ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 17वां दिन, बाहरी दुनिया से संपर्क बेहद मुश्किल

 नई दिल्ली। ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी है। सोमवार को 17वें दिन भी बाहरी दुनिया से संपर्क साधने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखने वाले नेटब्लॉक्स के अनुसार देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी सामान्य स्तर से बहुत नीचे गिर चुकी है, जिससे लोगों के लिए ऑनलाइन सेवाओं और बाहरी दुनिया से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है।

इस ब्लैकआउट के कारण ईरान में केवल कुछ व्हाइटलिस्टेड सेवाएं और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क (एनआईएन) ही सीमित रूप से काम कर पा रहे हैं, जबकि ज्यादातर वैश्विक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म ठप पड़े हैं। एनआईएन को ‘हलाल इंटरनेट’ नाम से भी जाना जाता है; यह एक घरेलू इंट्रानेट सिस्टम है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट को बंद करने के बावजूद आंतरिक सेवाओं (बैंकिंग, सरकारी वेबसाइट) को चलाने के लिए प्रयोग में लाती है। 2026 की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जब व्यापक इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया गया तो जनता को इसी नियंत्रित नेटवर्क पर स्विच कर दिया गया, जिससे उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया था।
दरअसल, सामान्य इंटरनेट ‘ब्लैकलिस्ट’ पर काम करता है, यानी सब ओपन रहता है, बस कुछ चीजों पर पाबंदी रहती है। ये पाबंदियां पूरी दुनिया पर लागू नहीं होती हैं, यानी दूसरे देश के लोग इसे देख सुन सकते हैं। हलाल इंटरनेट ‘व्हाइटलिस्ट’ पर चलता है; इसमें सब कुछ बंद है, केवल वे वेबसाइटें खुली हैं जिन्हें सरकार ने ‘हलाल’ या ‘सुरक्षित’ घोषित किया है। नेटब्लॉक्स के मुताबिक, अगर आप ईरान में हैं, तो इसके जरिए मोहल्ले के दुकानदार को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे देश में संपर्क नहीं साध सकते। आप केवल सरकार की ओर से सुझाई गई या अप्रूव न्यूज पढ़ सकते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया का एक्सेस आपको नहीं होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english