- Home
- छत्तीसगढ़
-
मतदान तिथि तय, 8 सुविधा केंद्र स्थापित
अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाता जिला मुख्यालय में करेंगे मतदान
बिलासपुर/ लोकसभा चुनाव कार्य में लगे मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के डाक मतदान के लिए 8 सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अनिवार्य सेवा श्रेणी वाले मतदाताओं के डाक मतदान के लिए जिला मुख्यालय के मंथन सभाकक्ष में एक पोस्टल वोटिंग सेंटर बनाया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि डाक मतदान के लिए जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में एक - एक और जिला मुख्यालय में दो सुविधा केंद्र निर्मित किए गए हैं। विधानसभा स्तरीय केन्द्रों पर 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक डाक वोट डाले जा सकेंगे। वोटिंग के लिए केंद्र सवेरे 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि कोटा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी मध्यम स्कूल कोटा, तखतपुर में स्वामी आत्मानंद उच्चतर हिंदी मध्य विद्यालय तखतपुर, बिल्हा में स्वामी आत्मानंद उच्चतर कन्या हिंदी माध्यम विद्यालय बोदरी, बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद उच्चतर अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय दयालबंद गांधी चौक, बिलासपुर, बेलतरा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर उच्चतर अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल बिलासपुर तथा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वामी आत्मानंद उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मस्तूरी में सुविधा केंद्र बनाया गया है।
जिला मुख्यालय के मंथन सभागार में निर्मित सुविधा केंद्र में सभी विधानसभा क्षेत्र के डाक मतदाता वोटिंग कर सकेंगे। 30 अप्रैल से 5 मई तक सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान समय तय किया गया है। कोनी स्थित सामग्री वितरण स्थल पर बनाए गए सुविधा केंद्र में 6 मई को सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग किया जा सकता है। अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं के लिए भी जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में पोस्टल वोटिंग सेन्टर बनाया गया है। 30 अप्रैल से 2 मई तक यहां सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाला जा सकता है। -
रोहन चंद ठाकुर से मोबाईल नंबर 78470-48306 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है
रायपुर / लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक क्रमांक-08, रायपुर (विधान सभा क्र.-49 रायपुर पश्चिम, 50 रायपुर उत्तर, 51 रायपुर दक्षिण, 53 अभनपुर) श्री रोहन चंद ठाकुर (आई.ए.एस.) दिनांक 18 अप्रैल 2024 को रायपुर पहुँच गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामान्य प्रेक्षक सभा कक्ष, तृतीय तल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन्स, रायपुर (छ.ग.) पर उपलब्ध होंगे। सामान्य प्रेक्षकश् श्री रोहन चंद ठाकुर से मोबाईल नंबर 78470-48306 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर प्रेक्षक से उनके उपरोक्त पते पर संपर्क किया जा सकता है। -
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्रमांक 8 के लिए कुल 45 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से 19 अप्रैल की गई। जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री तिलक सोनकर, भारतीय जनता पार्टी से श्री बृजमोहन अग्रवाल, बहुजन समाज पार्टी से ममता रानी साहू, इंडियन नेशनल कांग्रेस श्री विकास उपाध्याय, राईट टू रिकाॅल पार्टी से श्री अनिल महोबिया, भ्रष्टाचार मुक्ति पार्टी से मो. अमिन, आप सबकी अपनी पार्टी से श्री आशीष कुमार तिवारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री दयाशंकर निषाद, धूं सेना से श्री नीरज सैनी पुजारी, आजाद समाज पार्टी (कांषी) से श्री पिताम्बर जांगड़े, सुन्दर समाज पार्टी श्री पीलाराम अनंत, भारतीय बहुजन कांग्रेस से भंजन जांगड़े (अधिवक्ता), आंबेडकराईट पार्टी आॅफ इंडिया से श्री याशुतोष लहरे, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से श्री लखमू राम टंडन, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री विक्रम अडवानी, सोषलिस्ट यूनिटी सेंटर आॅफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) सेव् विश्वजीत हरोडे, शक्ति सेना (भारत देष) से सविता शैलेन्द्र बंजारे, हमर राज पार्टी से श्री सुरेष कुमार नेताम, रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (।) से श्री हीरानंद नागवानी (अषोक भैया), निर्दलीय श्री अमरनाथ चंद्रकार, डाॅ. ओमप्रकाश साहू, मो. इमरान खान, जलेबी कुमारी महानंद, श्री दिनेश ध्रुव, मो. नासीर, नुरी खाॅं, नंदिनी नायक, श्री पिलाराम बंजारे, श्री प्रविशान्त सालोमन, श्री प्रवीण जैन, श्री बोधन लाल फरिकसा, इंजी. भानु प्रताप टांण्डे, श्री मनोज वर्मा, याकुब खान, श्री राजेश ध्रुव, राधेश्वरी गायकवाड़, रामकृष्ण वर्मा, रामप्रसाद प्रजापति, रोहित कुमार पाटिल, विनायक धमगाये, साने बाग, सुधांशु भूषण, सेमसन जाॅन, सैययद इरशाद ने नामांकन दाखिल किया है।
-
माइक्रो आब्जर्वर को मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण
वीडियो और पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन कार्याें की दी गई जानकारियां
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में आज मास्टर ट्रेनर ने माइक्रो आब्जर्वर को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन कार्य की हर बारिकियों को बेहतर ढ़ंग से समझें और सफल तरीके से चुनाव कराएं। उन्होंने कहा कि माॅकपाॅल की प्रक्रिया और मतदान की प्रकिया को बेहतर तरीके से समझा जाएं। पीपीटी के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया को मास्टर ट्रेनर द्वारा बताए गए हैं, जिसकी बारिकियों को समझें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही मतदान केंद्रों में पेयजल, भोजन, मेडिकल किट इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। मतदान कार्य में सलंग्न कर्मियों के लिए परिवहन सुविधा की व्यवस्था रहेगी। सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में महिला और पुरूष कर्मियों के लिए पृथक-पृथक बनाए गए है। मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए 10 बिस्तरों का अस्पताल भी तैयार किया गया है। जहां पर अनुभवी डाॅक्टरों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल, सहायक नोडल श्री केदार पटेल, श्री के. एस. पटले उपस्थित रहे।
आज माइक्रो आब्जर्वर को मास्टर ट्रेनर श्री राकेश डेढगवे और श्री अजीत हुडैंत ने पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारी दी। ईवीएम के बारे में प्रशिक्षण के दौरान बताया गया। माॅकपाॅल से संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। फ्लो चार्ट के माध्यम से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही प्रशिक्षण के बाद गूगल फाॅर्म में एससीब्यू सवाल किए गए। -
निर्वाचन के दौरान मॉकपोल के डाटा अनिवार्य रूप से हटाए जाए: सामान्य प्रेक्षक ठाकुर
मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार
रायपुर /लोकसभा चुनाव-2024 के परिपेक्ष्य में आज कलेक्टर सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षकों और व्यय प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों और एआरओ की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए सामान्य प्रेक्षक श्री रोहन चंद ठाकुर ने कहा सबसे जरूरी बात है कि ईव्हीएम की देखरेख उचित ढंग से की जाए। यह अधिकृत अधिकारियों कर्मचारियों के जिम्मेदारी में रहे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति के हाथों ना लगे। यह सुनिश्चित करें कि मॉकपोल के डाटा अनिवार्य रूप से हटाए जाएं। इसमें किसी प्रकार से ढिलाई ना बरतें ताकि रीपोलिंग की स्थिति निर्मित ना हो। सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार ने कहा कि 07 मई को रायपुर लोकसभा में मतदान होना है सभी एआरओ अपने विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं पेयजल, शौंचालय इत्यादि सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या हो उसे अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक लाएं अपने तक सीमित ना रखें। साथ ही शिकायतों का निपटारा समय-सीमा में भीतर अनिवार्य रूप से कि जाए।
पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस श्री बिपिन शंकरराव अहिरे ने कहा कि प्रारंभ से छोटी-छोटी विषयों पर ध्यान रखें। इससे आगे गलतियां नही होंगी। सुरक्षा संबंधित निर्देशांे का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अधिकारियों को सूचित करें। व्यय प्रेक्षक श्री रणविजय कुमार ने राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित अन्य सभी विभागों के निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने और निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागी बनने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक श्री अष्टानंद पाठक ने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी को सतर्क रहने, चेकपोस्ट पर अवैध २ाराब की धर पकड़, सम्पति विरुपण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि निर्वाचन की सभी तैयारियां की जा रही है। सभी एआरओ ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदान केन्द्र का स्वयं निरीक्षण किया है। हमारे द्वारा प्रशिक्षण में कुछ नवाचार किया गया है जिससे प्रशिक्षणार्थियों को आसानी से प्रशिक्षण ले सकें। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर विधानसभा के सारे बूथ पिंक बूथ है। इनमें एआरओ से लेकर पीठासीन अधिकारी और कर्मचारी महिलाएं होंगी। एसएसपी श्री संतोष सिंह ने बताया कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा के सारे प्रावधान सुनिश्चित किए गए है और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। आईटी नोडल श्री उज्जवल पोरवाल ने बताया कि प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के वीडियो क्लिपिंग दिखाएं जा रहे है और मतदान गीत भी तैयार किया गया है जिसे कर्मचारियों के वाटसएप्प गु्रप में दे दिया गया है। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, श्री कीर्तिमान सिंह, श्रीमती निधि साहु तथा समस्त एसडीएम सहित अधिकारी उपस्थित थे। -
रायपुर / सामान्य प्रेक्षक श्री रोहन चंद ठाकुर, श्री संजय कुमार और पुलिस प्रेक्षक आईपीएस श्री बिपिन शंकरराव अहिरे ने बीटीआई एवं सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम निरीक्षण किया। उन्होंने बीटीआई के मतदान केन्द्र का अवलोकन किया साथ ही सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षकगण निर्वाचन के लिए संचालित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, श्रीमती निधि साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे तथा समस्त एसडीएम सहित अधिकारी उपस्थित थे।
-
आकर्षण का केंद्र रहा सलाद से बने मतदान का संदेश
प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता के तख्ती का संदेश लेकर ली मतदान की शपथ
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में स्वीप सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
स्वीप सलाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता का संदेश देने के स्वीप मोनो सहित विभिन्न तरह के स्लोगन सलाद के माध्यम से बनाए। स्टाॅल में अलग-अलग तरह के सलाद से बने संदेश को देखने के लिए लोग भी पहुंचे और स्वीप सलाद प्रतियोगिता काफी आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रतियोगिता में श्रीमती उषा बाघमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिव्या बैस द्वितीय और सुनदा धनकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिन्हें स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान स्वीप शरबत और स्वीप ठंडई भी उपलब्ध कराई गई। -
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में नियोजित सीआरपीएफ के शहीद आरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के परिजनों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। वहीं निर्वाचन ड्यूटी के दौरान घायल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री मनु एचसी को 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी जा रही है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु अथवा घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान शहीद और घायल जवानों के लिए नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र गलगम में आउटर कार्डन ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ के डी/196 कंपनी के आरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार द्वारा कैंपस के बाहर एरिया डोमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर चोट लगने से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाते समय उनका निधन हो गया।
बीजापुर में सीआरपीएफ के 62वीं बटालियन की ई कम्पनी मतदान के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। एरिया डोमिनेशन के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत चिहका क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट हो गया। प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री मनु एचसी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाया गया है। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी संशोधित तिथियों के अनुसार पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी। पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षा 16 जून 2024 को होगी।
इसी प्रकार पी.पी.टी. 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को, प्री.बी.एड.-2024 और प्री.डी.एल.एड.-2024 की परीक्षा 30 जून को तथा बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024 की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। -
रायपुर/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
-
बिलासपुर/ बिलासपुर संसदीय चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस ऑब्ज़र्वर श्री राहुल देव सिंह ने आज कोनी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से जायज़ा लिया। उन्होंने एसएसटी पॉइन्ट सरकण्डा व कोनी का भी निरीक्षण किया और उनके कामकाज की जानकारी ली। टीम द्वारा संधारित रजिस्टर की जांच की गई । उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए ।
-
प्रशासन 11 और आईटीआई 1 1 के बीच हुए मैच में आईटीआई ने जीता मैच
बिलासपुर। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वीप के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में बिल्हा कॉलेज ग्राउंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनई क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने शिरकत की।
क्रिकेट मैच प्रशासन 11 वर्सेस आईटीआई 11 के बीच हुआ जिसमे पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। चुनई क्रिकेट के तहत आयोजित दोनों ही मैच में आईटीआई इलेवन के छात्रों ने जीत हासिल की। विजेताओं को कलेक्टर अवनीश शरण व स्वीप के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर बिल्हा के लगभग 500 महिला पुरुषों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिक एवं नव मतदाताओं को कलेक्टर अवनीश शरण ने शपथ दिलाकर दिनांक 7 मई 2024 को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके साथ ही बिल्हा एसडीएम श्री बजरंग वर्मा के नेतृत्व में बिल्हा नगर में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जनपद सीईओ संदीप पोयम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती ध्रुव मैडम,विकासखंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती शोभा ,तहसीलदार लकेश्वर किरण, नायब तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान ,नायब तहसीलदार संदीप साय, सीएमओ बिल्हा प्रवीण गहलोत, सीएमओ बोदरी भारती साहू, सीडीपीओ विद्या जी, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत, उपस्थित रहे। -
कलेक्टर अवनीश शरण ने दी शुभकामनाएं
बिलासपुर/बिलासपुर की मेधावी छात्रा पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल कर बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कल जारी परिणाम में 189वीं रैंक के साथ चयनित होने पर उन्हे बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। पूर्वा ने परिवारजनों के साथ आज कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिलासपुर से पूरी की है और मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की।
कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्वा की शानदार सफलता के लिए उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की । कलेक्टर ने कहा कि पूर्वा की सफलता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ो युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने भी पूर्वा को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
पूर्वा ने बताया कि पहले प्रयास में वे मेन्स क्लियर नहीं कर पाई थीं , इसके बाद पढ़ाई के लिए उन्होंने विशेष रणनीति बनाई और समय प्रबंधन किया। उन्होंने बताया कि अपनी बहन और कई सीनियर्स को यूपीएससी की तैयारी करते देख उन्हे यह प्रेरणा मिली, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और ये मुकाम हासिल किया। उल्लेखनीय है कि पूर्वा के पिता श्री एम. एल. अग्रवाल छत्तीसगढ़ टेक्निकल ऐजुकेशन में एडीशनल डायरेक्टर और उनकी मां इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर है। पूर्वा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया और कहा कि परिवार वालों के सहयोग से उन्हे यह कामयाबी मिली है। -
रायपुर / लोकसभा चुनाव-2024 के परिपेक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48, 49, 50, 51 एवं 53 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री अष्टानंद पाठक (आई.आर.ए.एस), रायपुर पहंुच चुके हैं। श्री पाठक आम जनता से मिलने के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाउस, तृतीय कक्ष सभाकक्ष में सुबह 07 से सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। श्री पाठक से मोबाईल नंबर 76470-46270 पर भीे संपर्क किया जा सकता है।
-
रेडक्रास सभाकक्ष में आज हुआ प्रशिक्षण, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर /आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में जिले के सभी विधानसभा के एक-एक बूथ दिव्यांग कर्मचारी संभालंेगे। जिनमें पीठासीन अधिकारी सहित पी-01, पी-02 एवं पी-03 सभी दिव्यांग कर्मचारी होंगे। इस प्रकार कुल-28 दिव्यांग कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। इनका आज रेडक्रास सभाकक्ष में प्रशिक्षण हुआ। इन्हें संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि जिले के सभी विधानसभा में एक-एक बूथ में दिव्यांग कर्मचारी निर्वाचन का कार्य संभालंेगे। उन्होंने कहा कि जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे बारीकी से समझें।
कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि सामग्री वितरण और संग्रहण और मतदान केन्द्र के समय इन कर्मचारियों के सहायता से विशेष सहायक उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इनके आवाजाही के लिए छोटी वाहन की व्यवस्था की जाए। सामग्री वितरण संग्रहण के समय विशेष पृथक पंक्ति बनाकर मतदान सामग्री प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इन्हें एक सुव्यवस्थित रूट चार्ट बनाकर दी जाए, ताकि आसानी से मतदान केन्द्र के अंदर पहुंच सकेे। यहीं नही मतदान केन्द्रों मंे परीक्षण कर इनके अनुकूल शौंचालय भी बनाए जाएं।
कलेक्टर डॉ सिंह के संदेश से प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के वीडियों फूटेज के साथ प्रशिक्षक द्वारा बारीकी से समझाया गया। पीपीटी के माध्यम से मतदान दलों को निर्वाचन संबंधी जानकारियां दी गई। साथ ही फ्लो चार्ट, इंफोशीट, चेक लिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान दलों का टेस्ट लिया गया। इसमें एमसीक्यू सवाल किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षण आईटी के नोडल अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल, मास्टर ट्रेनर श्री अजीत हंुडेट, प्रशिक्षण सहायक नोडल श्री केदार पटेल, श्री के.एस पटले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
सेमीफाइनल में 66 रन से जीती पुलिस विभाग की टीम, खेलेगी फाइनल
रायपुर । रायपुर के सुभाष स्टेडियम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वीप कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में नगर निगम और पुलिस विभाग के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस विभाग ने शानदार जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बना ली है। यह मैच कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। मैच के पश्चात सभी खिलाड़ियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
आज के सेमीफाइनल मैच में पुलिस विभाग ने सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली। खिलाड़ियों ने जमकर चैके-छक्के लगाए और 10 ओव्हर में 155 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम की टीम 90 रन ही बना पाई। इसी तरह पुलिस विभाग की टीम ने 66 रनों से जीत हासिल कर ली। इस मैच में मैन आॅफ द मैच 81 रन बनाने वाले प्रदीप चंद्रवंशी को चुना गया है। इसी तरह बेस्ट बैस्ट्मैन रमेश को बनाया गया है। साथ ही 24 रन देकर 4 विकेट झटकने वाले सौरभ को बेस्ट बाॅलर चुना गया।
उल्लेखनीय है कि 12 दिवसीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन में अंतर विभागीय टीम हिस्सा ले रही है। 10-10 ओव्हर के मैच में प्रत्येक टीम की तरफ से एक महिला खिलाड़ी को बाॅलिग का मौका दिया जाना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक ओव्हरों का निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामकरण किया गया है। स्वीप ओवर, अधिसूचना ओवर, ईवीएम ओवर, एफएसटी ओवर, वीवीपैट ओवर इत्यादि नाम दिए गए है। इस खेल का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़ाना और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। इसी दिशा में स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। -
बिलासपुर/ बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू ने नामांकन पत्र के अतिरिक्त सेट जमा किए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे।
-
समूह की दीदीयां स्वीप जसगीत के जरिए कर रही मतदाताओं को जागरूक
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। जिले की स्व सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। वे अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत घुटकू, जोंकी,गनियारी,बीजा, समडील,टांडा,गोकुलपुर,मोहनभाठा,खपरी व अन्य ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप दीप जलाकर और रंगोली बनाकर 7 मई को सभी ग्राम वासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
इसी कड़ी में बिल्हा ब्लॉक के भैंसबोड़ कलस्टर के ग्राम बिटकुली की महिलाओं ने चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अपना योगदान देते हुए स्वीप जसगीत के जरिए मतदान का संदेश दिया, और शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। महिलाओं ने स्वीप रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया ।
उल्लेखनीय है कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान ' बिलासपुर का अभियान' के तहत लोगों को 7 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। -
0 जगह - जगह से कचरा हटाया गया
रायपुर। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज रामनवमी के दिन भोग भंडारा के बाद निगम अमला भंडारा स्थलों को सफाई पर जुटा रहा। जगह - जगह से खाली प्लेट और कचरे को उठाकर सेग्रिगेशन सेंटर भेजकर उन जगहों को कचरा मुक्त किया गया।
भोग - भंडारा स्थलों , भजन स्थलों और रामनवमी जुलूस के समय कचरे के निपटारे के लिए निगम कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर पहले ही तैयारी कर ली गई थी। गीला और सूखा कचरा अलग - अलग रखने के लिए जगह - जगह डस्टबीन रखने के साथ आज सफाई मित्र भी तैनात किए गए थे। कार्यक्रमों के बाद आज शहर भर में कचरे को हटाने का काम दोपहर बाद प्रारम्भ किया गया। जो कि देर शाम तक चला। श्री मिश्रा ने कहा कि कचरों की वजह से नागरिकों को कोई शिकायत ना हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। यदि कोई कार्य आज बच गया हो, उसे कल सुबह तत्काल निराकृत कर लिया जाए। -
0 निगम कमिश्नर ने मतदान केंद्रों में गद्दे - तकिए, पेयजल जैसी व्यवस्था रखने के दिये निर्देश
रायपुर। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने मतदान केंद्रों में मतदान दलों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को जिम्मेदारी दी गई है।
श्री मिश्रा ने कहा कि निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर में 750 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों में पंखा और लाईट की व्यवस्था पहले ही कर ली जाए। स्वीच बोर्ड यदि क्षतिग्रस्त हो तो तत्काल बदल दिया जाए। मोबाईल चार्जिंग की भी व्यवस्था रखी जाए। मतदान के एक दिन पूर्व 6 मई की पूर्व संध्या में प्रत्येक मतदान कर्मी के लिए एक नग गद्दा एक नगर चादर , एक नग बाल्टी और मग्गे की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए गए। साथ पेयजल के लिए 10 का कंटेनर रखने और मतदाताओं के लिए छाया हेतु पंडाल लगाने के लिए भी कहा गया। -
मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान
रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा - आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा। -
मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक
रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत देश में हो रहे सातों चरणों के मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत तीनों चरणों के मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए यह अनिवार्य होगा।
आयोग के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 18 और 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 25 और 26 अप्रैल तथा तीसरे चरण में 6 और 7 मई को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्यस्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आवेदनकर्ताओं द्वारा ऐसे विज्ञापन के प्रस्तावित प्रकाशन दिनांक से कम से कम दो दिवस पूर्व मीडिया प्रमाणन समिति को आवेदन प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदान दिवस के एक दिन पहले और मतदान तिथि को राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणन आवश्यक है। -
बिलासपुर। श्रीमती कौमुदी मिश्रा धर्मपत्नी स्व. डॉ संतोष मिश्रा (लिमहा वाले) का 17 अप्रैल को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास-रामसदन, बृहस्पति बाजार बिलासपुर से 18 अप्रैल गुरुवार को सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी और अंतिम संस्कार मुक्तिधाम सरकंडा बिलासपुर में होगा।
शोकाकुल - लिमहा, गीधा, कुवागाव मिश्रा परिवार, पुत्रियां- अलका-डॉ. लक्ष्मण, अर्चना -दिनेश मिश्रा, अल्पना-शरत चंद्र तिवारी, डॉ. अपर्णा-डॉ. अभिमन्यु, नाती- शिरीष तिवारी, अच्युत शर्मा, विवान मिश्रा -
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने छत्तीसगढ़ी परिधान कमरा और खुमरी को पहनकर तथा बैलगाड़ी में सवार होकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को किया जीवंत
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहकर
छत्तीसगढ़ संस्कृति को बताया अत्यंत वैभवशाली, जिले के मतदाताओं से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की
बालोद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी विकासखण्डो में अभिनव एवं यूनिक जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के सुदूर ग्राम बोहारा में छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति से साराबोर बेहतरीन एवं नैनाभिराम मतदाता जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन से अभिनव मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला में एक और कड़ी जुड़ गया है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक परिधान कमरा और खुमरी को पहनकर ग्राम सनौद से ग्राम बोहारा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक बैलगाड़ी में सवार होकर ग्रामीण तथा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को जीवंत करते हुए कार्यक्रम में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित की। पूरे आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं मतदाता जागरूकता पर आधारित सुमधुर एवं नैनाभिराम स्वीप सुआ नृत्य एवं गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति संपूर्ण आयोजन छत्तीसगढ़िया एवं ग्रामीण संस्कृति से सराबोर हो गया। ग्राम बोहारा में नदी के किनारे विशाल बरगद पेड़ के नीचे छांव में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़िया संस्कृति की प्रत्यक्ष झलक दिखलाई दे रही थी। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित उपस्थित अन्य लोगों ने 51 बैलगाड़ी में सवार होकर ग्राम सनौद से बोहारा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक सफर की जो खासा आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने अपने उद्बोधन की शुरूआत ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ से करते हुए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अत्यंत वैभवशाली एवं अग्रणी बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहाँ के लोगों का आचार-व्यवहार, खान-पान, रहन-सहन अपने आप मंे विशिष्ट है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीकों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को रेखांकित एवं प्रदर्शित करते हुए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे की जिले के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग के महत्व को समझते हुए आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से यहाँ की विशिष्टताओं का उल्लेख कर आम लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाताओं के वोट का मूल्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हांेने जिले के सभी मतदाताओं को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाता तिथि 26 अपै्रल को अनिवार्य से मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व मेें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को जीव जगत के लिए पानी के महत्व की जानकारी देेते हुए पानी के संरक्षण एवं बचाव हेतु उपाय सुनिश्चित करने की अपील की। इसके लिए उन्होंने सोख्ता गड्ढा आदि का निर्माण कर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी अमूल्य भागीदारी निभाने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आज मुझे आप लोगों के बीच पहुँचकर आनंद एवं अपनत्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन के लिए ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅं. संजय कन्नौजे ने कहा कि आप सभी ने इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति को जीवंत करने का अभिनव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने जिले के अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की आम नागरिक मताधिकार के महत्व को समझ सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का विशेष महत्व है। इसलिए आप सभी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान तिथि 26 अपै्रल को मतदान केन्द्र में पहुँचकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम स्थल में बुजुर्ग एवं नए मतदाताओं को पौधा भेंटकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्थापित सेल्फी पांइट में पहुँचकर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें स्कूली बच्चों एवं महिला कलाकारों के सुमधुर गीत-संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कलाकारों की इस उत्कृष्ट प्रस्तुति की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अतिथियांे के द्वारा आसमान में स्वीप गुब्बारा छोड़कर आम जनता को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल मंे कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर पंचायत विभाग के उप संचालक श्री आकाश सोनी, जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे सहित जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा एवं बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वसहायता समूह की महिलाएं, स्कूली बच्चे एवं विशाल संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। -
महिलाओं ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर एवं मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 20 गांधी चैक दल्लीराजहरा में वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर तथा अपने हाथों में मेंहदी लगाकर मतदाता एवं आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसडीएम डौण्डी श्री रामकुमार सोनकर, स्वीप एम्बेसडर श्री बिरेंद्र सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दल्लीराजहरा श्री रमाकांत साहू सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के सहित बड़ी संख्या मंे आम नागरिक उपस्थित थे।













.jpg)












.jpg)
.jpg)