ब्रेकिंग न्यूज़

 अबूझमाड़ एरिया में नक्सली डम्प बरामद

नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 38वीं वाहिनी भा0ति0सी0पु0 बल को एक बड़ी व महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अग्रिम सी0ओ0बी0 आदेर से संचालित ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये नक्सल डम्प को खोजने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें भरमार राईफल व 2.250 कि0ग्रा0 कॉरडाईट पाउडर (High Explosive) बरामद किया गया। नक्सली डम्प की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेण्ट, 38वी वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में सी0ओ0बी0 आदेर से 3 कि0मी0 दक्षिण में जंगल के ईलाके में ए0डी0पी0/कैशो टीम के द्वारा आपरेशन संचालित किया गया।  इस अभियान के दौरान ए0डी0पी0 टीम के द्वारा कोण्डाकोटी के जंगल के ईलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया। नक्सल डम्प मिलने के उपरांत ऑपरेशन कमाण्डर श्री उदित नारायण, सहायक सेनानी/जी0डी0 द्वारा सी0ओ0बी0 कुडमेल में स्थित 38वी वाहिनी बम निरोधक टीम (BDDS) को तुरंत मौके पर पहुॅचने हेतु निर्देशित किया गया ताकि नक्सल डम्प से जवानों को सुरक्षा प्रदान किया जा सकें। वाहिनी बम निरोधक टीम द्वारा प्राप्त नक्सल डम्प को सुरक्षा के लिहाज से चैक किया गया, चैक करने के उपरांत सभी नक्सल डम्प को आपरेशन टीम द्वारा अपने साथ लेकर कैम्प तक पहॅुचे। इस सम्पूर्ण अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि व सुरक्षा बलो को क्षति नही हुई। बरामद किये गये नक्सल सामग्री को विधिवत् जब्ती मैमो तैयार कर पुलिस थाना-नारायणपुर को सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है ताकि अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।  
तलाशी के दौरान बरामद सामग्रीः- तलाशी के दौरान नक्सल डम्प से भरमार राईफल व 2.250 कि0ग्रा0 कॉरडाईट पाउडर (High Explosive) बरामद हुई है। सभी आवश्यक सामान को सुरक्षा मानको व बी0डी0डी0एस0 क्लियरेंस के उपरांत सुरक्षित रूप से सी0ओ0बी0 आदेर लाया गया है। 
38वी वाहिनी द्वारा भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति हेतु इसी प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन चलाये जाने की योजना है। यह अभियान न केवल नक्सलियों के लिए भारी आघात है बल्कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत अभियान के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english