- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से संपर्क कर किया था मदद का आग्रह-छत्तीसगढ़ लौटने के बाद जोगी दीपिका ने श्री विजय शर्मा से मिलकर सुनाई आपबीती-छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति जताया आभारदुर्ग, / प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की त्वरित पहल से मस्कट में बंधक बनाई गई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका मानव तस्करों से बचकर सुरक्षित छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को जब इस प्रकरण की जानकारी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिली तो उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा को जोगी दीपिका को भारत वापस लाने के लिए हर संभव पहल करने के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ वापस आने के बाद जोगी दीपिका ने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार के संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के प्रति आभार जताया।मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से संपर्क कर जोगी दीपिका की मदद का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री सतत रूप से इंडियन एम्बेसी के संपर्क में रहे और लगातार अपडेट लेते रहे। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर मस्कट में जोगी दीपिका से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही उनकी छत्तीसगढ़ सुरक्षित वापसी होगी। उप मुख्यमंत्री के लगातार प्रयासों से ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणाम स्वरूप दीपिका को सुरक्षित एम्बेसी लाया गया। इन प्रयासों का यह सुखद परिणाम रहा कि दीपिका सुरक्षित भारत पहुंची। छत्तीसगढ़ पहुंचकर जोगी दीपिका सबसे पहले उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिलने पहुंची और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जोगी दीपिका ने कहा कि आपकी मदद से ही आज मैं अपने वतन सुरक्षित लौट पाई हूं, नहीं तो मैं वहां जीवन भर बंधक ही रह जाती। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और विधायक श्री रिकेश सेन के प्रति आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया था कि उनकी पत्नी जोगी दीपिका को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था, जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था। दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे। उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मस्कट में मानव तस्करो के चंगुल से बचकर भारत पहुची जोगी दीपिका ने वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई व उनके पहल व मदद के लिए आभार जताया। गौरतलब है कि परित्राणाय साधुनाम, गीता के इस वाक्य को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना ध्येय वाक्य रखा है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में ही नहीं, छत्तीसगढ़ के बाहर विदेशों में भी फंसे लोगों की मदद के लिए पहल कर इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं।
- भिलाईनगर। आगामी ग्रीष्म ऋतु मे निगम क्षेत्र मे पेयजल की समस्या की स्थिति न बने इसकी तैयारी को लेकर महापौर नीरज पाल ने जल कार्य से जुडे अधिकारियों की बैठक लेकर बनाये गये रोडमेप पर विस्तृत चर्चा किये।निगम के विभिन्न वार्ड मे गरमी के दिनो मे पेयजल आपूर्ति के लिए किये जा रहे व्यवस्था की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि ज्यादातर वार्ड के बस्तियों मे फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई किया जा रहा है बाद उसके हैण्डपम्प ,पावर पम्प तथा ट्रेक्टर टेंकर से पानी सप्लाई का भी प्लान तैयार है। महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी पम्प चालू हालत मे रहे पाईप लाईन मे कही लिकेज है तो समय पर आवश्यक संधारण कार्य पूर्ण कर लिया जाए. पानी की अपव्यय को रोकने के लिए सार्वजनिक नलो मे टोटी हो तथा जनजागरूकता लाये जाए.बैठक मे कार्यपालन अभियंता अखिलेश चन्द्राकर, कुलदीप गुप्ता , विनीता वर्मा, सहायक अभियंता वेशराम सिन्हा अरविंद शर्मा, नितेश मेश्राम, वसीम खान, बसंत साहू, उप अभियंता पुरषोत्तम सिन्हा सहित जल कार्य के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -घर के सामने ठेकेदार ने नाली खुली छोड़ी, व्हाट्सएप्प पर एनजीओ ने कलेक्टर से की शिकायत पर तुरंत हुआ सुधाररायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को एनजीओ समर्थ जन कल्याण समिति की अध्यक्ष जया द्विवेदी ने 8 फ़रवरी को व्हाट्सएप्प संदेश भेजकर अभनपुर विकासखंड के ग्राम हसदा की वृद्ध महिला अजीत बाई रात्रे की समस्या से अवगत कराया था कि नल जल कनेक्शन हेतु गढ्ढा खोदकर ठेकेदार द्वारा छोड़ दिया गया है एवं गढ्ढे को ढंकने की बजाय लगातार आनाकानी की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर खंड के कार्यपालन अभियंता को तलब किया और तत्काल समस्या का निदान करने निर्देशित किया। कलेक्टर के कड़े निर्देश के उपरांत निर्माण एजेंसी ने तत्काल अपनी त्रुटि सुधार की एवं वृद्ध महिला को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। पीएचई अधिकारियों ने इस संबंध में अपना पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया है।एनजीओ और पीड़ित महिला ने त्वरित पहल के लिए कलेक्टर डॉ. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं कलेक्टर ने ऐसे स्वयंसेवी संगठन की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों को सुविधा व सहायता पहुंचाने में एनजीओ की भूमिका बड़ी होती है एवं प्रशासन को जानकारी देकर लोगों को मदद पहुंचाने में समर्थ की तरह सभी एनजीओ भी हमेशा आगे रहें। प्रशासन हर सूचना, शिकायत व सुझाव पर त्वरित कार्यवाही करता है।
- *राशन दुकानों में 12- 13 को बनाया जायेगा कार्ड**केवल आधार व राशन कार्ड लेकर आना होगा**कमिश्नर ने अभियान के प्रचार के लिए तैयार रथ को दिखाई हरी झंडी*बिलासपुर /प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महा अभियान प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रचार रथ को निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाई।जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहर के सभी राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जायेगा। निगम कार्यालय विकास भवन परिसर से शिविर के प्रचार रथ को निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर शिविर के विषय में जानकारी दी जाएगी। कार्ड बनाने के लिए केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर आना होगा। इससे पंजीकृत सभी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की इलाज मुफ्त में हो पाएगी। बहुत लोग बनवा चुके हैं। बचे हुए लोग सुगमता से बनवा लें, इसलिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उनके घर के आसपास शिविर लगवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव,डीपीएम सुश्री पी.मजुमदार, आयुष्मान जिला सलाहकार गिरीश दुबे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
- -धराशायी किए गए एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण*बिलासपुर, /तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। बिलासपुर शहर से लगे पांच ग्रामों की दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम श्री वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में अवैध संरचनाओं को धराशायी किया गया। राजस्व और पुलिस साथ थी। प्रमुख रूप से सड़क, नाली और दीवारों को उखाड़ा गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक तोड़फोड़ अभियान चला।गौरतलब है कि शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों के लगभग डेढ़ सौ भू स्वामियों को एसडीएम तखतपुर द्वारा नोटिस जारी कर 9 फरवरी को शाम 5 बजे तक जवाब तलब किया गया था। एक भी भू स्वामी अथवा प्लाटर ने निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं दिया। बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस व नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराए उनके द्वारा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया था जो कि शासन के कई नियमों के विपरीत है। एसडीएम श्री क्षेत्रज्ञ ने कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन भू स्वामियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया, उनमें उक्त ग्रामों से संबंधित शत्रुघ्न पिता तिहारू, बिनबाई बेवा तिहारू, उदय खांडे पिता चित्राकुमार, छतलाल पिता तिहारू, सतबतिन बाई पिता तिहारी, बाजहीन पिता तिहारू, संतकूमार पिता तिहारी, पांचों बाई पति तिहारू, सतबाई पिता तिहारू, मुर्तजा हुसैन पिता हाजी गेयुर हुसैन, अनिल पिता कन्हैया लाल, राम अवतार पिता जयकिशन अग्रवाल, मंजूदेवी पति राधेश्याम, राधेश्याम साहू पिता मालिकराम साहू तथा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पिता शंभूसिंह शामिल हैं।
- बिलासपुर / राज्य लोक सेवा आयोग ( सीजी पीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा कल 11 फरवरी को होगी । परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली की परीक्षा सवेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में 26 हजार 931 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।
-
रायपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ़ पी़ चौधरी द्वारा पेश बजट को छत्तीसगढ़ के विकास का मील का पत्थर माना है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी समृिद्ध का बजट है। कृषि बजट में 33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 13438 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। आवास योजना के लिए 8369 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 14 विकासखंडों में नवीन नर्सरी, स्व_सहायता समूहों के महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें प्रदेश के 24़ 72 लाख से अधिक किसानाें को लाभ होगा
श्रीमती वर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपए सालाना हेतु 117 करोड़ रुपए का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ. सरकार के इस बजट में महिलाओं, किसानों, युवा के हितों को ध्यान रखकर कार्य किए गए हैं। आज चाहे केंद्र सरकार की योजनाएं हों, चाहे राज्य सरकार की। सभी में महिलाओं को प्राथमिकता के साथ योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। -
सरजू बगीचा जैसे सघन रिहायिशी इलाके में नियम विरुद्ध चलाया जा रहा था दुकान
कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल ने की कार्रवाई
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में गठित दल ने सरजू बगीचा स्थित पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव , जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव तथा प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे। संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा स्थित लाइसेंस धारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल, भंडारण, क्रय विक्रय , की जांच की जा की गई।
श्री तोलानी के उक्त दुकान में अनुज्ञप्ति के अनुसार कुल पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से बहुत अधिक पाई गई। दुकान रिहायशी इलाके में स्थित है। उक्त पटाखे के दुकान में विधि विरुद्ध तरीके से प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन किया जा रहा है। पटाखों के साथ साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी एकत्रित किए गए हैं। कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक पाई गई। क्रय विक्रय का लेखा जोखा विधिसम्मत तरीके से संधारित नही किया गया है। दुकान के अंदर आपात स्थिति में उपयोग के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं रखा गया है।दुकान की शटर में स्टॉपर भी नही है। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण तथा बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील किए जाने की कार्यवाही दल के द्वारा की गई। -
रायपुर /राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज राजधानी के जे.एन. पांडेय स्कूल में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कृमि नाशक दवा खिलाई और बच्चांे की अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से कृमि की दवा खिलाई जाए। यह ध्यान रखें कोई छुटने ना पाए। साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने भी बच्चों को कृमि की दवा खिलाई। इस अवसर पर सीएमएचओ श्री मिथलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाती है।
-
कहा-मरीजों के साथ संवेदनशीलता से करें व्यवहार, ओपीडी व्यवस्था में करें सुधार
नगर निगम के साथ समन्वय कर सफाई व्यवस्था सृदृढ़ करें
निजी सुरक्षा गार्ड भी पुलिस चौकी की अगुवाई में निभायेंगे ज़िम्मेदारी
अंतर्विभागीय समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश
रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने राजधानी के सबसे प्रमुख शासकीय हॉस्पिटल डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल स्मृति चिकित्सालय की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषकर रात्रि के समय जो मरीज आते है उनसे संवेदनशीलता से व्यवहार करें। साथ ही आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराएं। अंतर्विभागीय समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सीवरेज समस्या का निदान करने ड्रेनेज लाइन बनाने कहा।
उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए टोकन सुविधा या ऑनलाइन सिस्टम की सुविधा दी जाए। डॉ सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर के साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था को सृदुढ़ बनाएं। साथ ही उन्होंने सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार कर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। कलेक्टर ने नगर निगम को नालियों की सफाई में भी अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देेश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था सृदुढ़ करें। आतरिंक व्यवस्था के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, वह पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। आने वाले दिनों में गर्मी की शुरूआत होगी। मरीजों के पेयजल के लिए उचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि हास्पिटल प्रबंधन जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, डॉ भीमराव अंबेडकर के अधीक्षक श्री एसबीएस नेताम, डीन डॉ तृप्ति नागरिया, सीएमएचओ श्री मिथलेश चौधरी सहित संबंधित उपस्थित थे। -
रायपुर/कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज जे.एन पाण्डेय स्कूल में आयोजित शिक्षकों के पेंशन एवं समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक सेवानृवित्त हो रहे है उनके समस्य स्वत्वों का भुगतान उसी दिन कर दी जाए ताकि उन्हे किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के समस्या का समाधान उनके कार्यालय के स्तर पर किया जाए। उन्हे जिला कार्यालय के चक्कर ना काटना पड़े। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सीएमएचओ श्री मिथलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित संबंधित उपस्थित थे।
-
रायपुर/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 फरवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जएगा। जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाईफ इस्योरेंस द्वारा लाईफ प्लानिंग ऑफिसर (स्नातक उत्तीर्ण 30 से 45 वर्षीय विवाहित महिला उम्मीदवार के लिए) के 25 पदों पर एवं जय अम्बे इमरजेन्सी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पायलट (एल.एम.व्ही./एच.एम.व्ही अनिवार्य) के 20 पदों पर 8वीं/ 10वीं उत्तीर्ण तथा टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन्स रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता तथा अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में आयोजित अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां ढोल बाजे एवं पारंपरिक करमा नृत्य से किया गया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।
- जशपुर जिले के कांसाबेल के टांगरगांव मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वागत और अभिनंदन समारोह।
- मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए यहां बड़ी संख्या में स्कूल कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, लघु वनोपज सहकारी संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, रसोईया संघ, और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह की शुरुआत की।
अभिनंदन समारोह में जशपुरिया परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री का पांव धोकर एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अमर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी मौजूद। -
अब तक 1.67 लाख आवेदन हो चुके जमा
बिलासपुर/महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन अवकाश के दिन भी स्वीकार किए जाएंगे। कल शनिवार 10 तारीख और रविवार 11 तारीख को निर्धारित स्थलों पर आवेदन लिए जायेंगे। आवेदन का वितरण और जमा दोनों इन दिनों किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा ने बताया कि आज 40 हजार 236 भरे हुए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार गत 5 दिनों में 1.67 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इन आवेदनों की पोर्टल में एंट्री का काम भी तेजी से चल रहा है। -
बजट को हर वर्ग ने सराहा.. बताया जन कल्याणकारी और राज्य के विकास को नया आयाम देने वाला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पहले पेपरलेस बजट में प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और किसानों ,महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं। बिलासपुर वासियों ने बजट को लेकर खुशी जताई है और इसे कल्याणकारी बताते हुए इसे विकास के नए आयाम देने वाला बजट कहा।
बजट में युवाओं के कौशल विकास और उच्च शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य ,पोषण और जनजाति कल्याण के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा बजट में की गई है। भूमिहीन, कृषकों, श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना की घोषणा बजट में की गई है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों के लिए विशेष कार्य योजना के साथ ही बजट में अनेक ऐसे प्रावधान हैं जिससे हर तबके को लाभ मिले।
बिलासपुर वासियों ने बजट को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है।बिलासपुर के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल अभिजीत त्रिपाठी ने कहा कि रायपुर में IT हब बनने से इस क्षेत्र में लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और विकास की संभावनाएं बढ़ेगी। छात्रा खुशी भानुशाली ने कृषि के क्षेत्र में सरकार की बजट घोषणा को लेकर कहा कि निश्चित रूप से ये किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगी।
गृहिणी नसरीन अली और नम्रता वाजपेई ने कहा कि सरकार ने महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए बजट में कई प्रावधान किए है जिससे जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति पोषण व स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में किए गए प्रावधानों के लिए छात्रों ने कहा कहा कि सरकार के इस बजट से राज्य उन्नति की ओर अग्रसर होगा और समाज के सभी वर्ग लाभान्वित होंगे। -
- दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, बोरी, अहिवारा तहसील मुख्यालय परिसर में
- विकासखण्ड स्तरीय समस्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे
- विभाग संबंधी आवेदनों का करेंगे निराकरण
दुर्ग/ राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान हेतु प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल, तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के तहत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में द्वितीय शनिवार 10 फरवरी को तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, बोरी, अहिवारा तहसील ऑफिस परिसर में आयोजित किया गया है। जिसमें अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डुप्लीकेट किसान किताब, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व के मामले सुलझाए जाएंगे। साथ ही इस शिविर में विकासखण्ड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों को प्राप्त आवेदनों का समाधान करेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे इस तहसील स्तरीय शिविर में आकर राजस्व संबंधी अपनी समस्या रखकर समाधान पाए। साथ ही खातेदारों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने भूमि के खाते को शुद्ध रखने, उसमें किसी भी लेकर की अद्यतन जानकारी पा सके उसके लिए शिविर में आकर, अपने क्षेत्र के पटवारियों के माध्यम से अपने राजस्व अभिलेख में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जेंडर, किसान किताब की प्रविष्टि अनिवार्यतः करावे। उक्त प्रविष्टि खाते में हो जाने के बाद राजस्व अभिलेखों में होने वाली प्रत्येक परिवर्तनों की जानकारी उनके मोबाइल एसएमएस के माध्यम से भविष्य में मिलने लग जाएगी। -
- दुर्ग-भिलाई नगर में 42 परीक्षा केन्द्र
- प्रारंभिक परीक्षा में 17 हजार 268 परीक्षार्थी होंगे शामिल
- कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई है। जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी और पन्द्रह जिला अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त की गई है। उक्त परीक्षा हेतु 42 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 17 हजार 268 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से परीक्षा संपादित कराने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज परीक्षा के लिए नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों और परीक्षा केन्द्र प्रभारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्हांने केन्द्र प्रभारियों से परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के मार्गदर्शी निर्देशों का भली-भांति पालन सुनिश्चित करने कहा। इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सभी प्रशासनिक अधिकारियों को संबंधित केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था आदि अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चत कर ले कि परीक्षा केन्द्र क्रमांक, नाम व कोड क्रमांक से संबंधित फ्लैक्स परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर लगायी जाए। परीक्षा केन्द्र के कमरों में लाईट एवं पंखा की व्यवस्था के साथ पेयजल आदि का पुख्ता प्रबंध हो। परीक्षा तिथि को जिला कोषालय से प्रश्न पत्र प्राप्त कर सुबह 9 बजे तक परीक्षा केन्द्र को उपलब्ध करायी जाए। प्रश्न पत्र सील बंद हो, सभी केन्द्रों में निर्धारित समय पर ही प्रश्न पत्र खोली जाए तथा केन्द्र प्रभारी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया संपन्न कर पूर्वान्ह 9.30 बजे तक परीक्षार्थियों को उपलब्ध करायी जाए। प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा समाप्ति उपरांत केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित सील बंद पार्सल प्राप्त कर जिला कोषालय दुर्ग में जमा किये जाने हेतु नोडल अधिकारी को सौंपेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु हर संभव सहयोग के साथ केन्द्राध्यक्षों को पुलिस बल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष दुर्ग मोबाईल नंबर 94791-92099 और 112 पर संपर्क करने कहा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए दुर्ग-भिलाई नगर में 42 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0501 शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नाताकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग, 0502 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग, 0503 बीआईटी दुर्ग, 0504 उदय प्रसाद उदय शासकीय पालिटेक्निक दुर्ग, 0505 खालसा पाब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, 0506 विद्यापीठ श्री लक्ष्मीनारायण महाराज किल्ला मंदिर उ.मा.शाला मालवीय नगर दुर्ग, 0507 सन साईन हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्ग, 0508 शासकीय डॉ. वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय केन्द्रीय विद्यालय के पास जेल रोड दुर्ग, 0509 जे.आर.डी. शासकीय बहु.उ.मा. विद्यालय दुर्ग, 0510 शासकीय आदर्श कन्या उ.मा.शाला दुर्ग, 0511 सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रविशंकर स्टेडियम के पास केलाबाड़ी दुर्ग, 0512 सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय दुर्ग रविशंकर स्टेडियम के सामने गौरव पथ दुर्ग, 0513 सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय रविशंकर स्टेडियम के सामने गौरव पथ दुर्ग, 0514 विश्वदीप सिनियर सेकेण्ड्री स्कूल पद्मनाभपुर दुर्ग, 0515 शा.उ.मा.विद्यालय तकिया पारा दुर्ग, 0516 मारवाड़ी उ.मा.विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग, 0517 श्री महावीर जैन उ.मा.विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग, 0518 शासकीय तिलक कन्या उ.मा. विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग, 0519 महर्षि दयानंद आर्य उ.मा. विद्यालय मठपारा दुर्ग, 0520 महर्षि दयानंद आर्य उ.मा.वि. गयानगर दुर्ग शामिल है। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0521 डी.ए.व्ही. मॉडल हायर सेकेण्ड्री स्कूल आर्य नगर दुर्ग, 0522 घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय आर्य नगर दुर्ग, 0523 तुलाराम आर्य कन्या उ.मा.विद्यालय दुर्ग, 0524 फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी भारती विश्वविद्यालय दुर्ग, 0525 भारतीय कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पुलगांव चौक दुर्ग, 0526 छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑॅफ टेक्नोलॉजी शिवाजी नगर कोलिहापुरी पोस्ट पीसेगांव बालोद रोड दुर्ग, 0527 स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय आमदी नगर हुड़को भिलाई, 0528 भिलाई महिला महाविद्यालय हॉस्पीटल सेक्टर भिलाई नगर, 0529 आमदी नगर विद्या निकेतन उ.मा.वि हुड़को भिलाई, 0530 डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल आमदी नगर हुड़को भिलाई, 0531 मां शारदा पब्लिक स्कूल स्ट्रीट 4 सेक्टर 09 भिलाई, 0532 शासकीय उ.मा.विद्यालय हॉस्पीटल सेक्टर 09 भिलाई, 0533 बी.एस.पी. सीनियर सेकण्ड्री स्कूल वृत ख.-10 भिलाई, 0534 श्री शंकरा विद्यालय सड़क 02 सेक्टर 10 भिलाई, 0535 बी.एस.पी. सीनियर सेकण्ड्री स्कूल सेक्टर 07 भिलाई, 0536 भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 भिलाई, 0537 सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. वि. सड़क 03 सेक्टर 04 भिलाई, 0538 विवेकानंद विद्यापीठ उ.मा. सड़क 03 सेक्टर 04 भिलाई, 0539 गुरूनानक इंगलिश सिनियर सेकेण्ड्री स्कूल सेक्टर 06 भिलाई, 0540 एम.जी.एम. सिनियर सेकेण्ड्री स्कूल सेक्टर 06 भिलाई, 0541 कल्याण पी.जी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 07 भिलाई नगर दुर्ग तथा 0542 शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर भिलाई दुर्ग परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। -
- जनसामान्य को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने एवं हेलमेट पहनने का दिया संदेश
- जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा
- गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को किया गया सम्मानित
दुर्ग/ सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के चेयरमेन माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने आज बीआईटी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता परिचर्चा कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से परिचर्चा की। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकां को वीडियो के माध्यम से बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप बीमारी से बच सकते हैं, लेकिन सड़क दुर्घटना से नही बच सकते हैं। देश में एक्सीडेंट से मौत की संख्या बढ़ी है, जिसे हम सब को मिलकर कम करना है। बीमारी बता के आती है, लेकिन एक्सीडेंट बता के नही आती है। एक्सीडेंट से 100 में से 50 प्रतिशत मौते बच्चों एवं युवाओं की हो रही है। सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने और नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से होती है। इसे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय अपने और दूसरों के परिवार के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाना चाहिए, जिससे सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा की स्कूली बसों, यात्री वाहन, व्यावसायिक वाहनों के मालिक, वाहन चालक व परिचालको से परिचर्चा की गई। चर्चा के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा। इसके साथ साथ सड़क दुर्घटना होने पर नजदीकी हॉस्पिटल में उपचार हेतु पहुंचने व थाने में सूचित करने को कहा। स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक को संवेदनशील होकर सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना से बचने के उपायो को अपने मित्रों, रिश्तेदारों, परिवार, पड़ोसियों को बतायें और फिर उन्हें किसी अन्य लोगों को इस संबंध में जागरूक करने की बात कही। धीरे-धीरे सभी लोगों तक यातायात नियमों और सड़क दुर्घटना के बचाव के संबंध में जागरूक होंगे, जिससे सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु में कमी आ सकेगी। उन्होंने कहा कि हमें हेलमेट पहनने को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए। किसी परिवार का कोई सदस्य सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो उसका पूरा परिवार का बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है। जान है तो जहान है। आज सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले मृत्यु में नवयुवकों की संख्या ज्यादा है इसका कारण है तेज वाहन, सिगनल नही देखना, शराब पीकर ड्राईविंग करना, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलना इत्यादि। उन्होंने कहा कि वाहन धीरे चलाना चाहिए और हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां से शपथ लेकर जाएं कि यातायात नियमों का पालन एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करेंगे। साथ ही घर में सभी सदस्यों और आस-पास के लोगों को इसके संबंध में जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक मनाया जाएगा। जिसके तहत स्कूलों और महाविद्यालयों में विविध कार्यक्रम कर जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है, जिससे बच्चे अपने घर में जाकर माता-पिता, भाई, बहन सहित परिवार के सभी सदस्यों को इसके संबंध में जानकारी दे सकें, जिससे वे सड़क दुर्घटना से बच सकें। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संवेदनशील और जागरूक होने की आवश्यकता है। रोड पर यात्रा करते हैं तो थोड़ी से लापरवाही जानलेवा हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। यातायात नियमों की पूरी जानकारी नही होने के कारण लोग जहां तहां कही से भी टर्न हो जाते है जिसके कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है।
आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने लिए शुरू किया जा रहा है। 2016 में सुप्रीम कोर्ट कमेटी फॉर रोड सेफ्टी गठन किया गया। हमारा उद्देश्य है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना और उससे बचने के उपाय बताना। प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, रोड मार्किंग व गति नियंत्रक बोर्ड लगाने से एक्सीडेंट में कमी आई है। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दूसरों की गलती से होती जिसके लिए हमें हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है। जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। हमारा प्रयास रहेगा कि जिले में शत प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर सके। उन्होंने माता-पिता, भाई-बहनों, मित्रों को प्रेरित करने को कहा कि वे नशे में गाड़ी ना चलाए, सीट बेल्ट पहने व यातायात नियमों का पालन करें। गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) ऐसे व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया हो या नॉन मेडिकल मदद किया हो। ऐसे व्यक्ति को गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) कहा जाता है। इस दौरान गुड सेमेरिटन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने श्रीमती सुभद्रा देवी एवं श्री अश्वनी टंडन को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में स्पीडोमीटर, ध्वनि मापक यंत्र, डीएसएलआर कैमरा, बॉडी वार्न कैमरा, ब्रीथ एनालाईजर, बेटन लाईट, सेफ्टी जैकेट, चालान डिवाईस मशीन, लेक्सो मीटर, हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, व्हीकल इमोब्लाईजर सहित यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में मॉडल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सही तरीके से दुपहिया और चारपहिया वाहन चलाने के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके साथ ही रोड सिंग्नल को भी प्रदर्शित किया गया था। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी श्री संजय शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री शैलाभ साहू, यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, यूनियन अध्यक्ष एवं श्री प्रकाश देशलहरा व अन्य पदाधिकारीगण सहित स्कूली बच्चे व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। -
भिलाईनगर। निगम क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के 229 आवासो का आबंटन लाॅटरी निकालकर किया गया। हितग्राही अपने स्वंय का मकान पाकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने शासन प्रशासन की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। नगर पालिक निगम भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (ए.एच.पी.) मकान को किराएदारी में निवास करने वाले लोगों को शुक्रवार को आवास आबंटन के लिए महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर उत्तर ध्रुव की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। इसमें 229 हितग्राहियों को आवास आबंटित किया गया, जिससे उनका खुद के आवास का सपना पूरा हुआ। मोर मकान मोर आस के अंतर्गत सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया में 218 इसी प्रकार मोर आस मोर चिन्हारी के अंतर्गत सूर्या विहार में 4 तथा माइल स्टोन में 7 हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में निगम में उपस्थित हो गए थे। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी, उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था।
महापौर व आयुक्त ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज के रूप में चिन्हित था। जिन्हे प्राथमिकता के आधार पर भूतल की लाॅटरी में शामिल किया गया। आवास आबंटन के दौरान पार्षद हरिओम तिवारी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता बी.के.वर्मा, सहायक अभियंता अजय गौर, योजना के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन, उपअभियंता दीपक देवांगन, सहित लाॅटरी में शामिल होने आये हितग्राही शामिल थे। - -राज्य में इस बार स्वास्थ्य के बजट में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी-मेडिकल कॉलेज रायपुर का 1200 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन-मुख्यमंत्री श्री साय ने हेल्थ अवार्ड में चिकित्सकों को किया सम्मानितरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेआज शाम राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उत्कृष्ट चिकित्सकों एवं हॉस्पिटल को हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अवार्ड से सम्मानित सभी चिकित्सकों को बधाई दी और सेवा कार्य के लिए उनकी सराहना की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य का बेहतरीन ढांचा तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को इलाज की सुगम सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी का पेशा सेवा का कार्य है। इसलिए हम डॉक्टरों को धरती में भगवान का रूप भी कहते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे प्राथमिकता का सेक्टर है। अनेक प्रावधानों से हम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुके हैं। हमने इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में 37 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछले बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तत्कालीन सरकार ने 5497 करोड़ रूपए की राशि रखी थी । हमने इस बार 7552 करोड़ रूपए का बजट स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए रखा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य के साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना भी संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 01 हजार 526 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर का 1200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा एवं 776 करोड़ रूपए की लागत से 700 बिस्तर अस्पताल का भवन निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सिम्स बिलासपुर में 700 करोड़ रूपए की लागत से नवीन भवन का निर्माण और अंबिकापुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना आरंभ कर स्वास्थ्य सुविधा सबके लिए सुलभ कर दी है। अब गरीब आदमी भी आसानी से इलाज करा सकता है । उन्होंने कहा कि अभी डॉक्टरों का एक दल अयोध्या धाम भी गया है। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आये लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर पदम श्री डॉ.पुखराज बाफना, डॉ. संदीप दवे, डॉ. सुनील खेमका सहित चिकित्सका के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।
-
--12 और 13 फरवरी को शहर की राशन दुकानों में बनाए जाएंगे राशन कार्ड
-कलेक्टर ने की कार्ड बनवाने की अपील
-शहर के दो लाख से ज्यादा लोगों का नहीं बना है आयुष्मान कार्ड
बिलासपुर /प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर बचे लोगों का कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। अभियान अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी कोवार्ड 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। गौरतलब है कि शहर में रहने वाले करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है। उन्हें मोबाइल एप से कार्ड बनाने गहन रूप से प्रशिक्षित किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए केवल राशनकार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा। जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम को सभी वार्डों में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वार्ड वार राशन दुकानों में शिविर लगाए गए हैं। लेकिन व्यक्ति किसी भी वार्ड में अपना कार्ड बनवा सकता है। बैठक में निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव, डीईओ टीआर साहू, डीपीएम पियुली मजूमदार सहित एसडीएम, तहसीलदार, जोन कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
- लंबे समय से अपराध से दूर रहने पर शासकीय योजनाओं से जुडने का अवसर
रायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं एसपी श्री संतोष सिंह ने शहर के गुंडे बदमाशों को सिटी कोतवाली बुलाकर क्लास ली। उन्होंने सभी गुंडो बदमाशों से पूछा की उन्होंने कितने अपराध किए हैं और कितने समय पहले अपराध किए। डॉ गौरव सिंह ने कहा जो अभी भी अपराध में लिप्त है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो लंबे समय से अपराध दूर हैं उन्हे चिन्हांकित किए जाएंगे, इनमें जो खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को गति प्रदान कर सकें और अन्य को श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत किया जाएगा और प्रशिक्षण प्रदान कर विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़े रहें। एसपी श्री सिंह ने कहा कि सभी गुंडे बदमाश सुधर जाएं और अपराध से दूर रहें। साथ ही अच्छा नागरिक बनकर परिवार के साथ खुशहाली का जीवन व्यतीत करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। - -नया भवन लगभग 12 करोड़ रूपए की लागत से बन कर होगा तैयाररायपुर / ज़िला मुख्यालय बेमेतरा में अधिवक्ताओं और पक्षकारों की और बेहतर सुविधा और न्याय प्रणाली में तेजी लाने के लिए आज मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री रमेश कुमार सिन्हा ने नवीन भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उनकी वर्चुअल उपस्थिति एवं अनुमति से कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी ने भूमिपूजन एवं शिलालेख का अनावरण किया।यह नवीन न्यायालय भवन कलेक्ट्रेट के पास निर्मित होगा। भवन के लिये 7.04 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है। भूमि पूजन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी, जो कि जिला न्यायालय बेमेतरा के पोर्टफोलियों न्यायाधीश है, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ज़िला न्यायाधीश श्री बृजेंद्र शास्त्री, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रणिश चौबे सहित अधिवक्ता,न्यायालय के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री निर्मल सिंह ने इस नवीन भवन निर्माण की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तक़रीबन 12 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगा। निर्माण कार्य हेतु राज्य शासन द्वारा यह राशि स्वीकृत कर दी गयी है। नवीन जिला न्यायालय भवन में अधिवक्ता कक्ष, शासकीय अभिभाषक कार्यालय आदि भवन का निर्माण कार्य किया जायेगा। यह भवन कलेक्ट्रेट के समीप 15 महीने में बनकर तैयार होगा।न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी ने कहा कि नये भवन बन जाने से अधिकारी-कर्मचारियों की कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश जब यहां आये तो नये न्यायालय भवन की उन्होंने आवश्यकता महसूस की और कहा कि जल्द ही भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। आप लोग देख सकते है नये भवन का जो नक्शा है वह बहुत ही सुन्दर है। कोई भी निर्माण कार्य एक दिन में नहीं बनती है। इसे बनने में काफी समय लगता है सालों-साल लग जाते है, पर यहां मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के प्रयास से आज ये शुभ दिन आया। उन्होंने इसके लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
- -कथा प्रवक्ता श्री ब्रजनंदन जी महराज से लिया आशीर्वाद-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की-धान की अंतर की राशि का शीघ्र किया जायेगा भुगतान : मुख्यमंत्री श्री साय-ग्राम छिरहा से झलियापुर तक सड़क मार्ग की घोषणा कीरायपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के ग्राम झलियापुर में आयोजित श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने 11 कुंडीय रूद्र महायज्ञ शाला का परिक्रमा कर व्यासपीठ पर विराजमान कथा प्रवक्ता श्री ब्रजनंदन जी महाराज का शाल व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया और उनसे प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय का गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव भोले और अभयदानी है, वे सच्ची भाव भक्ति में दुश्मनों को भी वरदान दे देते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी कथा होने से न केवल उस क्षेत्र को, बल्कि दूर-दूर तक इसका पुण्य लाभ मिलता है। इस महायज्ञ का फायदा यहां के लोगों के साथ ही हमारी सरकार को भी मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम ने छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य के जंगल में 10 साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि राजिम में माता सीता द्वारा स्थापित शिवलिंग है, तो निश्चित रूप से हमें आशीर्वाद मिलेगा, आज हमने 01 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बड़ा बजट पास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही घोषणा के अनुरूप सबसे पहले हमने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया, किसानों के खाते में 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि का भुगतान किया गया और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गई। शीघ्र ही किसानों के खाते में धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वनोपज से समृद्ध राज्य है। मोदी की जिस गारंटी को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई है, उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ग्राम छिरहा से झलियापुर तक 03 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि हमारे वेद में यज्ञ का बहुत बड़ा प्रभाव और महत्व बताया गया है। यह व्यक्ति के जीवन में खुशहाली तरक्की लाने का बहुत बड़ा माध्यम है। ग्राम झलियापुर में 11 कुंडीय यज्ञ निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। खाद्यमंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि यहां हर साल भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाता है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसके उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यकम आयोजित किए जा रहे है। इससे अब लग रहा है कि निश्चित रूप से राम राज्य स्थापित हो रहा है। मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि रूद्र भगवान की कृपा सब पर बनी रहे। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, शांति, भाईचारा, मानवता, समानता आदि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, आयोजक श्रीमती लक्ष्मी देवी-श्री रामशरण सिंह, सरपंच श्री परमानंद सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने दो महीने में ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। इस बजट के जरिए छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के साथ कदम ताल मिला कर चलेगा। यह 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के सपना को पंख देने वाला बजट है। हमारी सरकार की नजरिया विकास है। जिसमें गरीबों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं का बहुमुखी विकास हो।इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी सड़क सभी के लिए प्राप्त व्यवस्था की गई है। इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी बेहतर प्रावधान है। पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय, बस्तर विश्वविद्यालय, नई बिल्डिंग खोलने के लिए, नए स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग में पारदर्शिता के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जो विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यय आदि दूसरी जानकारी दर्ज की जाएगी। जिससे कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी और सरकारी खजाने की लूट पर रोक लगेगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास के लिए बजट में ईको टूरिज्म, वॉटर टूरिज्म और पांचों शक्ति पीठों को जोड़ने के लिए प्रावधान किया गया है। साथ ही अयोध्या राम लला दर्शन योजना के लिए भी प्रावधान है किया है।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी खजाने को खाली कर दिया था। हमारी सरकार एक बार फिर सुशासन और पारदर्शिता से काम करेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी, जिससे जनता को अहसास होगा की उनके जीवन स्तर में सुधार आया है भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के साथ ही विकास की गति तेज हुई। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की ही तरह राज्य में आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया जा रहा है। यह परिषद राज्य सरकार की योजनाओं पर सुझाव, उनका इंप्लीमेंटेशन और मॉनिटरिंग का काम करेगा। जिससे पारदर्शिता के साथ विकास की गति तेज होगी और भविष्य के खुशहाल छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।


























.jpg)
