- Home
- छत्तीसगढ़
- -सरकार के निर्णय से जगी उम्मीद, पक्के आवास का सपना होगा पूरा-प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभरायपुर /महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं, अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने में जो गौरव की अनुभूति होती है इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सहायता से ग्रामीणों द्वारा स्वयं का आवास बनाया जा रहा है।ग्रामीणों को आवास निर्माण में सहायता के लिए कबीरधाम जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक लगातार अपने क्षेत्रो में मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। प्रतिदिन लाभार्थियों से संपर्क कर निर्माण की बारीकियां देखते हुए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किए जा रहे हैं कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र के लिए विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह शेष ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से आवास की स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान में उक्त दोनों मद से निर्माण कार्य लगातार चल रहे हैं। इन योजनाओं से राशि जारी होने पर ग्रामीणों को अपने आवास बनाने के लिए आर्थिक मदद मिल रहा है, जिससे उनके पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है।आवास पूर्णता के मामले में कबीरधाम जिला पूरे राज्य में पांचवे स्थान पर है जिला पंचायत कवर्धा के सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जनमन योजना से आवास की स्वीकृत किया गया है। उक्त आवास 2 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत है और इसके अतिरिक्त 12 हजार रुपए शौचालय निर्माण के लिए साथ में अपना आवास बनाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 95 दिवस का रोजगार और इसकी मजदूरी अलग से प्राप्त होगा। इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवास निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार रुपए लाभार्थियों को दिया जा रहा है। राशि का आवंटन चार किस्तों में हो रहा है जैसे-जैसे आवास निर्माण की प्रगति होती जा रही है राशि हितग्राहियों के खाते में जारी किया जाता है।सीईओ ने बताया कि विभाग के तकनीकी कर्मचारी लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए सहयोग प्रदान कर रहे हैं एवं इसके लिए लगातार अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण में कबीरधाम जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने आवास का निर्माण स्वयं करें किसी के बहकावे में नहीं आते हुए गुणवत्ता के साथ आवास निर्माण का कार्य समय पर पूर्ण करें।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे आवास निर्माण पर एक नजर.......प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, जनमन योजना अंतर्गत अभी तक कुल 7 हजार 981 परिवारों का सर्वे किया गया है। सर्वेक्षण उपरांत 3 हजार 554 परिवारों के आवास की स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसमें जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र के 2 हजार 81 एवं जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र के 1473 आवास शामिल है। स्वीकृत आवास में से 2996 आवास के लिए प्रथम क़िस्त की राशि जारी की गयी है, जिसमें जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र के 1 हजार 699 एवं जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र के 1 हजार 297 आवास शामिल है। लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर अपना आवास बनाए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कुल 48 हजार 657 आवास स्वीकृत किया गया जिसके विरुद्ध 48 हजार 623 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 47 हजार 146 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त, 45 हजार 631 हितग्राहियों को तृतीय क़िश्त एवं 21 हजार 240 हितग्राहियों को चतुर्थ किस्त की राशि उनके खाते में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से जारी की गयी है। इनमें से 43 हजार 881 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, जो की लक्ष्य का 90.18 प्रतिशत है। कबीरधाम जिला आवास निर्माण की पूर्णता के मामले में राज्य में पांचवे स्थान पर है।
- -ओमान एम्बैसी से लगातार संपर्क कर की गई कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने फोन पर महिला से की बातचीत, कहा कि आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे-कहा कि जिन लोगों ने आपको धोखा दिया, उस मामले की तह पर जाकर दोषियों पर करेंगे कार्रवाईरायपुर, / परित्राणाय साधुनाम, गीता के इस वाक्य को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना ध्येय वाक्य रखा है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में ही नहीं, छत्तीसगढ़ के बाहर विदेशों में भी फंसे लोगों की मदद के लिए पहल कर इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं। मस्कट में बंधक बनाई गई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बैसी से उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगातार संपर्क किया। त्वरित की गई कार्रवाई के पश्चात दीपिका को सुरक्षित एम्बैसी लाया गया। ओमान में इंडियन एम्बैसडर से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे। विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उन्होंने बंधक बनाई गई महिला से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूँ। मस्कट की एम्बैसी में आ गई हूँ। श्री शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करिये। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिये और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकये के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले की निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनकी पत्नी खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका नामक महिला को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था तथा दीपिका का पासपोर्ट , वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे तथा उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी।यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने स्वतः पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- -कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जूदेव व सह संयोजक द्वय महानंद और शालिनी राजपूत ने कहा : शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा हैरायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "शक्ति वंदन" कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक व भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों में जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूह से संबद्ध अनुमानित 8 लाख महिलाओं को इस संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य है। भाजपा नेता बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।भाजपा शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्री जूदेव, सह संयोजक श्री महानंद व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तरुण चुग को प्रभारी बनाया गया है और छत्तीसगढ़ से सांसद डॉ. सरोज पांडेय राष्ट्रीय सदस्य हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और दिल्ली में कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा सह संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू, पूनम सोलंकी को बनाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में जिला महामंत्री को संयोजक व उनके साथ 15 लोगों की टीम तथा विधानसभा में 25 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। आगामी 8 एवं 9 फरवरी 2024 को जिलास्तरीय एन.जी.ओ. एवं महिला स्व-सहायता समूह का संवाद कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के बारे में जानकारी देना है। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 08 फरवरी से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें प्रदेशभर के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सपंर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 10 एवं 11 फरवरी 2024 को विधानसभास्तरीय शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा जिसमें सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में कम-से-कम 1500 से 2000 संख्या निर्धारित की गई है। इस दौरान पम्पलेट वितरण भी किया जाएगा। 12 से 20 फरवरी 2024 को ग्राम स्तर पर सम्पर्क अभियान के तहत स्व-सहायता समूह से मिलकर चाय पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 या 23 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी एन.जी.ओ. एवं स्व-सहायता समूह को संबोधित करेंगे। मंडल स्तर पर एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर या टी.वी. के माध्यम से सीदे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।
- बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में 12 फरवरी तक आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धूमा में भृत्य के पद पर कार्यरत् स्व. श्री अविनाश खलखो के परिवार से उनकी पत्नी द्वारा सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया है। इस संबंध में दावा आपत्ति 12 फरवरी 2024 तक पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
-
*महिलाएं इसलिए खुश क्योंकि यह उनकी अपनी राशि जिसे वे अपनी रुचि से खर्च करेंगी*
बिलासपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया है कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे। एक महिला जब मजबूत होती है तब एक परिवार संवरता है, परिवार के संवरने से समाज संवरता है और समाज के संवरने से राज्य संवरता है इसलिए मोदी जी ने महतारी वंदन योजना की गारंटी दी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे शुरू किया ताकि महिलाओं के परिश्रम को सम्मान देते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप स्नेह राशि भेंट की जाए।
इस तरह से महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि यहां बेटियों को अगाध स्नेह और सम्मान दिया जाता है। बेटियों का हर घर में विशेष स्थान होता है। तीज-त्यौहारों में बेटियों और बहनों को स्नेह से भेंट और राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।
सरकार ने स्नेह स्वरूप महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है इससे महिलाओं में खासा उत्साह है। महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं के विश्वास की जीत हुई है। अब उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं को इस योजना ने उम्मीद की एक ऐसी किरण दी है जिससे इनके लिए आगे की राह प्रशस्त होगी। मस्तूरी ब्लाॅक की वेद परसदा निवासी श्रीमती प्रीति सिंह ने भी महतारी वंदन योजना के लिए आज फाॅर्म भरा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके पति उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं। उनसे स्नेह भी बहुत करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इस बात की कसक थी कि उनकी स्वयं की कोई पहचान नहीं है। उनकी खुद की कोई आय नहीं है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उन्हें पहचान दिलाएगी। वे अपनी-अपनी छोटी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। श्रीमती गायत्री आदित्य का कहना है कि हम महिलाएं चैबीसों घंटे घर का काम करती हैं लेकिन इसके एवज में हमारे परिश्रम और त्याग के लिए हमें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हमारी सुध ली है और महतारी वंदन योजना के जरिए हमारे श्रम का सम्मान किया है। सरकार ने नाम भी कितना अच्छा रखा है महतारी वंदन, यह हमारे परिश्रम का सम्मान है। कुछ ऐसे ही विचार श्रीमती गणेशी देवांगन के भी हैं। वे कहती है इस योजना से निश्चित स्प से हमारी दशा और दिशा बदल जाएगी। हम आर्थिक रूप से सबल होंगे। श्रीमती वीरस सूयवंशी का कहना है कि कई बार पैसों के अभाव में हमारी ख्वाहिशें अधूरी रह जाती थीं, हमें परिस्थितिथियों से समझौता करना पड़ता था लेकिन महतारी वंदन योजना से हमारी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। - बिलासपुर/राजस्व पखवाड़े के तहत 1 से 15 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 5 फरवरी को कोटा ब्लाक के ग्राम रानीगांव में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित अपने काम पूरा कराने लोग पहुंचे। शिविरों में बी 1, पठन, अविवादित नामांकन, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, सीमांकन, डायवर्सन जैसे काम कराए जा रहे हंै।रानीगांव में आयोजित शिविर में लोग वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वन अधिकार अधिमान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगांे ने आवेदन दिए। शिविर के संबंध में ग्राम रानीगांव के सरपंच श्री श्रवण गहवई ने बताया कि राजस्व शिविर में लगभग 200 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने व पेंशन, राशनकार्ड और राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया है जिसका शीघ्र निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।ग्रामीणो ने गांव में ही शिविर लगाकर राजस्व संबंधी विभिन्न आवेदनों पर उचित कार्रवाई के लिए शासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण अथवा 15 दिन के भीतर प्रक्ररणों को निराकृत किया जा रहा है।
-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : टीएल बैठक में जन शिकायतों, समस्याओं एवं मागों की जांच कर त्वरित निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
टीएल बैठक में जन शिकायतों, समस्याओं एवं मागों की जांच कर त्वरित निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही/साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने मुख्यमंत्री जन शिकायत, मुख्यमंत्री जन चौपाल, पीएमओ पोर्टल एवं कलेक्टर कार्यालय को प्राप्त जन शिकायतों, जनसमस्याओं एवं मागों की जांच कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए है। उन्होंने जिला स्तर पर निराकरण नहीं होने की स्थिति में से आवेदक को वस्तुस्थिति से अवगत कराने और प्रकरण निराकरण होने के बाद टीएल सूची से विलोपित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आगामी 10 फरवरी को जिला गठन के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे अरपा महोत्सव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए शिलालेखन का कार्य पूर्ण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने पीएम जनमन योजना के तहत गौरेला विकासखंड के सभी 54 बैगा बसाहटों में मूलभूत कार्यो को पूर्ण करने और विभिन्न योजनाओं के जरिए बेसिक सुविधाएं प्रदान करने कहा। इसी तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए सभी लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, केसीसी, उज्जवला गैस कनेक्शन, जनधन खाता आदि बनाने कहा। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में राशन कार्डो का नवीनीकरण, महतारी वंदन योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होने जिला रेडक्रास सोसाइटी के लिए आपात स्थिति में लोगों की आर्थिक मदद हेतु अधिक से अधिक दान एवं सदस्य बनाने के साथ ही लोगों को प्रेरित करने बड़े दान दाताओं की सूची जिला चिकित्सालय मंे चस्पा कराने कहा।
बैठक में नगर सेना कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए भूमि आबंटन, लाइवलीहुड कॉलेज में संविदा भर्ती हेतु कार्यवाई करने, मनरेगा के तहत निर्माण कार्यो की स्वीकृति, नक्शा बटांकन में तेजी लाने, आम निस्तार हेतु रोड से अतिक्रमण हटाने, राजस्व वसूली, डाइट पेंड्रा के पीछे स्थित जर्जर शासकीय आवासों को विघटित करने, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाने, जिला खनिज न्यास के अंतर्गत निरस्त कार्यो की राशि वापस करने सहित विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं पेण्ड्रारोड अमित बेक सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। -
जगदलपुर। बस्तर जिले में विदेश व्यापार एवं निर्यात संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिरिक्त महानिदेशक विदेश व्यापार नागपुर द्वारा एक्सपोर्ट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन कल 08 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में डीजीएफटी नागपुर के विशेषज्ञों की एक टीम इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कोड प्राप्त करने के तरीकों पर विडियो प्रस्तुति देंगे,साथ ही निर्यात वित्त विकल्पों पर एमएसएमई विभाग, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एसबीआई द्वारा डीजीएफटी योजनाओं पर जानकारी दिया जावेगा। इसमें डीजीएफटी नागपुर द्वारा ऑउटरीच कार्यक्रम का फोकस ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु जानकारी दिया जाएगा। निर्यात में रूचि रखने वाले जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों, कृषि उत्पादक संगठन, स्व-सहायता समूह,नव उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में भाग लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर बीएसएनएल बिल्डिंग नयापारा में संपर्क कर सकते हैं। -
योजनान्तर्गत वर्तमान में केवल ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आर्थिक स्वालम्बन सहित उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदना योजना 2024 लागू की गई है। जिसके तहत् बस्तर जिले में 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक सभी निकायों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों में आवेदन लेना शुरू हो गया है। अभी सभी निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ऑफलाईन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर ने बताया कि योजना को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है तथा फर्जी साईट
https://www.mahatarivandanyoujna.info/beneficiary&apply
नाम से वायरल हो रहा है। अतएव उक्त फर्जी साईड में कोई भी हितग्राही अपना फार्म नहीं भरें। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि वर्तमान में नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में जाकर ऑफलाइन आवेदन भरा जा सकता है। उक्त विशेष शिविरों में आवेदन पत्र भरने के लिए स्थानीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए निवासरत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत, नगर निगम कार्यालय अथवा जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं तथा सही जानकारी प्राप्त कर फार्म भर सकते हैं। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती वर्मा का कल नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की पत्नी थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
-
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
अगले एक महीनें एक सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में होगा सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार*
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों को बताने और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुसज्जित एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से रवाना की गई इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने तैयार कराया है। यह वैन अगले एक महीनें तक रायपुर जिले की एक सौ से अधिक ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू कराएगी। इस एलईडी वैन पर हमने बनाया, हम ही संवारेंगे और मोदी की गारंटी (प्रधानमंत्री) तथा विष्णु का सुशासन (मुख्यमंत्री) स्लोगन के साथ महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित अन्य विभागों के ज़िला अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
यह एलईडी वैन छोटे ट्रक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर बनाई गई है। एलईडी स्क्रीन वैन की एलईडी वैन की स्क्रीन लगभग 5 फीट तक उपर उठ सकती है। एलईडी में प्रदर्शित शासकीय योजनाओं के वीडियो दिन में सूर्य के प्रकाश में भी स्पष्ट दिखाई देंगे। इसके साथ ही एलईडी के ऑडियो सिस्टम से लोगों को प्रदर्शित योजनाओं की पूरी जानकारी ग्राम पंचायत या हाट-बाजार में ही मिल जायेगी। पूरा एलईडी सिस्टम वैन में स्थापित जनरेटर के माध्यम से लगातार संचालित रहेगा।
यह एलईडी वैन एक माह तक तय रूट चार्ट अनुसार ज़िले के सभी ब्लॉकों की तक़रीबन 100 ग्राम पंचायतों-हॉट बाज़ारों में जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी। वैन हर दिन लगभग 4 ग्राम पंचायतों में जाएगी। वैन में चालक-ऑपरेटर सहित कुछ लोग साथ रहेंगे, जो लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे लेने के बारे में भी बताएंगे। यह वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने में भी मदद करेगी। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वैन से प्रारंभ किया गया है। यह वैन जिले के सभी विकास खंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोगों से शासकीय योजनाओं को समझ कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मोबाइल स्क्रीन वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे रुपये 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ख़रीदी, 3716 करोड़ रुपये 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान का बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण बड़े दाम, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक रुपये 4000 से बढ़ाकर रुपये 5500, रामलला दर्शन योजन के तहत छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन आदि को छोटी-छोटी फिल्मों के माध्यम से बताया जाएगा।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री गुरु गद्दी एवं सतनाम विकास समिति-पताढ़ी धाम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जिला कोरबा के पताढ़ी धाम में गुरु घासीदास बाबा की 267 वीं जयंती के अवसर पर 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले गुरु पर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री लखन लाल लहरे, श्री प्रदीप रात्रे, श्री कमलेश अनंत आदि मौजूद थे।
-
केबलिंग से खराब हुई सड़क को सुधारने दिए निर्देश
स्मार्ट सिटी के 24×7 पेयजल योजना का घरों में जाकर किया निरीक्षण
आईएसबीटी परिसर में रिक्त तल का सदुपयोग करने कहा
रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज सुबह राजधानी के निरीक्षण पर निकले। उन्होंने रामसागर पारा, राठौर चौक, पुरानी बस्ती और अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड भाठागांव का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रामसागर पारा-राठौर चौक के समीप अंडरग्राउंड केबलिंग करने सड़क को खोद दी गई थी, जिसके कारण आम नागरिकों को तकलीफ हो रही थी। जिसपर कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी और सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों को मौके पर कहा कि अंडर केबलिंग के दौरान सड़क खोदने की आवश्यकता होने पर सडक के एक तरफ केबलिंग कर सड़क की मरम्मत करने पश्चात ही दूसरी तरफ का कार्य प्रारंभ किया जाए और सड़क के मरम्मत पर त्वरित निराकरण करें जिससे नागरिकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
कलेक्टर इसके बाद पुरानी बस्ती क्षेत्र में पहुंचे और स्मार्ट सिटी की 24×7 पेयजल योजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र जलसंकट प्रभावी क्षेत्र में शामिल है। यहां पर स्मार्ट सिटी उक्त योजना से मोतीबाग उच्च जलागार टंकी से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। डॉ सिंह स्वयं निवासी के घर पहुंचे और इस योजना की जमीनी हकीकत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वहां पर उपस्थित निवासियों से जनसमस्याओं की जानकारी ली और टूरी हटरी में डस्टबीन रखने और साफ-सफाई रखने निर्देश दिए। कलेक्टर अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड भाठागांव का भी निरीक्षण किया। वहां पर परिसर के रिक्त प्रथम तल और अन्य जगहों का सदुपयोग करने का सुझाव दिया। कलेक्टर बस स्टैंड में स्थित स्मार्ट टॉयलेट के सुविधाओं के बारे में यात्रियों से पूछा। साथ स्टैड के पीछे रैन बसेरा के बारे में सुझाव देते हुए कहा कि इसका उपयोग बस स्टैंड में आने वाले ड्राईवर, क्लीनर के नहाने और रेस्ट रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अवसर पर नगर निगम आयक्त श्री अबिनाश मिश्रा और स्मार्ट सिटी के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे। -
महिलाओं ने कहा-यह योजना सिर्फ और सिर्फ उनके लिए बनी
जनप्रतिनिधी ने कहा बुजुर्ग महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी, सर्वे सूची की भी बाध्यता नही
अबतक जिले में 43 हजार 126 आवेदन प्राप्त हुए
रायपुर /महतारी वंदन योजना के फॉर्म वितरण के दूसरे दिन भी महिलाओं का हुजूम उमड़ा। साथ ही महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ और सिर्फ हमारे लिए बनी है। इससे मिलने वाले प्रतिमाह 1 हजार रूपए की राशि से हम वो सभी छोटी जरूरतों को पूरी कर सकेंगे जिसके लिए बाट जोहना पड़ता था।
आज दूसरे दिन शहर के मध्य स्थित ब्राम्हण पारा वार्ड में लगे शिविर में फॉर्म मिलने और जमा करने का समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक निर्धारित था, मगर इस योजना के प्रति इतना ज्यादा उत्साह था की महिलाएं सुबह 10 बजे से ही पहुंचने लगी। धीरे-धीरे भीड़ बढने पर जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारियों ने प्रबंधन संभाला और उनके दस्तावेजों का परिक्षण करना शुरू किया। महिलाएं कतारबद्ध होकर दस्तावेजों का परीक्षण कराती रही। साथ ही मौके पर जमा करती गई। शाम 4 बजे के बाद भी महिलाएं आती रहीं और कर्मचारियों ने उनके आवेदन लेते रहें।
वार्ड की पार्षद श्रीमती सरिता आकाश दुबे ने कहा कि यह अभी तक अन्य शासकीय योजना के मुकाबले बेहतर योजना है। पहले अन्य योजनाओं में सर्वे सूची या अन्य शर्तों के कारण महिला हितग्राहियों को योजना का लाभ नही मिल पाता था। बल्कि इस योजना से हर वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए दिए जाएंगे। इससे 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं काफी खुश है, क्योेंकि इस उम्र में उन्हें इस सहयोग राशि से जीवन यापन में बहुत मदद मिलेगी। फॉर्म भरने आई दुर्गा देवांगन कहती है कि इस योजना से हमे हर महीने 1 हजार रूपए मिलेेंगे और अब हमे अपने महीने के खर्चों के लिए जुगत नही लगानी पड़ेगी। इसी प्रकार इंदू सोनी ने बताया कि वह प्राईवेट जॉब करती हैं और इन पैसों से मुझे आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। जिससे मैं अपने और अपने बच्चों के लिए अच्छा कर पाउंगी।
महिला एवं बाल विकास विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा ने बताया ने बताया कि अब तक जिले मे 43 हजार 126 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 06 फरवरी को 29 हजार 971 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें रायपुर शहरी 01 से 2 हजार 692, रायपुर शहरी 02 से 3 हजार 719, धरसींवा 01 से 3 हजार 640, धरसींवा 02 से 2 हजार 200 मंदिर हसौद से 2 हजार 428, आरंग से 4 हजार 123, अभनपुर से 6 हजार 329 और तिल्दा से 4 हजार 840 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अबतक 1 हजार 244 आवेदन अपलोड किए गए हैं। -
-स्ट्रीट लाईट लगवाने जनदर्शन में दिया आवेदन
-कृषक ने खेत के पानी निकासी हेतु नाली निर्माण के लिए लगाई गुहार
-जनदर्शन में प्राप्त हुए 170 आवेदन
दुर्ग/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 170 आवेदन प्राप्त हुए। प्रोफेसर कॉलोनी के निवासियों ने अवैध रूप से संचालित दुकानों की शिकायत करते हुए बताया कि आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं साईंस कॉलेज के पास प्रोफेसर कॉलोनी दीपक नगर जाने वाले रोड पर अवैध रूप से दुकानों का संचालन किया जा रहा है, दुकानों मंे आने वाले ग्राहकों द्वारा रोड पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे कॉलोनी में आने जाने वालों को परेशानी होने के साथ वाद विवाद की स्थिति निर्मित होती है। साथ ही स्कूल की निर्धारित परिधि के आसपास दुकानों के संचालन से असामाजिक व मनचले युवाओं द्वारा स्कूल में जाने वाले बच्चों से छेड़खानी करते हैं। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को ध्यान देते हुए नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ग्राम पोटियाकला वासियों ने स्ट्रीट लाईट लगवाने दिया आवेदन। उन्होंने बताया कि ग्राम पोटियाकला वार्ड 54 में स्ट्रीट लाईट नही होने की वजह से अंधेरे के कारण असामाजिक तत्व का जमावाड़ा बना रहता है, जिससे कारण मोहल्लेवासियों को अंधेरे के कारण आने जाने में परेशानी होती है। इसी प्रकार खोपली निवासी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। खोपली निवासी गंगा अत्यंत गरीब एवं कमजोर वर्ग की है। रोजी मजदूरी कर अथवा भरण पोषण करती है। आर्थिक रूप से सक्षम नही होने के कारण अपना इलाज करवाने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
मिनी स्टेडियम पद्यनाभपुर के निवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि मिनी स्टेडियम में सालभर होने वाले क्रिकेट मैच में लाउडस्पीकर, डीजे और ड्रम का उपयोग करते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है, जो कि रात 12 बजे तक चलता रहता है। क्षेत्र के आसपास के निवासियों विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को इन घटनाओं के कारण ध्वनि प्रदूषण के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। निवासियों द्वारा मिनी स्टेडियम में होने वाले आयोजनों से नही है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण से होने वाले कष्टो से है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ग्राम खपरी निवासी कृषक ने खेत के पानी निकासी हेतु नाली निर्माण के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता है। खेत के सीमा से रोड निर्माण होने के कारण से खेत से पानी का निकासी नही हो पाता है, जिसके कारण खेतों में पानी भरा रहता है। बरसात के समय बारिश का पानी खेत में भर जाने के कारण कृषि कार्य करने में असुविधा होती है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। -
फेक वेबसाईट पर दे विशेष ध्यान, लाए संज्ञान में
प्राकृतिक गैस की पाईप लाईन बिछाने ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करे अधिकारी
नॉन द्वारा रिजेक्ट धान की कराये जांच
दुर्ग/कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया, निर्वाचन कार्य, धान खरीदी, राशन कार्ड नवीनीकरण, राजस्व प्रकरणों, आयुष्मान कार्ड और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। साथ ही प्रकरणों के तत्परतापूर्वक निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांने महतारी वंदन योजना के जिले में सफल क्रियान्वयन और पात्रता रखने वाले सभी महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए उनका पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि नगरीय निकायों और जनपद स्तर पर पर्याप्त आवेदन पत्र उपलब्ध हो। पात्र महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान रखी जाए। उन्हांने अधिकारियों को लॉगिन आईडी अपडेट कराने और फेक वेबसाईट पर विशेष ध्यान देने के साथ ही संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की इस योजना का जिले में सफल क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों, पंचायतों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में फार्म उपलब्ध कराने व 20 फरवरी तक पात्र महिला हितग्राहियों का अनिवार्य रूप से फार्म भराने कहा है।
ग्रामीणों की समन्वय से प्राकृतिक गैस की पाईप लाईन बिछाने का कार्य
भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) नई दिल्ली की मुंबई, नागपुर, झारसुगुड़ा, परियोजना दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से होकर गुजर रही है। जिले में अपने तरह यह पहला प्रोजेक्ट है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गेल के अधिकारियों से परियोजना के जिले में विस्तार और किसानों के मुआवजा आदि के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले के ननकट्ठी, अंजोरा-ढाबा, बोरेगांव, टेमरी सहित 17 गांव सहित 38.76 किलोमीटर प्राकृतिक गैस सप्लाई की पाईप लाईन बिछायी जाएगी। प्रभावित किसानों को जमीन की मुआवजा राशि दी जा रही है। भारत सरकार द्वारा तय गाईड-लाईन के अनुसार प्राकृतिक गैस से खाद निर्माण, बिजली बनाने, घरेलू गैस वितरण, वाहनों और कारखानों में भी ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने गैस पाईप लाईन विस्तार कार्य में प्रगति लाने संबंधित एसडीएम और जनपद सीईओ को ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
निर्वाचन कार्य की समीक्षा
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारी विभागीय कार्यों से फील्ड भ्रमण के दौरान संबंधित मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था का भी अवलोकन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवगत कराया कि विधानसभा निर्वाचन के रिजर्व मतदान अधिकारी जो मतदान दिवस विभिन्न मतदान केन्द्रों का वाहन से भ्रमण किये, उन्हें मानदेय राशि भुगतान की पात्रता होगी। कलेक्टर ने सभी जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्वाचन कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की डेटा अपडेट कराने के निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि सेवानिवृत्त, मातृत्व अवकाश और गंभीर बीमारी वाले का डेटा हटायी जाए। संबंधित अधिकारी का पे-स्केल, एपिक कार्ड और मूल निवास का पता सही हो, सुनिश्चित किया जाए।
शनिवार 17 फरवरी को तहसील स्तरीय राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए विगत दिवस राजस्व निरीक्षक मंडल में आयोजित शिविर में प्राप्त राजस्व प्रकरणों और उसके निराकरण की तहसीलवार जानकारी ली। उन्होंने विगत तीन माह से नक्शा बटांकन में डेटा अपडेट करने में कोताही बरतने वाले पटवारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी-6-4 से संबंधित लंबित प्रकरण का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वीकृत राशि हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि आगामी शनिवार 17 फरवरी को तहसील स्तर पर राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है। उक्त शिविर में विकासखण्ड स्तरीय सभी विभागां के अधिकारी भी अनिवार्यतः अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
5 लाख 87 हजार 369 मे.टन धान खरीदी, राशन नवीनीकरण हेतु दो लाख 32 हजार आवेदन प्राप्त हुए
बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में धान खरीदी और राशन कार्ड नवीनीकरण के संबंध में जानकारी ली। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर निर्धारित अवधि तक 5 लाख 87 हजार 369 मे.टन धान खरीदी की गई है। जिसमें 5 लाख 5 हजार 368 मे.टन धान का डीओ कट चुका है। समितियों से 4 लाख 69 हजार 345 मे.टन धान का उठाव हो चुका है, 82 हजार मे.टन धान का डीओ जारी होना शेष है। उन्होंने बताया कि शासन से कार्ययोजना प्राप्त होने के उपरान्त डीओ जारी कर उठाव किया जाए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने समिति में खरीदे गए अमानक व नान द्वारा रिजेक्ट धान की जांच कराने खाद्य नियंत्रक को निर्देशित किया। राशन कार्ड नवीनीकरण के संबंध में अवगत कराया गया कि जिले में प्रचलित 4 लाख 74 हजार 616 राशन कार्डों में से 02 लाख 32 हजार 752 राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित है।
आवेदनों का निराकरण समय-सीमा के भीतर हो
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लंबित समय-सीमा के प्रकरणों का विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण समयावधि पर हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। उन्हांने शिक्षक-एलबी के वेतनमान, समयमान, एरियस का भुगतान की जानकारी ली तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी को तीन दिवस के भीतर एरियस राशि भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शत्-प्रतिशत् आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों तथा आबकारी और खनिज विभाग के अधिकारियों को सीएमएचओ से रेडक्रॉस सोसायटी की रसीद प्राप्त कर सोसायटी के सहयोग हेतु संबंधितों से रसीद काटने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, श्रीमती योगिता देवांगन और श्री बी.के. दुबे, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। -
-ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की अंतिम तिथि अब 11 फरवरी 2024 तक
दुर्ग/भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर की जा सकती है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.armyrecruitment.cg.nic.in पर देखी जा सकती है और सम्बंधित जिले के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदक की साईंस विषय (गणित समूह) के लिए शैक्षणिक योग्यता 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल इल्स्ट्रूमेंटेशन इन्फोरमेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्सों के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स भौतिकी या गणित विषयों में 50 प्रतिशत अंको के साथ तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10$2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
साईंस विषय के अलवा अन्य विषय हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10$2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना होगा। आवेदक की आयु 2 जनवरी से जुलाई 2007 तक के जन्म लेने वाले अविवाहित महिला एवं पुरूष आवेदन कर सकते हैं। -
- डीएमएफ प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
दुर्ग/ जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खनिज विकास निधि राशि का उपयोग विकास कार्यो में करने को कहा। कलेक्टर ने राशि स्वीकृत होने के पश्चात् लंबे समय से अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्याे एवं अपूर्ण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करते हुए निर्माण कार्यो की स्वयं समीक्षा करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले एजेंसी एवं ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। डीएमएफ मद से जीर्णोद्धार कार्य जैसे आंगनबाड़ी, इमारत व शौचालय इत्यादि कार्यो की जांच के लिए जिला स्तर पर तकनीकी समिति का गठन कर उक्त कार्यो का निरीक्षण कर अनुशंसा प्राप्त होने के बाद कार्यवाही करने को कहा।
कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार रखते हुए शासन के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत जो भी कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उसमें शासन द्वारा निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करते हुए कार्य करना है। किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
सखी वन स्टॉफ सेंटर में नाली निर्माण, आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रयास विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आईटीआई कैम्पस में पेयजल व्यवस्था, जामगांव (आर) में पंचायत भवन के जीर्णोद्धार का कार्य, सेजेस में अन्य निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम श्री देवेश धु्रव, श्री आशीष देवांगन, श्री लोकेश चंद्राकर, जिला खनिज संस्थान न्यास के नोडल अधिकारी श्री लोकेश ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। -
गन्ना कृषकों को दिया गन्ना टिश्यू कल्चर की जानकारी
बालोद। बालोद जिले के गन्ना कृषकों को गन्ना टिश्यू कल्चर लैब रायपुर का भ्रमण किया। उप संचालक कृषि ने बताया कि 02 फरवरी 2024 को बालोद विकासखण्ड से 07, गुरूर विकासखण्ड से 05, डौण्डी विकासखण्ड से 05, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड से 05 एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड से 07 किसान सहित कुल 29 लैब पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले के गन्ना कृषक वैज्ञानिक डॉ. खूबचंद वर्मा तथा डॉ ताम्रकार से मिले। वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को गन्ना टिश्यू कल्चर तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि गन्ना टिश्यू कल्चर तैयार करने के लिए गन्ना का पौध स्वस्थ एवं निरोग होना चाहिए। टिश्यू कल्चर के लिए एक आँख को जार में मदर कल्चर के साथ मिलाकर बंद कर दिया जाता है। जिससे 30 से 40 कंसे निकलते है। प्रत्येक कंसे को अलग-अलग कर पॉली ट्रे में रखा जाता है। इसके उपरांत उसे ग्रीन नेट में रखते हैं। प्रथम स्क्रीनिंग 21 दिन के बाद उसे हॉट नेट में ले जाया जाता है। द्वितीय स्क्रीनिंग 20 दिन के बाद पॉलीवेग में ट्रांसफर किया जाता है। इसके पश्चात कृषकों को बोनी करने हेतु प्रदाय किया जाता है। उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषकों को टिश्यू कल्चर लैब एवं फिल्ड भ्रमण कराकर टिश्यू कल्चर पौध तैयार करने की तकनीकी तथा बोनी विधि जानकारी विस्तार से दिया गया। फिल्ड में लगे गन्ना किस्म सीओजे 085, वीएसआई 8005 तथा सीओ 86032 के पौधों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया गया। जहाँ उन्हें बताया गया कि टिश्यू कल्चर पौध तैयार करने में लागत प्रति पौध 2.50 रूपये आता है। प्रति हेक्टेयर 7000 पौधे की आवश्यक होती है, जिसकी लागत 17,500 रूपये होगी। इसका उत्पादन प्रति हेक्टेयर 1000 क्ंिवटल आएगा। इसे एमआरपी की दर से बेचने पर आय 03 लाख 55 हजार रूपये प्राप्त होगी। अगर आदान सामग्री लागत 01 लाख रूपये घटा दिया जाए तो कृषकों को 02 लाख रूपये तक शुद्ध लाभ मिल सकती है। जिससे कृषकों की आय दुगुनी होने में सहायक होगी तथा गन्ने की खेती का क्षेत्र बढ़ेगा और अन्य कृषक भी गन्ना शेड से बोने की तकनीक को छोड़कर गन्ना टिश्यू कल्चर पौध बोने लगेंगे, जिससे जिले में स्थित शक्कर कारखाना को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सकेगा। - -पंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल स्कूल शिक्षा मंत्रीरायपुर / स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के 27वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का दायित्व हमारे गुरूजनों पर है। यही भावना हमें देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है।स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी एक पौधे के समान होते हैं और शिक्षक उस माली की तरह होता है जिसकी देखभाल से पौधे पनपकर एक फलदार वृक्ष का रूप ले लेते हैं। ऐसे में शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को स्कूल में एक अच्छा वातावरण उपलब्ध कराए, उनसे अच्छा व्यवहार करें और उनकी छुपी प्रतिभा को सामने लाए।वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोकनृत्य सहित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री रविन्द्र झा, प्राचार्या डॉ. बबीता झा, प्रशासनिक प्रमुख श्री ऋषि झा, शैक्षणिक प्रमुख श्रीमती विनिता अग्रवाल तथा शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- रायपुर ।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के इनोवेशन सेल (आई सेल) के द्वारा इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एकदिवसीय मुख्य कार्यक्रम ‘अविन्या’ का आयोजन दिनांक 09 फरवरी 2024 को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। टीम इनोवेशन सेल ने अपने इस फ्लैगशिप इवेंट की थीम 'मैजिक ऑफ साइंस - अनलॉक द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' रखी है। कार्यक्रम का आयोजन इनोवेशन सेल के फैकल्टी इन चार्ज डॉ. सौरभ गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान इनोवेशन केंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी जिसमें पिचिंग इवेंट, इनोवेशन एक्सपो, पैनल डिस्कशन और स्पीकर सेशन शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीबीओआई के निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, क्लाइमेटेंज़ा सोलर के संस्थापक अक्षय मकर, ज़ोफ़फूड्स के संस्थापक आकाश अग्रवाल जो की टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक में भी आ चुके हैं, आइसबर्ग क्रियेशन के सह-संस्थापक दीपक पारीक और डेटा साइंस एट कैटेनेट के डायरेक्टर समीर रंजन होगें।फाइनेंस, इनोवेशन, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस जैसे विषयों पर केंद्रित यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को एक व्यापक और समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम इनोवेशन, तकनीकी प्रगति, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के क्षेत्र में एनआईटी रायपुर के समर्पण को प्रदर्शित करेगा।
- -महिलाएं इसलिए खुश क्योंकि यह उनकी अपनी राशि जिसे वे अपनी रुचि से खर्च करेंगीबिलासपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया है कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे। एक महिला जब मजबूत होती है तब एक परिवार संवरता है, परिवार के संवरने से समाज संवरता है और समाज के संवरने से राज्य संवरता है इसलिए मोदी जी ने महतारी वंदन योजना की गारंटी दी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे शुरू किया ताकि महिलाओं के परिश्रम को सम्मान देते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप स्नेह राशि भेंट की जाए।इस तरह से महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि यहां बेटियों को अगाध स्नेह और सम्मान दिया जाता है। बेटियों का हर घर में विशेष स्थान होता है। तीज-त्यौहारों में बेटियों और बहनों को स्नेह से भेंट और राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।सरकार ने स्नेह स्वरूप महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है इससे महिलाओं में खासा उत्साह है। महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं के विश्वास की जीत हुई है। अब उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं को इस योजना ने उम्मीद की एक ऐसी किरण दी है जिससे इनके लिए आगे की राह प्रशस्त होगी। मस्तूरी ब्लाॅक की वेद परसदा निवासी श्रीमती प्रीति सिंह ने भी महतारी वंदन योजना के लिए आज फाॅर्म भरा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके पति उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं। उनसे स्नेह भी बहुत करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इस बात की कसक थी कि उनकी स्वयं की कोई पहचान नहीं है। उनकी खुद की कोई आय नहीं है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उन्हें पहचान दिलाएगी। वे अपनी-अपनी छोटी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। श्रीमती गायत्री आदित्य का कहना है कि हम महिलाएं चैबीसों घंटे घर का काम करती हैं लेकिन इसके एवज में हमारे परिश्रम और त्याग के लिए हमें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हमारी सुध ली है और महतारी वंदन योजना के जरिए हमारे श्रम का सम्मान किया है। सरकार ने नाम भी कितना अच्छा रखा है महतारी वंदन, यह हमारे परिश्रम का सम्मान है। कुछ ऐसे ही विचार श्रीमती गणेशी देवांगन के भी हैं। वे कहती है इस योजना से निश्चित स्प से हमारी दशा और दिशा बदल जाएगी। हम आर्थिक रूप से सबल होंगे। श्रीमती वीरस सूयवंशी का कहना है कि कई बार पैसों के अभाव में हमारी ख्वाहिशें अधूरी रह जाती थीं, हमें परिस्थितिथियों से समझौता करना पड़ता था लेकिन महतारी वंदन योजना से हमारी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी।
-
बिलासपुर /राजस्व पखवाड़े के तहत 1 से 15 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 5 फरवरी को कोटा ब्लाक के ग्राम रानीगांव में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित अपने काम पूरा कराने लोग पहुंचे। शिविरों में बी 1, पठन, अविवादित नामांकन, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, सीमांकन, डायवर्सन जैसे काम कराए जा रहे हंै।
रानीगांव में आयोजित शिविर में लोग वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वन अधिकार अधिमान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगांे ने आवेदन दिए। शिविर के संबंध में ग्राम रानीगांव के सरपंच श्री श्रवण गहवई ने बताया कि राजस्व शिविर में लगभग 200 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने व पेंशन, राशनकार्ड और राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया है जिसका शीघ्र निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
ग्रामीणो ने गांव में ही शिविर लगाकर राजस्व संबंधी विभिन्न आवेदनों पर उचित कार्रवाई के लिए शासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण अथवा 15 दिन के भीतर प्रक्ररणों को निराकृत किया जा रहा है। - -मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का होगा सत्यापन-आपराधिक प्रकरण एवं ब्लैक लिस्टेड पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाहीरायपुर /सचिव सह आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट कार्पाेरेशन लिमिटेड श्रीमती आर. संगीता ने विगत दिवस आबकारी आयुक्त कार्यालय में मैनपॉवर एजेंसी एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसियों की बैठक लेकर सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा प्रदेश में संचालित मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति, वेतन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होंने मदिरा दुकानों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्तियों की नियुक्ति करने, बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रति माह वेतन संबंधितों के बैंक खातों में नियत समय पर भुगतान करने व समस्त मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का नये सिरे से सत्यापन कर आपराधिक प्रकरण में लिप्त पाए जाने एवं ब्लैक लिस्टेड पाये जाने पर तत्काल सेवा से पृथक कर उन पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।बैठक में समस्त मेनपॉवर एजेंसी को मदिरा दुकानों में विधिवत् स्टाक रजिस्टर का अद्यतन संधारण करने, स्कैनिंग कर मदिरा का आमद एवं विक्रय करने, दुकानों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सदैव चालू रखने तथा तकनीकी खराबी आने पर उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश के साथ-साथ दुकानों में संग्रहित खाली कार्टन को सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश दिये गये।बैठक में आबकारी विभाग की सचिव श्रीमती आर. संगीता द्वारा मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, ग्राहकों के मांग अनुरूप ब्राण्ड की मदिरा का विक्रय करने, ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफार्म में आई. कार्ड सहित उपस्थित रहने, निर्धारित समय पर ही दुकान खोलने एवं बंद करने तथा दुकान से प्रति व्यक्ति निर्धारित सीमा के भीतर मदिरा विक्रय किये जाने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की मिलावटी एवं अवैध शराब विक्रय नहीं करने, शराब कोचियों को शराब का विक्रय नहीं करने एवं अधिक दर पर मदिरा विक्रय पर कड़ाई से अकुंश लगाये जाने के संबंध में संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।बैठक में नॉन ड्यूटी पेड, अवैध शराब, बिना स्कैन के शराब पर कड़ाई से नियंत्रण कर अनियमितता पाये जाने पर संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध गैर जमानती अपराध दर्ज करने के सख्त निर्देश दिये गये। समस्त मेनपॉवर एजेंसियों को मदिरा दुकानों से अधिक दर पर मदिरा विक्रय एवं मिलावटी विक्रय जैसी शिकायतों पर स्व-स्फूर्त कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया। उपरोक्त निर्देशों के पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध नियमानुसार ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही कर अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही करने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया। ऐसे प्रकरणों में ब्लैक लिस्टेड हुए एजेंसियों की जानकारी अन्य राज्यों से भी साझा करने के निर्देश दिये गये।बैठक में समस्त सुरक्षाकर्मी एजेंसियों को मदिरा दुकानों में निर्धारित यूनिफार्म में सुरक्षाकर्मी की नियमित उपस्थिति बनाये रखने, दुकानों के बाहर वाहनों को व्यवस्थित करने, ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं मदिरा दुकानों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सही तरीके से कार्य नहीं करने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।बैठक में समस्त प्लेसमेंट एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसी के विरूद्ध लंबित देयताओं को शीघ्र ही जिम्मेदार एजेंसियों से वसूल कर मदिरा दुकानों के कर्मचारियों का सत्यापन कर ब्लैक लिस्टेड एवं अनाधिकृत कर्मचारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में समस्त एजेंसियों को दिनांक 01 अप्रैल 2017 से अब तक ब्लैक लिस्टेड किये गये कर्मचारियों के नाम, पदनाम, मोबाईल नम्बर एवं अन्य विवरण दिनांक 20 फरवरी 2024 तक विभाग को उपलब्ध कराने एवं ऐसे कर्मचारी प्रदेश के किसी भी मदिरा दुकानों में कार्य न करें, इसको सुनिश्चित करते हुए निरंतर सघन जांच करने के निर्देश दिये गये। file photo


























.jpg)
