रामायण फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर को होगा रिलीज
दशहरा पर शुरू होगी अग्रिम बुकिंग
मुंबई. फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने रविवार को घोषणा की कि दो भागों में बनने वाली इस पौराणिक फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके साथ ही निर्माताओं ने एक नया पोस्टर भी जारी किया जिसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे और यश नजर आ रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन की गई इस घोषणा के साथ 'यह राम के युग का आरंभ है' का संदेश दिया गया है। निर्माताओं ने यह भी बताया कि फिल्म के लिए अग्रिम बुकिंग दशहरा से शुरू होगी। पोस्टर में आगे की तरफ रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीछे यश रावण के बड़े अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे। पहला भाग हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आईमैक्स जैसे बड़े थिएटर प्रारूपों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 के अवसर पर रिलीज करने की योजना है।





.jpg)




Leave A Comment