- Home
- छत्तीसगढ़
-
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को सम्मानित किया
ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र की 25 हजार से अधिक प्रतिभाओं के विकास लिए प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं का निर्माण हमारी प्राथमिकताः शालू जिन्दल
रायपुर। जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सीएसआर जर्नल की ओर से मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता श्री आमिर खान और डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को प्रदान किया। जेएसपी के सीएसआर ग्रुप हेड श्री प्रशांत कुमार होता ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “हम देश की 25,000 से अधिक ग्रामीण और आदिवासी खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए समर्पित हैं और उनके लिए खेल सुविधाओं का निर्माण कराने के साथ-साथ उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करें।”
चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व में जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने देश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी सामाजिक शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से जेएसपी ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में 25,000 से अधिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रयासों की इस कड़ी में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की लगभग 5,000 उभरती हुई हॉकी प्रतिभाओं का पोषण भी शामिल है। जेएसपी इसी तरह क्योंझर जिले में वुशु खिलाड़ियों का पोषण कर उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करा रहा है। परिणामस्वरूप 5 अंतरराष्ट्रीय पदकों के साथ-साथ इन वुशु खिलाड़ियों ने कुल 643 पदक अभी तक प्राप्त किये हैं। इसी तरह क्योंझर जिले के सोयाबली में 60 प्रतिभाओं के पोषण और प्रशिक्षण के लिए जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और झारखंड के पतरातू में लड़कियों की फुटबॉल टीम और ओडिशा के सुंदरगढ़ में लड़कियों की हॉकी टीम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ओपी जिन्दल क्रिकेट एकैडमी से अभी तक 2000 खिलाड़ियों को लाभ हुआ है। कंपनी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, आधुनिक व्यायामशाला, बहु-उद्देश्यीय कक्ष एवं पैवेलियन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। -
कलेक्टर ने नगर निगम की ली बैठक
रायपुर/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सभी जोन कमिश्नरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कल 12 दिसंबर से रायपुर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत एयरपोर्ट से लेकर गौरव पथ और साइंस कॉलेज मैदान तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाईट स्वीपिंग मशीन द्वारा सड़को की सफाई की जाएगी। साथ ही डिवाईडरों की भी धुलाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों मे महापुरूषों की मूर्तियों की विशेष साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही सड़क में विचरण करने वाले मवेशियों को हटाकर संबंधित स्थान पर पहुंचाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शहर में कचरे का जमाव ना हो इसे नगर निगम टीम द्वारा निरंतर उठाव किया जाए। ंकलेक्टर ने कहा कि यह सफाई अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा और नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
भारत सरकार की योजनाओं का हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ देना सुनिश्चित करें
रायपुर /कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। उन्होंने इसके तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए शहरी निकाय और ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार की जाएगी और नोडल अधिकारी का बनाए जाएंगे साथ ही समन्वय समिति का गठन होगा। बैठक में बताया गया कि इस यात्रा हेतु आईईसी वैन भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें आयोजन हेतु विभिन्न सुविधाएं रहेंगी, स्वरूप चार्ट भी निर्धारित होगा। इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा और नगर निगम के अपर आयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास , खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित करना होगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाया जा सके। -
जनदर्शन में प्राप्त हुए 27 आवेदन
दुर्ग/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 27 आवेदन प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 1 जुनवानी निवासी ने शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं बजरंग पारा में स्थित विद्युत पोल के पास बड़ा वृक्ष होने के कारण पेड़ की डंगालियां विद्युत तार से टकराने के कारण शार्ट सर्किट होने एवं अनहोनी की आशंका को लेकर जनदर्शन मंे अपना आवेदन सौपा। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने को कहा। चिल्हर सब्जी विक्रेता संगठन इंदिरा मार्केट द्वारा पार्किंग, अवैध कब्जा, नाली मरम्मत एवं आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए आवेदन दिया।
इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी ने बताया कि एलआईजी वार्ड में आवारा सुअरों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर पर भी की गई थी। इस पर सुअर पालकों को सुअर हटाने हेतु निर्देशित किया गया था। आवारा सुअरों की बढ़ती हुई संख्या से बच्चों को नुकसान पहंुचाने का डर बना रहता है। इस पर अपर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को कार्यवाही करने को कहा। भिलाई फुटकर व्यवसायिओं ने गुमटी प्रदाय करने एवं राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। -
दुर्ग / वर्ष 2023-24 में कीटनाशी निरीक्षक द्वारा कीटनाशक औषधि का नमूना राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ठेलकाडीह राजनांदगांव में विश्लेषण हेतु भेजा गया। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्लेषण परिणाम अमानक पाये जाने के उपरांत कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए धारा 3 के उल्लंघन के फलस्वरूप 18 (1) (सी) के अंतर्गत अमानक कीटनाशक औषधि ट्राईसाइक्लाजोन 75 प्रतिशत डब्ल्यू.पी. का जिले में भण्डारण तथा विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
-
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 15 दिसम्बर 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक टांकेश्वरी मेटल प्रा.लि. अहेरी दुर्ग, स्पान टेक्नोलॉजी के लिए 29 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है। -
- निराकरण हेतु 10 हजार से अधिक मामले
दुर्ग/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश अनुसार वर्ष-2023 की चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय दुर्ग, परिवार न्यायालय दुर्ग, श्रम न्यायालय दुर्ग, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) दुर्ग तथा किशोर न्याय बोर्ड व तहसील न्यायालय भिलाई-3, पाटन व धमधा में आयोजित की जाएगी। 16 दिसम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत की तैयारी अपने अंतिम चरण में है जिसके तहत आपसी राजी नामा योग्य अधिक आपराधिक मामले, सिविल मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित मामले, परिवार न्यायालय में पारिवारिक विवाद के प्रकरण, श्रम न्यायालय के प्रकरण, स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाएं से संबंधित प्रकरण व राजस्व से संबंधी लगभग 10,077 मामले एवं बैंक वित्तीय संस्था विद्युत, दूरसंचार एवं नगर निगम के बकाया राशि के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये जाने के पूर्व प्री-लिटिकेशन प्रकरण के कुल 4933 से अधिक मामले सुनवाई हेतु रखे गए हैं। वही संबंधित चिन्हांकित व रखे गये मामलों के नेशनल लोक अदालत की तिथि में अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किये जाने न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा नियमित रूप से पक्षकारों के मध्य फ्री-सीटिंग/बैठक का आयोजन अधिक संख्या में किये जा रहे हैं। जिससे प्रकरण 16 दिसंबर 2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण निराकृत होने की संभावना है। 16 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में चिन्हांकित कर रखे गए मामलों की सुनवाई हेतु जिला न्यायालय दुर्ग, परिवार न्यायालय दुर्ग, व्यवहार न्यायालय तहसील भिलाई-3, पाटन, धमधा एवं किशोर न्याय बोर्ड, जनोपयोगी सेवाएं से संबंधित स्थायी लोक अदालत तथा श्रम न्यायालय के कुल 32 खंडपीठ का गठन माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग के निर्देशानुसार गठित की जाएगी। संबंधित गठित खंडपीठ में नेशनल लोक अदालत की तिथि में प्रकरणों की सुनवाई पक्षकारों के मध्य सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति/राजीनामा के आधार पर किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा के आधार पर अपने मामलों के निराकरण हेतु पक्षकार अधिक से अधिक संख्या में संबंधित खंडपीठ या न्यायालय में उपस्थित रहे और लोग अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निराकरण कर समय एवं अन्य कठिनाइयों से बचे। क्योंकि नेशनल लोक अदालत में प्रकरण की सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पक्षकारों के मध्य विवाद का निपटारा आपसी सहमति या राजीनामा से होने के कारण उक्त निराकृत मामलों की अपील भी नहीं होती है। -
आवागमन को सुगम बनाने जीई रोड किनारे निगम की बेदखली अभियान
भिलाईनगर। निगम द्वारा चलाये जा रहे बेदखली अभियान सोमवार को खुले में अवैध रूप से संचालित चिकन मटन के दुकान, चौक चौराहों पर ठेला व पसरा लगाने वाले तथा जीई रोड किनारे सामान घेरकर सड़क बाधा करने वालों के विरूद्ध चला।
शीतला काम्पलेक्स पावर हाउस क्षेत्र के कसाई मोहल्ले में नाली के उपर टीन शेड डाल कर किये गये अवैध निर्माण को राजस्व अधिकारी व जोन आयुक्त की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त किया गया तथा जीई रोड में लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के गेट को हटाया गया।
नगर पालिक निगम, भिलाई की बेदखली टीम सोमवार को साक्षरता चौक से सर्विस रोड पर विक्रय के लिए खड़े किए गए गाड़ी को हटवाया, एक आटो एजेंसी द्वारा इलेक्ट्रिकल विकल प्रदर्शन के लिए अस्थायी छतरी डाल सड़क बाधा कर रखे थे, उसे जप्त कर रास्ते के आवागमन को खोला गया। पावर हाउस सब्जी मार्केट में पुराना रोजगार कार्यालय के सामने लगे अस्थायी शेड को स्वयं से हटाने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी है। निगम को कसाई मोहल्ला पावर हाउस में नाली के उपर ईट व टीन से शेड बनाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिससे नाली के सफाई में भी बाधा आ रहा था। जिसे पुलिस बल की उपस्थिति में शेड तथा सीमेंट टंकी जो नाली के उपर बना था उसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
मटन दुकान पर ताबड़तोड़ कार्यवाही -
भिलाई निगम द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किए। निगम की टीम ने खुर्सीपार स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर, कालीबाड़ी नाला, ओम शांति ओम चौक, भगवा चौक, सूर्या माल जुनवानी चौक, जुनवानी नाला, जुनवानी पेट्रोल पंप सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर कार्यवाही करते हुए बेदखल किया गया साथ ही चौक चौराहो के किनारे ठेला, फल सब्जी बेचने वाले जो आवागमन को प्रभावित करते है ऐसे लोगों को बाजार नही लगाने की हिदायत दी है। -
बिलासपुर/भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली के लिए अप्रैल माह में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 15 से 20 दिसम्बर तक जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन, खोखराभांठा में किया जाएगा। बिलासपुर जिले के युवाओं के लिए 15 एवं 20 दिसम्बर की तारीख निर्धारित की गई है।
इस भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाआंे को 10वीं, 12वीं एवं उसके उपर की अंकसूची, टीसी, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र फोटो युक्त, स्कूल या सरपंच द्वारा जारी किया गया फोटो युक्त चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत सरपंच या पार्षद द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण पत्र, सेंट्रल कास्ट सर्टिफिकेट एससी, एसटी, ओबीसी केवल, रिलेशन सर्टिफिकेट अगर हो तो, एनसीसी प्रमाण पत्र हो तो, खेल प्रमाण पत्र अगर हो तो केवल नेशनल लेवल का, सिंगल बैंक खाता, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पुलिस स्टेशन का चरित्र प्रमाण पत्र, 10 रूपए का स्टाम्प पेपर में रैली भर्ती में शामिल होने हेतु नोटरी द्वारा जारी शपथ पत्र, 3 माह के भीतर वाला सफेद या नीला बैकग्राउंड का 20 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार लिंक्ड मोबाईल नम्बर, जो अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं की परीक्षा ओपन से उत्तीर्ण हुए है उनके मार्कशीट ओरिजनल को बीईओ या डीईओ का अटेस्टेड अनिवार्य है, जो लोग ट्रेडमेन वाले है वे केवल 8वीं का ही अंकसूची लेकर जाएंगे। बिलासपुर जिले के ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण सभी युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर थल सेना भर्ती रैली में सम्मिलित हो सकते है। -
बिलासपुर /प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 योजना के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। उप संचालक, कृषि से मिली जानकारी के अनुसार योजना में गेहूं सिंचित, चना, गेहूं असिंचित, राई, सरसों एवं अलसी फसलों को शामिल किया गया हैं। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया हैं। ऋणी किसान, जो ऋणी कृषक इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हंे भारत सरकार द्वारा जारी विकल्प चयन (आउटपुट) प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणापत्र रबी के लिये 24 दिसंबर 2023 तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिये स्वीकृत, नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जायेगा। साथ ही कृषकों को अपना आधार रबी के लिये अंतिम तिथि में अथवा उससे पूर्व अपडेट कराना होगा।
*अऋणी किसान को निम्न दस्तावेज देने होंगे -* फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसानों को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण-पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का पता साफ दिख रहा हो, फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने का आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर एवं बटाईदार, कास्तकार, साझेदार किसानों के लिये फसल साझा, कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिलावार, फसलवार बीमित राशि एवं किसानों द्वारा देय प्रीमियम की राशि निर्धारित की गई है। जिले के किसानों को चना फसल के लिए बीमित राशि 31 हजार रूपए, किसानों द्वारा प्रति हेक्टेयर हेतु देय प्रीमियम राशि 465 रूपए निर्धारित की गई है। अलसी के लिए बीमित राशि 18 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम राशि 270 रूपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम राशि 315 रूपए, गेहूं सिंचित के लिए बीमित राशि 26 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम राशि 390 रूपए, गेहूं असिंचित के लिए बीमित राशि 23 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम की राशि 345 रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। किसान खाते से प्रीमियम डेबिट की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 तक है। -
बिलासपुर/भारत सरकार द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और हितग्राहियों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया गया है। जिले में कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष नगर निगम के आयुक्त श्री कुणाल दुदावत होंगे। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को सचिव बनाया गया है। खाद्य नियंत्रक, उप संचालक कृषि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लीड बैंक मैनेजर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूचना अधिकारी, उप पंजीयक, सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केन्द्रीय सहकारी एवं मर्यादित बैंक, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, उप संचालक, मछली पालन विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, अपर संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, प्रभारी अधिकारी, भू अभिलेख, संयुक्त संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा (प्रा.), उप संचालक, जनसंपर्क को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति भारत सरकार के द्वारा दिये गये आदेशों एवं सभी कार्यक्रमों को पूरा करेगी।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पंचायतों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। -
-भूमिपूजन कर बुरे संस्कारों के दमन और अच्छे संस्कारों को किया गया जागृत
-धमधा में गायत्री महायज्ञ के यज्ञशाला व पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजनरायपुर । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिव्दार के मार्गदर्शन में धर्मधाम धमधा आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमिपूजव विधिविधान से सम्पन्न हुआ। वैदिनक मंत्रों से धरती माता की पूजा अर्चना की गई एवं यज्ञ का ध्वज से लेकर आयोजन स्थल की सीमा पर पदयात्रा की गई। पंचगव्य चढ़ाकर यज्ञशाला एवं पंडाल लगाने के लिए विभिन्न लोगों ने कुदाली चलाई।ऐतिहासिक नगर धमधा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक किया गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार कार्य जोरों पर चल रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिव्दार से आए प्रतिनिधियों ने गीत-संगीत के साथ मातृ वंदनी की प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्य यजमान नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री अशोक कसार, पार्षद श्री भूषण धीवर, समाजसेवी श्री पवन कोचर, श्री रमेश पटेल, श्रीमती रीना-खोमन पटेल ने विधिवत पूजन किया। 24 दीप जलाकर गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई। इन मंत्रों के जरिये वातावरण में मौजूद बुरे संस्कार के समाप्त करने एवं उच्चतर संस्कारों को जागृत करने का आह्वान किया गया। गायत्री परिवार से रामस्वरूप साहू, गिरधारी साहू,टेकराम साहू ने संगीतमय मंत्रोच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने भूमिपूजन का महत्व बताते हुए कहा कि धरती माता का पूजन ही भूमिपूजन है। किसी कार्य आरंभ करने के पूर्व धरती माता में कुदाल चलाने का अन्य कार्य के लिये उनसे ससम्मान प्रार्थना कर अनुमति लेने की भावना होती है। भूमिपूजन के माध्यम से वहां रहने वाले सूक्ष्म जीव जन्तु, प्राणियों को सूचना देना कि यहां यज्ञ का आयोजन हो रही है, इसलिये हमें क्षमा करें, उनके निवास में यह कार्य कर रहे हैं, उन्हें असुविधा होगा। कुछ समय के लिये वे स्थान प्रदान करें। उस स्थान वातावरण में पूर्व से मौजूद निकृष्ट संस्कार के उन्मूलन एवं श्रेष्ठ व उच्च संस्कारों को जागृत करना भी इसका उद्देश्य है। इसमें शांतिकुंज हरिव्दार के प्रतिनिधि वासुदेव शर्मा, एसपी सिंह, धीरजलाल टांक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर गायत्री परिवार मेड़ेसरा से ऊषा केसरा, नंदकट्ठी से जेठूराम निषाद, जालबांधा से ईश्वर साहू, रूप कुमार देशमुख ने अनुयाज यात्रा को और गति देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द पटेल ने किया। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, राधेलाल ताम्रकार, आयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन, अशोक देवांगन, शिवकुमार राठौर, ईश्वरी निर्मलकर, कल्याण सिंह चौहान, प्रदीप ताम्रकार, सुनील गुप्ता, बीरेंद्र सोनी, मंजू धीवर, लोकेश्वरी देवांगन, सरिता यादव, श्वेता शर्मा, विमल पटेल, मुखराज किशोर यादव, रामदेव शर्मासहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।यज्ञ एवं संस्कार में हर कोई होगा शामिलआयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन एवं गोविन्द पटेल ने बताया कि 19 दिसंबर को कलश यात्रा होगी, जिसमें 108 महिलाएं कलश में जल लेकर नगर भ्रमण करेंगी। 20 से 22 दिसंबर को रोज सुबह 8 बजे से यज्ञ होगा, जिसमें मुख्य यजमान के साथ हर कोई आहूति दे सकेगा। इसके अलावा पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्याआरंभ संस्कार, जन्मदिवस संस्कार व दीक्षा संस्कार भी होंगे, जिसके लिए पूर्व से समिति में पंजीयन करना होगा।विनीतगायत्री परिवार धमधाधर्मधाम गौरवगाथा समिति धमधामो. 9098771123, 9893172336 -
रायपुर /कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज साइंस कॉलेज ग्राउंड मे नव नियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मुख्य मंच सहित अन्य वीवीआईपी अतिथियों के लिए बनाए जा रहे मंच और बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले अतिथियों तथा आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था उपयुक्त ढंग से करें। साथ ही अलग अलग कैटेगरी की पाकिंग के लिए कार्ययोजना बनाएं। पेयजल और चलित शौंचालय की भी व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें प्रदेश की ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों के आने की संभावना है। अतः सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की जाए। इस अवसर पर एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- *युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा: श्री हरिचंदन**राजभवन में युवाओं की आवाज विषय पर हुई कार्यशाला*रायपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन मंे आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में नया भारत और नया विश्व के सृजन हेतु इस विजन को जनआंदोलन बनाने का आव्हान किया। श्री मोदी ने शिक्षा जगत के महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण की होती है और व्यक्तित्व के निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। श्री मोदी ने कहा कि आज हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे जो भी करेंगे, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए करेंगे। आजादी के लिए नई चेतना का संचार करने में लिए विश्वविद्यालयों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज विश्वविद्यालयों को विचार करना है कि भारत विकसित बनने के लिए तेजी से आगे बढ़े। देश की युवा ऊर्जा विकसित भारत @2047 के विजन में योगदान के लिए अपने दायरे से बाहर आकर सोचना होगा।कार्यशाला में उपस्थित विद्ववजनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। इस मिशन में योगदान देने के लिए युवाओं को आमंत्रित करके उनके नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके बारे में विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् विचार करें।राज्यपाल ने कहा कि यह भारत का अमृत काल है। पिछले वर्षाे में समग्र शिक्षा और विश्वविद्यालयों आई.आई.टी., आई.आई.एम, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों, कौशल विकास और अन्य कई योजनाओं तथा नीतियों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक ढ़ंाचे में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है।राज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ की आबादी के साथ, भारत 29 वर्ष की औसत आयु के साथ सबसे युवा देशों में से एक है। यह दुनिया की कुल युवा आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। यह एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसके 2047 तक बने रहने की संभावना है। इस लाभांश का अच्छी तरह से उपयोग करके, हम भारत को एक विकसित और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्ववानों विकसित भारत की 2047 की परिकल्पना पर व्याख्यान दिया। जिसमें एम्स रायपुर की डीन डॉ. सरिता अग्रवाल, आई.आई.आई.टी नया रायपुर के डीन डॉ. राजेश इंगले, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसद के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे, एन.आई.टी रायपुर के डॉ. समीर वाजपेयी, श्री शशांक जाखोदिया, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी वार्ताकार के रूप मंे शामिल हुये।कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, डीन, फैकल्टी मेम्बर्स प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
-
रायपुर |पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय द्वारा हेरिटेजवाला, प्रोजेक्ट गेटआउट और अगोरा इकोटूरिज्म के संयुक्त सहयोग से विगत 26 नवंबर 2023 से प्रारंभ होकर रायपुर के विभिन्न स्थलों को केंद्रित कर प्रत्येक रविवार पांच हेरिटेज वॉक की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर हेरिटेज वॉक शहर के इतिहास और विरासत को बढ़ावा देने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक श्रृंखला है। बीते रविवार 3 दिसंबर 2023 को 'टेम्पल ट्रिनिटी' थीम पर आधारित श्रृंखला की दूसरी वॉक 600 साल पुराने कंकाली पारा मंदिर से शुरू हुई, जिसमें मंदिर से जुड़ी आकर्षक कहानियों, अमीनपारा की सड़कों और शीतला मंदिर की खोई हुई कहानी की खोज की गई। समापन राजराजेश्वरी महामाया मंदिर में हुआ जहां प्रतिभागियों ने कल्चुरी राजवंश और मंदिर वास्तुकला के बारे में सीखा।
वहीँ इसी शृखंला की तीसरी वॉक में आज 10 दिसंबर 2023 को ‘राइजिंग रायपुर’ थीम पर महादेव घाट पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत, महादेव घाट से जुड़े इतिहास और वहां मौजूद समस्त धरोहरों और उनके साथ जुड़ी हुई पौराणिक कथाओं पर बातचीत हुई। इन सभी बातों की जानकारी कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगो को दी गई। इस कड़ी में रायपुर में रह रहे अलग अलग कार्यक्षेत्र से आए लोगों ने भाग लिया। सभी को वहां स्थित हठकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जूना अखाड़ा और स्वामी आत्मानंद की जागृत समाधि दिखाई गई और इन सभी स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में आए हुए लोगो ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी आयोजको का उत्साह वर्धन किया और आगे भी इस प्रकार के आयोजनों में सम्मिलित होने की सहमति जताई और अपनी धरोहरों के प्रति गौरवान्वित महसूस किया। प्रत्येक हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को रेस्पोंसिबल एवं सस्टेनेबल पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाता है एवं ट्रेवल फॉर लाइफ की शपथ भी दिलायी जाती है और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने व प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक संसाधनों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।इसी कड़ी में अगली हेरिटेज वॉक रविवार 17 दिसंबर 2023 को ‘कोलोनियल लेंस’ थीम पर आधारित होगी। इन हेरिटेज वॉक का समय प्रातः 0730 से रखा जाता है, अगर आप भी इस हेरिटेज वॉक का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं श्री मयंक दुबे - 99680 41077, श्री भाग्येश दुबे - 98279 37625 एवं श्री शिवम त्रिवेदी - 92000 77707 -
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार इस माह को पड़ने वाले महापुरूषों के जयंती पर निगम क्षेत्र में पशुवध, गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्रो को बंद रखने कहा गया है।
पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग छ.ग. शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश प्रसारित कर इस माह पड़ने वाले गुरू घासीदस जयंती 18 दिसम्बर एवं संत तरण तारण जयंती 19 दिसम्बर को पशुवध तथा मांस मटन बिक्री केन्द्रो में तथा खुले मे प्रतिबंधित किया गया है । -
रायपुर। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर, साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से चल रहा काम, 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की संभावना
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रूप में अपने चयन के बाद विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा वास्तव में आदिवासी कौम की चिंता करती है। कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री साय ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि है इसलिए वे उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं। भाजपा वास्तव में आदिवासी कौम की चिंता करती है। कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है... भाजपा ने ही आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया है।"साय आज शाम राज्य अतिथि गृह 'पहुना' पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जो मुख्यमंत्री पद पर उनके चुनाव की घोषणा के बाद उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राज्य अतिथि गृह में संवाददाताओं से बात करते हुए साय ने कहा, ''वास्तव में यह (सीएम पद) एक बड़ी जिम्मेदारी है और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी पार्टी विधायकों से मार्गदर्शन और समर्थन मिलता रहेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उसका निर्वहन किया है और मुझे विश्वास है कि इस बार भी मैं नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को उसी तरह निभाऊंगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति से पार्टी को ओड़िशा और झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्यों में फायदा होगा, साय ने कहा, "देश के आदिवासी भाजपा से जुड़े हुए हैं क्योंकि वे अच्छी तरह से जानते हैं कि यह उनकी एकमात्र शुभचिंतक पार्टी है। आदिवासी समुदाय से आने वाली माननीय द्रौपदी मुर्मू जी भाजपा शासनकाल में देश की राष्ट्रपति बनीं। जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब अलग आदिवासी विकास मंत्रालय का गठन किया गया था। वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ राज्य के संस्थापक भी हैं।" उन्होंने कहा, ''आदिवासी भलीभांति जानते हैं कि उनका विकास, खुशहाली और सम्मान भाजपा में है।''बाद में वह राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक गये और आदिवासी समुदाय के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "आज शहीद वीर नारायण सिंह जी की पुण्य तिथि है और इसलिए मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। भाजपा आदिवासी समुदाय का ख्याल रखती है। मुझे आज यह नहीं कहना चाहिए लेकिन कांग्रेस आदिवासियों को अपना वोट बैंक मानती है।'' इसके बाद, वह यहां विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पर गए जहां उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें रविवार को यहां पार्टी के 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले महीने कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से विष्णु देव साय को विधायक चुनने का आग्रह किया था और वादा किया था कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो साय को “बड़ा आदमी” बना दिया जाएगा।हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 2018 के पिछले चुनाव में 68 सीट जीती थी , इस बार वह 35 सीट पर सिमट गई। साल 2018 में भाजपा को आदिवासी बहुल सीट पर भारी झटका लगा था, लेकिन पार्टी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 29 में 17 सीट जीत लीं।भाजपा ने आदिवासी बहुल सरगुजा क्षेत्र में सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों और एक अन्य आदिवासी क्षेत्र बस्तर में 12 में से आठ सीट पर जीत हासिल की है। दो आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की व्यापक विजय ने विधानसभा चुनावों में उसकी शानदार जीत और पांच साल के अंतराल के बाद राज्य में सत्ता में वापसी में योगदान दिया।सरपंच के रूप में हुई थी राजनीतिक सफर की शुरुआतविष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक गांव के सरपंच के रूप में की थी। उन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों को प्राप्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद भी बने। राज्य की आबादी में आदिवासियों की संख्या लगभग 32 फीसदी है तथा सरगुजा क्षेत्र के जशपुर जिले से आने वाले विष्णु देव साय भाजपा की कार्ययोजना में बिल्कुल फिट बैठते हैं।आदिवासी राज्य में ओबीसी के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली सामाजिक समूह है। अपने परिवार की समृद्ध राजनीतिक विरासत और केंद्रीय मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण विभागों को संभालने के बावजूद, 59 वर्षीय आदिवासी नेता विष्णु देव साय अपनी विनम्रता, सरल स्वभाव, काम के प्रति समर्पण और लक्ष्यों को प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं।विष्णु देव साय ने तीन बार भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई का नेतृत्व किया है, जो उनके संगठनात्मक कौशल में केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। एक गुमनाम गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले विष्णु देव साय तेजी से आगे बढ़े और 2014 में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली मंत्रिपरिषद के सदस्य बने।गांव बगिया के एक किसान परिवार से हैं विष्णु देव सायविष्णु देव साय आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक छोटे से गांव बगिया के एक किसान परिवार से हैं तथा राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। विष्णु देव साय के दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक मनोनीत विधायक थे। उनके ‘बड़े पिता जी’ (उनके पिता के बड़े भाई) स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय जनसंघ (भाजपा के पूर्ववर्ती) के सदस्य थे। वह (नरहरि प्रसाद साय) दो बार (1962-67 और 1972-77) विधायक रहे तथा सांसद (1977-79) के रूप में चुने गए।उन्होंने जनता पार्टी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। विष्णु देव साय के पिता के एक अन्य बड़े भाई केदारनाथ साय भी जनसंघ के सदस्य थे और तपकारा से विधायक (1967-72) चुने गए थे।विष्णु देव साय ने कुनकुरी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और स्नातक की पढ़ाई के लिए अंबिकापुर चले गए। लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और 1988 में अपने गांव लौट आए। 1989 में उन्हें बगिया ग्राम पंचायत के ‘पंच’ के रूप में चुना गया और अगले साल वह निर्विरोध सरपंच बन गए।ऐसा कहा जाता है कि भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव ने उन्हें 1990 में चुनावी राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उसी वर्ष, विष्णु देव साय अविभाजित मध्य प्रदेश में तपकरा (जशपुर जिले में) से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए थे। साल 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यह सीट बरकरार रखी। साल 1998 में उन्होंने निकटवर्ती पत्थलगांव सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे।बाद में, वह लगातार चार बार – 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। सन् 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भाजपा ने विष्णुदेव साय को 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में पत्थलगांव सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वह दोनों बार हार गए।वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय को इस्पात और खनन राज्य मंत्री बनाया गया था। वह छत्तीसगढ़ के उन 10 मौजूदा भाजपा सांसदों में से थे, जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया गया था। इन आदिवासी राजनेता ने 2006 से 2010 तक और फिर जनवरी-अगस्त 2014 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2018 में राज्य में भाजपा की हार के बाद उन्हें 2020 में फिर से छत्तीसगढ़ में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई।विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले 2022 में उनकी जगह ओबीसी नेता अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस साल नवंबर माह में चुनावों से पहले, साय को जुलाई में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया था। चुनाव में उन्हें कुनकुरी (जशपुर जिला) से मैदान में उतारा गया, जहां उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक यू डी मिंज को 25,541 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल ने विष्णुदेव साय का चयन कर लिया है। अब चर्चा है कि इस बार राज्य में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इस बात का संकेत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिया है।यदि ऐसा होता है, तो छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कांग्रेस काल में टी. एस. सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है... विष्णु देव साय एक नए दायित्व में निश्चित रूप से सफल होंगे... संगठन में सबकी भूमिका तय रहती है... डिप्टी सीएम के दो पदों के बारे में चर्चा हुई है...। "
-
रायपुर। .छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भाजपा विधायकों और संगठन के नेताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और भाजपा की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया।
- जशपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।"
- रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर अपने बधाई संदेश में लिखा-कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।
- रायपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री निवास छोडऩा होगा। उनके लिए नया बंगला ढूंढ लिया गया है। खबर है कि अब वे शंकर नगर स्थित एक बंगले में रहेंगे। अभी वहां पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल निवासरत हैं। सरकार जाने के कारण जयसिंह अग्रवाल को भी यह बंगला खाली करना पड़ेगा। चर्चा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने अपने बंगले से संबंधित फाइल साइन की है। ये भी कहा जा रहा है कि बंगला चयन में वास्तु को ध्यान में रखा गया है।भूपेश बघेल ने नए बंगले के साथ-साथ 2 ओएसडी, दो पीए और सुरक्षा चार से बढ़ाकर छह की स्वीकृत ली है। इसके साथ-साथ ही उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी भी मिलेगी।पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सबसे पहले अपना बंगला खाली कर दिया। उनके बंगले के बाहर से नेम प्लेट भी उखाड़ी जा चुकी है। इसी तरह रविन्द्र चौबे ने अपने नेम प्लेट के सामने पूर्व मंत्री लिखवा दिया है। तो वही जय सिंह अग्रवाल के नाम के नीचे रंग से पुताई कर दी गयी है।
-
सुकमा. नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस ने बताया कि पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने समर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं तथा जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।












.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)