जनगणना 2027 के लिए 23 कर्मियों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
बेमेतरा। भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर कार्यालय (जनगणना शाखा) बेमेतरा से जारी सूचना के अनुसार जनगणना कार्य के लिए तकनीकी सहायक एवं बहु-कार्य कर्मचारी की नियुक्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्य अप्रैल से सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (PE) फरवरी 2027 में संपन्न होगी। इस बार जनगणना के कार्य मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाएंगे, जिसके लिए डेटा संग्रहण, प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल, मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण (HLBS) वेब एप्लीकेशन तथा स्व-गणना पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
इन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर पर 22 तकनीकी सहायक तथा 01 एमटीएस (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारी की एजेंसी के माध्यम से पारिश्रमिक आधार पर नियुक्ति की जाएगी। तकनीकी सहायकों को 25,000 रुपये प्रतिमाह तथा एमटीएस को 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय (EPF, ESIC, GST, IOT एवं सर्विस टैक्स सहित) प्रदान किया जाएगा।












.jpg)
Leave A Comment