- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 21 जून को दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान फूफुटबॉल ग्राउण्ड समय प्रातः 6 से 7 बजे के मध्य होगा। इसमें सामाजिक, धार्मिक, अध्यात्मिक, जनप्रतिनिधि, छात्रो, खिलाड़ी, योगा आचार्यो एवं नागरिको की उपस्थिति में होगा। इस कार्य हेतु आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है।नगर पालिक निगम भिलाई के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी नोडल अधिकारी होगें। जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उपअभियंता बसंत साहू, रीमा जाम्भुलकर, विजेन्द्र गुप्ता को मंच, चादर, माईक, मेट, कुर्सी, टेबल, गुलदस्ता, माला व्यवस्था सौंपा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द मिश्रा एवं सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मिश्रा को मैदान की साफ-सफाई के साथ शौचालय व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है। जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, प्रभारी अधिकारी परियोजना रीता चतुर्वेदी, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर शरद दुबे, स्टेनो टायपिस्ट संजय शर्मा, मिशन मैनेजर अमन पटले को प्रचार-प्रसार, विडियोग्राफी, जनप्रतिनिधयों, शैक्षणिक संस्थानो, प्रशिक्षको, छात्रो, स्काउट गाईट, एन.सी.सी., खिलाड़ी, सामाजिक संगठनो आदि को आमंत्रित करने के साथ निगम भिलाई की ओर से प्रशिक्षको को मोमेन्टो बाटने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता को मंच निर्माण, बैनर पोस्टर, स्वलपाहार का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार स्वच्छता पर्यवेक्षक पलाश वैद्य को चिकित्सीय (एम.एम.यू.) व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है।महापौर नीरज पाल ने अवहान किया है, कि बड़े ही गर्व की बात है पुरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। आईये हम सब मिलकर शांति नगर दशहरा मैदान फूटबाल ग्राउण्ड में योग करे निरोग रहे।
- बिलासपुर /आदिम जाति एवं जनजाति वर्ग के इस साल के ड्रॉप आउट बच्चों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में इसके लिए 1 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में ड्राप लेकर प्री० इंजीनियरिंग एवं प्री० मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के कोचिंग की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कक्षा 12वी उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने पात्रता, शर्ते आदि के बारे में बताया कि इच्छुक छात्र छग राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र धारक ऐसे विद्यार्थी जिन्होने गणित एवं जीवन विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो। तथा जिनके पालक/अभिभावक की समस्त स्त्रोंतो से कुल वार्षिक आय रू 2.50 लाख (रूपये दो लाख पचास हजार) से अधिक न हो। इस प्रशिक्षण हेतु योजना नियम अनुसार अपना आवेदन-पत्र संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में दिनांक 1 जुलाई को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ रहना खाना भी मुफ्त में होगा। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण तथा आवेदन-पत्र का प्रारूप आदि की जानकारी विभाग की बेव साईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (www.tribal.cg.gov.in) से प्राप्त एवं डाउनलोड की जा सकती है।
- बिलासपुर, /जिला पंचायत की बैठक 20 जून को जिला पंचायत सभा कक्ष में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। इसके तहत सामान्य सभा की बैठक सवेरे 11 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4.30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक के लिए एजेण्डा का निर्धारण कर लिया गया है।जिला पंचायत सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, विद्युत विभाग, मतस्य विभाग, क्रेडा विभाग, बीज निगम, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं जिला पुनर्वास विभाग, वन विभाग, आदिवासी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रीपा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जल संसाधन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण आदि योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा। 15 वें वित्त योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के कार्यो का अनुमोदन, जिला पंचायत विकास निधि 2024-25 के कार्यो का अनुमोदन, बजट वर्ष 2024-25 का अनुमोदन एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।सामान्य प्रशासन समिति की शाम को आयोजित बैठक में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा, लम्बे समय से अनुपस्थित (पंचायत) संवर्ग के शिक्षकों की सेवा समाप्ति तथा समाज कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के काम-काज की समीक्षा की जाएगी।
- रायपुर / ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज मंदिर हसौद में तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में शासकीय भूमि पर किये गए 120 हाईवा अवैध रेत भंडारण पर की गई ज़ब्ती कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ज़िले में अवैध प्लॉटिग, अतिक्रमण एवं अवैध खनिज पर रोक लगाते हुए क़ानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे। उक्त कार्यवाही राजस्व अमला, खनिज विभाग एवं पुलिस टीम ने सयुक्त रूप से किया।
-
रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड नम्बर 31 में न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी में वार्ड पार्षद श्री रोहित साहू सहित नगर निगम जोन 9 कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा, वहां के रहवासी गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों की उपस्थिति में न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नई सीसी रोड का निर्माण एवं व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार नालियों की मरम्मत का कार्य नगर निगम के सामान्य मद से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करके प्रारम्भ करवाया.। रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने वहाँ अधूरे पड़े सामुदायिक भवन में कार्य आवश्यकता के अनुरूप प्रारम्भ करवाने विधायक निधि से 5 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की.। रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नई सीसी रोड का निर्माण एवं नालियों की मरम्मत का आवश्यक कार्य तत्काल स्वीकृति के अनुसार प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। वार्ड पार्षद श्री रोहित साहू ने रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को वार्ड नम्बर 31 के तहत न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी में नई सीसी रोड का निर्माण एवं नालियों की मरम्मत का आवश्यक कार्य प्रारम्भ करवाने सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.।
- रायपुर / लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड के द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण हेतु नवीन तकनीक से सुसजित लैब स्थापित किया गया है, जहाँ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अन्तर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। रायपुर जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष के इच्छुक हितग्राही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिनांक-15. जून से जमा हो रहे हैं। प्रशिक्षण की अवधि-220 घण्टे (लगभग 02 माह) तथा आवश्यक योग्यता 10वी पास है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन नम्बर-0771-2443068 एवं अन्य नम्बर-9109321845, 7828246081 में संपर्क कर सकते है।
- -जून माह में चतुर्थ क़िस्त के रूप में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 9 सौ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में ज़ारी किए गए हैंरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मूल उद्देश्य अब कारगर होता दिखाई दे रहा है। आर्थिक मजबूती से परिवार सम्पन्न हो रहा है और महिलाओं के जो सपने थे, वे अब साकार होने लगे हैं। रायपुर की श्रीमती लक्ष्मी फुटान ने सपना संजोया था, लेकिन आर्थिक तंगहाली की वजह से सपने अब तक पूरा नहीं कर पाई थी, महतारी वंदन योजना से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।श्रीमती लक्ष्मी घर का कामकाज संभालती है। उनके पति श्री गोपाल फुटान रोजी-मजदूरी करते है। श्रीमती लक्ष्मी बताती हैं कि पति की कमाई घरेलु खर्च पर ही इस्तेमाल हो जाता है। छोटी-मोटी जरूरतों की चीज भी खरीदने में काफी परेशानियां होती है, लेकिन अब जरूरतें भी पूरी होने लगी हैं। योजना की राशि का इस्तेमाल घर के खर्च में भी होता है और बचत भी कर रही है। क्योंकि भविष्य भी सुरक्षित हो सकेगा। यह दौर भी ऐसा आया है कि हाथ में पैसे होने से परिवार में भरपूर सम्मान मिल रहा है। वे बताती है कि सोने-चांदी के जेवर पहनने का मन काफी समय से है, लेकिन माली हालत उतनी अच्छी नहीं थी, जिससे वे जेवर खरीद सके। अब सपने पूरा करने के लिए वे प्रतिमाह बैंक अकाउंट में योजना से मिलने वाली राशि को इकट्ठे कर रही है। जिससे वे जेवर की खरीदी कर सके। श्रीमती लक्ष्मी यह भी कहती है कि बहुत खुशी होती है कि घर में बैठकर इतनी राशि मिल रही है। उनके दो बच्चे टीकम और धनेंद्र के भविष्य की चिंता भी थी, हमेशा यही लगता था कि मैं भी थोड़ा आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए कुछ काम करूं, पर राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का मिलने से सही समय पर राशि प्रतिमाह मिल जाता है। उस पैसे की बचत कर बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर रही हूं। साथ ही अब घर की छोटी-मोटी चीजों को खरीदने के लिए पति पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ घरेलु खर्च होता है तो खुद पूरा कर लेती है। अब ज्यादा निर्भरता नहीं रहती है।श्रीमती लक्ष्मी कहती है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मेरे जैसे लाखों महिलाओं को अपने सपने पूरे करने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है। वे यह भी बताती है कि खान-पान भी बेहतर होता जा रहा है। राशन और घर की अन्य चीजें भी खरीदने के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब सशक्त होने का अवसर प्राप्त हुआ है और बेहतर पोषण से जीवन भी बेहतर होगा और परिवार भी स्वस्थ रहने के साथ खुशहाल भी रहेगा। जीवन में उत्तरोतर विकास से समृद्धि भी आएगी। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जा रही है, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है।महिलाएं खुश है कि वो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पा रहीं हैं साथ ही कई महिलाएँ भविष्य के लिए निवेश भी कर रहीं हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि उनका प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा। इसी लिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 10 मार्च से प्रथम किश्त महिलाओं के बैंक खाते में भेजने से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना में रायपुर जिले के कुल 5 लाख 29 हज़ार 75 हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिनको जून माह में चतुर्थ क़िस्त के रूप में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 9 सौ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में ज़ारी किए गए हैं।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन ने योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनके तारतम्य में जनपद पंचायतों के आवश्यक गतिविधियों की रूपरेखा प्रेषित की गई है।जिला पंचायत सीईओ श्री देवांगन ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों के साथ अमृत सरोवरों के तट पर योग के सामान्य आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। इसके लिए मार्गदर्शिका जारी की गई है। आम जनों को योग के लाभ का महत्व बताते हुए उन्हें योग के प्रतिदिन अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य आम जनों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा। गतिविधियों के आयोजन के पश्चात इसका प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला पंचायत सीईओ श्नी देवांगन ने आगे बताया कि अमृत सरोवरों के तट पर आयोजन किया जाना है और यदि बारिश हो जाती है तो यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन या उस ग्राम में उपलब्ध सार्वजनिक भवनों में भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी मिट्टी कार्यों के त्वरित मूल्यांकन एवं सत्यापन के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बारिश के बाद मिट्टी वाले कार्यों के मूल्यांकन सत्यापन में दिक्कत हो सकती है इसलिए राज्य के निर्देशानुसार सभी मिट्टी संबंधी कार्यों खासकर अमृत सरोवरों और डबरी निर्माण आदि के कार्यों में मिट्टी का मूल्यांकन आगामी दो दिवस में पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इन समस्त कार्यों का सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पांच ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जायेगा। इसके अंतर्गत सरोवरों को हरा-भरा कर वॉकिंग पाथ का निर्माण किया जायेगा। ब्लाक दुर्ग से पंचायत दमोदा, ब्लाक पाटन से पंचायत सावनी एवं ब्लाक धमधा से ग्राम पंचायत दनिया, पथरिया (सह), खजरी में अमृत सरोवर को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षरोपण, स्ट्रीट लाईट, पब्लिक टॉयलेट निर्माण एवं बैठक व्यवस्था हेतु बेंच निर्माण किया जावेगा और तटबंधों में वाकिंग पाथ बनाया जायेगा।
- -आगन्तुकों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लीबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं का सूक्ष्मता से परीक्षण कर उनके निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के आम नागरिक आशा और विश्वास के साथ अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचते हैं। इसलिए हम सभी अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका निराकरण सुनिश्चित की जाए। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन मंेजिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुंचे लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।जनदर्शन में आज अर्जुंदा निवासी श्री तुलसी बाई ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम कंवर निवासी श्रीमती सुमित्रा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण, खुर्सीटिकुर निवासी श्रीमती रानी बाई ने अपने जमीन का सीमांकन करने, डांेगीतराई निवासी श्रीमती दुलारी बाई ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, डौण्डीलोहारा निवासी श्री चिंताराम ने अपने मोहल्ला में हैण्डपंप खनन कराने, बोरिद निवासी श्री ओमप्रकाश ने ऋण पुस्तिका बनाने, फरदफोड़ निवासी श्री किशुन ने अपने निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
- बिलासपुर /स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यो में प्रगति की समीक्षा के लिए संभागीय बैठक राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संचालक श्री चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में 19 जून को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक, सलाहकार, विकासखंड समन्वयक व कलस्टर समन्वयक को जानकारी सहित उपस्थित होने कहा गया है।
- -केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथिबिलासपुर /जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस सिलसिले में कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं योग संस्थाओं के सदस्यों की बैठक लेकर शत-प्रतिशत तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बहतराई स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे। उन्होंने बताया कि 21 जून को सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल डे ऑफ योगा 2024 थीम पर आधारित संदेश को प्रोत्साहित करने ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में भी सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।विभिन्न अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व के तहत मंच, टेंट एवं योग स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। इसी प्रकार साफ-सफाई, पेयजल, साउंड सिस्टम एवं प्रोजक्टर की जिम्मेदारी नगर निगम, विद्युत व्यवस्था एवं जनरेटर लोक निर्माण विभाग, मंच संचालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयुष विभाग, छात्र-छात्राओं सहित सहभागियों की उपस्थिति शिक्षा विभाग, वाहन व्यवस्था परिवहन विभाग, प्रचार-प्रसार एवं फोटो वीडियोग्राफी जनसंपर्क विभाग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी, पुलिस विभाग, प्राथमिक चिकित्सा का दायित्व स्वास्थ्य विभाग, पुष्प गुच्छ एवं माला उद्यान विभाग, बैनर एवं योग रथ समाज कल्याण विभाग, जलपान व्यवस्था खाद्य विभाग को सौंपी गई है।गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। बैठक में एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, विभिन्न योग संस्थाओं के सदस्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद होगे।
- बिलासपुर /आयकर विभाग द्वारा जिला कोषालय के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए आयकर टीडीएस के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में शाम 4 बजे से किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में जिला मुख्यालय स्थित समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने संबंधित कर्मचारी सहित प्रशिक्षण में शामिल होंगे। साथ ही जिला मुख्यालय से भिन्न डीडीओ भी ऑनलाईन गूगलमीट के माध्यम से जुडेंगे।
- - आंगनबाड़ी केन्द्रों में भर्ती प्रक्रिया के दौरान दावा आपत्ति के समय नये डाकुमेंट स्वीकार नहीं होंगे- दस साल से ऊपर वाले आधार कार्ड को अपडेट करायें- नगरीय निकायों का वार्ड परिसीमन निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुनिश्चित करायें- आर.टी.ई. फर्जीवाड़ा पर प्रथम प्राथमिकी दर्ज कराने डी.ई.ओ. को निर्देश- जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो शाला प्रवेशोत्सव- समितियों में खरीफ धान एवं खाद की पर्याप्त भंडारण के साथ वितरण भी समय पर हो- कलेक्टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षादुर्ग / जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने सेे छुटे सभी लोगांे के कार्ड बनाये जाएंगे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जिले में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराने प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। उन्हांेने जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारियों को अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करने आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही इस हेतु कार्ययोजना तैयार करने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया। इसी प्रकार शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने दस साल पूर्व बने आधार कार्डों का अपडेशन का कार्य किया जाना है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती समय पर सुनिश्चित किया जाए। समिति द्वारा निर्णय लेने में विलंब होने पर अधिकारी सीधे फाइल कलेक्टर को प्रस्तुत कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आमंत्रित दावा आपत्ति के समय किसी भी प्रकार की नया डाकुमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देवें। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व वार्डों का परिसीमन होना है। अतएव अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वार्ड परिसीमन का कार्य पूर्ण कराएंगे। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 हेतु एडमिशन में हुई कथित गड़बड़ी की जानकारी लेते हुए फर्जीवाड़ा करने वालों के विरूद्ध प्रथम प्राथमिकी दर्ज कराने डी.ई.ओ. को निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित कर विद्यार्थियों को किताबे, गणवेश एवं सायकले वितरित करने कहा। डी.ई.ओ. ने अवगत कराया कि आर.टी.ई. के तहत एडमिशन में हुई गड़बड़ी की जांच उपरांत संबंधित पालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु पत्र एवं दस्तावेज पुलिस अधीक्षक को प्रेषित कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त शालाओं में 26 एवं 27 जून को शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इसी प्रकार 28 जून को संकुल स्तर पर और 01, 02, 03 जुलाई को विकासखण्ड स्तर पर तथा 05 जुलाई को जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले में खरीफ धान बीज एवं खाद उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सहकारी समितियों में खरीफ धान की बीज एवं खाद की पर्याप्त भंडारण के साथ किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी ने अवगत कराया कि किसानों की सुविधा हेतु यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी, ईफको, पोटाश, उर्वरकों एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता करा दी गई है। किसान अग्रिम उठाव कर रहे हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सारथी एप, पीजी पोर्टल और पीजीएन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पीजी पोर्टल के एक साल से ऊपर के प्रकरण आगामी टीएल के पहले निराकृत करने वहीं पीजीएन के प्रकरण 03 माह से अधिक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने युवा मितान क्लब से संबंधित स्वीकृत राशि का यूसी/सीसी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने कैच द रैन अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु नगरीय निकायों की कार्य गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, नालों की सफाई व सोखपिट निर्माण पर जोर देने कहा। वृक्षारोपण के लिए नगरीय निकायांें एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह चिन्हांकित करने व सड़क किनारे वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जिले में नदियों के तटीय भूभाग चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्कूल परिसर में जगह उपलब्धता के आधार पर फलदार पौधे रोपण कराने डी.ई.ओ. को निर्देशित किया। कलेक्टर ने नगरीय निकायों की भांति ग्रामीण क्षेत्रों में भी सूखा कचरा और गीला कचरा के संग्रहण एवं निष्पादन हेतु आवश्यक पहल करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी सहित सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
-
- डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एन.पी.के. खाद 20ः20ः013, 12ः32ः16, 20ः20ः0 एवं सिंगल सुपर फास्फेट यूरिया का कर सकते है उपयोग
दुर्ग, / दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग/बालोद/बेमेतरा के से सम्बद्ध 311 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ सीजन 2024 हेतु खाद, बीज एवं नगदी ऋण वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। किसानों की सुविधा हेतु यूरिया, सुपर फास्फेट, डी.ए.पी, इफको, पोटाश एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता समितियों में करा दी गयी है जिसका अग्रिम उठाव किसान कर रहें किन्तु अभी भी बहुत से किसान वर्षा प्रारंभ करने का इंतजार कर रहे है, इस कारण से खाद का उठाव भी नहीं किये है। वर्षा प्रारंभ होते ही खेती-किसानी का कार्य जोर पकड़ने लगेगा तथा किसानों द्वारा समितियों में खाद उठाव के लिए भीड़ लगेगी जिससे निजात पाने के लिए सहकारी समितियों द्वारा किसानों से अपील की जाती है कि वे खाद का अग्रिम भण्डार कर अपने खेती लायक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेंवें।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने प्रभारी नोडल अधिकारी श्री हृदेश शर्मा के अनुसार बैंक कार्यक्षेत्र के कुछ स्थानों में डी.ए.पी. का अभाव हो सकता है जिसके विकल्प के रुप में किसान एन.पी.के. खाद 20ः20ः013, 12ः32ः16, 20ः20ः0 एवं सिंगल सुपर फास्फेट यूरिया का उपयोग कर सकते है। बैंक द्वारा किसानों से अपील की जाती है कि वे परेशानियों से बचने के लिए अग्रिम उठाव सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठावें। खाद, बीज का अग्रिम उठाव एवं ऋण वितरण में यदि किसान को कोई परेशानी आती है तो वे अपने नजदीकी शाखा के शाखा प्रबंधक से संपर्क कर सकते है। - - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की समीक्षा-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक-एक लाख 39 हजार आवास पूर्ण-ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन-ग्रामीण सचिवालय का होगा आयोजन-बड़े गांवों का होगा योजनाबद्ध विकासरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों के काम-काज में कसावट लाने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के काम में तेजी लाई जाए। कार्ययोजना बनाकर इसे समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बड़े गांवों के व्यवस्थित विकास के लिए भी कार्ययोजना तैयार करें। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जाए। इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बहुल बसाहटों में मूलभूत सुविधाओं सहित सभी प्रमुख योजनाओं से जनजाति परिवारों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि की कमी नहीं होगी। सभी ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये जा रहे हैं। इन्हें तेजी से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, संयुक्त सचिव श्री तारन प्रकाश सिन्हा, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री रजत बंसल, संचालक पंचायत सुश्री प्रियंका ऋषि महोबिया, मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सुश्री नम्रता जैन, मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन सुश्री संजय चंदन त्रिपाठी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।श्री शर्मा ने कहा कि कई पात्र हितग्राही जो आवास बनाने में सक्षम नही हैं उन्हें वालेंटियर्स के माध्यम से सपोर्ट दिया जाएगा। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कार्य करने वाले मेंशन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता हो। जहां मेंशन नही है वहां स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेंशन की ट्रेंनिंग की व्यवस्था की जाए। निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं की सूची भी आवश्यकता पड़ने पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि एक लॉट में स्वीकृत सभी आवासों का कार्य एक साथ शुरू हो और गृह प्रवेश भी एक साथ हो। आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा कि जिन ग्रामो की दूरी बैंकिंग क्षेत्र से दूर है वँहा के हितग्राहियों को बैंक सखी, सीएससी और बैंक के मोबाइल बैंकिंग वैन के माध्यम से राशि आहरण करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।एक लाख 39 हजार आवास पूर्णअधिकारियों ने बताया कि 1 दिसम्बर 2023 से अब तक 1 लाख 39 हजार आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हुए, 62 हजार 577 का कार्य जारी है। उन्होंने कहा की प्रतिमाह औषत 23 हजार से अधिक घर बनाये जा रहे हैं। बैठक में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 47 हजार 90 आवास का लक्ष्य रखा गया है जिनमे से 33 हजार 115 आवास का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इसी प्रकार नियद नेलानार योजना अंतर्गत 689 आवास स्वीकृत किये गए है जिनमे से 384 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 20 हजार 279 आवास स्वीकृत किये गये हैं जिनमे से से 145 आवास को पूर्ण कराया जा चुका है।ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदनप्रदेश के ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए एक सुव्यस्थित महतारी सदन बनाया जाएगा। यह सदन सर्व सुविधायुक्त होगा। इस सदन में महिलाओं की विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। उप मुख्यमंत्री ने महतारी सदन की ड्राइंग डिजाइन का अनुमोदन करते हुए इसे तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट होगा, यहां बरामदा, एक बड़ाहाल, किचन और स्टोररूम शौचालय जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे।ग्रामीण सचिवालय का होगा आयोजनग्राम पंचायतो में आने वाली समस्याओं, शिकायतो और प्रकरणों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह और विकासखण्ड स्तर में 15 दिवस में 1 दिन ग्रामीण सचिवालय लगाने के निर्देश बैठक में दिए गए। अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल बनाने के भी निर्देश दिए।बड़े गांवों का होगा योजनाबद्ध विकासबड़े गांवों का योजनाबद्ध ढंग से विकास होगा। इसके लिए प्रथम चरण में 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों का चयन किया जा रहा है। चयनित गांवों के विकास के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों के शैक्षणिक भ्रमण हमर छत्तीसगढ़ योजना को पुनः प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।अमृत सरोवरों में गांव की सुविधा अनुसार पौधारोपण करने, पचरी बनाने और शौचालय बनाने के साथ ही मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन हेतु रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राज्य में कार्यरत बीसी सखियों, लखपति दीदी, लखपति दीदियों के प्रशिक्षण, स्व सहायता समूह की महिलाओं को न्यूनतम दर पर ऋण आदि कार्याे की समीक्षा की गई।
- मुलाकात से पहले लेनी होगी विभागीय अनुमतिराज्य शासन ने जारी किया परिपत्ररायपुर /छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अपनी निजी समस्या के कारण मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए उचित माध्यम से अनुमति प्राप्त करना होगा। यदि कोई शासकीय सेवक विभागीय चैनल की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होता है तो इस प्रकार की उपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 21 के अंतर्गत कदाचरण मानी जाएगी और संबंधित शासकीय सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस आशय से संबंधित परिपत्र में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने जारी किया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवकों एवं अन्य सेवाओं से संबंधित मामलों के निराकरण हेतु उचित माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के निर्देश पूर्व से ही दिए गए हैं।परिपत्र में कहा गया है कि उपरोक्त निर्देशों के बावजूद यह देखा जा रहा है कि शासकीय सेवकों द्वारा सीधे मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष बिना विभागीय अनुमति प्राप्त किये उपस्थित हो रहे हैं। इस प्रकार की कार्य प्रणाली से न सिर्फ कर्मचारियों का अनुशासन प्रभावित होता है, बल्कि संबंधित कर्मचारी का भी समय व्यर्थ नष्ट होता है जिसके कारण उनके कार्यस्थल की सेवा भी प्रभावित होती है।कई मामलों में यह देखा गया है कि कोई व्यक्तिगत समस्या के निराकरण हेतु संबंधित शासकीय सेवक मंत्रालय में मिलने आते हैं, उनके समस्या का निराकरण संबधित विभागाध्यक्ष कार्यालय या जिला कार्यालय के स्तर से ही किया जा सकता है । यदि किसी प्रकरण विशेष के निराकरण / अनुमति हेतु पत्र मंत्रालय को संदर्भित किया गया है तो संबंधित कार्यालय द्वारा ही फॉओ-अप किया जा सकता है। इस हेतु संबंधित कर्मचारी को मंत्रालय भेजने की आवश्यकता नहीं है ।परिपत्र के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपनी निजी समस्या के लिए मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक हो तब भी शासकीय सेवक को उक्त संबंध में ‘उचित माध्यम से’ सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त करनी होगी।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 हेतु एडमिशन में हुई गड़बड़ी की जांच करायी गई। जांच उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित पालकों क्रमशः श्री भुनेश्वर कुमार निनान्वे एवं श्री बनारसी साहनी के विरूद्ध प्रथम प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक को दस्तावेज प्रेषित कर दी गई है। ज्ञात हो कि उक्त पालकों द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर आर.टी.ई. के तहत अपने बच्चे का प्रवेश की प्रत्याशा में एक से अधिक आवेदन किया गया है। सभी आवेदनों में आधार नंबर एक समान है किन्तु पता अलग-अलग है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पालकों/आवेदकों द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय घोषणा की गई है कि सत्यापन करने पर कोई जानकारी झूठी या असत्य पायी जाती है तो बच्चे का प्रवेश रद्द कर अपने विरूद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई किये जाने की जानकारी दी गई।
- -पांच दिवसीय योग शिविर का किया जा रहा आयोजनरायपुर / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को समग्र कल्याण और स्वस्थ्य जीवन के लिए योग के अभ्यास के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ के आयुष द्वारा संचालित समस्त 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 24 योगा वेलनेस सेंटर में योगाभ्यास किया जाएगा। साथ ही पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।गौरतलब है कि प्रतिवर्ष भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग (Yoga for Self and Society)’ निर्धारित की गई है। इसी के तारतम्य में राज्य स्तर पर सभी जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से आयुष विभाग छत्तीसगढ द्वारा 21 जून 2024 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। योग संबंधित अन्य जानकारी आयुष के विभागीय वेबसाईट पर अवलोकन किया जा सकता है।
- -विभागीय कामकाज में कसावट लाने कहा, जिम्मेदारी तय कर कार्यों में ढिलाई व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा-बारिश के पहले सभी नालों-नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-नगरीय निकायों में परिसीमन का काम 18 जुलाई तक पूर्ण करने कहारायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए सभी नगरीय निकायों में नालों-नालियों की सफाई बरसात के पहले सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला मुख्यालयों से संभागीय मुख्यालय आने-जाने के लिए सुलभ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सूडा (SUDA) और विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों के कार्यों में कसावट लाने को कहा। उन्होंने काम में ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों का फील्ड में परिणाम दिखना चाहिए। नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने में नगरीय निकायों की गंभीरता और सक्रियता दिखनी चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के कारण कार्यों में जो सुस्ती और धीमापन आ गया था, उसे तत्काल खत्म कर कार्यों में तेजी लाएं। जहां काम बंद हैं या अप्रारंभ हैं, वहां तुरंत काम शुरू कराएं।श्री साव ने समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों के सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी निकायों में डेवलपमेंट प्लान के अनुसार ही विकास और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। श्री साव ने शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग (Affordable Housing) की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के काम पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने हाउसिंग परियोजनाओं में जिओ-टेगिंग का ऑडिट कराने भी कहा।श्री साव ने बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों को उपलब्ध कराए जा रहे 15वें वित्त आयोग की राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करने पुख्ता सिस्टम बनाने को कहा। श्री साव ने प्रदेश भर के नगरीय निकायों में कार्यरत अभियंताओं की कुशलता और दक्षता बढ़ाने कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए वार्डों के परिसीमन का काम 18 जुलाई तक पूर्ण करने को कहा जिससे कि आरक्षण प्रक्रिया और मतदाता सूची तैयार करने का काम समय पर प्रारंभ किया जा सके।श्री साव ने आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, अमृत मिशन, गौरव पथ निर्माण और संपत्ति कर संग्रहण की समीक्षा की। बैठक में नगर पंचायतों के नगर पालिकाओं में और नगर पालिकाओं के नगर निगमों में उन्नयन पर भी चर्चा हुई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, सूडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और संयुक्त संचालक श्री एस.के. सुंदरानी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
- -जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगीरायपुर। बलौदाबाजार- भाटापारा जिला प्रशासन ने सभी जिले वासियों से अवैधानिक,गैर कानूनी अथवा लोक शांति भंग करने वालों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी समूह या संगठन अवैधानिक, गैरकानूनी या लोक शांति को भंग करने की दृष्टि से कोई रणनीति बना रहा हो या बैठक कर रहा हो तो उसकी जानकारी तत्काल जिला कंट्रोल रूम नंबर 94791-90629 में देवें। ताकि उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाई की जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि आइए हम सब एक आदर्श नागरिक होने का परिचय देवे और अपने जिले को शांति,सद्भाव, सामाजिक समरसता और विकास की एक मिसाल बनाएं।
- रायपुर, / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में बलौदाबाजार - भाटापारा कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है।श्री सोनी ने बताया की पूर्व की तरह ही नवीन मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे जिले के प्रभारी प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे निर्धारित स्थल में पहुँचे यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है।मौके पर पेयजल,मेडिकल, जनरेटर, विघुत,पार्किंग,गद्दा,टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग,पेयजल एवं साफ सफाई नगर पालिका बलौदाबाजार,स्वल्पाहार खाद्य विभाग,पानी पीएचई, योग प्रशिक्षण आयुष, शिक्षा,एवं समाज कल्याण विभाग समन्वय कर एवं मंच संचालन शिक्षा विभाग शामिल है।गौरतलब है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे अधिकारियों को सुबह 6.30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
- -मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में मॉडल श्रम अन्न केन्द्र शुरू होंगे-श्रमिक योजनाओं का लाभ देने श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं - मंत्री श्री देवांगनरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के लिए नये-नये फैसलें ले रही हैं। कामकाजी श्रमिकों की दिक्कत को महसूस करते हुए उन्हें उनके कार्य स्थल के पास किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मॉडल श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। यह केन्द्र रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में खुलेंगे।श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मॉडल श्रम अन्न केन्द्र रायपुर के तेलीबांधा, कोरबा के नगर निगम बुधवारी टंकी और कुनकुरी में स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में 9 जिलों में 24 जगहों पर श्रम अन्न केंद्र संचालित हो रहे हैं। योजना का विस्तार करते हुए 13 जिलों के 27 स्थानों पर नवीन श्रम अन्न केंद्र शुरु किए जाएंगे। बैठक आज मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में श्रमायुक्त एवं सह-सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगडे सहित श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।श्रम मंत्री श्री देवांगन ने श्रम विभाग के मण्डलों में असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, योजनाओं के आवेदनों के निराकरण में श्रमिकों अभिलेखों का सुस्पष्ट मिलान कर शत् प्रतिशत पात्र श्रमिकों को लाभ प्रदाय करना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे श्रमिक जिनके अभिलेख में कमी, त्रुटि पाई जाती है उन श्रमिकों से अभिलेख पूर्ण कराकर पंजीयन, योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। खैरागढ़ जिले के अंतर्गत निर्माण, असंगठित श्रमिकों के पंजीयन, योजना आवेदनों में स्वघोषणा प्रमाण पत्र को अमान्य कर जिले द्वारा निरस्त किये गये आवेदनों को पुनः जांच करने के निर्देश दिये गये।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कुल 6,386 कारखानें हैं, जिसमें 922 जोखिम श्रेणी के कारखानें के रूप में चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश में निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत अब तक कुल 1534 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 927 आवेदन प्रक्रियाधीन है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत प्रदेश में कैलेण्डर वर्ष जनवरी 2024 से मई 2024 तक 2 लाख 47 हजार 742 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25,700 आवेदनों का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान श्रम मंत्री ने महतारी जतन योजना, नोनी-बाबू छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को इसका लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें।श्रम मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा देने हेतु स्कूलों एवं बच्चों के चयन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अत्यधिक जोखिम श्रेणी के कारखानों के निरीक्षण प्रत्येक वर्ष 02 से 03 बार किये जाने तथा निरीक्षण के दौरान स्वीकृत नक्शों के अनुरूप कारखाना निर्मित नहीं होेने एवं कारखानों में दिए जा रहे प्रशिक्षण की जांच करने संबंधी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में बताया गया कि कर्मचारी राज्य बीमा सेवांए अंतर्गत संचालित समस्त 42 औषधालयों में दवाईयों की पूर्ति की पर्याप्तता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, दवाईयों के अभाव में श्रमिकों को असुविधा न हो। छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा “भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996“ के तहत् प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यो पर शत् प्रतिशत उपकर की राशि वसूली करने के निर्देश दिये गये।
- -सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथिरायपुर / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक श्री किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक श्री संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।
- -मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने स्वीकृत की राशि-रिर्पोटिंग के दौरान मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य में पहली बार स्वीकृत की गई आर्थिक सहायतारायपुर / बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते 10 जून को घटित आगजनी की घटना में एक पत्रकार की मोटरसायकल जल जाने के कारण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने आज 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मीडिया प्रतिनिधियों को गंभीर बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तो स्वीकृत की जाती थी परंतु प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है जब रिर्पोटिंग के दौरान पत्रकार की मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य सरकार की संवेदनशील पहल पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति द्वारा पत्रकार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।गौरतलब है कि जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज संचालनालय में राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य प्रकरणों का निराकरण करते हुए बलौदाबाजार जिले में बीते 10 जून को हुई आगजनी की घटना में ए.एन.आई. के रिपोर्टर श्री अजय यादव की मोटर सायकल जल जाने से उन्हें समिति ने 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति के सदस्य श्री जोसेफ पी. जान, श्री सुभाष मिश्रा, श्री दीपक लखोटिया, श्री संजय दीक्षित, श्री आर.के. गांधी, श्री टी.सूर्याराव, श्री प्रणय राज सिंह राणा और समिति के सदस्य सचिव अपर संचालक श्री संजीव तिवारी उपस्थित रहे।
- रायपुर /राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धमतरी में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।






.jpg)



.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)