ब्रेकिंग न्यूज़

जुलाई में  गुरु होंगे अस्त और शनि चलेंगे उल्टी चाल , इन राशि वाले जातकों को होगी परेशानी
 पंडित प्रकाश उपाध्याय  
 पंचांग के अनुसार जुलाई महीने में दो प्रभावशाली ग्रहों शनिदेव और बृहस्पति की चाल में परिवर्तन आएगा।  इसका असर कुछ राशियों नकारात्मक  पड़ेगा।  14 जुलाई को गुरु अस्त होंगे फिर इसके बाद 27 जुलाई को शनि मीन राशि में रहते हुए वक्री होंगे।  जिससे कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी। 
आइए जानते है कि किन-किन राशियों के ऊपर इसका असर पड़ेगा-
 कुंभ राशि 
 कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कार्यस्थल पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान कोई बड़ा निवेश करने से बचने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। 
 सिंह राशि  
 सिंह राशि वालों के लिए जुलाई महीना कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में  कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होते-होते रह सकती है। वैवाहिक जीवन में बेहतर तालमेल के साथ चलना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।  
 धनु राशि
 धनु राशि वालों के लिए जुलाई महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यों में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में  बेहतर संतुलन बनाकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। धन के लेन-देन में  अतिरिक्त सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। इस राशि वाले जातकों को  लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english