सोना आज फिर हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और लोकल सर्राफा बाजार में कम डिमांड के चलते सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी गई है। वैश्विक बाजार में भी यूएस डेट सीलिंग नेगोशिएशन के पॉजिटिव ना रहने से सोने की कीमतें गिरी हैं। डॉलर में तेजी और हाई यूएस ट्रेजरी यील्ड से भी सोने की कीमतों पर दबाव है। एमसीएक्स पर भी गुरुवार को सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना गुरुवार शाम 0.15 फीसदी या 92 रुपये की गिरावट के साथ 60,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
एमसीएक्स पर सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। गुरुवार शाम 5 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 0.45 फीसदी या 323 रुपये की गिरावट के साथ 70,763 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
गुरुवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव गिरावट के साथ और हाजिर भाव बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.14 फीसदी या 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1980.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.21 फीसदी या 4.12 डॉलर की बढ़त के साथ 1961.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव गुरुवार शाम 0.60 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.20 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 23.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
Leave A Comment