ब्रेकिंग न्यूज़

 सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या वाकई कम होता है कोलेस्ट्रॉल?

 क्या लहसुन कोलेस्ट्रॉल को घटाता है?: कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए खान-पान में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। कई लोग यह मानते हैं क‍ि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल होता है। कच्चे लहसुन में एलिसिन (Allicin) पाया जाता है। कुछ शोध में लहसुन के इस तत्‍व को कोलेस्‍ट्रॉल कम करने के लि‍ए फायदेमंद बताया गया है, लेक‍िन इस पर कोई वैज्ञान‍िक प्रमाण मौजूद नहीं है। इसल‍िए यह कहना सही नहीं होगा क‍ि लहसुन खाने से कोलेस्‍ट्रॉल होता है। लहसुन को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाया जा सकता है।  
शोध क्‍या कहते हैं?
साल 2018 में Medicine नामक जर्नल में प्रकाशि‍त मेटा-एनालिसिस में शोधकर्ताओं ने ब्लड लिपिड्स पर लहसुन के प्रभाव का अध्ययन किया। नतीजों में पाया गया कि लहसुन का सेवन टोटल और बैड कोलेस्‍ट्रॉल में कोई खास अंतर नहीं ला पाया। ट्राइग्लिसराइड्स में भी कोई खास अंतर देखने को नहीं म‍िला। साल 2024 में Journal Of Health, Population And Nutrition में प्रकाश‍ित मेटा-विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने ब्‍लड में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर पर लहसुन के सेवन के प्रभावों का अध्ययन किया। अध्ययन में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में मामूली ग्रोथ देखी गई। इस आधार पर लहसुन का सेवन कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने के ल‍िए असरदार नहीं माना जा सकता।
 लहसुन में मौजूद एलिसिन कैसे काम करता है?
 लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जो क‍ि एक प्राकृत‍िक यौग‍िक है। जब लहसुन की कली को काटा या कुचला जाता है, तो उसमें मौजूद एंजाइम की मदद से एलि‍स‍िन बनता है। लहसुन की खास गंध के लिए भी यह यौगिक जिम्मेदार होता है। एलिसिन और लहसुन में मौजूद अन्य यौगिकों पर किए गए शोध में इनके संभावित स्वास्थ्य लाभों का अध्ययन किया गया है। कुछ शोधों में लहसुन के सेवन से LDL कोलेस्ट्रॉल और कुल कोलेस्ट्रॉल में कमी देखी गई है। हालांकि, शरीर में इन यौगिकों का प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करता है और इनके काम को समझने के ल‍िए और शोध की जरूरत है।
 साल 2012 में Nutrition Reviews में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के ल‍िए लहसुन में मौजूद एलिसिन के प्रभाव की जांच हुई। शोधकर्ताओं ने पाया कि एलिसिन से कोलेस्‍ट्रॉल में कोई खास अंतर नहीं आया। हालांक‍ि, यह एक पशु आधार‍ित अध्‍ययन था, इंसानों पर इसके प्रभाव अलग हो सकते हैं।
 खाली पेट लहसुन खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
-कुछ लोगों को खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन या दूसरी पाचन संबंधि‍त समस्याएं हो सकती हैं।
-इससे पेट में दर्द या जलन भी हो सकती है।
-गैस बनना और पेट फूलने की समस्‍या भी हो सकती है।
-मतली या बेचैनी हो सकती है।
-सांसों से दुर्गंध आ सकती है।
-शरीर से लहसुन जैसी गंध आ सकती है।
किन लोगों को खाली पेट लहसुन खाने से बचना चाहिए?
लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना सही नहीं होता। कुछ लोगों में इससे पेट में जलन, एसिडिटी और दूसरी समस्याएं बढ़ सकती हैं जैसे-
-एसिडिटी और सीने में जलन से परेशान लोग
-पेट में अल्सर होने पर
-ब्‍लड थ‍िनर्स लेने पर
-लो बीपी के मरीज
-लहसुन से एलर्जी वाले लोग
-गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
 कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के ल‍िए क्‍या करें?
-समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल जांच कराएं। इस जांच से LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर का पता लगाया जा सकता है।
-अगर आपका LDL बहुत ज्यादा है या आपको पहले से हार्ट ड‍िजीज, डायबिटीज या अन्य बीमार‍ियां हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाओं की खुराक चेक करें और जरूरत होने पर बदलें।
-फाइबर से भरपूर भोजन खाएं। ओट्स, दालें, बीन्स, फल और सब्जियां आहार में शामिल करें।
-पैदल चलें और फ‍िजि‍कल एक्‍सरसाइज को रूटीन का ह‍िस्‍सा बनाएं।
-हेल्‍दी फैट्स को चुनें। मेवे, बीज को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।
-घी, मक्खन और अधिक फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित रखें।
न‍िष्‍कर्ष:
 अध्‍ययन में लहसुन को कोलेस्‍ट्रॉल घटाने वाला खाद्य पदार्थ नहीं माना गया है। इसे संतुल‍ित डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। लहसुन में मौजूद एल‍िस‍िन को कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है, लेक‍िन शोधकर्ताओं को इसके सीमि‍त फायदे ही म‍िले हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english