- Home
- देश
- जयपुर। राजस्थान में अध्यापक भर्ती के लिए अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा रविवार को होगी जिसमें 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी एक दिन में इम्तिहान देंगे। राज्य सरकार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी पुलिस व प्रशासनिक ताकत लगा दी है वहीं विभिन्न धार्मिक व गैर सरकारी संगठन भी मदद के लिए आगे आए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षाओं की सुरक्षा व सुविधा के साथ परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने संवाददाताओं से कि इस परीक्षा के आयोजन से जुड़े सारे मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद निगाह रख रहे हैं और किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राजस्थान में तृतीय श्रेणी के लगभग 31000 अध्यापकों के लिए यह राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 26 सितंबर को करवाई जा रही है और इसके लिये राज्यभर में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 16 लाख 22 हजार 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया दो स्तरों के अध्यापकों के लिए यह परीक्षा दो अलग अलग पालियों में होगी और कुल मिलाकर एक ही दिन में 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रदेश में लगभग तीन साल बाद हो रही है। इससे पहले अंतिम बार यह परीक्षा 2018 में हुई थी और परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से यह अपनी तरह की सबसे बड़ी परीक्षा है। खाचरियावास ने कहा कि सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा नि:शुल्क की है और इसके अलावा हजारों की संख्या में निजी बसों की व्यवस्था की गयी है। भारतीय रेलवे ने इस परीक्षा को देखते हुए आगामी कई दिन दर्जन भर विशेष रेल चलाने तथा मौजूदा ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने की घोषणा की है। इस परीक्षा में नकल जैसी किसी भी गड़बड़ी को रोकना आयोजकों के लिए चुनौती है।परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कर रहा है। बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार 30000 से अधिक कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इसके अलावा हर चार परीक्षा केंद्र पर एक उड़नदस्ते की व्यवस्था जिला स्तर पर की गई है। इसके अलावा परीक्षा में डमी परीक्षार्थी बैठाने वाले, नकल आदि के जरिए पास करवाने का झांसा देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। राज्य की पुलिस एवं विशेष कार्यबल ने राज्य भर में इस तरह के गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है और बीते कुछ दिन में लगातार धरपकड़ हो रही है। शनिवार को भी राजधानी जयपुर में फर्जी अभ्यर्थी समेत दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। खाचरियावास ने परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से किसी झांसे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा, ' परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से मेरी अपील है कि वे ठगों से सावधान रहें। ये लोग कहेंगे कि हम चयन करवा देंगे, लेकिन पैसे लेकर चंपत हो जाएंगे।' राज्य सरकार ने आगाह किया है कि कोई सरकारीकर्मी पेपर लीक या नकल में लिप्त पाया गया तो उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इस बीच विभिन्न गैर सरकारी व धार्मिक संगठन परीक्षार्थियों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था के लिए आगे आए हैं। इन संगठनों ने धर्मशालाओं सहित अन्य जगह पर परीक्षार्थियों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की है।
- नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत के बाद उनके खाते से साइबर ठगों ने कथित रूप से 11 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 44 स्थित ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली सलाखा पाटिल ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अप्रैल माह में उनके पति शिवशक्ति उनियाल की कोविड-19 की वजह से मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद अज्ञात साइबर ठगों ने शिवशक्ति के बैंक खाते से कई बार में 11 लाख रुपए निकाल लिये। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलाखा ने दावा किया कि अनेक शिकायतों के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (प्रथम) राजेश एस से इस मामले की शिकायत की। उसके बाद मामला दर्ज हुआ।
- रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। चोरहाटा पुलिस थाने के निरीक्षक वीवी तिवारी ने बताया कि हादसा एनएच-30 पर किटवरिया बाईपास पर हुआ। मृतकों में दो किशोर शामिल हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एसयूवी में चालक सहित कुल 14 लोग सवार थे।'' उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय लड़की और 14 वर्षीय लड़के सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण एसयूवी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे और वहां से वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपने घर लौट रहे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित छह घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले लोगों को शनिवार को बधाई दी और कहा कि लोक सेवा में एक रोमांचक तथा संतोषजनक करियर उनकी प्रतीक्षा कर रहा है और वे भारत की यात्रा की महत्वपूर्ण अवधि के दौरान अहम प्रशासनिक भूमिकाएं निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा पास न करने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो युवा मित्र यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाए, मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आप बहुत प्रतिभाशाली हैं। अभी और मौके आएंगे। साथ ही भारत में विविध अवसर हैं जिन्हें तलाश करना होगा। आप जो भी करने का निर्णय लें, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।'' इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 545 पुरुषों और 216 महिलाओं समेत कुल 761 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार और मध्य प्रदेश की जागृति अवस्थी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।
- संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में कोविड-19 से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अन्य देशों के जरूरतमंद लोगों के लिए फिर से टीके प्रदान करने की शुरुआत की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और उन्होंने टीका विनिर्माताओं का ‘‘भारत में आकर टीके बनाने'' का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल से पूरी दुनिया 100 साल की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रही है। मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी मौत इस भयावह महामारी से हो गई। मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा कि भारत के कोरोना रोधी टीके से संबंधित पोर्टल ‘कोविन' एक दिन में टीके की लाखों खुराक दिए जाने में डिजिटल मदद उपलब्ध करा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस साल अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से कोविड रोधी टीकों का निर्यात बंद कर रखा है। भारत ने सोमवार को कहा था कि वह कोवैक्स कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए ‘वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के अंतर्गत इस साल की चौथी तिमाही में कोविड रोधी टीके की अधिशेष खुराकों का निर्यात शुरू करेगा। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘‘भारत ‘सेवा परमो धर्म' के मार्ग पर चलता है और वह सीमित संसाधनों के बावजूद टीकों का विकास एवं विनिर्माण कर रहा है। मैं यूएनजीए को सूचित करना चाहता हूं कि भारत ने विश्व का पहला डीएनए टीका विकसित कर लिया है जो 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक अन्य एमआरएनए टीका विकास के अंतिम चरण में है। भारत के वैज्ञानिक नाक के जरिए दिए जाने वाले कोरोना रोधी टीके का विकास करने में भी लगे हैं। मानवता के प्रति अपने दायित्व को महसूस करते हुए भारत ने विश्व में जरूरतमंद लोगों को एक बार फिर से टीके उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। मैं आज पूरी दुनिया के टीका विनिर्मातओं को आमंत्रित करता हूं कि वे आएं और भारत में टीके बनाएं।''
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों की भी निजी अस्पतालों तक पहुंच हो गई है, जो पहले केवल वैसे लोगों के लिए ही थे, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे। मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के 66 वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा। मंत्री ने कहा कि एम्स, नयी दिल्ली पूरे भारत में 22 अन्य एम्स के लिए प्रकाश स्तंभ है।उन्होंने कहा कि एम्स नयी दिल्ली के छात्र एवं अध्यापक अपने समृद्ध अनुभव से अन्य संस्थानों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत ने देश में स्वास्थ्य सेवा का कायापलट कर दिया है क्योंकि गरीब मरीज भी अब निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, जहां इलाज की सुविधाएं पहले सिर्फ उनके लिए ही थी, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे।
- ठाणे (महाराष्ट्र) ।आयरलैंड के डबलिन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ठाणे के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक साइबर धोखाधड़ी में साढ़े पांच लाख रूपये गंवा दिए हैं। कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे मंदार कोटनिस इस साल दो सितंबर को आयरलैंड गया था और 23 सितंबर को उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को आयरलैंड का अधिकारी बताया। ठाणे के वागले एस्टेट इलाके के चीतलसर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ उसे बताया गया कि उसने कुछ ऐसी साइट देखी हैं जो अमेरिका में प्रतिबंधित है और हैकर्स अब उसके खाते से पैसे निकाल सकते हैं। इससे बचने के लिए कोटनिस को पैसे उसके ठाणे वाले खाते में भेज देने चाहिए। पीड़ित के आरोपी की बात मानने के बाद उसे एहसास हुआ कि उसने साढ़े पांच लाख रुपये गवां दिए हैं।'' ठाणे पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी जयमाला वासवे ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- लखीमपुर खीरी।हउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर धोभा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी के साथ आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि फरधन पुलिस थाने के अंतर्गत गुठना गांव निवासी अजय अपनी ससुराल पहुंचा जहां उसकी पत्नी रोमा देवी (26) पिछले कई महीनों रह रही थी । अजय ने डिब्बे से पेट्रोल अपनी पत्नी पर डाला और फिर अपने ऊपर डाला और आग लगा ली । पुलिस ने बताया कि दंपति को बचाने के प्रयास में उनके ससुर, सास और पत्नी की दो बहनों सहित परिवार के चार सदस्य झुलस गए । सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल ले जाया गया हैं । पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और परिवार के सदस्यों से बात करने के बाद बताया कि इस घटना के पीछे दंपती के बीच पारिवारिक कलह हैं । उन्होंने कहा कि रोमा देवी पिछले कई महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी और उसने अपने ससुराल वालों के साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
-
लखनऊ। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला दरोगा का पति कुक की पत्नी को लेकर भाग गया। इसके बाद महिला दरोगा ने पति को एक होटल में उसी महिला के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। महिला दरोगा ने पति पर एक कुक की पत्नी से अवैध संबंध के चलते धोखे से 40 लाख रुपए खाते से निकालने और महिला पर जेवर हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि महिला दरोगा के अनुसार कुक की पत्नी ने घर के काम में हाथ बंटाती थी। इस दौरान पति और कुक की पत्नी के अवैध संबंध बन गए।
कुक की पत्नी ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर पहले डेढ़ लाख रुपए उधार लिए और कुछ दिन बाद अपनी बहन की शादी में जाने की बात कह जेवर पहनने के लिए ले गई। इसके कुछ दिन बाद पति ने हरियाणा करनाल में जमीन खरीदने की बात कहकर ब्लैंक चेक पर साइन करा लिए। जिससे चालीस लाख निकाल लिए। उसके बाद अचानक दोनों लापता हो गए। करीब दो माह की खोजबीन करने पर पता चला कि दोनों एक होटल में रह रहे थे, जिसके बाद महानगर थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत की। -
अजनाला। पंजाब के मेहता में करीब एक महीने पहले मृत पाए गए गुलजीत सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी आरोपी बलजीत ने अवैध संबंध के चलते अपने आशिक आरोपी इंद्रजीत के साथ मिलकर घर में ही गला दबाकर गुलजीत सिंह की हत्या कर दी थी। यह बात करीब एक महीने की पुलिस जांच के बाद उजागर हुई है। पुलिस थाना मेहता ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए मृतक गुलजीत सिंह की पत्नी आरोपी बलजीत और उसके आशिक आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने बताया कि मेहता निवासी राज कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गुलजीत सिंह अपनी पत्नी बलजीत व दो बच्चों के साथ पास ही में एक अलग घर में रहता था। 20 अगस्त को सुबह करीब दस बजे के दौरान जब वह अपने बेटे गुलजीत सिंह के घर गई तो देखा कि गुलजीत सिंह चारपाई पर मृत पड़ा था। उन्होंने परिवार संग गुलजीत सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पता चला कि गुलजीत की पत्नी आरोपी बलजीत कौर के आरोपी इंद्रजीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। दोनों आरोपियों ने रात के समय सोते समय गुलजीत की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी थी।
इस संबंध में डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जब गहनता से जांच की गई तो सारा मामला सामने आ गया। इस के बाद हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी करते हुए आरोपी बलजीत कौर व उसके आशिक आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। -
11 बच्चों के बाप ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
झुंझुनूं। झुंझुनू के खेतड़ी नगर थाना इलाके के वार्ड नम्बर 14 के नायकान मोहल्ले में 18 सितंबर की रात अधेड़ महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पुलिस की जांच के में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका यशोदा देवी (56) की हत्या के आरोप में मृतका के पति आरोपी नौरंगीलाल (58) को गिरफ्तार किया है।
खेतड़ी नगर थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि 19 सितंबर को महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद प्रथमदृष्टया मामला फांसी के फंदे से सुसाइड का नहीं लगा। पुलिस की टीम ने तुरंत एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया और टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों और आस पड़ोस में पूछताछ करने पर शक की सुई मृतका के पति पर घूमी तो मृतका का पति मौके पर नहीं मिला। वहीं मृतका के पुत्र किशोर नायक से पुलिस ने बातचीत की तो उसने अपने पिता नौरंगीलाल पर मां की हत्या करने के आरोप लगाए। उसके बाद पुलिस ने कुछ घंटों में ही मृतका के आरोपी पति को गांव से ही पकड़ा और हिरासत में ले लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का शक पुख्ता हो गया और पुलिस ने मृतका के आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या के अरोप में आरोपी पति नौरंगीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 11 बच्चों का पिता है।
खेतड़ी नगर थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाली बात बताई। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने 18 सितंबर की रात को मृतका से झगड़ा किया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने मृतका की छाती पर जोर से लात मारी जिसकी वजह से इंटरनल ऑर्गन डेमेज हो गए और मृतका की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी के शव को उठाया और सुसाइड का रूप देने की कोशिश करते हुए पंखे पर रस्सी बांधकर फंदा लगाने की कोशिश की। मगर पत्नी का शरीर भारी होने के चलते वह कामयाब नहीं हो पाया और मृतका की नाक में रुई लगा कर मौके से फरार हो गया। -
जयपुर। जयपुर के चाकसू में शनिवार सुबह निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे। इनमें वैन का ड्राइवर भी शामिल है। बाकी पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे। मृतकों और घायलों की पहचान इनके एडमिट कार्ड से हुई। इसके बाद सभी के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद हॉस्पिटल में-तफरी मच गई।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा निमोडिया कट के पास हुआ। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
इन 6 लोगों की मौत
विष्णु नागर, निवासी बड़ोद बारां, तेजराज उर्फ राजेंद्र मेघवाल, निवासी कसमपुरा अटरू बारां, सत्यनारायण, निवासी गोवर्धनपुर सालपुरा बारां, वेद प्रकाश, निवासी हनुमंत खेरी गुजरान, सुरेश, निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा, दिलीप मेहता, निवासी गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा
सीएम की अपील
मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपील की है कि सभी अभ्यर्थी यात्रा करते हुए सावधानी रखें। तेज गति और असावधानीपूर्ण तरीके से वाहन न चलाएं।
- -
कटर से काटकर निकाले गए शव, 3 घायल
रीवा। रीवा शहर के चोरहटा थाना के किटवरिया बायपास पर एक भीषण सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक और घायल रायसेन के सुल्तानपुर के वंशकार परिवार के हैं। ये सभी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से पितरों का तर्पण करके लौट रहे थे। उनकी टवेरा को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव जीप में बुरी तरह से फंस गए थे। गैस कटर से जीप की बॉडी काटकर शवों को निकाला गया।
पुलिस के मुताबिक परिवार प्रयागराज से अपने घर रायसेन लौट रहा था। शुक्रवार आधी रात को रीवा में बायपास में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तभी नाइट गश्त कर रहे बैकुंठपुर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने चोरहटा पुलिस को सूचना देकर रेस्क्यू किया। चोरहटा थाना प्रभारी विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को स्त्ररू॥ में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वालों में वैशाली वंशकार (14) निवासी सुल्तानपुर रायसेन, शशी वंशकार (50) निवासी नकतरा रायसेन, विनोद वंशकार (30) निवासी सुल्तानपुर रायसेन, मयंक वंशकार (17) निवासी सुल्तानपुर रायसेन की मौके पर मौत हो गई है, जबकि घायलों में कमलेश वंशकार (45) निवासी सुल्तानपुर रायसेन, सोन वंशकार (28) निवासी सतपुड़ा जिला भोपाल, उषा वंशकार (45) सुल्तानपुर रायसेन का नाम शामिल है। -
होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले के केसला से 40 किमी दूर पिपरिया खुर्द में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपती को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। बुजुर्ग पति का शव आंगन और पत्नी का शव घर के पीछे पड़ा था। शुक्रवार शाम को बेटे-बहू के रिश्तेदारी से लौटकर घर आने पर घटना की जानकारी मिली। खबर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना केसला थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी विमलेश उइके स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। रात 9.30 बजे एसपी डॉ. गुरकरन सिंह, एसडीओपी एमके मालवीय भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। देर रात हरदा से फॉरेंसिक साइंस लैब अधिकारी पिपरिया खुर्द पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पन्नालाल पुत्र विशन कलमे (60) और उसकी पत्नी कस्तूरी बाई के शव शुक्रवार शाम को घर आंगन और पीछे मिले हैं। मृतक का बेटा रायसिंह अपनी पत्नी सीमा बाई के साथ साढू भाई के घर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को शाहपुर के हांडीपानी गांव गया था। घर पर माता-पिता अकेले थे। वापस गांव आया तो पिता आंगन में मृत अवस्था में और मां घर के पीछे मृत अवस्था में मिले। दोनों के गले और सिर पर चोट के निशान है। उसने गांव में आस-पड़ोस में यह जानकारी दी। सूचना मिलने पर केसला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया।
एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया दोहरे हत्याकांड होने के बारे में रात को पड़ोसियों से मौखिक जानकारी ली गई। किसी ने भी यह घटनाक्रम के बारे में कुछ नहीं कहा। पड़ताल की जा रही है।
-- - नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। इसका प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा और यह आकाशवाणी समाचार की वेब-साइट www.newsonair.com और newsonair मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा। यह आकाशवाणी, दूरदर्शन, पी एम ओ और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। इसे शाम को आठ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में पुन: प्रसारित किया जायेगा।
- नयी दिल्ली। प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री और लेखिका कमला भसीन का शनिवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं।सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर बताया कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। भसीन भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन की एक प्रमुख आवाज रही हैं।कविता श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी प्रिय मित्र कमला भसीन का 25 सितंबर को तड़के लगभग तीन बजे निधन हो गया। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जिंदादिली से जीवन का लुत्फ उठाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।’’
- जयपुर। राजस्थान के चाकसू के पास शनिवार एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले वे युवक हैं जो अध्यापक पात्रता परीक्षा देने जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। जयपुर के चाकसू में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर शनिवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब एक वैन, ट्रेलर से जा टकराई। इसमें, वैन में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें जयपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।वैन में सवार युवक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) देने जा रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘चाकसू में सड़क हादसे में छह रीट अभ्यर्थियों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।’’गहलोत ने रीट परीक्षा देने जा रहे युवाओं से यात्रा के समय सावधानी व संयम बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी अभ्यर्थियों से निवेदन करता हूं कि यात्रा करते हुए सावधानी रखें। तेज गति एवं असावधानीपूर्ण तरीके से वाहन न चलाएं। यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कोई भी परीक्षा आपके जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है।‘‘उल्लेखनीय है कि राज्य में तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए रीट परीक्षा 26 सितंबर को होनी है जिसमें राज्य भर के 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे।
- अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिक्री धारक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके छोटे बेटे अमित पांडेय ने दी। वह 75 साल के थे।दिल्ली में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित पांडेय ने बताया कि उनके पिता ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह करीब एक पखवाड़े से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के पैतृक गांव में किया जाएगा।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी कल संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के साथ अमरीका यात्रा का समापन करेंगे। महासभा में श्री मोदी कोविड वैश्विक महामारी, आतंकवाद से लड़ने की जरूरत, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर बल देंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का उच्च स्तरीय सत्र मंगलवार को न्यूयॉर्क में शुरू हुआ। पिछले वर्ष कोविड महामारी के बाद श्री मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। श्री मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमरीका यात्रा पर है।
- नई दिल्ली। रोहिणी जिले के रोहिणी अदालत में शुक्रवार दोपहर गैंगवार की घटना में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया है। वहीं दो हमलावरों की भी मौत हो गई है।कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था। गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था। शुक्रवार को तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर गोलियां चला दीं। उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में इन दोनों हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहन कर प्रवेश किया था ताकि उन्हें कोई ना रोके। इस घटना में मारे गए दोनों बदमाशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस का कहना है पूरे मामले को लेकर छानबीन चल रही है।इस वारदात के बाद दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश सहरावत ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा रोहिणी कोर्ट में शूटआउट की यह घटना सुरक्षा में बड़ी चूक है। ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और अदालत की सुरक्षा खतरे में है। इस मुद्दे को पुलिस कमिश्नर के सामने उठाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। राकेश सहरावत ने आगे कहा, बार-बार ऐसी घटना सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से होती है। घटना के बाद ऑल ड्रिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ दिल्ली की कॉर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग को देखते हुए रोहिणी कोर्ट की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित कर की गई। सभी सदस्यों को 25 सितंबर को कार्य से बचने के लिए कहा गया है।
- नई दिल्ली।. यूपीएससी सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। शुभम कुमार टॉपर बने हैं। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार ह्वश्चह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग और अगस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इस परिणाम के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा; भारतीय पुलिस सेवा; तथा केंद्रीय सेवाएं, समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने एमएनआईटी,भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है।वरीयता सूची में से शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवाओं के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 25 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें 7 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दृष्टिबाधित, 10 बधिर और 04 बहु-विकलांगता श्रेणी से हैं। वहीं,151 उम्मीदवारों का चयन अभी अंतरिम आधार पर किया गया है। उनकी सूची चयन सूची में अलग से दर्शाई गई है।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और निर्बल शोषित हमारा आम दल (निषाद) मिलकर लड़ेंगे।यहां भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी औपचारिक घोषणा की गई।धर्मेंद्र प्रधान ने यहां आयोजित साझा पत्रकार वार्ता में कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को हम (भाजपा-निषाद) साथ मिलकर लड़ेंगे और आज दोनों दलों के नेताओं ने इसकी औपचारिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में अपना दल (सोनेलाल) भी जुड़ा है।विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी पर उत्तर प्रदेश की जनता का अटूट भरोसा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा 'निषाद पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और लोकसभा चुनाव हम साथ लड़े थे और विधानसभा चुनाव में भी मोदी और योगी के नेतृत्व में हम मिलकर कमल खिलाएंगे।'
- नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।भारत में साधुओं के सबसे बड़े संगठन के अध्यक्ष रहे संत का शव सोमवार को इलाहाबाद के बाघंबरी मठ में उनके शिष्यों को फांसी से लटका मिला था।कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने महंत की मौत के मामले की सीबीआई जांच के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध के बाद उठाया गया है।उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने बुधवार को कहा था, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की दुखद मौत से संबंधित घटना की सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से जांच की सिफारिश की गई है।"उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को संत की मौत की जांच के लिए 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और हरिद्वार में उनके एक शिष्य को हिरासत में लिया था।पुलिस ने कहा था कि एक कथित ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसमें संत ने लिखा था कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने एक शिष्य से नाराज हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने भी मंगलवार को मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
- वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ अपनी पहली आमने-सामने की बैठक में भारत और अमेरिका को ‘‘स्वाभाविक साझेदार’’ बताया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का फैसला किया और लोकतंत्र को खतरा, अफगानिस्तान एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत साझा हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।मोदी गुरुवार को हैरिस के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। हमारे समान मूल्य, समान भू-राजनीतिक हित हैं।’’ भारत और अमेरिका को सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र बताते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देश मूल्यों को साझा करते हैं और उनका समन्वय और सहयोग भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक घंटे तक चली बैठक का ब्योरा देते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेताओं ने इस बात की सराहना की कि द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। हैरिस ने इससे पहले जून में भारत में कोविड-19 संकट के दौरान मोदी से फोन पर बात की थी।मोदी ने हैरिस से कहा, ‘‘आप दुनिया भर में इतने सारे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति बाइडन और आपके नेतृत्व में हमारे द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाइयों को छुएंगे।’’ बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलकर खुशी हुई। उनकी उपलब्धि ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। हमने साझा मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित कई विषयों पर बात की जो भारत-अमेरिका की मित्रता को और मजबूत करेंगे।’’हैरिस ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना दोनों देशों का दायित्व है और यह दोनों देशों के लोगों के सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि दुनिया भर के लोकतंत्र खतरे में हैं ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने-अपने देशों और दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संस्थानों की रक्षा करें और अपने-अपने देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निश्चित ही प्रयास करें। जाहिर तौर पर लोकतंत्र की रक्षा करना हमारे देशों के नागरिकों के सर्वोत्तम हित में है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत अनुभव और अपने परिवार के माध्यम से लोकतंत्र के प्रति भारतीयों की प्रतिबद्धता के बारे में जानती हूं। प्रधानमंत्री जी मेरी और आपकी पिछली बातचीत के दौरान हमने इस बारे में बात की थी कि हमारी दुनिया कैसे आपस में जुड़ी हुई है…। हमने कोविड-19, जलवायु संकट और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संबंध में अपनी साझा मान्यताओं के महत्व समेत दुनिया के सामने मौजूदा चुनौतियों पर भी बात की थी।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के दौरान भारत अन्य देशों के लिए टीके का अहम स्रोत था।भारत और अमेरिका के पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने मास्क पहना था। मोदी ने 56 वर्षीय डेमोक्रेटिक नेता और उनके पति डगलस एमहॉफ को भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया।मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन और आप दोनों ने ऐसे समय में पदभार ग्रहण किया जब पृथ्वी को बहुत कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। चाहे वह कोविड-19 हो, जलवायु परिवर्तन या क्वाड, कम समय में आपने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।’’विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान सहित हाल के वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया और स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें व्यापक स्तर पर टीकाकरण के माध्यम से महामारी को रोकने के लिए चल रहे प्रयास और महत्वपूर्ण दवाओं, चिकित्सकीय और स्वास्थ्य उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रुख के बीच हैरिस ने कहा, ‘‘अमेरिका एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने पर जोर देता है।’’चीन दक्षिण चीन सागर के लगभग सभी क्षेत्रों पर अपना दावा करता है जबकि ताइवान, फिलीपीन, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी कुछ हिस्सों पर अपना दावा करते हैं। चीन ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप बनाया है और वहां सैन्य अड्डा स्थापित किया है।हैरिस ने कहा कि दुनिया आज अधिक परस्पर जुड़ी हुई है जो पहले नहीं था। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर सहयोगात्मक कार्रवाई के महत्व को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा बढ़ाने पर भारत के जोर और हाल में शुरू किए गए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के बारे में बात की। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली में बदलाव के महत्व पर भी जोर दिया।’’भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लिए वह बहुत कठिन समय था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक परिवार और संबंधी की तरह तथा बेहद गर्मजोशी से आपने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। आपने मुझसे बातचीत के दौरान जो शब्द मुझसे कहे उन्हें मैं हमेशा याद रखूंगा और मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ मोदी ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के करीब 40 लाख लोग दोनों देशों के बीच मित्रता में सेतु का काम कर रहे हैं।हैरिस ने भारत को अमेरिका के लिए ‘‘बेहद महत्वपूर्ण साझेदार’’ बताते हुए जल्द टीकों का निर्यात बहाल करने की उसकी घोषणा का स्वागत किया। भारत ने इस साल अप्रैल में देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान टीकों का निर्यात रोक दिया था। सोमवार को भारत ने कहा कि वह अपनी ‘‘वैक्सीन मैत्री’’ और ‘‘वैश्विक कोवैक्स पहल’’ के तहत 2021 के आखिरी तीन महीनों में अतिरिक्त कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता दर्शायी गई। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने में नेतृत्व स्तर पर भागीदारी एक अभिन्न अंग बना हुआ है।’’
- नई दिल्ली। केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि पिछड़े वर्गों की जाति आधारित जनगणना प्रशासनिक रूप से कठिन और दुष्कर है और जनगणना के दायरे से इस तरह की सूचना को अलग करना सतर्क नीति निर्णय है।केंद्र का रूख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में बिहार से दस दलों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग की थी। उच्चतम न्यायालय में दायर हलफनामे के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी), 2011 में काफी गलतियां एवं अशुद्धियां हैं। महाराष्ट्र की एक याचिका के जवाब में उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने याचिका दायर कर केंद्र एवं अन्य संबंधित प्राधिकरणों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित एसईसीसी 2011 के आंकड़ों को सार्वजनिक करने की मांग की और कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद उसे यह उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव की तरफ से दायर हलफनामे में कहा गया है कि केंद्र ने पिछले वर्ष जनवरी में एक अधिसूचना जारी कर जनगणना 2021 के लिए जुटाई जाने वाली सूचनाओं का ब्यौरा तय किया था और इसमें अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से जुड़े सूचनाओं सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया गया लेकिन इसमें जाति के किसी अन्य श्रेणी का जिक्र नहीं किया गया है। सरकार ने कहा कि एसईसीसी 2011 सर्वेक्षण 'ओबीसी सर्वेक्षणÓ नहीं है जैसा कि आरोप लगाया जाता है, बल्कि यह देश में सभी घरों में जातीय स्थिति का पता लगाने की व्यापक प्रक्रिया थी। यह मामला गुरुवार को न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया, जिसने इस पर सुनवाई की अगली तारीख 26 अक्टूबर तय की।























.jpg)
.jpg)


