साथ बहस करने लगा। उन्होंने बताया कि जब उसका भाई आरोपी प्रजापति की हरकत के बारे में अपने रिश्तेदारों को सूचित कर रहा था, तभी आरोपी प्रजापति ने चाकू निकाला और युवती पर कई बार हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और युवती के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की गई। लगभग सात घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को मरवाही क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- -सुदूरवर्ती ग्रामों के विकास में वरदान साबित होगी: श्री रामविचार नेताम-प्रदेश के पांच जिला सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, नारायणपुर और कांकेर में किया जा रहा है योजना का क्रियान्वयन-योजनाओं के समन्वय से बनाया जा रहा आदर्श ग्रामरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर माओवाद से प्रभावित इलाकों में नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई नियद नेल्लानार योजना से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जिले में स्थापित सुरक्षा कैम्पों के आसपास के पांच किलोमीटर की परिधि में ग्रामीणों को राज्य और केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि प्रदेश के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत जनसंख्या को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाने एवं उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने में नियद नेल्लानार योजना एक वरदान साबित होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस योजना का शत्-प्रतिशत् क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। नियद नेल्लानार योजना की मॉनीटरिंग विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं सचिव सह आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा की जा रही है और योजना को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।क्या है नियद नेल्लानार योजना -विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियद नेल्लानार से तात्पर्य “आपका आदर्श ग्राम” है अर्थात् ऐसा ग्राम जहां पर निवासरत जनसंख्या को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अब वह अन्य क्षेत्रों की तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ने को अग्रसर है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा भी था ‘‘कि यदि देश का विकास करना है, तो सर्वप्रथम ग्रामों को विकास करना होगा’’। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश के 5 जिलों क्रमशः सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, नारायणपुर एवं कांकेर में नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसमें इन जिलों के कुल 8 विकासखंडो में 23 सुरक्षा कैंपों के आसपास के 90 ग्रामों का विकास किया जा रहा है। इन सुरक्षा कैंपो के 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामों में विभिन्न विभागों की योजनाएं संचालित कर इन ग्रामांे में मूलभूत सुविधाओं और शासन द्वारा संचालित व्यक्तिमूलक योजनाओं का सेचुरेशन किया जाना है।अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में चिन्हांकित विकासखंडों में स्थापित कैंपो के अंतर्गत शामिल ग्रामों में विभाग द्वारा दो गतिविधियों वन अधिकार सेचुरेशन एवं जिला-ब्लॉक स्तर पर आवासीय विद्यालय की स्थापना का कार्य किया जाना हैै।वनाधिकार सेचुरेशन के अंतर्गत योजना में लक्षित क्षेत्रों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में अब तक कुल 595 व्यक्तिगत, 178 सामुदायिक एवं 40 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किये जा चुके हैं। इसके अलावा मई माह में 10 दिवसीय अभियान के अंतर्गत लगभग 2593 नए आवेदन प्राप्त किये गए जिस पर जल्द कार्यवाही कर वनाधिकार देना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित ना रहे।नियद नेल्लार योजना अंतर्गत शामिल ग्रामों के विद्यार्थियों हेतु गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला-ब्लॉक में स्थापित आवासीय विद्यालय एवं आवश्यकतानुसार नए आवासीय विद्यालय स्थापित कर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करना विभाग की इस योजना अंतर्गत एक प्रमुख दायित्व है। वर्तमान में लक्षित जिलों में कुल 79 प्री मैट्रिक छात्रावास, 20 पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, 249 आश्रम व 8 एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय (ईएमआरएस) शालाएं मौजूद हैं। सर्वे अनुसार योजना अंतर्गत क्षेत्रों में विभिन्न शालाई स्तर पर लगभग 5866 शाला जाने योग्य विद्यार्थी है जिनमें से 4510 (76 प्रतिशत) वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं में अध्यनरत हैं जबकि 880 विधार्थी अभी भी शालाआंे में अध्यनरत नहीं हैं।अधिकारियों ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के तहत शालाआंे में प्रवेश संख्या बढाने की दिशा में विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लक्षित ग्रामों के बच्चों और पालकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ईएमआरएस शालाओं में प्रवेश हेतु कोचिंग सुविधा प्रदान की गयी, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे ईएमआरएस में दाखिला ले सकें। इसके अलावा बच्चों की संख्या को देखते हुए प्रथम चरण में कुल 24 नए आवासीय विधालयों की स्थापना का प्रस्ताव है।
- -स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने गरियाबंद एवं सुपेबेड़ा में एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया-गरियाबंद में 10 बिस्तरीय डायलिलिस युनिट का शुभांरभरायपुर,। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल आज गरियाबंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद के कोविड अस्पताल में बनाये गये जिले के किड़नी पीड़ित मरीजों के लिए 10 बिस्तर के डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने डायलिसिस करा रहे भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये।इसके उपरांत उन्होंने कोविड अस्पताल में बनाये गये प्रयोगशाला कक्ष सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उन्होंने यहां जिले के किड़नी पीड़ित मरीजों को लाने ले जाने के लिए सर्व सुविधायुक्त तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिले के दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम सुपेबेड़ा के उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र को आठ माह के भीतर सर्व सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिये। श्री जायसवाल ने सुपेबेड़ा के मरीजों के लिए एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सुपेबेड़ा में दो नए डायलिसिस केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों के पेयजल के लिए आर.ओ. वाटर लगाये जाएंगे। इसके अलावा तेल नदी से पानी की सप्लाई कर उसे फिल्टर प्लांट के माध्यम से शुद्धिकरण कर गांव में प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सुपेबेड़ा किड़नी पीड़ित मरीज श्री प्रेमजय छत्रपाल के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान श्री छत्रपाल ने बताया कि उन्हें तीन वर्ष से घर पर ही डायलिसिस की सुविधा चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने परिवार की शासन प्रशासन से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सुपेबेड़ा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गरियाबंद और देवभोग में लैब स्थापना की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सुपेबेड़ा एवं आसपास के सात गांव के किडनी पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 6 माह में सुपेबेड़ा में दो डायलिसिस सेंटर शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने गरियाबंद जिले के लिए पांच चिकित्सकों एवं दो नेफ्रोलॉजिस्ट चिकित्सकों की जारी नियुक्ति आदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किडनी बीमारी के अनुसंधान के लिए गरियाबंद में सप्ताह में दो बार तथा सुपेबेड़ा एवं देवभोग में माह में दो दिन विशेषज्ञ चिकित्सक आयेंगे।उन्होंने कहा की जिले में किडनी बीमारी की जांच के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत काम किया जाएगा। जिससे बीमारी की सूक्ष्म जांच कर उनका इलाज किया जा सके। ग्रामीणों के जेनेटिक जांच के आधार बीमारी की जांच की जाएगी।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने देवभोग पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित डायलिलिस युनिट का शुभांरभ किया और भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा।
-
- कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला सुखरी, अमलीडीह और डोंगरगांव के शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल
- नव प्रवेशित बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का किया वितरण
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आज शासकीय प्राथमिक शाला सुखरी, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह और शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल डोंगरगांव में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पहली बार स्कूल आने वाले नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया। उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों को नये शिक्षा सत्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढऩे एवं अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करने कहा। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्कूल में खेलना भी है, पढऩा भी है और अन्य गतिविधियों में शामिल भी होना है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अच्छे से अध्ययन-अध्यापन का कार्य करेंगे तो बच्चों का भविष्य बनेगा। उन्होंने शिक्षकों को अच्छी मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाने कहा। कलेक्टर ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव में शामिल स्कूल समिति के सदस्यों एवं पालकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने कहा। इसके साथ ही सभी पालकों को स्कूल की गतिविधियों में शामिल होने भी कहा।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह में साफ-सफाई देखकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में आने से अच्छी अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित होने पर पढ़ाई में मन लगता है। उन्होंने स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाने के लिए कहा। जिससे वातावरण अच्छा रहेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल के स्कूल आने पर नन्हे बच्चों ने बहुत अच्छा बैंण्ड बजाकर दिखाया। इसकी उन्होंने बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे, एबीओ रश्मि ठाकुर, शिक्षक, शाला विकास समिति के सदस्य, पालकगण उपस्थित थे। -
राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में शेफर टेलेंट हायर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेट द्वारा सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राईवेट लिमिटेट द्वारा 29 जून 2024 को प्रात: 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस संबंध में शासकीय औद्यौगिक संस्था के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2023 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2022-2024 तथा 2023-2024 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के केवल पुरूष उम्मीवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ) के साथ सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आज विकास खण्ड तिल्दा-नेवरा के ग्राम पंचायत ताराशिव में ’नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान’ अंतर्गत निस्तारी तालाबों एवं जल स्त्रोतों की साफ-सफाई कराई गई।जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” पंचायतों में 24 जून 2024 से जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे आज तीसरे दिन तिल्दा-नेवरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ताराशिव में महिलाओं द्वारा तालाबों एवं जल स्त्रोतों की सफ़ाई कर जल संरक्षण हेतु प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच जाकर वर्षा जल के संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोक पिट, रिचार्ज स्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को जल के महत्व के संबंध में अवगत कराते हुए जल का उचित उपयोग करने के संबंध में जागरूकता फैलाने तथा जल को संरक्षित करने हेतु प्रेरित करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
- बालोद।, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि देश मे 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन नए कानून केवल दण्ड नही न्याय आधारित होगा। श्री चन्द्रवाल आज जिला पंचायत सभाकक्ष में 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन महत्वपूर्ण कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एंव भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बंध में जिले के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओ एंव व्यापारियों को जानकारी देने हेतु आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने तीनांे महत्वपूर्ण कानूनों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक, एडिशनल एसपी श्री अशोक जोशी, लोक अभियोजन अधिकारी, डीडीपी सहित जिला एंव पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।श्री चन्द्रवाल ने तीनों नए कानूनों के प्रावधानों संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पहले के कानून केवल आरोपी को केंद्र में रखकर बनाया गया था। लेकिन वर्तमान कानून आरोपी एंव पीड़ित दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानून आरोपी एंव पीड़ित के प्रति समान भाव रखता है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों को तीनों नए कानूनों के संबंध में समुचित जानकारी रखना आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को इन तीनांे नये कानूनों के संबंध में जानकारी देने हेतु समुचित व्यवस्था किये गए हैं। जिले के विभिन्न वर्ग के लोगों को कार्यशाला एंव अन्य माध्यमों से नए कानूनों के संबंध में निरन्तर जानकारी दी जा रही है। श्री चन्द्रवाल ने इसके प्रचार-प्रसार के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक ने नए कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 01 जुलाई 2024 के पूर्व जो घटना घटित हुई है उस पर पुराना कानून लागू होगा। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री अशोक जोशी एवं लोक अभियोजन अधिकारी तथा अन्य विषय विशेषज्ञों के द्वारा तीनों नए कानूनों के सम्बध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
- -बालोद विकासखण्ड के रेवती नवागांव में किया गया शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन-कलेक्टर एवं अधिकारियों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर तथा गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक प्रदान कर शाला में प्रवेश करायाबालोद,। राज्य शासन के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2024-25 के पहले दिन आज जिले के विभिन्न विद्यालयों मंे आयोजित शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उनका शाला प्रवेश कराया गया। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवती नवागांव के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में शाला प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंे कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के अलावा एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, डीएमसी श्री अनुराग त्रिवेदी, तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। ग्राम रेवती नवागांव में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव समारोह में हमारे देश के नौनिहाल नव प्रवेशित विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मुँह मीठा कराकर तथा उन्हें पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदान कर शाला में विधिवत् प्रवेश कराया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने नए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूल पहुँचने पर विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के शाला में प्रवेश लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की। श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड बताते हुए इसका सदुपयोग करने को कहा। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने तथा नियमित रूप से पढ़ाई कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की भी समझाईश दी। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने नियमित रूप से प्रधान पाठकों के साथ पालकों की बैठक भी आयोजित करने को कहा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन केे उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेशों का भी वाचन किया। समारोह में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ’उल्लास’ कार्यक्रम के तहत साक्षर बनने वाली गाँव की महिला गणेश्वरी ठाकुर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रेवती नवागांव के उप सरपंच के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज किया। उल्लेखनीय है कि पूरे समारोह के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर विद्यार्थियों से बातचीत की एवं उनका हाल-चाल जाना। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों के द्वारा अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
- प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी अवैध मुरूम रोड़ को काटारायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर पालिक निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड के तहत रायपुरा इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 1.18 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए तत्काल रोक लगायी गयी ।रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश सहायक अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड क्षेत्र में रायपुरा इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 1.18 एकड़ निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया और वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया।।नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार रायपुरा इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास लगभग 1.18 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है। नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी नगर निगम जोन 8 नगर निवेश को शीघ्र उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है। तहसील कार्यालय से नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग को जानकारी प्राप्त होने के तत्काल पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
- रायपुर / जिले में आमजनांे की समस्या का त्वरित निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2024 में दिसम्बर तक विभिन्न स्थानों पर यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। 9 जुलाई दिन मंगलवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फ़रफ़ौद से प्रारंभ होगी और क्रमशः 25 जुलाई दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलौद, 7 अगस्त को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरवैया में, 22 अगस्त दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा मंे, 4 सितंबर दिन बुधवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (उत्तर) में इसी प्रकार 19 सितंबर दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंद्रीय में, 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सारागांव में 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा में, 6 नवंबर दिन बुधवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम बहनाकाड़ी में, 21 नवंबर दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरकेरा में, 5 दिसंबर दिन गुरुवार को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मांढर में, 19 दिसंबर दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद में उपरोक्त शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथि को पूर्वांह 11 बजे से किया जाना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने शिविर का आयोजन की जानकारी हेतु प्रत्येक ग्राम कोटवारों के द्वारा गांव में आसपास के साप्ताहिक बाजारों में मुनादी करते रहने का निर्देश दिया है ताकि शिविर स्थल की जानकारी समय पूर्व सभी ग्रामीणों को हो सके। शिविर में आवेदन प्राप्त करने का समय 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है तथा दोपहर 2 बजे के बाद आवेदन पत्रों का निराकरण की समीक्षा की जाएगी।
- रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर निवासी वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं लोकतंत्र सेनानी (मीसा बन्दी) श्री शारदा प्रसाद शर्मा (सिवनी वाले) का आज 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंनेे धमतरी के नूतन स्कूल में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी। उनका अंतिम संस्कार 27 जून को मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे प्रफुल्ल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा और पद्मा चौबे के पिता थे।
-
भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सभी जोन के कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने वाले मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियो को ट्रेनिंग दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रभान सिंह बंजारे द्वारा कीटनाशक दवाओ का छिड़काव करने वाले कर्मीयो को बताया कि किस प्रकार से दवाओ का छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव कितने उॅचाई पर किस प्रकार से दिशा अनुसार हवा का रूख देखकर करना चाहिए।
कौन सी दवा, किस समय, किस चरण में, कैसे डालने से, जल जनित बिमारियो को रोकने के ज्यादा कारगार होगी। 1. किंगफाक औषधि व्हीकल माउंटेण्ड एवं हेण्डसेट फागिंग मशीन से घुआं छिड़काव प्रति लीटर डीजल में 10 एम.एल। 2. मलेरिया आईल मच्छर लार्वा उन्मूलन हेतु क्षेत्र में स्थित पक्की/कच्ची नालियो, गढडों, डबरा में जहां पानी का जमाव रहता है आवश्यकतानुसार। 3. बराकी जी.आर लार्वा विनिष्टीकरण पानी जमाव स्थल में चुटकी भर व दानेदार। 4. लेम्ब्डा साईहलोथ्रिन व्यस्क मच्छरों के बढ़ते धनत्व के नियंत्रण हेतु 1 लीटर पानी में 12.5 एम.एल. घर के अंदर बाहर स्प्रे पम्प द्वारा। 5. मैलाथियान किटनाशक दवाई का विनिष्टिकरण हेतु स्पे्र पम्प से छिड़काव। 6. टेमीमास मच्छर लार्वा विनिष्टिकरण 1 लीटर पानी में 2.5 एम.एल. स्प्रे से छिड़काव। 7. चूना एवं ब्लीचिंग पावडर नाली सफाई उपरांत ब्लीचिंग पावडर और चूना पावडर मिश्रण का छिड़काव 4 किलो चूना में 1 किलो ब्लीचिंग पावडर का मिश्रण। 8. सोडियम हाइपो क्लोराईड सेनिटाजिंग कार्य हेतु प्रति लीटर पानी में 10 एम.एल.। 9. ब्लीचिंग पावडर बोरिंग एवं पानी टंकी में पानी की जलशुद्विकरण आवश्यकतानुसार 20 लीटर पानी लगभग 0.5 ग्राम के हिसाब से। 10. क्लोरिन टेबलेट पीने का पानी का जलशुद्विकरण 20 लीटर पानी में 0.5 ग्राम एक टेबलेट के हिसाब से उपयोग मंे लाना चाहिए। इस प्रकार से पूरा मिश्रण बना करके सही ढंग से बनाकर छिड़कने का ट्रेनिंग दिया गया।निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य कर्मीयो से प्रेक्टिकल करवा कर भी देखा गया। उनके द्वारा किस प्रकार से छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी दिया गया, उन्हे स्वयं के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए। जिसमें प्रमुख रूप से अपने कोई भी कैमिकल का छिड़काव करने से पहले अपने हांथो को साबून से धोना, ग्लबस पहनना, मास्क लगाना, गंबूट पहनना इत्यादि।शहरी कार्यक्रम प्रबंधक तुसार वर्मा ने बताया मलेरिया के लार्वा मारने के लिए कुलर के टंकी में पहले दवा डालें 3 घंटे तक रोक के रखे, उसके बाद उसे खाली जमीन पर डाल दे, नाली में मत डालेे। टंकी सुखने के बाद ही पानी भरना चाहिए, इससे लार्वा पुरी तरह से नष्ट हो जायेगा।प्रशिक्षण के दौरान निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वी के सैमुअल, के.के.सिंह, अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, सुदामा परगनिया, श्री साहनी, अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।






.jpg)











.jpg)




.jpg)


.jpg)
.jpg)