ब्रेकिंग न्यूज़

 नवरात्रि व्रत स्पेशल साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड

फ्रूट कस्टर्ड एक बहुत ही लोकप्रिय, स्वादिष्ट और ठंडी मिठाई है। इसे ताजे कटे हुए फलों को मिलाकर तैयार किया जाता है। ज्यादातर कस्टर्ड को  कस्टर्ड पाउडर के साथ  तैयार किया जाता है, लेकिन आज हम उपवास में खाये जाने वाली स्पेशल साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड  बनाने की विधि बता रहे हैं....
सामग्री
साबूदाना – ¼ कप
फुल क्रीम दूध – 500 मिलीलीटर
चीनी – 3-4 बड़े चम्मच या स्वादानुसार
इलायची पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
सेब – 1 छोटा, कटे हुए टुकड़े
केला – 1, कटा हुआ
अनार के दाने – ¼ कप
अंगूर – ¼ कप, कटे हुए
बादाम और काजू – 2 बड़े चम्मच, कटे हुए
बनाने की विधि
1. साबूदाने को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें।
2. एक बर्तन में दूध गर्म करें। उबाल आने पर भीगा हुआ साबूदाना डालकर धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
3. जब साबूदाना फूलकर पारदर्शी हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
4. धीमी आंच पर 2-3 मिनट और पकाएं। ध्यान रखें कि दूध तली में न लगे।
5. गैस बंद करके मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
6. अब इसमें कटे हुए सेब, केला, अंगूर, अनार और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
7. स्वादिष्ट साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा परोसें।
खास टिप्स
1. साबूदाने को अच्छी तरह पकाएं, ताकि वह बीच से कच्चा न रहे।
2. दूध को धीमी आंच पर पकाने से वह अपने आप गाढ़ा हो जाएगा।
3. फल हमेशा कस्टर्ड ठंडा होने के बाद डालें।
4. केला और सेब परोसने से कुछ देर पहले डालें, इससे उनका रंग और स्वाद अच्छा रहेगा।
5. कस्टर्ड ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर मनचाहा गाढ़ापन बना लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english