पाप मोचनी एकादशी पर महाराष्ट्र मंडल ने किया विष्णु सहस्त्रनाम पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति ने पाप मोचनी एकदाशी पर विष्णु सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ किया। ऑनलाइन मोड पर हुए आयोजन को नागपुर से जुड़ी अलखनंदा नारद ने करवाया। इसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने भाग लिया। अंत में ओम का उच्चारण, प्राणायाम और मानसिक पूजा करवाई गई।
समन्वयक आस्था काले ने बताया कि हर एकादशी पर आध्यात्मिक समिति की ओर से विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया जाता है। इस अवसर पर अंजलि नलगुंडवार, दिव्या जोशी, गौरी देशपांडे, गौरी शेंडे, प्रणिता नलगुंडवार, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजय मैराल, शताब्दी पांडे, शुभदा अगस्ती, वर्षा करंजगांवकर, अलखनंदा नारद, अलोक शेंडे, अंजलि खेर, माधुरी बालाखे समेत अनेक सभासदों के साथ श्रद्धालुजन शामिल हुए।
बताते चले कि सचिव आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में आध्यात्मिक समिति 28 मार्च से वाल्मिकी रचित रामायण पर आधारित रामकथा का आयोजन कर है। पुणे के कथावाचक आचार्य रामनाथ रामचंद्र अय्यर महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में पांच दिवसीय आयोजन में राम कथा सुनाएंगे। उसके बाद दो अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में आचार्य अय्यर नारदीय कीर्तन करेंगे।











Leave A Comment