ब्रेकिंग न्यूज़

पाचन को बेहतर बनाने के लिए केले को डाइट में शामिल करने के तरीके

 रोजाना 1 केला खाने से आपका डाइजेशन सच में बेहतर हो सकता है।  केला हर मामले में सेहत के लिए फायदेमंद है। यह कार्ब्स, फाइबर, पोटैशियम और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर है जो कि आपकी गट हेल्थ के साथ सेहत से जुड़े कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। इसके अलावा केला 'रेजिस्टेंट स्टार्च' की तरह काम करता है जो कि डायबिटीज ही नहीं, लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। अब विस्तार से जानते हैं रोज एक खाना कैसे फायदेमंद है?
 आसानी से पच जाता है केला
  केला आसानी से पच जाता है और बच्चे हों या बुजुर्ग, किसी के लिए भी इसे खाना मुश्किल काम नहीं है। इतना ही नहीं, जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है और पेट बहुत कुछ पचाने के लिए तैयार नहीं होता उनके लिए यह एक सुपाच्य फल है।
 पेट के अंदरूनी माहौल को बेहतर बनाने में मददगार
केले में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व भी होते हैं जो पेट के अंदरूनी माहौल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि केला प्रीबायोटिक फूड है जिसे खाना आंतों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है। यह गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मददगार है। इससे आंतों में स्वस्थ माइक्रोबायोम बनता है, जिससे गैस एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव होचा है।
 बड़ी आंत के लिए फायदेमंद है केला
  इसके अलावा केले का असर उसके पकने के स्तर पर भी निर्भर कर सकता है। ज्यादा पके केले आम तौर पर नरम होते हैं और उनमें आसानी से पचने वाली शुगर ज्यादा होती है, जबकि कम पके केलों में 'रेजिस्टेंट स्टार्च' ज्यादा होता है। रेजिस्टेंट स्टार्च बड़ी आंत तक पहुँच सकता है और पेट के बैक्टीरिया इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पेट का माहौल स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है।
 क्या रोज 1 केला खाना सही है?
  ज्यादातर स्वस्थ लोग रोजाना 1 केला खा सकते हैं, अगर यह उनकी पोषण संबंधी जरूरतों के हिसाब से सही हो। हालांकि, इससे ज्यादा केला खाना नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा आप कितनी मात्रा में खा रहे हैं और बाकी डाइट कैसी है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए, खासकर उन लोगों को जिन्हें डायबिटीज या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कोई और समस्या है।
 क्या कहती है स्टडी?
Effect of Banana Consumption on Faecal Microbiota नामक इस अध्ययन में बताया गया है कि रोजाना केला खाना एक सुरक्षित और आसानी से पचने वाली आदत है, जिससे पाचन तंत्र पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। जिन महिलाओं ने रोजाना केला खाया, उनके पेट में गुड बैक्टीरिया (Bifidobacteria) की मात्रा बढ़ी है। जो महिलाएं केला खा रही थीं, उन्हें कंट्रोल ग्रुप की तुलना में अध्ययन के दौरान पेट फूलने (bloating) की समस्या कम महसूस हुई। इसके अलावा जिन लोगों का वजन कम था उनके लिए भी रोजाना एक केला खाना फायदेमंद है।
 पाचन को बेहतर बनाने के लिए केले को डाइट में शामिल करने के तरीके
  जिन्हें कब्ज की समस्या है, उनके लिए सिर्फ एक चीज पर निर्भर रहने के बजाय फाइबर और पूरी डाइट पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। एक बेहतर और विविध डाइट के लिए केले को ओट्स, सब्जियों, दालों, नट्स और बीजों जैसी फाइबर से भरपूर दूसरी चीजों के साथ भी खाया जा सकता है।
 निष्कर्ष:
 हालांकि, रोजाना एक केला खाने से पाचन एकदम सही रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि पाचन से जुड़ी सेहत आपकी पूरी डाइट, पानी पीने की मात्रा, शारीरिक गतिविधि और आपकी अपनी सेहत पर निर्भर करती है। अगर किसी को लगातार कब्ज, दस्त, पेट दर्द, पेट फूलने या पेट साफ़ होने की आदतों में बिना किसी साफ वजह के बदलाव जैसी समस्या हो रही है, तो उन्हें सिर्फ केले या किसी एक चीज से समस्या ठीक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। लंबे समय तक पाचन से जुड़ी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए, रोजाना सिर्फ एक चीज पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित डाइट, शरीर में पानी की सही मात्रा और नियमित शारीरिक गतिविधि ज्यादा जरूरी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english