- Home
- छत्तीसगढ़
- -मार्केट क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर करने किया जाएगा कामदुर्ग, / संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और यातायात अधिकारी व व्यापारियां के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से इंदिरा मार्केट क्षेत्र के पार्किंग व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए मोती कॉम्पलेक्स होकर गांधी चौक से लेकर इंदिरा मार्केट पार्किंग क्षेत्र सहित स्टेशन रोड मार्केट क्षेत्र का अवलोकन किया। क्षेत्र के व्यापारियों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी। चर्चा के दौरान व्यापारियों ने बताया कि मार्केट क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था एक प्रमुख समस्या है। इसके अलावा उन्होंने पानी निकासी की समस्या से भी अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने उन्हें जल्द ही उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यस्तम क्षेत्रों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिए। थे। पुराना बस स्टैंड स्थित पशुपालन कार्यालय के पास और सीएसपी कार्यालय क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। सड़क किनारे अवैध ठेला लगाने वालों पर जुर्माना किये जाने की बात कही। पीडब्ल्यूडी के जितने भी कार्य बचे हुए है उन्हें जल्द करवाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये। सड़क घेरने वालां पर कार्यवाही करें, अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, एएसपी ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर, राजस्व विभाग के अधिकारीगण एवं व्यापारीगण मौजूद थे।
- बिलासपुर /पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 4 मार्च 2024 को शाम 5 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नूतन चैक, सरकण्डा, बिलासपुर में आयोजित की गई है। इस बैठक में लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम के तहत आनुवांशिक सलाह केन्द्र, आनुवांशिक क्लिनिक के पंजीयन स्वीकार करने, निलंबन या रद्द करने के संबंध में प्राप्त आवेदनों व प्रकरणों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे जायेंगे।उपरोक्त बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिये गये हैं।
-
-बालाजी मंदिर परिसर में दक्षिण भारतीय वाद्ययंत्रों की ध्वनि गूंजी- तिरुपति से आचार्यगणों का पहुंचा जत्थाटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर की स्वर्ण जयंती पर गुरुवार को सुबह दक्षिण भारतीयों का प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान अष्टबंधन महासंप्रोक्षण 'वेंकट रमणा गोविंदा, श्रीनिवासा गोविंदा' के उद्घोष के साथ शुरू हो गया। अनुष्ठानारंभ से पहले भगवान बालाजी की पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना कर उनसे अनुज्ञा ली गई। इस अनुष्ठान में तिरुपति के प्रधान पंडितों का समागम हुआ, जिनके सम्मान में समाज की महिलाओं ने कोलाटम नृत्य प्रस्तुत किया। अनुष्ठान 2 मार्च तक चलेगा, जबकि ब्रह्मोत्सव 3 मार्च से 6 मार्च तक होगा। आंध्र साहित्य समिति के बैनर तले दोनों अनुष्ठान भव्यता और वैभव के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य मंदिर, श्रीदेवी-भूदेवी के दो मंदिरों, पूजा मंडप, यज्ञशाला, गोपुरम समेत पूरे प्रांगण को कोलकाता से मंगाई गई फूलों की तेरह हजार लड़ियों से सजावट की जा रही है। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इन अनुष्ठानों के समापन के अवसर पर 6 मार्च को दोपहर महा अन्नप्रसाद का वितरण किया जाएगा।विष्वक्सेन आराधना से शुरू हुआ अनुष्ठानवैष्णव संप्रदाय वैखानस की आगमोक्त पद्धति से अनुष्ठान की शुरुआत श्रीविष्णु के अंश और वैकुंठ के द्वारपाल विष्वक्सेन की आराधना से हुई। उसके बाद वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता के प्रतीक पुण्याहवचनम कलश की पूजा की गई। कलश पूजन के बाद पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमल-मूत्र) प्राशन संपन्न हुआ। तदुपरांत आचार्यादि ऋत्विक का वरण किया गया, आचार्यों के वरण के पश्चात दुष्ट शक्तियों के प्रभाव को कम करने और पाप रहित होने के लिए वास्तुहोम एवं अकल्मष होम जैसे धार्मिक संस्कार पूरे किए गए। अनुष्ठान के प्रथम चरण के अंत में महिलाओं द्वारा ललिता सहस्त्रनाम पठन किया गया। अनुष्ठान में यजमान के रूप में पीएस राव दंपति शामिल हुआ।यज्ञशाला में प्रतिष्ठित किया गया कलश कोशाम को शुरू हुए अनुष्ठान के दूसरे चरण में विष्वक्सेन आराधना तथा पुण्याहवचनम के बाद रक्षासूत्र आराधना की गई। रक्षासूत्र धारण के पश्चात मेदिनी पूजा, मृत्तिका संग्रह और अंकुरार्पण का अनुष्ठान किया गया। जिसके तहत एक निश्चित स्थान पर पहले धरती मां की पूजा की गई और उसके बाद वहां से लाई गई मिट्टी को पूजा स्थल पर रखे गमलों में डालकर विधिपूर्वक धान्य बोए गए। अंकुरार्पण के बाद कुंभध्यान कर कलापकर्षण किया गया, जिसमें भगवान की 48 जीवकलाओं का कुंभ में आह्वान किया गया। फिर देवताओं का स्मरण करते हुए मंदिर की परिक्रमा भी की गई। प्रदक्षिणा के उपरांत यज्ञशाला में प्रवेश किया गया, जहां प्रधान कलश को प्रतिष्ठित करने के साथ-साथ सर्वाग्निकुंडेषु अग्नि प्रतिष्ठा की गई। यानी सभी नौ हवनकुंडों में अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद कुंभाराधना, उक्तहोम सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान के आयोजन में अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, संयुक्त सचिव एनएस राव, बीए नायडु का सक्रिय योगदान रहा।तिरुपति से आचार्यगणों का पहुंचा जत्थातिरुमला तिरुपति देवस्थानम की वैदिक यूनिवर्सिटी से पधारे अतिथि आचार्यों में प्रधान आचार्य डी फणी कुमार, ऋत्विक आचार्यगण डीटीएस प्रसाद, एनजीएल गोपी, एन रामनाथ, नरसिम्हा आचार्य, कुलदीप भार्गव, निरंजन, वेंकटेश आचार्य, जगदीश और सत्यार्थ तथा आचार्यगण विजय कृष्णा, नरसिम्हा साईं राम, कृष्णमाचार्य, भारद्वाज, भार्गव राम, फणी श्रीधर, संतोष कुमार, टी गोपालाचार्य, ए अनिल एवं श्रीधर शामिल हैं। दूसरी ओर पारंपरिक वाद्ययंत्रों नादस्वरम पर के गणेश और के उपेंद्र, ढोल पर गोविंद राव तथा साईं कुमार और श्रुति बॉक्स पर आर सत्यम ने संगति की। ये वादक श्रीकाकुलम से बुलाए गए हैं। - -मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुरमें पिछले तीन माह में पूर्ण हुए 5 हजार 500 से अधिक आवासरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी के तहत अपने पहले ही कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में तेजी से आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पिछले तीन महीने में ही 5 हजार 611 आवास निर्माण के कार्य पूर्ण किए गए हैं।जशपुर जिले के सभी जनपदों में वर्ष 2016 से 2023 तक कुल 61 हजार 784 आवास स्वीकृत हुए है। इनमें निर्माणाधीन आवास हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत अमलों की सतत मॉनीटरिंग में अब तक 53 हजार 121 आवास पूर्ण हुए हैं और शेष आवासों की मॉनीटरिंग भी लगातार की जा रही है। राज्य शासन से हितग्राहियों के किस्त की राशि समय से प्राप्त हो रही है। जिससे सभी प्रगतिरत आवास को तय समय-सीमा में पूर्ण करने में हितग्राहियों को आसानी हो रही है।
- -लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण हुई कार्यवाहीरायपुर ।छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण दुलदुला विकासखण्ड के शा.उ.मा.वि. दुलदुला के व्याख्याता श्रीमती शारदा यादव एवं शा.उ.मा.वि. कस्तुरा के व्याख्याता श्री संजीत कुमार एक्का का सेवा समाप्त किया है।जिला पंचायत जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलदुला विकासखंड के शा.उ.मा.वि. दुलदुला के व्याख्याता श्रीमती शारदा यादव को 16 जुलाई 2017 एवं शा.उ.मा.वि. कस्तुरा के व्याख्याता श्री संजीत कुमार एक्का को 24 दिसम्बर 2017 से से लगातार अनाधिकृत अनुपस्थिति रहने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर, जवाब प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। किन्तु श्रीमती शारदा यादव एवं श्री संजीत कुमार एक्का द्वारा समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।जिसके परिपेक्ष्य में कार्यालयीन आदेश के तहत 13 जुलाई 2022 द्वारा विभागीय जांच संस्थित करते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को विभागीय जांचकर्त्ता अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला को प्रस्तुतकर्त्ता अधिकारी नियुक्त किया गया। विभागीय जॉच अधिकारी के द्वारा 22 दिसम्बर 2022 को विभागीय जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। विभागीय जॉच प्रतिवेदन के अनुसार अनुपस्थित होना सही पाया गया। अनुपस्थित प्रमाणित होने के फलस्वरूप, सामान्य प्रशासन समिति, जिला पंचायत जशपुर की बैठक दिनांक 22 फरवरी 2024 के अनुमोदन उपरान्त दुलदुला विकासखण्ड के व्याख्याता (पंचायत) शा.उ.मा.वि. दुलदुला श्रीमती शारदा यादव एवं व्याख्याता (पंचायत) शा.उ.मा.वि. कस्तुरा को एक माह पूर्व सूचना देते हुए सेवा समाप्त किया गया है।
- -केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे शिलान्यास-90 करोड़ की लागत से 24 माह में बनकर तैयार होगा 100 शैय्या युक्त अनुसंधान केंद्र-योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में यह देश का दूसरा केन्द्र होगारायपुर /छत्तीसगढ़ में देश का दूसरा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास राजधानी रायपुर में 2 मार्च को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह इस कार्यक्रम अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास कार्यक्रम पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। यह केन्द्र आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बनेगा। यह केन्द्र 90 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसे 24 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां 100 बेड का अस्पताल भी होगा। इसके साथ ही अनुसंधान में फैलोशिप पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे।केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में मोटापा, प्री-डायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, गठिया, दर्द सिंड्रोम, हृदय रोग, डिसलिपिडेमिया, ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे विभिन्न गैर संचारी रोगों के उपचार की सुविधा होगी। कैंसर पुनर्वास, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, बुजुर्गों की देखभाल, आदि सुविधाएँ भी इस अनुसंधान केंद्र में प्रदान की जाएगी। केंद्र में एक बाह्य रोगी और प्रशासनिक (ओपीडी) ब्लॉक, इनपेशेंट ब्लॉक (आईपीडी), योग हॉल, आहार केंद्र, हाइड्रोथेरेपी, मैग्नेटोथेरेपी, क्रोमोथेरेपी, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग आदि होंगे।
- -निर्वाचन के दौरान मीडिया का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने प्रमाणन समितियां होंगी सक्रिय-एमसीसी, एमसीएमसी, डीईएमसी के नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स का हुआ गहन प्रशिक्षणरायपुर । अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने में निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। हर स्तर के अधिकारी आचार संहिता के सभी पहलुओं को जानें, तभी नियमों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा। लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की कड़ी में आज वे आदर्श आचरण संहिता, मीडिया प्रमाणन तथा निगरानी समिति एवं व्यय निगरानी समिति के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। इसमें प्रदेश के 17 जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। शेष जिलों के अधिकारियों के लिए 1 मार्च को यह प्रशिक्षण आयोजित है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन से जुड़े विभिन्न स्तरों के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं।प्रशिक्षण के दौरान आज मास्टर ट्रेनर तथा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल और श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, मास्टर ट्रेनर श्री दुष्यंत रायस्त, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा और श्रीमती शारदा अग्रवाल ने एमसीसी, एमसीएमसी तथा ईईएम से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी अधिकारियों को दीं।प मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल ने प्रशिक्षण में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो जाती है। इस स्थिति में प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह सुनिश्चित करें कि इस दौरान किसी भी शासकीय भवन, शासकीय मशीनरी का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए न हो। इस दौरान धन के बड़े पैमाने पर लेन-देन, जुलूस, राजनीतिक सभा, समारोह की रिकॉर्डिंग, आपत्तिजनक भाषा में राजनीतिक भाषण, वाहनों की अनाधिकृत आवाजाही, प्रचार सामग्री के परिवहन सहित अन्य विषय जो सीधे अथवा परोक्ष रूप से निर्वाचन गतिविधि के तहत संपन्न हो रही है, ऐसे सभी कार्यों पर आदर्श आचरण संहिता के तहत निगरानी रखें। आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व है। प्रशिक्षण के दौरान वाहनों के उपयोग, विश्राम भवनों तथा स्कूल भवनों के उपयोग जैसे विषयों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की भी जानकारी दी गई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स ने आदर्श आचरण संहिता के व्यापक दायरे तथा अधिकारियों के दायित्वों और सीमाओं पर नोडल अधिकारियों तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया। मास्टर ट्रेनर श्री दुष्यंत रायस्त और श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने निर्वाचन व्यय निगरानी समितियों के दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों को प्रतिदिन अपने निर्वाचन व्यय का संधारण करना है। अभ्यर्थियों के प्रचार के दौरान विभिन्न निगरानी समितियों के माध्यम से भी इस बात का मिलान करें कि व्यय की गणना मापदंडों के अनुरूप हो रही है या नहीं।सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान मीडिया प्रमाणन तथा निगरानी समितियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया का राजनीतिक विज्ञापन के लिए उपयोग निर्वाचन के दौरान लगातार बढ़ा है। एमसीएमसी के जरिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के तरीकों पर नजर रखी जाती है। श्रीमती अग्रवाल ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर इसे और प्रभावी तथा कारगर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, सोशल मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया सेल का गठन करें। इलेक्ट्राॅनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रसारित विज्ञापन बिना अधिप्रमाणन प्रसारित होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि एमसीएमसी समिति के पास पर्याप्त अधिकार है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन वाले विज्ञापन को प्रमाणन के स्तर पर ही अनुमति प्रदान नहीं करें। संदिग्ध पेड न्यूज के प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान देकर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
- -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के न्यौता पर रायपुर पहुंचे हैं युवा-थैंक्यू उपमुख्यमंत्री जी, सुकमा के माओवाद प्रभावित गांवों से आए आदिवासी युवाओ ने कहा शेर देखने का सपना हुआ सच-छुक-छुक गाड़ी और आसमान में हवाई जहाज देख दौड़ पड़े युवारायपुर ।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के न्यौता पर छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर, टेकलगुड़ा और पुवर्ती गांवों के 47 युवक युवती आजादी के 75 साल बाद अपने गांव से पहली बार बाहर निकले हैं। राजधानी रायपुर भ्रमण के दूसरे दिन एयरपोर्ट, जंगल सफारी, रेलवे स्टेशन एवं पुलिस मुख्यालय देखने पहुँचे।जंगल सफारी में शेर पर टिकी निगाहेंमाओवाद प्रभावित इन गांवों के युवाओं ने जंगल में अनेक जंगली जानवर देखे थे मगर इन युवाओं में आज सुबह से जंगल सफारी में शेर देखने बहुत उत्साहित थे। जब युवा जंगल सफारी पहुँचे तो उनकी निगाहें वन्हा शेर पर टिक गई, युवाओं ने कहा शेर देखने का सपना आज पूरा हो गया। इन युवाओं ने आज सुबह जंगल सफारी का भ्रमण कर वन्हा अनेक जंगली-जानवर भी देखे।छुक-छुक गाड़ी और आसमान में हवाई जहाज देख दौड़ पड़े युवासुकमा जिले के युवा जब रेलवे स्टेशन पहुँचे, ट्रेन जब हार्न बजाते हुए गुजरी तो युवा झट से छुक-छुक गाड़ी बोलकर पीछे दौड़ पड़े.. युवा के मन में थी बस एक बार ट्रेन देखने मिल जाए... पर ट्रेन तो वहां से बहुत दूर से गुजर रही थी। जब युवा एयरपोर्ट पहुचें इसी बीच आसमान पर प्लेन भी दिखाई दिया तो वे तालियां बजाकर उछलने लगे.. शहरी बच्चों के लिए भले ही यह नई बात न हो पर बस्तर के गांव से आए इन आदिवासी बच्चों के लिए आज भी शहर की जिंदगी उनके लिए नई दुनिया जैसी है।
- महासमुंद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना को 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रारंभ की गई है जिसमें देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया गया है। इस योजना के तहत हितग्राही अपने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित करा सकते है। इसके साथ ही विभिन्न क्षमता अनुसार सौर संयंत्र स्थापित करने पर सब्सिडी का भी प्रावधान रखा गया है तथा सस्ते ब्याज दर पर लोन भी प्रदान किया जाएगा साथ ही सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा हो जायेगा।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु क्षमतावार रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित कराने पर सब्सिडी का प्रावधान है जो इस तरह है 1 से 2 किलो वॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 0 से 150 मासिक बिजली बचत यूनिट में 30,000 से 60,000 सब्सिडी का प्रावधान है। इसी तरह 0 से 3 किलो वॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 150 से 300 मासिक बिजली बचत यूनिट में 60,000 से 78,000 सब्सिडी एवं 3 किलो वॉट से अधिक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 300 से अधिक मासिक बिजली बचत यूनिट में 78,000 सब्सिडी का प्रावधान है।क्रेडा विभाग महासमुंद के जिला प्रभारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कम बिजली खर्च होगा तथा आमजनों में नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत्र के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी। योजना का लाभ लेने के लिये हितग्राही अधिकारित वेबसाईटhttps://pmsuryaghar.gov.in/या pmsuryaghar App डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी क्रेडा विभाग, जिला कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते है।
- -महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि-श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा सामुहिक विवाह कार्यक्रमरायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 02 मार्च को किया जाएगा। इसमें जिले के 180 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू एवं राजिम क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकगण शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 180 जोड़ो का पंजीयन किया गया है। इस योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिलाया जाना है।
- रायपुर । मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के घोषणा पत्र के अनुसार प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्यो के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित गाइड लाईन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्रों के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से लाभांवित किया जाना है। बैठक में शासन के विभागों में आगामी समय में क्रियान्वयन हेतु फ्लेगशिप पूंजीगत परियोजनाओं का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मुख्य सचिव ने शासन के घोषणा पत्र के तहत प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्याे के संबंध विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। मुख्य सविच ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लोगों को राज्य शासन की समस्त योजनाओं से लाभांवित करने के लिए अधिकारियों से योजनाबद्ध कार्यक्रम तैयार कर कार्य करने निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में स्कूल भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, सड़क, उचित मूल्य की दुकान, परिवहन सुविधा, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत के आने वाली योजना, किसान सम्मान निधि, 500 युनिट तक बिजली फ्री, सोलर पंप सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं वहां के निवासियांे को उपलब्ध कराई जायेंगी। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई।बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव गृह जेल एवं वन श्री मनोज पिंगुआ मौजूद थे। इसी तरह से बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण, विकास सूचना एवं प्रौद्योगिकी श्रीमती निहारिका बारिक, सचिव लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं सचिव सामान्य प्रशासन श्री डी.डी सिंह मौजूद थे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., सचिव वित्त श्री अंकित आंनद, सचिव महिला बाल एवं विकास श्रीमती शम्मी आबिदी, सचिव परिवहन एवं समाज कल्याण श्री एस.प्रकाश, सचिव राजस्व श्री भुवनेश यादव, सचिव कौशल विकास डॉ. एस. भारतीदासन सहित जल संसाधन विभाग, वाज्यिक कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामोद्योग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सहकारिता सहित अन्य विभागों के सचिव एवं विशेष सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर । श्री रोशन लाल साहू, उपमहानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) का स्थानांतरण भारत सरकार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आदेशानुसार राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना (बिहार) में उपमहानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख के पद पर किया गया है ।उल्लेखनीय है कि श्री रोशन लाल साहू, उपमहानिदेशक वर्ष 1998 बैच के भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारी हैं और उन्होने राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) में दिनांक 26.10.2018 को उपमहानिदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था । राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना (बिहार) में कार्यभार ग्रहण करने हेतु श्री रोशन लाल साहू, उपमहानिदेशक आज दिनांक 29.02.2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) से कार्यमुक्त हो रहे हैं ।
-
रायपुर ।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय(भारत सरकार),शिक्षा मंत्रालय(भारत सरकार) सेंटर फॉर गंगा (cGanga), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और एनआईटी राउरकेला के साथ महानदी बेसिन प्रबंधन अध्ययन केंद्र स्थापित करने के उद्देश्य से 28 फरवरी 2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। एनआईटी रायपुर इस एमओए में अग्रणी कंसोर्टियम संस्थान है और एनआईटी राउरकेला महानदी बेसिन के लिए इसका फेलो कंसोर्टियम संस्थान है। एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और प्रोफेसर उमामहेश्वर राव करणम, निदेशक, एनआईटी राउरकेला की उपस्थिति में एमओए पर हस्ताक्षर किए। एमओए हस्ताक्षर समारोह के दौरान केंद्र प्रमुख डॉ. समीर बाजपेयी के साथ परियोजना अन्वेषक डॉ. इश्तियाक अहमद और डॉ. मणि कांत वर्मा उपस्थित रहे।
हस्ताक्षरित एमओए के तहत प्रशासनिक अनुमोदन और व्यय मंजूरी दोनों कंसोर्टियम संस्थानों के लिए 3 साल के कार्यकाल के लिए निर्धारित किए गए है। इस अध्ययन और प्रबंधन योजना का उद्देश्य नदी पारिस्थितिकी तंत्र की संपूर्णता को बहाल करना और इसे बनाए रखना, नदी के पारिस्थितिक स्वास्थ्य में सुधार करना , नदी को अपने कार्यों को करने में सक्षम बनाना है | इसके अलावा इस परियोजना के तहत 5 प्रमुख स्तंभों जैसे प्रदूषण रहित नदी प्रवाह (निर्मल धारा) सतत नदी प्रवाह (अविरल धारा), नदी संरक्षण समकालिक विकास, लोगों को इससे जोड़ना और नदी विज्ञान एवं प्रबंधन पर भी कार्य किए जाएंगे | - भिलाईनगर। महतारी वंदन योजना का लाभ हितग्राही को DBT (Direct Benifit Transfer) के माध्यम से भुगतान किया जाना है। इस हेतु हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरण प्रणाली से जुडा होना आवश्यक है । हितग्राहियो को अपने संबंधित बैंक शाखा में DBT ENABLE FORM भरकर प्रक्रिया पुरी करानी होगी।नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत लगभग 19000 आवेदिकाओ के बैंक खाते सीधे राशि हस्तांतरण सुविधा (DBT ENABLE ) जुडे नही है। जिसकी सूची निकट के आंगनबाड़ी केन्द्र में उपलब्ध कराया गया है । जहाँ हितग्राही संपर्क कर जानकारी ले सकते है। संबंधित हितग्राहियो को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है।
-
-प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम परसदा एवं नेउरडीह के 39 किसानों ने भाग लियारायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना ;औषधीय एवं सगंध फसल के अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत पादप कार्यिकी ,कृषि जैव रसायन,औषधीय एवं सगंध विभाग इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा औषधीय एवं सगंध फसलों पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम परसदा एवं नेउरडीह के 39 किसानों ने भाग लिया । औषधीय एवं सगंध विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ येमन कुमार देवांगन ने विभिन्न औषधीय फसलों जैसे अश्वगंधा तुलसी सर्पगंधा लेमनग्रास एलोवेरा इत्यादि की उन्नत खेती किये जाने के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की । इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एलिस तिर्की ने विभिन्न सुगंधीय फसलों जैसे निम्बुघास सिट्रोनिला तुलसी आदि पौधों की उन्नत काश्तकारी किस्मों की पहचान उनके गुण एवं उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी । इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थित हर्बल गार्डन में औषधीय एवं सगंधीय पौधों के संबंध में भ्रमण के दौरान प्रत्यक्ष जानकारी भी किसानों को प्रदान की गयी । कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ गौतम राय एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे । हर्बल गार्डन के भ्रमण के दौरान आसवन संयंत्र के विषय में भी किसानों को जानकारी प्रदान की गयी । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को पान,अश्वगंधा तुलसी, ऐलोवेरा आदि के पौधों के साथ पीएसबी ऐजेटोबैक्टर एवं प्रमाण पत्र का वितरण इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी एवं निदेशक विस्तार सेवायें डॉ अजय वर्मा के द्वारा किया गया । - -किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन ने बताया : राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में शरीक होने रायपुर पहुँचेंगे-किसान भाइयों को परस्पर जोड़ने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है, भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती हैरायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 8 मार्च को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसके ठीक अगले दिन 9 मार्च को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। इस बैठक और महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी जा रही है। यह जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने गुरुवार को एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता में दी।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। श्री साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। इस कड़ी में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। किसानों के उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए श्री साहू ने केंद्र व प्रदेश सरकार अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें श्री मोदी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे।इस दौरान पत्रकार वार्ता में किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, प्रदेश मंत्री अजय साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री रवीश गुप्ता , विलास सुतार प्रदेश मीडिया प्रभारी निश्चय बाजपेयी कमलेश सिंह राजपूत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर गज्जू साहू मौजूद रहे।
- -निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश-परियोजना के पूरा होने पर 102 गांवों के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधाबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज अरपा भैंसाझार वृहद परियोजना की विस्तार से गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने काम की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुआवजा प्रकरणों के भी शीघ्र निपटारे पर जोर दिया। अरपा भैंसाझार परियोजना के पूरा होने पर कोटा, तखतपुर एवं बिल्हा विकासखण्ड के 102 गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी ।मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने अरपा भैंसाझार वृहद परियोजना में अब तक की प्रगति की जानकारी ली। जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बताया कि परियोजना की लागत 326.45 करोड़ है। परियोजना के पूरा होने पर ढ़ाई हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। कलेक्टर ने परियोजना के तहत निर्माण कार्यों के पूरा होने में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने परियोजना के तहत होने निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं के जल्द निपटारे के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने कहा कि मुआवजा से संबंधित विवादों का शीघ्र निराकरण करते हुए मुआवजा प्रकरण बनाए जाएं और गलत मुआवजे पर वसूली की कार्रवाई करने कहा। परियोजना के अंतर्गत अवार्ड पारित किए गए समस्त भूमियों का अभिलेख दुरूस्त करने के निर्देश एसडीएम कोटा, तखतपुर एवं बिल्हा को दिए गए। उल्लेखनीय है कि अरपा भैंसाझार वृहद परियोजना के तहत जिले के कोटा, तखतपुर एवं बिल्हा विकासखण्ड के 102 गांवों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। परियोजना के अंतर्गत अभी तक 157 भूअर्जन प्रकरणों में 380.55 करोड़ रूपए का अवार्ड पारित किया गया है।बैठक में एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम कोटा श्री पीयूष तिवारी, एसडीएम तखतपुर श्री वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, एसडीएम बिल्हा श्री बजरंग सिंह वर्मा एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ, उप अभियंता सहित संबंधित पटवारी उपस्थित रहें।
- -परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त कियारायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डाॅ. अरूण शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना भी व्यक्त की। इस दौरान एसडीएम श्री देवेंद्र पटेल समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियो को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने हेतु निर्देश पत्र जारी किये है।कलेक्टर दुर्ग के परिपत्र 1029 के परिपालन में आयुक्त ने जारी निर्देश मे कहा है कि निगम अधिकारी कर्मचारियो को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य होगा । यातायात नियमो का अंदेखा करने वालो पर पुलिस द्वारा कि जाने वाली कार्रवाई के अलावा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी किया जावेगा।
- बिलासपुर /बिलासा दाई मछुवारा सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित गोंदईया की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 6 मार्च तक कार्यालयीन समय में संस्था कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती शिवानी मूले के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 7 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जावेगा।
- बिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश श्रण के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह फरवरी 2024 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 98 मामले दर्ज किए गए।संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 53, चूनापत्थर के 12, मुरूम के 06 एवं कोयला के 02 प्रकरणों सहित कुल 73 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 52 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से 11 लाख 98 हजार 3 सौ 22 रूपए जमा कराया गया है। शेष 21 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 14 एवं मुरूम के 05 प्रकरणों सहित कुल 19 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसका निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 12 लाख 35 हजार 9 सौ 76 रूपए जमा कराया गया है। इसी प्रकार अवैध खनिज भण्डारण करते पाए जाने पर रेत के 06 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 03 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 2 लाख 54 हजार 4 सौ रूपए जमा कराया गया है। शेष 03 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।फरवरी महीने में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 98 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 74 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 26 लाख 88 हजार 6 सौ 98 रूपए जमा कराया गया है। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान पर्यावरण शर्तो का पालन नहीं करने पर पर्यावरण विभाग तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 25 केशर/खदान संचालकों तथा 08 कोल डिपो संचालको को नोटिस जारी किया गया है तथा कच्चे माल एवं उत्पाद जैसे कोल, गिट्टी एवं फ्लाईएश स्लैग आदि का परिवहन कर रहे बिना तारपोलिंग से ढ़के वाहनों के परिवहन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।उपरोक्त जानकारी देते हुए उप संचालक खनिज ने बताया कि टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। file photo
- रायपुर / प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, श्री लखन लाल देवांगन ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में उन्होंने कर्मकार कल्याण मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप हम सभी को श्रम विभाग की जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ श्रमिकों को दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास करे, जिससे छत्तीसगढ़ की देश में एक विशिष्ट पहचान बने। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने यह भी कहा कि, टीम भावना से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सके। आज पदभार ग्रहण के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त, श्री एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त श्री डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त, श्री एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के अलावा श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
रायपुर, / श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने आज नवा रायपुर मण्डल मुख्यालय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर जीवन यापन हेतु सरकार के मंशाअनुरूप निर्माण श्रमिकों के पेंशन योजना का शुभांरभ किया। जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरण आज योजना प्रारंभ कर किया गया है।
मंडल द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’’ के तहत् ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन श्रमिकों को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह राशि 1500 रूपए पेंशन दिया जाना प्रावधानित है, अगर ऐसे पेंशनधारी निर्माण श्रमिक जिनकी मृत्यु हो जाती है उन परिस्थिति में निर्माण श्रमिक के आश्रित (पति/पत्नी) को राशि 750 रूपए मासिक पेशन दिये जाने का प्रावधान है।इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के बच्चो हेतु “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना” के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों को व्यापम, पीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, एसएससी आदि द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये योजना का शुभांरभ किया जाकर आज अनुबंध किया गया हैै । अब प्रदेश के किसी भी निर्माण के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार में कमी नही होगी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त, श्री एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त श्री डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त, श्री एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। - रायुपर / होली के त्योहार पर एक दूसरे को तरह तरह के रंग लगाकर उत्साह से सभी परिवार के साथ पर्व मनाते हैं। महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली बिहान से जुड़ी जय माता दी की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। हर्बल गुलाल तैयार लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल की कई विशेषताएं हैं। इसमें रंग और सुगंध के लिए फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, ताकि चेहरे को कोई नुकसान न हो सके।समूह की सदस्य श्रीमती चित्ररेखा दीवान ने बताया कि पिछले साल होली में 80 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया था। जिससे 30 से 40 हजार रुपए की आमदनी समूह को हुई थी। होली के पर्व के समय बाजार में गुलाब की काफ़ी माँग बनी रहती है। उन्होंने कहा कि 10 रुपये, 20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बाजार में आसानी से विक्रय हो जाता है। गुलाल बनाने के लिए पालक, लालभाजी, हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही। इसके अलावा मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है। इस बार भी लगभग 60 किलोग्राम गुलाल तैयार कर लिया गया है। जिसमें से आधी मात्रा बिक गई है। गुलाल अनेक रंगों में बनाए जा रहे है जिसमें हरा, गुलाबी, पीला, केसरिया गुलाल शामिल है।
- -मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन थीम पर लगाई गई है प्रदर्शनी-साधु संत भी पहुंच है रहे प्रदर्शनी स्थल तक-पीएम और सीएम के छायाचित्र के साथ फोटो खिंचवाकर निःशुल्क मोबाइल में प्राप्त करने की है सुविधारायपुर / राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी से मेला आगंतुकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल और सुलभ तरीके से मिल रही है। प्रदर्शनी को मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया है। मेला आने वाले लोग प्रदर्शनी डोम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी एलईडी में देख पा रहे है। एलईडी डिस्प्ले से वीडियो के माध्यम से योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी स्थल में प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के छायाचित्र के साथ फोटो खींचाकर तत्काल निशुल्क मोबाइल में प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्ध है। लोग बड़ी संख्या में आकर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ पीएम और सीएम के साथ फोटो खिंचवा रहे है। मेला आगंतुक प्रदर्शनी स्थल में शासन द्वारा 18 लाख परिवारों के आवास स्वीकृति, महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता, रामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता का खरीदी दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा, 50 लाख से अधिक नल जल कनेक्शन, युवा शक्ति को शासन द्वारा पुलिस भर्ती में दिए गए आयु सीमा में छूट एवं सीजीपीएससी में अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई जांच का निर्णय आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे है।साधु संत भी पहुंच रहे प्रदर्शनी स्थल तक-राजिम कुंभ कल्प में देशभर से साधु संतो का आगमन शुरू हो गया है। आगंतुक संत जन मेला स्थल का भ्रमण करने के साथ जनसंपर्क प्रदर्शनी स्थल तक भी पहुंच कर योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे है। साथ ही राजिम मेला को पुनः राजिम कुंभ कल्प के रूप में आयोजित करने के लिए सरकार की प्रशंसा भी कर रहे है। इसी तारतम्य में सिद्धिविनायक आश्रम से आए साधुओं ने प्रदर्शनी स्थल में आकर योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा भी की। इसी प्रकार रानीपरतेवा से आए ग्रामीण श्री मिथलेश सेन ने शासन द्वारा 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उनके परिवार के रहने के लिए पक्का आवास बन चुका है।





.jpg)
.jpg)



.jpg)



.jpg)






.jpg)




.jpg)
