- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री साव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षारायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के ‘‘नीर भवन’’ में विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की महती मुहिम शुरू की है। इसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने विभाग में रिक्त पदों को जल्दी भरने पर भी जोर दिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल सहित विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिलेवार सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा स्थापित हैंडपंपों के संधारण एवं सुधार के लिए विशेष अभियान चलाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैण्डपम्प पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत है। यह हमेशा चालू हालत में रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी जिलों के कार्यपालन अभियंताओं ने जल जीवन मिशन के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री साव ने राज्य की सभी बसाहटों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गर्मियों में कहीं पर भी पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए समुचित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।श्री साव ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पेयजल योजनाओं की सतत् निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने तथा कार्य के प्रति उदासीन अधिकारियों पर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यों में तेजी लाते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण व सुधार के आवश्यक कार्य त्वरित गति से हों, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मुख्यालय में ही रहकर अपने कार्य संपादित करें। श्री साव ने बैठक में समूह नल जल योजनओं, जल आवर्धन योजनाओं, नलकूल खनन तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हैण्डपम्पों के संधारण एवं खनन कार्यों की भी समीक्षा की।
- -विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारीरायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की नियुक्ति कर दी गई है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण के दिनांक से दो वर्षों के लिए होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 15 जनवरी 2024 को आदेश जारी कर पूर्व में नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।विधि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त महाधिवक्ता के लिए श्री वाय.एस. ठाकुर, श्री रणवीर सिंह मरहास, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री आशीष शुक्ला, श्री बी.डी. गुरू, श्री विवेक शर्मा, श्री सुनील काले, उप महाधिवक्ता के लिए श्री प्रवीण दास, श्री विनय पाण्डेय, श्री यू.के.एस. चंदेल, श्री संजीव पाण्डेय, श्री शशांक ठाकुर, श्री नीरज शर्मा, डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय की नियुक्ति की गई है।इसी प्रकार शासकीय अधिवक्ता के लिए श्री दिलमन रतिमिंज, श्री अखिलेश कुमार, श्री अजित सिंह, श्री केशव गुप्ता, श्री संघर्ष पाण्डेय, श्री धीरज वानखेड़े, श्री अरविन्द दुबे, श्री अजय पाण्डेय, श्रीमती सुप्रिया उपासने, श्री राहुल तामस्कर, श्री सतीश गुप्ता, श्री रतन पुष्टि, श्री संतोष सोनी, गैरी मुखोपाध्याय, श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्री राजीव भारत और उप शासकीय अधिवक्ता के लिए कु. सुनीता मानिकपुरी, श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री अतानु घोष, सुश्री प्रज्ञा पाण्डेय, सुश्री शैलजा शुक्ला, सुश्री उपासना मेहता, श्री किशन साहू, श्री सुयशधर दीवान, श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव, श्री आशुतोष पाण्डेय, श्री अंकुर कश्यप, श्री शालिन सिंह बघेल की नियुक्ति की गई है।इसी प्रकार जारी आदेश में पैनल लॉयर के लिए श्री नितांश जायसवाल, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री मो. राहुल अमीन मेनन, श्री अभिषेक सिंह, श्री लव शर्मा, श्री दीपक कुमार सिंह, श्री आशुतोष शुक्ला, सुश्री मोनिका सिंह ठाकुर, श्री रिषभ चन्द्र सिंह देव, शुभ्रा श्रीवास्तव, श्री अमित वर्मा, स्मृति श्रीवास्तव, प्रभा शर्मा, श्री नंद कुमार कश्यप, सुश्री साक्षी गोयल, सुश्री आकांक्षा वर्मा, श्री अंकुर कश्यप, श्री यू.पी.एस. साहू, श्री समीर बेहार, श्री सुरेन्द्र देवांगन, श्री प्रदीप सिंह राठौर, श्री विजय बहादुर सिंह की नियुक्ति की गई है।
- रायपुर / राज्य शासन द्वारा सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन किया गया है। संशोधित पदनाम ‘आयुक्त’ का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाएगा तथा सहकारिता अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यों के लिए ‘पंजीयक’ पदनाम का ही उपयोग किया जाएगा। सहकारिता विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित पदनाम इस प्रकार रहेंगे। पंजीयक (भा.प्र.से) का संशोधित पदनाम आयुक्त (भा.प्र.से) सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम अपर आयुक्त सहकारिता एवं अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं किया गया है। इसी प्रकार संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, का संशोधित पदनाम संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए और सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं किया गया है।
- रायपुर /नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन 1 जनवरी से जिला स्तर पर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में किया जा रहा है। आज 16 जनवरी को पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत शासकीय नागार्जुन स्नाकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय रायपुर एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में शिविर लगाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को मतदाता सूची में शत्-प्रतिशत् पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। नए मतदाता ’’वोटर हेल्पलाईन एप’’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की जानकारी भी दी गई। साथ ही 22 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपने बूथ में जाकर अभिहित अधिकारी अथवा बूथ लेवल बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन की जानकारी भी दी गई।
- - शासन की फ्लेेगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान दे अधिकारी- राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाएं अभियानदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समस्त विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वीकृत अप्रारंभ कार्याें, मतदाता सूची संक्षप्ति पुनरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास आदि के अद्यतन प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा भी की। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले स्वीकृत कार्य जो वर्तमान में प्रारंभ नहीं हुए है, ऐसे कार्यों के लिए शासन से अनुमति जरूरी है। निर्माण एजेंसी विभाग शीघ्र स्वीकृति हेतु फाईल प्रस्तुत करें। इसी प्रकार नये कार्य जो प्रस्तावित है, अनुमति के लिए शासन को भेजना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सांसद, विधायक निधि के कार्य टी.एस. के लिए लंबित न रहे। निर्माण कार्य एजेंसी विभाग समय-सीमा में जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रोसेसिंग में किसी प्रकार का डीले न हो, समय पर कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हाईस्कूल का सभी प्राचार्यों का बैठक लेकर एक जनवरी की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जोड़वाने आवश्यक पहल करने कहा। उन्होंने अवगत कराया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 को ध्यान में रखते हुए जिले में विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 17 जनवरी को आयोजित की गई है। नियुक्त अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेवें। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अधिकारी दिए गए निर्देशों के अनुसार गंभीरतापूर्वक खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने लिंकिंग व उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव पर जोर देते हुए डी.एम.ओ. को जीपीएस सिस्टम वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में राजस्व से संबंधित आवेदन नहीं आना चाहिए, अधिकारी संबंधित क्षेत्र में अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों के निराकरण में साप्ताहिक प्रगति दिखने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शासन की फ्लेगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लेगशिप योजनाओं पर अधिकारी विशेष ध्यान देवें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत कार्य प्रारंभ कराये। साथ ही कार्यों की साप्ताहिक प्रगति से अवगत कराये। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्मित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को यू.सी.सी.सी. शिक्षा विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय समय-सीमा के प्रकरण लंबित न रखे, 31 अक्टूबर की स्थिति में सभी लंबित प्रकरण निराकृत किया जाए। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री अन्य पत्र से संबंधित 4063 आवेदन निराकृत किए गए हैं। इसी प्रकार कलेक्टर जनचौपाल अंतर्गत 4995 आवेदन, वेब द्वारा प्राप्त 1920 शिकायतों का निराकरण तथा पोस्ट द्वारा प्राप्त 6088 शिकायतों का निराकरण किया गया है। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश धु्रव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्री बी.के. दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश्वर चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन, नगर निगम भिलााई चरोदा के आयुक्त श्री ए.के. त्रिपाठी, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के आम नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों का 03 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे की आम नागरिकों के समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवसों में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए प्रभारी अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री शशांक पाण्डेय सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले में प्रत्येक कार्य दिवसों के अंतर्गत सोमवार 15 जनवरी को आयोजित प्रथम जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल आवेदनों एवं उसके निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आवेदन पत्रों के निराकरण के पश्चात् इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने संबंधित आवेदकों का दूरभाष नंबर भी लेने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जिले के नगरीय निकायों में स्थापित किए गए वाटर एटीएम बेहतर कराने हेतु दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी वाटर एटीएम को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को कृष्ण कुंज परिसर बालोद में स्थित चैपाटी को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु दिए गए निर्देशों पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद द्वारा 10 दिनों के भीतर चैपाटी प्रारंभ करने की जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा की उपलब्धता के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में जेनेरिक दवाओं की अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कृषि विभाग के उपसंचालक से जिले में गन्ने की खेती की रकबा बढ़ाने हेतु किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। उन्हांेने कृषि विभाग के उपसंचालक को जिले में गन्ने की खेती रकबा बढ़ाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे की जिले में स्थापित शक्कर कारखाना के लिए समुचित मात्रा में गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और किसानों को इनका समुचित लाभ भी मिल सके। इसके लिए उन्होंने किसानों का चयन करने तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक उपाय करने को कहा।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिला ग्रंथालय बालोद में वाई-फाई आदि की सुविधा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों पर की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिला ग्रंथालय में विद्यार्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग, जेईई, नीट एवं व्यापम आदि की परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा प्रदान करने हेतु शीघ्र कार्यवाही प्रारंभ करने को कहा। कलेक्टर ने जिले के नवयुवकों को सेना एवं पुलिस विभाग में भर्ती हेतु प्रदान किए जा रहे निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले के जर्जर शासकीय भवनों का मरम्मत कर उनका उपयोग सुनिश्चित करने हेतु इन शासकीय भवनों का चिन्हांकन करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक मंे कलेक्टर ने जिले के शासकीय विभागों की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु विभाग प्रमुखों द्वारा किए जा रहे नवाचार के संबंध मंे भी जानकारी ली। बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर श्री चन्द्रवाल द्वारा पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर विभागीय योजनाओं को हासिल करने के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उसकी उपलब्धि के संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी दिए।
- दुर्ग /श्रम विभाग के छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिये मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है। सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 तक थी जिसे संशोधित कर 31 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।
- -मरीजों को राहत, लाइन में लंबे समय तक खड़े रहने से मिली निजात-ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1500 मरीज आते हैं इलाज करानेबिलासपुर /सिम्स अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू हो गई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार करने की बाध्यता का अंत हो गया। गर्भवती, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित इलाज करने पहुंचे सभी तरह के मरीजों को राहत मिली है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने प्रबंधन की इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताया है।सिम्स चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2024 से पंजीयन क्षेत्र में टोकन सिस्टम लगाया गया है। जिसमें दो कियोस्क मशीन लगाई गई हैं, जो टोकन प्रदाय करती हैं। तथा नौ काउंटर है जिसमें टोकन नंबर प्रदर्शित होता है। आज टोकन सिस्टम का प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया गया । साथ ही जो भी कमियां पाई गई उन्हे भी निराकृत किया गया । टोकन सिस्टम लगने के बाद अब मरीजों को लाइन लगा कर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। पंजीयन कक्ष के सामने हाल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां लगा दी गई हैं जिसमें बैठकर मरीज अपने टोकन का नंबर आने पर ही काउंटर पर जाएंगे तथा अपनी पर्ची कटवाएंगे । इससे गर्भवती महिलाओं दिव्यांगो को और अन्य बीमार लोगों को लंबे लंबे समय तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि लगभग 1500 मरीज हर रोज अपनी विभिन्न रोग एवम् स्वास्थ्य समस्या को दिखाने आते हैं। उन्हें पंजीयन कराने के लिए काफी समय तक खड़े रहकर प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।
- -जेसीबी, हाईवा एवं ट्रेक्टर जप्त कर की गई कार्रवाईबिलासपुर /जिले के खनिज अमले द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर 15 एवं 16 जनवरी को खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन करते पाये जाने पर कार्रवाई की गई। कोटा क्षेत्र अंतर्गत सल्का नवागांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 05 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। सल्का नवागांव क्षेत्र में शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर जांच के दौरान पाया गया कि खनिज रेत एवं मिट्टी मुरूम का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। अवैध तरीके से खनिज मिट्टी/मुरूम का उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर 1 जेसीबी मशीन जप्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है एवं 01 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर थाना सिरगिट्टी की अभिरक्षा में रखा गया है तथा 03 ट्रेक्टर खनिज रेत के अवैध परिवहन करते वाहनों को जप्त कर 02 ट्रेक्टर थाना कोनी की अभिरक्षा एवं 01 ट्रेक्टर खनिज बैरियर कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन/परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।
- बिलासपुर /समग्र शिक्षा के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित समावेशी संसाधन स्त्रोत केन्द्रों में फिजियोथेरेपिस्ट के 2 पदों पर भरती के पूर्व पात्र आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किये जाएंगे। पात्र आवेदकों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उक्त तिथि को जिला पंचायत परिसर के द्वितीय तल में स्थित जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा बिलासपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित होने की स्थिति में आवेदक अपात्र माने जाएंगे।
- -उपलब्ध सुविधाओं की हुई समीक्षा, विद्यार्थियों से लिया फीडबैकरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने माना में संचालित नवोदय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं से बात की। उन्होंने प्राचार्य से कहा है कि केन्द्र व राज्य शासन के निर्देशों का पूर्णतः परिपालन करते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं बच्चों को निरंतर मिलती रहे, इसका विशेष ध्यान रखें, साथ ही सुविधाओं के उन्नयन की सभी व्यवस्थाएं 20 दिन के भीतर पूरी करें। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप भी उनके साथ थे।कलेक्टर डॉ. सिंह सुबह अपने नियमित निरीक्षण भ्रमण की कड़ी में अचानक नवोदय विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों से मिलने के पहले अपनी कक्षा में जाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से उनके छात्रावास में जाकर मुलाकात की एवं वहां उपलब्ध पानी, बिजली व साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर राय ली। इस दौरान वे भोजन कक्ष में जाकर स्वयं भोजन की गुणवत्ता की पड़ताल की और नवोदय प्रबंधन से कहा कि निर्धारित आहार तालिका के अनुरूप ही भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने खिड़की, दरवाजे की मरम्मत शुद्ध पेयजल की हर समय उपलब्धता और शिक्षकों का नियमित अध्यापन सुनिश्चित करने भी कहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से भी कहा कि हर शासकीय संपत्ति उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराई जाती है, अतः पानी का अपव्यय, फर्नीचर, टोटियों आदि का रख-रखाव में छात्र-छात्राएं भी पूरी जिम्मेदारी से सहयोग करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा के जरिए उच्च पद प्राप्त कर समाज में प्रतिष्ठित होने के लिए अपने समय का पूरा उपयोग करें और लक्ष्य निर्धारित कर अपने ध्येय में आगे बढ़े। इस दौरान नवोदय स्कूल के प्राचार्य सुभाष महोबिया, वार्डन, शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहेें।
- रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज निःशक्त व बेसहारा बुजुर्गों की देखरेख के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा माना में संचालित “सियान कुटी“ का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना और यहां उपलब्ध सुविधाओं की उनसे विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील सोच के अनुरूप यहां निवासरत हर बुजुर्ग, महिला-पुरुष की सेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य मानकर कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप भी इस दौरान निरीक्षण में साथ रहें।आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उनके भोजन, आवास, शयन, प्रसाधन जैसी हर सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की और वृद्धजनों से फीडबैक लिया। उन्होंने अधीक्षिका लक्ष्मी माला मेश्राम से इन बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य जांच, आमोद-प्रमोद गतिविधियां जैसी सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। डॉ. सिंह ने कहा है कि इस आयु में पौष्टिक भोजन उच्च गुणवत्ता के साथ सभी को नियमित रूप से मिलता रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आगंतुक पंजी और सुरक्षा विषयक उपायों के संबंध में भी गहनता से जांच परख की है।
- -तय समय में प्रोजेक्ट पूर्ण करने दिए निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज शहर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन एस.टी.पी. का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तय समय सीमा में प्रोजेक्ट पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल भी उनके साथ थे।निरीक्षण भ्रमण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने अवगत कराया कि लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन इस एस.टी.पी. की क्षमता 3 एम.एल.डी. है तथा इसका निर्माण कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही निर्माण एजेंसी द्वारा इस एस.टी.पी. का पांच साल तक ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस भी किया जाएगा। कलेक्टर ने तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) श्री पी.के पंचायती, असिस्टेंट मैनेजर श्री योगेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।
- -मॉर्निंग वॉकर्स से मिले एवं अधिकारियों को दिए निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज सुबह पंडरी स्थित ऑक्सीजोन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक के लिए यहां पहुंच नागरिकों से मुलाकात की एवं उनसे संचालन संबंधी सुझाव भी मांगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप भी साथ थे।अल सुबह ऑक्सीजोन परिसर के निरीक्षण भ्रमण के दौरान निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा ने अवगत कराया कि पूर्व में यह ऑक्सीजोन परिसर वन विभाग द्वारा संचालित था, अब इस संपूर्ण परिसर के प्रचालन संबंधी व्यवस्थाओं में उन्नयन की गतिविधियां रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर निगम द्वारा की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि चरणबद्ध रूप से परिसर के रख-रखाव के लिए जरूरी निर्माण कार्य किए जाए एवं हरियाली का ध्यान रखते हुए कांक्रीटीकरण कम से कम किए जाए। उन्होंने पूर्व में बने प्रसाधन कक्षों का रखरखाव कर इसे भी संचालन योग्य बनाने के निर्देश दिए है।
- -स्वयं खाकर जांची भोजन की गुणवत्ता, बेहतर करने के दिए निर्देश-बालिका विद्यालय में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने कहा-मेस कमेटी और सब्सिडी वाली कैंटीन शुरू करने के दिए सुझावरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सोमवार शाम को प्रयास बालक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के बीच पहंुचे। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान कहा कि सफल वही होता है जो हर परिस्थिति में बिना विचलित हुए अपने कार्य में लगा होता है। आप लोगों ने जो लक्ष्य तय किया है उसके लिए टाईम टेबल बनाकर नियमित रूप से पढ़ाई करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने विद्याथियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कलेक्टर ने सड्डू स्थित प्रयास आदर्श आवासीय बालक विद्यालय के रसोई घर में जाकर खाद्य पदार्थ का भण्डारण देखा। यहीं नही वे स्वयं टेबल पर जाकर भोजन किया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे। साथ ही भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों की मेस कमेटी बनाने के निर्देेश दिए। साथ ही सब्सिडी दर पर कैंटीन शुरूआत करने का सुक्षाव भी दिया। कलेक्टर ने शौंचालय दुरूस्त करने सहित शिक्षकों की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ सिंह गुढ़ियारी स्थित प्रयास आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय भी पहंुचे और छात्राओं से पढ़ाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कम्प्यूटर एवं कम्प्यूटर शिक्षक की व्यवस्था कर ली जाए। साथ ही गुणवत्ता पूर्वक भोजन प्रदान किया जाए। जिन विषयों के शिक्षकों की जरूरत है, इनकी जल्द नियुक्ति की जाए। साथ ही जिस कोंिचंग संस्था मार्ग दर्शन दे रही कि उन्हे निर्दंेशित करें कि शिक्षक बार-बार बदले ना जाए। लाईब्रेरी प्रतिदिन खुले रहें ताकि बच्चों को असुविधा ना हो और सभी वर्ष के अनसॉल्ड पेपर भी उपलब्ध कराए। छात्रावास में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए परिसर में आने वाले बाहरी व्यक्ति के जांच करने के पश्चात ही प्रवेश करने दिया जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर ने रविवार को निरीक्षण कर ठीक करने के दिए थे निर्देशरायपुर /सेन्ट्रल लाईब्रेरी में लाईट की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। पुरा परिसर जगमगा रहा है जिससे रात्रि में आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा होगी और सुरक्षाा संबंधित समस्याओं का भी समाधान होगा। गौरतलब है कि रविवार डॉ गौरव सिंह ने रविवार को सेंन्ट्रल लाईब्रेरी का दौरा कर लाईट के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके तुरंत बाद नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में निगम की टीम इस व्यवस्था को दुरूस्त करने लग गई और दो दिनों के भीतर ही समस्या का समाधान हो गया। आज शाम पूरा परिसर जगमगा रहा है।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 17 जनवरी को विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सवेरे नौ बजे से आयोजित की गई है।
- -गुण्डरदेही में आयोजित रामचरित मानस की प्रतियों के वितरण एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में होंगे शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले को जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यांे का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान श्री साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय गुण्डरदेही पहुँचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहाँ लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को श्री रामचरित मानस की प्रति भेंट कर श्री रामचरित मानस के पठन-पाठन तथा जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध मानस मण्डलियों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय 05 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों में रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी करेंगे। इसके पश्चात् हटरी पारा गुण्डरदेही में स्थित चण्डी मंदिर एवं राम मंदिर में पहुँचकर पूूजा-अर्चना करने के बाद राजबाड़ा पहुँचकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- -किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का हो चुका भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 71.87 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव-मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के चलते धान की रिकार्ड आवकरायपुर, / मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय से धान खरीदी केंद्रों में अन्नदाताओं ने अपना धान बेचकर बंपर धान खरीदी का अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को 111.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। पिछले साल 107.53 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। बंपर खरीदी की स्थिति तब है जब धान खरीदी के लिए पूरा एक पखवाड़ा बचा है।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 266 किसानों से 111 लाख 75 हजार 247 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 92 लाख 5 हजार 247 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 71 लाख 87 हजार 338 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।विगत खरीफ वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 23 लाख 42 हजार 50 किसानों से 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी के एवज में किसानों को करीब 22 हजार 067 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया था।
- -डॉक्टर व स्टाफ समय पर पहुंचे अस्पताल, मरीज को ना हो किसी प्रकार की असुविधा: मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल-अस्पताल की नियमित साफ सफाई के लिये दिए आवश्यक दिशा निर्देशरायपुर, / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहंुचे थे। जहां उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। उन्होने काउंटर में उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के आकड़ों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय-सारणी के अनुरूप कर्मचारियों को कांउटर में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री जायसवाल ने रजिस्ट्रेशन कांउटर में काउंसलर बैठाने के निर्देश दिए ताकि मरीज अपने रोग के लक्षण के अनुरूप सही डाक्टर का चयन कर सकें।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने वहां मरीजों से मुलाकात की और उनके वस्तु स्थिति पर चर्चा की। उनके द्वारा मरीजों से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ के संबंध में जानकारी ली गई। डॉक्टर अपने ओपीडी कक्ष में समय में आते है कि नहीं और नियमित रूप से वार्ड में भ्रमण करते है कि नहीं इत्यादि के संबंध में पूछा। उन्होंने सीएमएचओ व अन्य अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये ताकि स्वास्थ्य के स्तर को और बेहतर किया जा सकें। उन्होने स्पष्ट किया कि सूरजपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित जिला अस्पताल सर्व सुविधा युक्त अस्पताल के रूप में जाना जाए ताकि प्रत्येक तबके के व्यक्ति का इलाज यहां हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के अधोसंरचना और मूलभूत आवश्यकता को बेहतर करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। उन्होने अस्पताल में उपलब्ध मशीनों की जानकारी भी ली। अस्पताल की साफ-सफाई के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
- -राजधानी के सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने देखी डायल 112 की कार्यप्रणालीरायपुर / पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी आकस्मिक जरूरत पड़ने पर लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही डायल 112 सुविधा के कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और आकस्मिक विपत्ती पड़े लोगों को तत्काल सहायता मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर विधायक गुरू खुशवन्त साहेब भी उनके साथ थे।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के संचालन कक्ष के भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी आकस्मिक जरूरतों के मद्देनज़र जरूरतमंद नागरिकों द्वारा कॉल करके और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम् से डायल 112 से संपर्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि कॉलर द्वारा संपर्क करने पर यह कॉल सी-4 स्थित कॉल टेकर सेक्शन में प्राप्त होती है, संचालन कक्ष में उपस्थित कॉल टेकर के द्वारा कॉलर आवश्यक पूछताछ कर एक इवेंट बनाया जाता है। जिसे तकनीकी भाषा में कॉल फॉर सर्विस कहा जाता है।श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कॉल टेकर द्वारा बनाए गए सीएफएस को कंप्लीट करते ही यह इवेंट कम्प्यूटर ऐडेड डिस्पेच प्रणाली के माध्यम् से रियल टाईम में संबंधित जिला के डिस्पेचर स्टॉफ के सिस्टम में दिखाई देती है, जो उस घटनास्थल के नजदीक उपलब्ध इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को सिस्टम में खोज कर आवश्यकतानुसार एक या एक से अधिक ईआरव्ही को उस इवेंट को अटैंड करने असाइन करता है। इवेंट पर असाइन होते ही संबंधित ईआरव्ही में मौजूद पुलिस ईआरव्ही में लगे मोबाईल डेटा टर्मिनल डिवाइस की मदद से तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो जाता है।श्री गुप्ता ने बताया कि पूरी प्रक्रिया का सी-4 में मौजूद पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी और संबंधित जिला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस कंट्रोल रूम स्टॉफ द्वारा निगरानी की जाती है। इवेंट समाप्त होने पर ईआरव्ही स्टॉफ द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में एक ब्रीफ नोट लिखा जाता है, जिसे एक्शन टेकन रिपोर्ट कहा जाता है। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कॉलरों से संपर्क कर फीडबैक लिया जाता है, ताकि सर्विस की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार किए जा सकें।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न कक्षों के अवलोकन पश्चात् डायल 112 परियोजना के शेष जिलों में भी प्रस्तावित क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता ने पीडब्ल्यूसी कंसलटेंट कंपनी द्वारा तैयार किए गए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से परियोजना के संपूर्ण प्रदेश में प्रस्तावित क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, पुलिस महानिरिक्षक रायपुर श्री रतन लाल डांगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक (योजना एवं प्रबंध) श्री मनीष शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह उपस्थित थे।
- -बच्चों को पौष्टिक भोजन और पीने का शुध्द पानी उपलब्ध कराया जाए-आदिम जाति विकास मंत्री ने एकलव्य और पहाड़ी कोरवा-आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षणरायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर प्रवास के दौरान विभिन्न आवासीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भेलवाडीह में संचालित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का जायजा लिया और कहा कि आवासीय विद्यालयों में रह रहे बच्चों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों को पौष्टिक भोजन और शुध्द पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं सहित निर्माणाधीन भवनों, खेल मैदान तथा सामग्री की उपलब्धता की जानकारी भी ली।मंत्री श्री नेताम सवेरे छात्रावासों का निरीक्षण करने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम भेलवाडीह पहुंचे थे। उन्होेंने यहां शासन द्वारा संचालित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय विद्यालयों के छात्रावासों में भोजन व्यवस्था तथा पीने के पानी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को शुध्द और पौष्टिक भोजन के साथ-साथ पीने का साफ पानी उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा कर पढ़ाई-लिखाई साथ ही अध्ययन हेतु पुस्तक की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।मंत्री श्री नेताम ने भ्रमण के दौरान छात्रावास में बनाए जा रहे मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया और निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने पुस्तकालय, बच्चों के स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु डिस्पेंसरी रूम में रखे गए दवाईयों के साथ ही छात्रावास शयन कक्ष का भी जायजा लिया और छात्रावास परिसर को पूर्ण रूप से साफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल बहुत आवश्यक है, इसलिए बच्चों के खेल के लिए पर्याप्त मात्रा में खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाए।इस मौके पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी, जनपद अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। file photo
- प्रगतिशील किसानों को किया गया पुरस्कृतदंतेवाड़ा । जिले के जैविक किसानों का संगठन ‘‘भूमगादी‘‘ के द्वारा परंपरागत देसी बीज मंडई का आयोजन पुराना जनपद पंचायत भवन दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत से जैविक किसानों के द्वारा विभिन्न प्रकार के धान की किस्म,दलहन, तिलहन, विभिन्न प्रकार के कंदमूल,सब्जियों,लघु अनाज की विभिन्न किस्मों,जैविक खाद एवं दवा का प्रदर्शनी लगाया गया था।कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिले के किसानों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ क्षेत्र में उपजाए जाने वाले देसी बीजों की जानकारी ली गयी। इस कार्यक्रम में जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक श्रीराम नाग, श्रीमती तुलसी बाई ग्राम टेकनार, अनंतराम कौरगांव, गोकुल कुआकोंडा, देवचन्द नाग माडेदा,महादेव टेटम, कुलभूषण कासोली 2, अर्जुन चेरपाल, विजय बड़ेकरका, पुरनतरई ,लुदरू चौतु परचेली, शांतिबाई कासोली, पिलाराम कुतुलनार ,रामप्रसाद चितालूर, मोतीराम मैलावाड़ा को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में जिले के जैविक कृषि करने वाले किसानों अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा किया। उल्लेखनीय है कि उपस्थित सभी कृषकों के साथ कलेक्टर ने जैविक भोजन का स्वाद भी लिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री जयंत नाहटा, उपसंचालक कृषि श्री सूरज पंसारी, भूमगादी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश बड़ावे, संचालक मनेश्वर प्रधान, देवचंद नाग, कलम सिंह नाग मनोज, महादेव नेताम, मासा कुंजाम भीमाराम तामों एवं जिले के जैविक किसान उपस्थित रहे।
- -निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश-धान खरीदी केन्द्रों में बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंदंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के द्वारा आज गीदम विकासखंड के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम जावंगा का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यो को देखा और गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में नियमित (क्यूरिंग) पानी का इस्तेमाल भरपूर मात्रा करें ताकि आगे कोई इससे समस्या ना हो। साथ ही इसे समय सीमा में जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसके पश्चात उन्होंने धान खरीदी केन्द्र हारम की भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में पेयजल की व्यवस्था अंदर और बाहर दोनों स्थानों में सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही ’’टेंपोलिंग’’ की व्यवस्था पर ध्यान दे ताकि धान जिस स्थान पर रखा जा रहा है। वहां खास तौर पर धूप नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने बोरो को सिलने के लिए ज्यादा से ज्यादा मजदूर लगाकर 31 जनवरी से पहले ही कार्य को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि धान बिक्री हेतु आये किसानों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए उनके अनुरूप ही कार्य करें।इसके साथ ही कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कृषि विज्ञान केन्द्र का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि बायोफ्लॉक प्रोडक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे छोटी मछली उत्पादन क्षमता बढ़ सके और इसके अलावा कुक्कुट पालन के अन्तर्गत अंडा उत्पादन को बढ़ाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कड़कनाथ मुर्गी प्रोडक्शन के विशेष पर कहा कि कड़कनाथ मुर्गी पालन पर भी ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है ताकि कड़कनाथ का प्रोडक्शन अधिक मात्रा में बढ़ सके। इसके साथ ही उन्होंने केवीके के अधिकारियों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि से संबंधित फसल पैदावार बढ़ाने के विषय में चर्चा भी किया।


.jpg)
.jpg)













.jpg)

.jpg)






.jpg)
.jpg)