- Home
- बिजनेस
- नई दिल्ली। ऑनलाइन रिटेलर अमेजन और डी-मार्ट उपभोक्ता अनुभव सर्वे में विजेता बनी हैं। यह सर्वे डेटा और परामर्शक कंपनी कन्तार ने किया है। कन्तार सीएक्स प्लस 2020 रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन सामान्य खुदरा तथा फैशन खुदरा खंड में पहले स्थान पर रही है।डी-मार्ट ने ग्राहकों को हुए अनुभव के हिसाब से किराना श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। सामान्य खुदरा तथा फैशन खुदरा खंड दोनों में अमेजन के बाद फ्लिपकार्ट दूसरे स्थान पर रही है। सामान्य खुदरा तथा फैशन खुदरा खंड में तीसरा स्थान क्रमश: डी-मार्ट और मिन्त्रा का रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन में दो क्षेत्रों में अमेजन शीर्ष रिटेलर कंपनी रही है। डी-मार्ट किराना खंड में विजेता रही है। वहीं फ्लिपकार्ट तीनों क्षेत्रों में शीर्ष तीन स्थानों पर रही है।--
- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि चेक से लेनदेन में धोखाधड़ी रोकने के लिए बैकिंग प्रणाली में पॉजिटिव प फीचर उपलब्ध कराया जाएगा। पॉजिटिव पे फीचर के तहत चेक जारी करने वाला व्यक्ति किसी और को चेक सौंपने से पहले चेक की फोटो खींचता है और उसे बैंक की मोबाइल ऐप पर अपलोड करता है।मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा के बाद दास ने कहा, ''चेक भुगतान की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य के सभी चेक के लिए पॉजिटिव पे का फीचर लाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये की इस सीमा के तहत संख्या की दृष्टि से करीब 20 प्रतिशत और भुगतान मूल्य के हिसाब से 80 प्रतिशत लेनदेन आ जाएगा। इस संबंध में अन्य दिशानिर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक बिना किसी सीमा के 2016 से अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रहा है। इस सुविधा से बैंक को किसी लाभार्थी के चेक जमा करने से पहले पता होता है कि उसके ग्राहक ने चेक जारी किया है। इससे चेक पर भुगतान देने से पहले बैंक कर्मचारी इसका मिलान उसके पास पहले से उपलब्ध सूचना से कर सकता है।---
-
नई दिल्ली। वित्तीय प्रोद्योगिकी एवं सेवा कंपनी पेटीएम ने भावेश गुप्ता को अपने ऋण कारोबार का मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुप्ता पेटीएम के अध्यक्ष अमित नायर के प्रति जवाबदेह होंगे। पेटीएम ने कहा कि गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी भारत के लोगों और यहां की सूक्ष्म एवं मझोली इकाइयों के लिए नये नये वित्तीय उत्पाद व सुविधाएं प्रस्तुत करने के लिए नवप्रवर्तन व सरलीकरण का काम जारी रखेगी। गुप्ता हाल में क्लिक्स कैपिटल के संस्थापक सदस्य और सीईओ के तौर पर काम कर चुके हैं। क्लिक्स कैपिटल पहले जीई कैपिटल इंडिया के नाम से जानी जाती थी। वह आईडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से भी जुड रहे हैं। -
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स अपने एसयूवी मॉडल नेक्सॉन के इलेक्ट्रिक संस्करण को ग्राहकों को 41,900 रुपए के तय मासिक किराये पर उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसके सब्सक्रिप्शन मॉडल की पेशकश की। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन तक लोगों की अधिक पहुंच बनाने और भविष्य के प्रति जागरुक ग्राहकों तक कंपनी का आधार बनाने के लिए उसने यह योजना पेश की है। बयान के मुताबिक ग्राहक न्यूनतम 18 महीने की किराया योजना से लेकर 24 और 36 माह के विकल्प में से कोई भी चुन सकते हैं। इस तरह 18 माहे लिए किराये पर गाड़ी लेने वाले ग्राहक को 47,900 रुपये का मासिक किराया देना होगा, जबकि 24 माह की अवधि में 44,900 रुपये और 36 माह के लिए 41,100 रुपये मासिक किराया देना होगा। -
मुंबई। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को पायलट आधार पर ऑफलाइन यानी बिना इंटरनेट के कार्ड और मोबाइल के जरिये खुदरा भुगतान योजना की घोषणा की। इस पहल का मकसद उन जगहों पर भी डिजिटल लेन-देन के लिये ग्राहकों को प्रोत्साहित करना है, जहां इंटरनेट कनेक्टविवटी कमी है। रिजर्व बैंक ने विकासात्मक और नियामकीय नीतियों पर बयान में कहा, केंद्रीय बैंक इकाइयों को ऑफलाइन भुगतान समाधान विकसित करने के लिये प्रोत्साहित करता रहा है। इसीलिए पायलट योजना के तहत उपयोगकर्ताओं के हितों, देनदारी सुरक्षा आदि का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन माध्यम से अंतर्निहित सुविधाओं के साथ छोटी राशि के भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव है। इसमें कहा गया है कि इस संदर्भ में जल्दी ही निर्देश जारी किये जाएंगे।
- नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर 4 प्रतिशत बनाए रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विकास को बनाए रखने और कोविड के प्रभाव को कम करने के लिए बैंक, मौद्रिक नीति में फेर-बदल जारी रखेगा।आज मौद्रिक समिति की तीन दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मार्जिनल स्टेंडिंग फेसेलिटी दर और बैंक दर 4.25 प्रतिशत पर बनी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रिवर्स रेपो दर भी 3.35 पर बनी रहेगी। श्री दास ने कहा कि मौद्रिक समिति का आकलन है कि वैश्विक आर्थिक गतिविधि नाजुक बनी हुई है। समिति का यह भी मानना है कि इस वर्ष जुलाई में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 संक्रमणों में नए सिरे से वृद्धि ने अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार के उन शुरुआती संकेतों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जो मई और जून में दिखाई दिए थे। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि उपभोक्ता सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर जो मार्च 2020 में 5.8 थी, वह जून में अंतरिम अनुमानों के अनुसार छह दशमलव एक प्रतिशत हो गई थी।---
-
नयी दिल्ली। मल्टीप्लेक्स श्रृंखला का परिचालन करने वाली कंपनी आईनॉक्स लेजर लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण सिनेमा हॉल में फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक के चलते जून 2020 तिमाही के दौरान उसे 73.64 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून 2019 में उसे 27.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आईनॉक्स लेजर ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 99.94 प्रतिशत घटकर 0.25 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 493.01 करोड़ रुपये थी। -
नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी के कार्यकाल को बुधवार को 18 महीने बढ़ा कर फरवरी, 2022 तक कर दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह कहा गया है। त्यागी को यह दूसरा सेवा विस्तार मिला है। उन्हें सेवा विस्तार ऐसे समय दिया गया है जब कोविड-19 संकट के कारण अर्थव्यवस्था और पूंजी बाजार प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्यागी का कार्यकाल 18 महीने के लिये बढ़ाये जाने को मंजूरी दे दी। उनका कार्यकाल एक सितंबर 2020 से 28 फरवरी 2022 तक के लिये बढ़ाया गया है। त्यागी हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) हैं। उन्हें तीन साल के लिये एक मार्च 2017 में सेबी चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उन्हें इस साल मार्च में छह महीने अगस्त तक के लिये सेवा विस्तार दिया गया था। बाजार नियामक के प्रमुख बनने से पहले त्यागी वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव थे। उस समय उनके पास पूंजी बाजार, निवेश, बुनियादी ढांचा और मुद्रा जैसे विभागों की जिम्मेदारी थी। त्यागी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हार्वर्ड विश्विविद्यालय से लोग प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
- नई दिल्ली। भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्पनी - एम आई एफ सी ओ में मत्स्य पालन सुविधाओं के विस्तार के लिए मालदीव सरकार को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया है। इस परियोजना में मछलियों को जमा करने और उनके भंडारण की सुविधाओं और टूना मछली पकाने तथा मछली के चारे की तैयारी के लिए संयंत्रों की स्थापना में इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। ये ऋण, भारत सरकार द्वारा 80 करोड़ अमरीकी डॉलर ऋण की पेशकाश का एक हिस्सा है।इस ऋण को 20 साल में अदा करना है जिसमें पांच वर्ष के लिए छूट भी दी जाएगी। माले में भारतीय उच्चायोग ने बताया है कि मालदीव के लोगों के जीवन में मछली का बहुत महत्व है और इसके निर्यात के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था भी ठीक रहती है। इस परियोजना से मालदीव वासियों को लाभ पहुंचेगा। नए बाजार मिलेंगे। मछली पकडऩे और उनके भंडारण की क्षमता बढ़ेगी और ये आमदनी का एक स्त्रोत भी होगा। उच्चायोग का कहना है कि इस परियोजना से भारत और मालदीव की पुरानी मित्रता और भागीदारी और सशक्त होगी।----
-
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि उसने एस-क्रॉस मॉडल के पेट्रोल इंजन संस्करण की पेशकश की है। इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये के बीच है।
एस-क्रॉस अभी तक केवल डीजल इंजन में उपलब्ध था, अब 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक? ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। एस-क्रॉस पेट्रोल के मैनुअल संस्करण की शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच है, जबकि 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रिम्स की कीमत 10.83 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये के बीच है। एमएसआई के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने संवाददाताओं से कहा, ''उन्नत स्मार्ट हाइब्रिट तकनीक के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाले नए एस-क्रॉस को पेश करने की मुझे खुशी है।'' उन्होंने कहा कि कंपनी के शोध में पता चला है कि उपभोक्ता ऑटोमैटिक संस्करण को तरजीह दे रहे हैं, इसलिए नए एस-क्रॉस को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा रहा है।-- -
नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों और युवाओं को सहकारिता का लाभ उठाने को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के यूट्यूब चैनल, सहकार कोपट्यूब एनसीडीसी इंडिया की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में 18 राज्यों के लिए सहकारी समितियों के गठन और पंजीकरण के बारे में वीडियो भी जारी किए। वीडियो नए चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे। तोमर ने इसे जारी करने के बाद कहा, सहकारिता हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इस चैनल के माध्यम से हमारा प्रयास सहकारी आंदोलन में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई सहकारी समितियों का गठन सहकारी आंदोलन के दायरे में नए जीवन और समर्पण लाने की एक शर्त है। उन्होंने एक बयान में कहा, 18 राज्यों को अपने दायरे में लेने वाली विभिन्न भाषाओं में मार्गदर्शन वीडियो 10,000 किसान-उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को बढ़ावा देने और बनाने के लिए हमारी सरकार की प्रमुख पहल को मजबूत और गहरा करेगा। तोमर ने कहा कि सहकारी प्रारूप में एफपीओ के निर्माण में एनसीडीसी की प्रमुख भूमिका है, उन्होंने कहा कि समय के साथ यूट्यूब पर सहकार कॉपट्यूब एनसीडीसी इंडिया चैनल पर मार्गदर्शन वीडियो के संग्रह में आने वाले समय में और अधिक राज्यों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि एनसीडीसी ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत एक शीर्ष-स्तरीय वैधानिक संस्था के रूप में सहकारी समितियों को 1,54,000 करोड़ रुपये की संचयी वित्तीय सहायता के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1963 में 2.36 करोड़ रुपये के संवितरण के साथ शुरुआत करने के बाद एनसीडीसी ने वर्ष 2019-20 के दौरान लगभग 28,000 करोड़ रुपये का वितरण किया है। सरकार के अनुसार, भारत में सहकारी समितियों ने एक लंबा सफर तय किया है और किसानों की दशा सुधारने और आर्थिक विकास में अपनी सफलता साबित की है। मोटे तौर पर छोटे और सीमांत किसानों और ग्रामीण गरीबों के संघों के रूप में, सहकारी समितियों ने 8.50 लाख से अधिक संगठनों और 29 करोड़ सदस्यों का एक बड़ा नेटवर्क हासिल कर लिया है। सहकारी समितियों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र में जोखिम को कम करने में किसानों का समर्थन किया है और शोषण के खिलाफ ढाल के रूप में कार्य किया है। -
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बैंकों ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत लगभग 1,37,586 करोड़ रुपए के कर्ज मंजूर किए हैं। कोविड-19 महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी के दौरान एमएसएमई क्षेत्र की मदद के लिए सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को तीन अगस्त तक 92,090.24 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित भी किया जा चुका है। यह योजना सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए घोषित 20.97 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एक अहम हिस्सा है। वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, तीन अगस्त 2020 तक, 100 प्रतिशत आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी बैंकों द्वारा कुल 1,37,586.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है, जिसमें से 92,090.24 करोड़ रुपये वितरित भी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस आपात रिण सुविधा गारंटी योजना के तहत तीन अगस्त तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण राशि 72,820.26 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 52,013.73 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। निजी क्षेत्र के बैंकों ने तीन अगस्त तक 64,766 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी गई जिसमें से 40,076 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर दी गई। इससे पहले सरकार ने बीते शनिवार को इस योजना के दायरे को बढ़ाते हुए इसके दायरे में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए चिकित्सकों, वकीलों और चार्टर्ड एकाउंटेंट जैसे पेशेवरों को दिए व्यक्तिगत ऋणों को इसमें शामिल किया है। योजना के तहत अब 250 करोड़ रुपये कारोबार करने वाली कंपनियां भी आयेंगी।
-
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और सामान्य कारोबारी गतिविधियों में पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए बीमा नियामक इरडा ने जीवन बीमा कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बीमा पॉलिसी यानी ई-पॉलिसी जारी करने की मंगलवार को अनुमति दे दी। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एक परिपत्र जारी कर जीवन बीमा कंपनियों को पॉलिसी दस्तावेज को प्रकाशित कर बीमाधारक के पास भेजने के नियम से छूट प्रदान कर दी। हालांकि, यह छूट सशर्त दी गयी है। इरडा ने कहा कि यह छूट 2020-21 के दौरान जारी की जाने वाली सभी बीमा पॉलिसियों के लिए मान्य रहेगी। विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहकों तक पॉलिसी भेजने में आ रही दिक्कतों को लेकर चिंता व्यक्त करने के बाद इरडा ने यह निर्णय किया है। कंपनियों को ई-पॉलिसी को देखने-समझने के लिए ग्राहक को 30 दिन का समय देना होगा। साथ ही ग्राहकों से ई-पॉलिसी लेने को लेकर सहमति हासिल करनी होगी। यदि ग्राहक उसके बाद भी हार्ड कॉपी या दस्तावेज की मांग करता है तो कंपनियों को उसे वह भेजना होगा।
- नई दिल्ली। मासिक स्तर पर एनटीपीसी समूह का बिजली उत्पादन जून 2020 के 23.5 बिलियन यूनिट की तुलना में जुलाई महीने में 13.3 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 26.73 बिलियन यूनिट हो गया।एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा जारी बयान के अनुसार उसकी कोयला संचालित बिजली इकाइयों ने जुलाई 2019 के 20.74 बिलियन यूनिट की तुलना में जुलाई 2020 में 21.89 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर वार्षिक आधार 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एनटीपीसी की इकाई (2600 मेगावाट) ने जुलाई 2020 के दौरान अपनी अधिकतम क्षमता का 100 प्रतिशत औसत उत्पादन हासिल किया।62 हजार 910 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ एनटीपीसी समूह के पास 24 कोयला, 7 गैस / तरल ईंधन, 1 हाइड्रो और 13 नवीकरणीय उूर्जा से संचालित स्टेशनों के अलावा 25 सहायक और जेवी पावर स्टेशन हैं। कुल मिलाकर इनकी संख्या 70 है।---
-
नई दिल्ली। एनटीपीसी के मध्यप्रदेश के खरगौन स्थित बिजली संयंत्र की सुरक्षा कमान मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने हाथ में ले ली। देश के इस पहले अल्ट्रा सुपर तापीय विद्युत संयंत्र की सुरक्षा में सीआईएसएफ के 130 सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। राज्य की राजधानी भोपाल से करीब 320 किलोमीटर दूर सेल्दा गांव में स्थित इस संयंत्र को सीआईएसएफ की ओर से आतंकी गतिविधियों से निपटने में सक्षम सुरक्षा प्रदान की जायेगी। एनटीपीसी के इस संयंत्र ने पिछले साल अगस्त में ही काम करना शुरू किया है। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सीआईएसएफ के 130 जवानों की टुकड़ी को संयंत्र की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। डिप्टी कमांडेंट स्तर का एक अधिकारी इनकी कमान सभालेगा। सुरक्षा अपने हाथ में लेने की औपचारिकता मंगलवार को संयंत्र पर पूरी की गयी। एनटीपीसी के मुताबिक यह देश का पहला अल्ट्रा सुपर तापीय विद्युत संयंत्र है। इसकी क्षमता 660 मेगावाट है। संयंत्र 41.5 प्रतिशत की परिचालन क्षमता पर काम करता है जो परंपरागत सुपर क्रिटीकल संयंत्रों की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक है। मध्यप्रदेश में यह पांचवा बिजली संयंत्र है जिसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के सुपुर्द की गई है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि शत प्रतिशत आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना- ई सी एल जी के तहत सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों ने कल तक 92 हजार करोड़ रूपए से अधिक के ऋण वितरित किए।सरकार ने कुल एक लाख 37 हजार 586 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। यह योजना 23 मार्च से 31 अक्टूबर 2020 की अवधि या तीन लाख करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि के खत्म होने तक ई सी एल जी के तहत स्वीकृत सभी ऋणों पर लागू होगी। कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट को कम करने तथा सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यमों को अतिरिक्?त ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस स्कीम की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य उद्यमियों को अपनी देनदारियां पूरी करने और कारोबार को फिर से शुरू करने में मदद करना भी है।---
-
नई दिल्ली। सरकारी इस्पात कंपनी सेल ने मंगलवार को कहा कि जुलाई 2020 में उसकी कुल बिक्री में पिछले साल इसी माह के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 15.83 लाख टन रही है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एक बयान में कहा, पिछले साल इसी महीने के दौरान कंपनी ने 10.59 लाख टन इस्पात की बिक्री दर्ज की थी। कंपनी ने कहा, सेल ने जुलाई 2020 में 15.83 लाख टन इस्पात की बिक्री की, जो जुलाई के महीने में इसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यह जुलाई 2019 की बिक्री से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने इस दौरान घरेलू बाजार में 12.73 लाख टन इस्पात की बिक्री की और 3.10 लाख टन इस्पात का निर्यात किया। घरेलू बाजार की बिक्री में साल भर पहले की तुलना में 29 प्रतिशत और निर्यात में 349 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी के चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कहा, सेल समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। ये प्रयास रिकॉर्ड बिक्री, घटे भंडार, सुधरे संग्रह और कम हुए कर्ज के रूप में परिणाम दिखाने लगे हैं।
- - छत्तीसगढ़ में उत्पादन एवं बिक्री में हुआ 35 प्रतिशत एवं 20 प्रतिशत का सुधारहैदराबाद। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एवं विविध कार्य क्षेत्रों में विस्तृत खनन क्षेत्र में अग्रणी नवरत्न पीएसयू एनएमडीसी ने जुलाई 2020 में समग्र उत्पादन तथा बिक्री में जुलाई 2019 की पिछली अवधि के मुकाबले तीव्र वृद्धि दर्ज की।इस अवधि के दौरान, कोविड -19 के कारण उत्पन्न अनिश्चित स्थिति के बावजूद, एनएमडीसी उत्कृष्ट निष्पादन करने में सफल रहा। उच्च वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास के कारण इसका उत्पादन 2.19 एमटी रहा तथा बिक्री 2.57 एमटी रही जो कि विगत वर्ष की इसी अवधि से क्रमश: 13 प्रतिशत एवं 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।जुलाई 2020 में छत्तीसगढ़ स्थित परियोजनाओं ने विगत वर्ष के जुलाई माह के दौरान हुए 1.16 मिलियन टन के उत्पादन के मुकाबले 1.56 मिलियन टन उत्पादन किया जो 35 प्रतिशत की वृद्धि है। एनएमडीसी ने बिक्री में भी जुलाई 2019 के 1.60 मिलियन टन के मुकाबले जुलाई 2020 में 1.90 मिलियन टन लौह अयस्क की बिक्री की जो 20 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि है।श्री सुमित देब, अध्यक्ष -सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने कहा कि, समूचे उद्योग के लिए पिछले कुछ माह काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं जिसमें वैश्विक महामारी के कारण सभी प्रमुख उत्पादकों के निष्पादन पर प्रभाव पडा है। तथापि, इस चुनौती को हमने एक अवसर के रूप में लेते हुए अपने उत्पादन को सुस्थिर बनाने के प्रयासों में गति लाने का प्रयास किया और अपनी उत्पादन प्रक्रिया में निरंतर सुधार किया। आने वाले समय में एनएमडीसी अपने आधार को मजबूत बनाने के लिए लागत क्षमता को अभीष्टतम बनाने के प्रयत्न करेगा।----
-
नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिकारी अजय जैन, विवेक जौहरी और संगीता शर्मा को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार जैन और जौहरी 1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी हैं। शर्मा 1986 बैच के आईआरएस (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीबीआईसी के सदस्य के रूप में जैन, जौहरी और शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अप्रत्यक्ष कर से जुड़ी नीति बनाने की जिम्मेदारी सीबीआईसी के पास है। इसकी अगुवाई चेयरमैन करते हैं जबकि इसमें अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। -
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को प्रतिनिधि सलाहकारों (प्रॉक्सी एडवाइजर) के लिये प्रक्रियात्मक दिशानिर्देश जारी किए। इसके तहत उन्हें मतदान की सिफारिश करने के संदर्भ में नीतियां बनानी होगी और उसमें किसी प्रकार की नई व्यवस्था के बारे में अपने ग्राहकों को जानकारी देनी होगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि नये दिशानिर्देश एक सितंबर से अमल में आएंगे। सेबी ने कहा, प्रतिनिधि सलाहकार मतदान की सिफारिश के बारे में नीतियां बनाएंगे और उसमें कुछ भी नया जोड़ा जाता है, उसके बारे में अपने ग्राहकों को जानकारी देंगे। प्रतिनिधि सलाहाकर यह सुनिश्चित करेंगे नीतियों में साल में कम-से-कम एक बार समीक्षा हो। इसमें कहा गया है कि सिफारिश की गयी नीतियों में यह भी खुलासा होना चाहिए कि किन परिस्थितियों में वोटिंग सिफारिश उपलब्ध नहीं करायी जाएगी। इन सलाहकारों को अपने अनुसंधान और ग्राहकों को की गयी सिफारिशों के लिये अपनाये गये तौर-तरीकों और प्रक्रियाओं का भी खुलासा करना होगा। प्रतिनिधि सलाहकार किसी भी प्रकार की तथ्य संबंधी गड़बड़ी या सामग्री में समीक्षा के बारे में 24 घंटे के भीतर अपने ग्राहकों को सतर्क करेंगे। सेबी के अनुसार उन्हें अपने ग्राहकों और कंपनी को प्रक्रियाओं के बारे में बताना होगा।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वित्तीय समावेशन की व्यापक पहल ने 40 करोड़ बैंक खातों के साथ एक नया कीर्तिमान बनाया है।श्री ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देशभर में 40 करोड़ बैंक खाते खोलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। मोदी सरकार वित्तीय समावेश को आखऱिी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौर में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सरकार ने लाभार्थियों तक सरकारी मदद का एक-एक पैसा पहुंचाने के लिए वित्तीय तंत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया है।

-
नई दिल्ली। पेंट कंपनी कंसाई नेरोलैक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 79.42 प्रतिशत गिरकर 29.64 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 144.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने सोमवार को कहा कि समीक्षा में उसकी कुल आय 58.23 प्रतिशत गिरकर 647.08 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,549.18 करोड़ रुपये थी। कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एच. एम. भरुका ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के चलते अप्रैल-जून तिमाही में मांग में अभूतपूर्व कमी देखी गयी। इससे कंपनी के बिक्री प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अप्रैल में बिलकुल बिक्री नहीं हुई। जबकि मई-जून में इसमें सुधार देखा गया। दोनों महीनों में कंपनी की पेंट बिक्री की मात्रा दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गयी।
-
नई दिल्ली। ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी प्राइम डे सेल शुरू होने से कुछ दिन पहले पंजाब के लुधियाना में नया पूर्ति केंद (बिक्रेतओं के लिए गोदाम की सुविधा) खोला है।
कंपनी देशभर में अपने आपूर्ति केंद्रों (गोदामों) के नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा यह नया आपूर्ति केंद्र उसकी भंडारण विस्तार योजना का हिस्सा है। इसकी भंडारण क्षमता तीन लाख घन फीट है। यह दोराहा इलाके में है। यहां फर्नीचर जैसे बड़े सामान भी रखे जा सकते हैं। इसी के साथ अमेजन इंडिया के लुधियाना में दो आपूर्ति केंद्र हो गए हैं। इनकी कुल भंडारण क्षमता साढ़े चार लाख घन फीट से अधिक है। कंपनी की परिवहन सेवा के निदेशक अभिनव सिंह ने कहा कि कंपनी के गोदाम राज्यभर के हजारों विक्रेताओं की मदद करेंगे और उन्हें राज्यभर में अपने ग्राहक बनाने में सहायता करेंगे। कंपनी की प्राइम डे सेल छह-सात अगस्त 2020 को है।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पीसी मोदी ने कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी आयकरदाताओं के करों के आकलन का काम अगस्त के अंत तक पूरा कर लें। इसके अलावा सभी फील्ड अधिकारियों के लिए अपीलों के निपटान का मासिक लक्ष्य भी तय किया गया है। संग्रहण में कमी के बीच कर राजस्व के लक्ष्य को पाना चुनौती नजर रहा है, जिसके मद्देनजर सीबीडीटी प्रमुख ने यह निर्देश जारी किया है। आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्तों को लिखे पत्र में मोदी ने कहा है कि कई करदाता ‘विवाद से विश्वास' योजना के तहत आवेदन करने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनको कर विभाग से उनपर बने कर ही सही मांग के बारे में सूचना का इंतजार है। सीबीडीटी प्रमुख ने अधिकारियों के लिए लंबित अपीलों के निपटान का मासिक लक्ष्य भी तय किया है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे ई-फाइलिंग पोर्टल या सिर्फ ई-मेल के जरिये जानकारी भेजकर अपीलों का निपटान करें। सीबीडीटी के प्रमुख ने नौ जुलाई को लिखे पत्र में कहा है, बोर्ड चाहता है कि विवाद से विश्वास योजना के तहत आने वाले करदाताओं की कर मांग और कर भुगतान की गणना या रिफंड से संबंधित कामकाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मोदी ने कर अधिकारियों से कहा है कि वे विवाद से विश्वास योजना के तहत आवेदनों पर तत्काल गौर करें। सीबीडीटी प्रमुख ने कहा, इस योजना के तहत आवेदन मिला हो या नहीं मिला हो, सभी आकलन अधकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले आयकरदाताओं के कर भुगतान या कर रिफंड की गणना का काम तेजी से निपटाना होगा। -
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी और उसकी वजह से लगाए गए लॉकडाउन के तेज झटके के बाद अब भारतीय इस्पात बाजार में सुधार दिखाई दे रहा है। आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया के चेयरमैन आदित्य मित्तल ने यह राय व्यक्त की है। आदित्य मित्तल इस्पात क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया (पूर्व में एस्सार स्टील) का गुजरात के हजीरा का संयंत्र अपनी पूरी क्षमता पर परिचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से घरेलू मांग बुरी तरह प्रभावित हुई थी। विशेषरूप से अप्रैल में। हालांकि, अब इस बाजार में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। घरेलू मांग के बारे में मित्तल ने कहा, हम घरेलू मांग में सुधार देख रहे हैं। यहीं वजह है कि हमारा हजीरा का संयंत्र पूरी क्षमता पर परिचालन कर रहा है। दुनिया की दिग्गज इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल ने दिसंबर, 2019 में कर्ज के बोझ से दबी एस्सार स्टील के अधिग्रहण तथा जापान की निप्पन स्टील के साथ संयुक्त उद्यम एएम/एनएस के गठन की घोषणा की थी। मूल कंपनी आर्सेलरमित्तल के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आदित्य मित्तल को एएम/एनएस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। दिलीप ओम्मेन को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया था। आर्सेलरमित्तल को 30 जून को समाप्त दूसरी तिमाही में 55.9 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने इसे अपने इतिहास की सबसे कठिन तिमाही बताया है। एएम/एनएस के प्रदर्शन के बारे में निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में मित्तल ने कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन घटकर 12 लाख टन रह गया, जो जनवरी-मार्च की तिमाही में 17 लाख टन था। इसके अलावा कंपनी की ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (ईबीआईटीडीए) से पहले आय घटकर 10.7 करोड़ डॉलर रही, जो पहली तिमाही में 14 करोड़ डॉलर रही थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ। यह पूछे जाने पर कि क्या एएम/एनएस इंडिया अपनी वृद्धि के लिए निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगी, मित्तल ने कहा कि कंपनी कारोबार बढ़ाने के लिए घरेलू बाजार पर ही ध्यान देगी।









.jpg)
















.jpg)