- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर / जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा नहीं किए जाने के कारण किसानों को भू अर्जन का मुआवजा नहीं मिल सका है। कोटा एसडीएम एवं भू अर्जन अधिकारी युगल किशोर उर्वशा ने प्रभावित किसानों को कार्यालय में जानकारी जमा करने कहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 रतनपुर केंदा सड़क निर्माण के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई थी। अधिकांश किसानों को मुआवजा राशि जारी किया जा चुका है। लेकिन दर्जन भर ग्रामों के लगभग 110 किसानों ने अब तक दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं। दस्तावेज के रूप में उन्हें केवल बैंक खाता, आधार कार्ड और पेन नंबर की प्रति जमा करना होगा। श्री उर्वशा ने किसानों से जानकारी जमा कर मुआवजा प्राप्त कर लेने को कहा है। प्रभावित किसान ग्राम केंदा, सोढाखुर्द, छतौना,आमामुड़ा, बानाबेल, दारसागर, मझवानी, बांसाझाल, चपोरा, खैरा, पौंडी और रतनपुर के हैं।
- -108 पहाड़ी कोरवाओं-बिरहोर युवाओं को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र-डीएमएफ से किया जाएगा मानदेय का भुगतान, स्कूलों में भृत्य और अतिथि शिक्षक के रूप में करेंगे कार्यरायपुर / जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के 108 बेरोजगार युवाओं को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत के हाथों जिला खनिज न्यास मद से मानदेय के आधार पर उनके निवास के नजदीक के स्कूलों में योग्यतानुसार भृत्य एवं अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफ का प्रावधान किया था, आज इसका लाभ धरातल पर नजर आ रहा है। जिले के मूल निवासी पहाड़ी कोरवाओं और बिरहोरों को डीएमएफ से रोजगार मिलने जा रहा है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। किसी भी परिवार में एक सदस्य को भी नौकरी मिल जाती है तो परिवार खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है, ठीक रोजगार मिलने से पहाड़ी कोरवा तथा बिरहोर जनजाति समाज का आर्थिक तथा सामाजिक विकास होगा और वे विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। डीएमएफ से मानदेय के आधार पर 79 विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के युवाओं को भृत्य तथा 29 युवाओं को अतिथि शिक्षक के रूप में रोजगार प्रदान किया गया।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदाय करने नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विकास की राह पर आगे लाने निरंतर प्रयासरत् हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उन्होंने पीवीटीजी निवासरत् क्षेत्रों में बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी छत्तीसगढ़ को विकास की राह में आगे ले जाने के लिए योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य में वृद्धि, आयुष्मान योजना के माध्यम से किसानों और आम लोगों को लाभ मिलने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना से प्रदेश की गरीब महिलाओं का आर्थिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास मद से क्षेत्र का विकास होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को नीट व जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी कराई गई है।कार्यक्रम में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि कोरबा जिले की पहचान कोरवा जनजाति परिवारों से है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मूल निवासियों का उत्थान कैसे हो यह निरंतर ध्यान में रहता है। यह ख़ुशी की बात है कि जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक दिन पहले ही अध्ययन के लिए बाहर भेजने के पश्चात आज जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को अपने ही गांव के आसपास रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार से हम अपने पिछड़ेपन को दूर कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं और अपना भाग्य भी बदल सकते हैं। विधायक श्री पटेल ने पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी को विकास की राह पर जोड़ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए प्रयास का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की पहल पर पिछड़ी जनजाति परिवारों को आगे आने का मौका मिला है। उन्होंने आकांक्षी जिला के रूप में चिन्हित कोरबा की पहचान विकास के माध्यम से सामान्य जिले के रूप में होने की कामना की। कार्यक्रम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि डीएमएफ से रोजगार का अवसर मिलना, डीएमएफ से जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा राजधानी में मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है, ऐसे में रोजगार मिलने पर उनके जीवन स्तर में बदलाव होगा। पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण भी बदलेगा। इसलिए रोजगार प्राप्त करने वाले कोई भी युवा बेवजह अपनी नौकरी न छोड़ें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों के बसाहटों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों को रोजगार का अवसर मिलना उनके जीवन का एक नया अध्याय है।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देश पर जिला खनिज न्यास के माध्यम से जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को चिन्हित कर योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। पूर्व में कुछ युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में भृत्य के पद पर नियोजित किया गया था। इसी कड़ी में आज 108 युवाओं को शिक्षा विभाग अंतर्गत स्कूलों में अतिथि शिक्षक एवं भृत्य के पद पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार का यह अवसर अंतिम नहीं है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के युवा इस कार्य को करते हुए अपने अध्ययन को जारी रख सकते हैं और उच्च शिक्षा हासिल कर इससे भी बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत कसेर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय आदि उपस्थित थे।मंत्री श्री देवांगन के आग्रह पर मानदेय में की गई वृद्धि -जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री ने स्कूलोें में भृत्य और अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले युवाओं का मानदेय की राशि में दो-दो हजार रूपए वृद्धि का आग्रह किया। जिसे कलेक्टर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मानदेय में वृद्धि करने की बात कही। अब 06 हजार मानदेय के बदले 08 हजार, 08 हजार मानदेय के स्थान पर 10 हजार रूपए और 10 हजार मानदेय के स्थान पर 12 हजार रूपए दिया जाएगा।
- -निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा-मुख्यमंत्री से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकातरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार हर समाज में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार के इस कार्य को अंजाम देने में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले सतनामी समाज का भी पूर्ण सहयोग है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राजागुरु धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब जी के नेतृत्व में आये सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित प्रदेश भर से आये सतनामी समाज के राजमहन्त भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सतनामी समाज इस घटना को लेकर बहुत दुखी है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने इस दौरान समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, लेकिन जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन- प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पूर्णतः न्यायसंगत होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि इस घटना में कोई निर्दोष ना फंसे इसके लिए भी शासन-प्रशासन पूरी तरह से सजग है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सरकार की ओर से राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित है। इस समिति के समक्ष निर्दोष लोगों के बारे में समाज द्वारा जानकारी दी जा सकती है ताकि ऐसे व्यक्ति जो घटना में संलिप्त नहीं हैं, उनपर कोई कार्यवाही ना हो।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर से कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के लिए किए जा रहे कार्यों में समाज की पूर्णतः सहभागिता है और आगे भी रहेगी। उनके द्वारा बताया गया कि सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है और यह सदैव से एक शांतिप्रिय समाज रहा है। सतनामी समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है । घटना को असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है इसमें समाज की कोई संलिप्तता नहीं है। समाज मे इस घटना को लेकर गहरा दुख है। हम चाहते हैं कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।इस अवसर पर सतनामी समाज से राजमाता गुरुमाता प्रवीण माताजी, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब सहित राजमहन्त श्री जैत कुमार सतनामी, राजमहन्त श्री अनूप सतनामी, राजमहन्त श्री कामता प्रसाद, राजमहन्त श्री कुंजन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत निवासरत नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण करने कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। जिसके अनुसार दो राशन दुकानों में एक निगम कर्मचारी नियुक्त किया गया है।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर राशन कार्ड वितरण हेतु कर्मचारियो की डयूटी आदेश जारी किया गया है। निगम क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिको को नया राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत पुराने राशन कार्ड में नये हितग्राहीयो का नाम दर्ज कर एवं मृत हितग्राहियो का नाम विलोपित कर नवीन राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है। निगम के पाॅचो जोन के कर्मचारियो को राशन कार्ड का वितरण किये जाने के लिए दो से तीन दुकानों के बीच में एक निगम कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। ताकि नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। राशन कार्डधारी अपरे कापरेटी पर ही पुराने राशन कार्ड को जमा करेगे दुसरे दिन निगम के कर्मचारी नया राशन कार्ड बनाकर दे देगे, जिससे उन्हे नया राशन कार्ड आसानी से प्राप्त हो जायेगा।निगम अयुक्त ने लोगो से अपील की है कि अपना पुराना राशन कार्ड को जल्द से जल्द जमा कर नया राशन कार्ड प्राप्त कर ले। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नगर निगम के जोन कार्यालय में जोन के राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते है। जोन स्तर पर ही निराकरण हो जायेगा।
- -शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, पर्यटन विकास पर विशेष जोर-किसानों का आय बढ़ाने कृषि के अलावा मछली पालन और उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए करें प्रेरित-राजस्व के एक भी प्रकरण लंबित नहीं हो, सीमांकन के सभी 90 लंबित प्रकरण एक सप्ताह के भीतर करें निराकृतरायपुर।, जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल एवं पर्यटन विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जमीन से संबंधित एक भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए तथा सीमांकन के सभी 90 लंबित प्रकरण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करें। प्रभारी मंत्री ने किसानों का आय बढ़ाने के लिए कृषि के अलावा उन्हे जिले में निर्मित 119 अमृत सरोवरों में मछली उत्पादन हेतु निशुल्क मछली बीज उपलब्ध कराने और उद्यानि फसलों- आम, केला, पपीता, कटहल आदि की खेती के लिए करें प्रेरित करने कहा।उन्होने मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने तथा सुगंधित धान की खेती करने वाले किसानों को मिनी राइस मिल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने कहा।प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने जीपीएम जिले को पर्यटन जिले के रूप में पहचान दिलाने पर्यटन विकास और आजीविका पर जोर देते हुए कहा कि राजमेरगढ़, कबीर चबूतरा सहित अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के लिए वृहद दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शामिल करते हुए वनमण्डलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्जा, जल संसाधन, लोक निर्माण एवं राजस्व विभाग के समन्वय से समिति गठित करें। उन्होने पढ़ाई की गुणवत्ता का ध्यान रखने, समय पर शाला में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल है वहां उद्यानिकी विभाग के सहयोग से फूल-पौधों की बागवानी के साथ ही किचन गार्डन के तहत मुनगा, कटहल एवं केला अनिवार्य रूप से लगाने कहा।प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने समीक्षा के दौरान मलेरिया उन्मूलन के लिए मच्छरदानी वितरण, डीडीटी छिड़काव एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करने कहा। उन्होने किसानों से अधिक से अधिक खाद-बीज का उठाव कराने, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने एवं गिरदावली को अधार मानकर वास्तविक किसानो का ही पंजीयन करने कहा। उन्होने शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, सिंचाई का रकबा बढ़ाने हेतु बड़े नहर लाइन का प्रस्ताव भेजने तथा छोटे-छोटे नहर लाइन का कार्य मनरेगा मद से कराने, रेत खदानों के लिए पट्टा देने हेतु प्रस्ताव भेजने, नगरीय निकायों में वार्डों का परिसीमन, नियमित रूप से समाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, वन अधिकार अधिनियम के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा दिलाने के साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धि में गति लाने के निर्देश दिए।
- - प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देशरायपुर । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के शासी परिषद की बैठक में 44 कार्यों के लिए 8 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपए का अनुमोदन किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 की अवधि के प्रगतिरत 418 कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी सहित सूची उपलब्ध कराने कहा।बैठक में कलेक्टर सह शासी परिषद की पदेन अध्यक्ष श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने डीएमएफ के तहत जिले को अब तक प्राप्त आबंटन, स्वीकृत एवं व्यय राशि की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले को अब तक प्राप्त कुल 98 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि प्राप्त हुई है तथा 1280 स्वीकृत कार्यों में से 862 कार्य पूर्ण हो गए है, जबकि 418 कार्य प्रगति पर है। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नवीन कार्यों की विस्तृत जानकारी से परिषद को अवगत कराया।कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ के नोडल अधिकारी ने बिन्दुवार कार्यों एवं राशि की जानकारी दी। बैठक में उच्च प्राथमिकता के तहत पेयजल के लिए 3.10 लाख, स्वास्थ्य देखभाल के 131.12 लाख, शिक्षा के लिए 250 लाख, कृषि के लिए 40 लाख, स्वच्छता के लए 38.30 लाख, सतत आजीविका के लिए 48.16 लाख और जनकल्याण के लिए 26 लाख रूपए और अन्य प्राथमिकता के तहत भौतिक अधोसंरचना के लिए 119.05, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण के लिए 9.21 लाख, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ और आकस्मिक व्यय, अंकेक्षण, स्थापना व्यय के लिए 18.27 लाख का अनुमोदन किया गया है।
- -सीटी स्कैन मशीन लगाने मौके पर ही फोन से संचालक स्वास्थ्य को दिए निर्देशरायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा जांच उपकरणों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने मौके पर ही फोन से बात कर संचालक स्वास्थ्य को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
- दुर्ग । तकनीकी और व्यवहारिक शिक्षा को प्राथमिक स्तर से बढ़ावा देने के लिए तीन महिला शिक्षकों ने अभिनव पहल की है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर टी.एल.एम. बुक का प्रकाशन कराया है। आज जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित बुक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को दी गई।इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने किताब के संपादक के. शारदा, सह संपादक प्रज्ञा सिंह और पुस्तक प्रभारी नंदा देशमुख को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में टी.एल.एम. बुक उपयोगी अध्ययन सामग्री है। इस किताब के माध्यम से शिक्षा को सवाद्तमक और प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि किताब अनमोल है। इसका अध्ययन सीखने की प्रवृति को समृद्ध बनाता है। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव भी उपस्थित थे।राजधानी में हुआ विमोचन21 वीं सदी के बच्चों की तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान पर प्रकाश डालने वाली किताब का विमोचन रायपुर में किया गया। विमोचन समारोह के अतिथि एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा एवं बी एल देवांगन रायपुर डाइट प्राचार्य थे। इस किताब में राज्य के चुनिंदा स्कूलों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। बच्चों को करके सीखने हेतु उपयोग कर रहे कुछ टी.एल.एम. के वीडियो लिंक के साथ टी.एल.एम. की फ़ोटो, किस कक्षा व किस एलओएस पर काम करेगा, बनाने की विधि, लागत, गतिविधि कैसे करें इत्यादि की जानकारी दी है।इन कक्षाओं को होगा फायदायह प्राथमिक व माध्यमिक दोनों स्तर के शिक्षकों द्वारा बनाया गया है। इस पुस्तक का उपयोग कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक अपने शिक्षण योजना में कर सकते हैं। पुस्तक में हिन्दी, गणित, पर्यावरण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे सभी विषयों का समावेश किया गया है।इनका लेख है शामिलटी. सी. जायसवाल, ज्योति बनाफर, पुष्पेंद्र कश्यप, प्रतिभा त्रिपाठी, रिंकल बग्गा, योगेश्वरी साहू, भारती वर्मा, आराधना वर्मा, अदिति शर्मा, पुणेश डड़सेना, समता सोनी, प्रीति शांडिल्य, अमित उइके, बलदाऊ सिंह, कलेश्वर साहू, सुनीता यादव,रेखा राय, सूरज कांति गुप्ता, देवेन्द्र कुमार देवांगन, ममता सिंह, संतोष कुमार तारक, संतोष कुमार पटेल, नीतिका जेकब, अरूणा देशमुख, सईदा खान, बिसेलाल एवं लोकेश वर्मा के लेख शामिल हैं।
- -विभिन्न पदों पर की जाएगी नियोजकों द्वारा भर्तीबालोद । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में गुरूवार 27 जून को मेगा प्लेसमंेट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 03 नियोजकों द्वारा 905 पदों पर भर्तियां की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में एस आर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली जेवरा सिरसा धमधा रोड दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके अंतर्गत मेडिकल आॅफिसर के 06-06 पद, डेंटिस्ट के 02 पद, फिजियोथैरेपिस्ट के 01, ओटी टेक्नीशियन के 03 पद, आॅप्थेलेमिक टेक्नीशियन के 02 पद, पैथोलाॅजी लैब टेक्नीशियन के 03 पद, नर्सिंग स्टाॅफ 30 पद, डायलिसिस टेक्नीशियन के 40 पद, फील्ड आॅफिसर के 20 पद, इलेक्ट्रिशीयन के 04 पद, ड्राईवर के 10 पद, मैनेजर के 01 पद, कम्प्यूटर आॅरेटर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह द ज्ञान रश्मि ग्रुप आॅफ स्कूल कांकेर द्वारा प्राथमिक शिक्षक के 06 पद, माध्यमिक शिक्षक के 05 पद तथा हाई स्कूल के शिक्षक के 03 पद, प्रबंधक के 01, ड्राईवर के 02 तथा भृत्य के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100 एवं 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद तथा लेबर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस मंे केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भर्ती मंे शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदक आवश्यक दस्तावेजों, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हंै।
-
-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के दिए हैं निर्देश
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल ने आज रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर विकासखंड के ग्राम उमरपोटी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलप्रदाय के लिए खोदे गए नलकूप की जल क्षमता का हो रहे परीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम खरखराडीह में जलापूर्ति के लिए जलस्रोत हेतु नलकूप खुदाई कार्य का भी निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और इन्हें शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने को कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल द्वारा आज मैदानी स्तर पर हो रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (मैकेनिकल) श्री नितिन कुंभारे, अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) श्री ए.पी. टोप्पो और अनुविभागीय अधिकारी (मैकेनिनल) श्री अनिल घाटगे भी मौजूद थे। - -विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगेरायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 जून को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। श्री साव 25 जून को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 03:10 बजे रायगढ़ में आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रायगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। श्री साव शाम साढ़े पांच बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात नौ बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
- -चयनित छात्रों को विभिन्न खेलों में दिया जाएगा प्रशिक्षणबिलासपुर, /जिले के शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में वर्ष 2024-25 बेच में प्रवेश हेतु 18 छात्रों का चयन किया जाना है। चयनित छात्रों को एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी एवं स्वीमिंग जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जाना है। ऐसे छात्र जो छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हो और जिनकी आयु 14 वर्ष से कम है उनका जूनियर एवं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है वे क्रीड़ा परिसर की चयन परीक्षा में शामिल हो सकते है। छात्रों के अंतिम चयन के लिए 10 बैटरी टेस्ट लेकर किया जाएगा जिसमें 50 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैण्डिंग ब्राड जम्प, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेंडिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट अप एवं 400 मीटर दौड शामिल है।प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को बहतराई स्टेडियम में सवेरे 10 बजे आयोजित किया जाएगा। 3 जुलाई को चयन सूची जारी किया जाएगा। चयनित छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा उसके बाद छात्रों को खेल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज के सामने नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर छात्रावास में किया जाएगा। खेलों में प्रैक्टिस के लिए बहतराई स्टेडियम मैदान, चिंगराजपारा कबड्डी मैदान एवं जिला खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पुल का उपयोग किया जाएगा। छात्रों के पढ़ाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है। हाईस्कूल चिंगराजपारा, चांटीडीह एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बालक सरकण्डा में प्रवेश कराया जाएगा। छात्रों के आवास व्यवस्था, खेल किट, एवं शाला गणवेश प्रति वर्ष शासन द्वारा दिया जाएगा। निःशुल्क भोजन एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में की जाएगी।
- -सबसे अधिक मस्तूरी तहसील में हुई बारिशबिलासपुर /जिले में 16.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा मस्तूरी तहसील में 40.4 मिमी. वर्षा हुई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 8.5 मि.मी., बिल्हा में 12.0 मि.मी., मस्तूरी में 40.4 मि.मी., तखतपुर में 15.3 मि.मी., कोटा तहसील में 19.2 मि.मी., सीपत में 24.3 मिमी., बोदरी में 16.4 मिली., बेलगहना में 17.3 मि.मी., बेलतरा में 9.0 मि.मी., रतनपुर में 11.0 मि.मी., सकरी में 11.8 मिमी. एवं पचपेड़ी में 9.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- दुर्ग / जिले में 1 जून से 24 जून तक 78.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 139.7 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 38.3 मिमी. दुर्ग तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 42.4 मिमी, तहसील धमधा में 56.3 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 63.8 मिमी और तहसील पाटन में 128.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 24 जून को तहसील दुर्ग में 0ण्2 मिमी, तहसील धमधा में 3.3 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 24.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 3.3 मिमी और तहसील अहिवारा में 59.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- दुर्ग / केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधा गढ़ द्वारा आज गोंडवाना की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान पर सिविल लाइन दुर्ग में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर माल्यर्पण किया गया। पूरा माहौल महारानी दुर्गावती अमर रहें के नारों से गूँज गया। इस अवसर पर एमडी श्री ठाकुर ने महारानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला। समाज के लोगों ने 02 मिनट का मौन धारण कर श्रदांजलि दी। इस अवसर प्रमुख रूप से सीताराम ठाकुर, पन्नालाल नेताम, चुरामन कतलम, पार्षद महेश्वरी ठाकुर, ममता, पूर्णिमा, गीतेश्वरी, फेरुराम, राजेंद्र, गोल्डी, छात्र-छात्राएं व समाज के लोग उपस्थित रहे।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई जिला दुर्ग के साथ संलग्न किया गया है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को 24 जून 2024 से 30 जून 2024 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई जिला दुर्ग के साथ संलग्न किया गया है। 18 जून 2024 को उन्हे प्रभारी अधिकारी, भू-अभिलेख शाखा दुर्ग के साथ, 19 जून 2024 को जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग के साथ, 20 एवं 21 जून 2024 को प्रभारी अधिकारी वित्त शाखा दुर्ग के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया था।
- दुर्ग / विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने श्री आशीष यादव निवासी क्वा. नं.-3/ए सेक्टर-1 वार्ड क्र.-38 को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल युनिवर्सिटी दुर्ग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने हेतु जिला प्रशासन को विवरण प्रेषित किया है।
- -विधायकों की सचिवालयीन सहायता हेतु संबद्ध कर्मचारी नियुक्तदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता लागू होने के फल स्वरुप जिले के विधायकों को सचिवालयीन सहायता हेतु संबद्ध किए गए कर्मचारियों की सेवाएं मूल विभाग को वापस की गई। आदर्श आचरण संहिता के समाप्ति उपरांत लिपिकी सुविधा बहाल कर दी गई है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार विधायक दुर्ग शहर श्री गजेंद्र यादव के संबद्ध कर्मचारी श्री रवि शंकर साहू सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला कृष्णा नगर सुपेला दुर्ग नियुक्त किए गए है। इसी प्रकार वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के संबंध कर्मचारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसा नगर दुर्ग, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर के संबंध कर्मचारी श्री युवराज सिंह बेलचंदन शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झोला दुर्ग, भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव के संबंध कर्मचारी श्री भूपेश कुमार कौशिक प्रशिक्षण अधिकारी विद्युतकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई एवं श्री संतोष कुमार संगणक डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी दुर्ग को नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग / जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम लिटिया में गुरुवार 27 जून 2024 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में समस्त विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। शिविर शासकीय हाई स्कूल भवन लिटिया में पूर्वाह्न 10:30 बजे से प्रारंभ होगी।
- -कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण करने संबंधित विभागों को दिए निर्देश-जनदर्शन में प्राप्त हुए 170 आवेदनदुर्ग, / जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहंुचे लोगांे से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 170 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम खम्हरिया वासियों ने नलों से गंदे पानी आने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले सात महीनों से वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 में नल की पाईप लाईन फट जाने से गंदे पानी का रिसाव होने के कारण घरों के नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे बीमार होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही यहां हैण्डपंप में भी कंकडयुक्त पानी आता है, जिसके कारण ग्रामवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।रिसाली भिलाई निवासी ने भूमि का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि भारत माला परियोजना के तहत 0.002 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किया गया, जिसकी मुआवजा राशि प्राप्त हो गई है। परंतु बाद में 0.002 हेक्टेेयर के स्थान पर 0.091 हेक्टेयर अधिग्रहण कर लिया गया है। अब मुझे कृषि कार्य के लिए जमीन की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम पाटन को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम गनियारी निवासी ने विद्युत कनेक्शन के लिए गुहार लगाई। आवेदक ने बताया कि कृषि कार्य हेतु अस्थाई पंप कनेक्शन हेतु आवश्यक शुल्क सहित आवेदन विद्युत विभाग में जमा कर दिया गया है। कनेक्शन के लिए विद्युत कर्मचारी द्वारा मीटर कनेक्टर में खराबी होने के कारण दूसरा मीटर लगाने की बात कही। परंतु आज दिनांक तक मीटर नही लगने के कारण विद्युत कनेक्शन प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने सीएसपीडीसीएल को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।देवनगर जामुलवासियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 शासकीय प्राथमिक शाला के सामने की जमीन जो कि मंदिर निर्माण एवं अन्य कार्यो के लिए सुरक्षित रखा गया है, जिसे अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसकी सूचना नगर पालिका को दी गई थी। इस पर कलेक्टर ने सीएमओ जामुल को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।दमोदा ग्रामवासियों ने दमोदा-बोरई के बीच स्थित ईट भट्टे को हटाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि दमोदा में ईट भट्टी का संचालन किया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर आबादी बसी है। ईट को पकाने के लिए विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण अत्यधिक धूंआ निकलता है जो वातावरण दूषित कर रहा है। वातावरण प्रदूषित होने के कारण यहां निवासरत ग्रामवासियों को बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- -लटके बिजली तारों को अभियान चलाकर ठीक किया जाए-खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की कलेक्टर ने की समीक्षा-प्लेसमेन्ट कैम्प के लिए सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना नोडल अधिकारी-कलेक्टर ने ली टीएल बैठक, प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देशबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में लोंगों के राहत एवं बचाव कार्य के लिए वैकल्पिक कार्य-योजना तैयार रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अभी से पहचान कर उन भवनों को भी चिन्हित कर लिया जाए जहां पर प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाई जा सके। कलेक्टर ने टीएल बैठक में आज इस आशय के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पत्रों समीक्षा करते हुए इसके निराकरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में कहा कि बरसात शुरू होने के बाद कभी भी अतिवृष्टि के हालात बन सकते हैं। हमें अपनी तैयारी चौकस रखनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भी मुनादी के जरिए चेताने को कहा है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलग से मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आंधी तूफान अथवा अन्य कारणों से खेतों और सार्वजनिक रास्तों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। इससे टकराकर अनहोनी की आशंका रहती है। इसलिए बिजली विभाग को अभियान चलाकर इन्हें सुधारने को कहा गया है। अतिवृष्टि के कारण मकान अथवा अन्य क्षति होती है तो राजस्व विभाग अधिकतम एक सप्ताह में उन्हें सहायता राशि दिलाना सुनिश्चित करें। मौसमी बीमारी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें ताकि तत्काल स्थिति को संभाला जा सके।कलेक्टर ने बैठक में खाद-बीज के उठाव एवं वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने इलाके के सोसायटियों पर नजर रखने और दौरा करने को कहा है। उपलब्ध सभी सामग्री बिना परेशानी के मिलनी चाहिए। यदि कोई खाद अथवा बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो उसका वैकल्पिक उपाय भी किसानों को सुझाया जाये। खरीदी केन्द्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए बिरकोना सोसायटी से 2-3 दिनों में अनिवार्य रूप से उठा लेने के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि नदी से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लग चुका है। लेकिन पहले से संग्रहित किये गये रेत का परिवहन परिवहन किया जा सकता है। बशर्ते उन्हें रायल्टी पर्ची कटाना होगा। वृक्षारोपण की तैयारी की भी बैठक में समीक्षा की गई। वन अधिकारी ने बताया कि 2.66 लाख पौध वर्तमान में उपलब्ध है। इच्छुक लोगों को घर-घर पहुंचाकर उपलब्ध कराया जायेगा। कलेक्टर कार्यालय में भी 1 जुलाई से निःशुल्क पौधा वितरित किया जायेगा।कलेक्टर श्री शरण में शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी की भी समीक्षा की। जिला स्तरीय उत्सव मल्टीपर्पज स्कूल में मनाया जायेगा। स्कूल खुलने के पहले साफ-सफाई करा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि शिक्षक बच्चों पर निगाह बनाये रखें। किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना हुई तो पूरा स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई होगी। उन्होंने 27 तारीख को आयोजित मेगा प्लेसमेन्ट कैम्प की तैयारी की भी समीक्षा की और इसकी सफलता के लिए प्रशिक्षु आईएएस एवं सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना को नोडल अधिकारी बनाये है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर, /जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में 25 जून को सवेरे 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024-25 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण स्थिति एवं अधिनियम के तहत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।
- रायपुर / महिला सशक्तिकरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की अब तक चार किस्त जारी की जा चुकी है। इस योजना का लाभ लेकर ऐसी कई कहानियां है, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन गई है।महासमुंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम खुडियाडीह निवासी ’एस कुमारी जगत’ ने कहा कि महतारी वंदन योजना से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा दिए हैं। हर माह 1 हजार रुपए मिलने वाली राशि का उपयोग सुअर पालन के व्यवसाय के लिए कर रही है। एस कुमारी जगत एक गृहणी है, जो मजदूरी करके अपना जीवनयापन करती है और योजना से मिली राशि का उपयोग सुअर पालन के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कर रही है।एस कुमारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना मेरे जैसे बहुत सी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। मुझंे चार किश्तों के रूप चार हजार रूपये मिल चुकी है। राशि का उपयोग मैं सुअर पालन व्यवसाय के लिए कर रही हूँ। उन्होंने बताया कि अभी इसे छोटे रूप में शुरू की है आने वाले समय में इस व्यवसाय को आगे बढ़ायेंगे। सुअर पालन से आमदनी बढ़ी है। महिलाओं को प्रत्येक माह 1 हजार रुपए की मिलने वाले राशि आजीविका संवर्धन एवं घरेलू खर्चाे के लिए सहायक होती है। यह सब महतारी वंदन योजना के कारण संभव हुआ है।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा राज परिवार की सदस्य श्रीमती इंदिरा सिंह के असामयिक निधन होने पर उनके दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सहित सरगुजा राज परिवार के शोकाकुल सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।
- कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएंबिलासपुर /तीन माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद आज फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी और पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जनदर्शन में कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में लगभग सौ लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में आए सकरी तहसील के गोबंद निवासी श्री अब्दुल राशीद खान ने भूमि की मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। इस संबंध में कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम घुरू निवासी श्रीमती अंजनी श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाने की मांग की। रोजी मजदूरी करने वाली श्रीमती अंजनी ने बताया उनके घर की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा। देवरीखुर्द की अंजनी शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरतोरी में रसोइया पद पर नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। श्रीमती अंजनी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और बच्चों के भरण-पोषण करने के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी निवासी श्रीमती मिलापा बाई ने भूमि का सीमांकन कराने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मस्तुरी तहसील के ग्राम भनेसर निवासी श्री संतराम गेंदले ने पट्टा प्रदान किये जाने की मांग की। श्री संतराम ने बताया कि वे ग्राम भनेशर में पिछले 60 वर्षाें से मकान एवं बाड़ी बनाकर सपरिवार निवास कर रहे है। कलेक्टर ने मस्तुरी एसडीओ को मामला सौंपा।









.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)