प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र के गोल स्कोरर बने 16 वर्षीय मैक्स डोमैन
लंदन। आर्सेनल के 16 वर्षीय विंगर मैक्स डोमैन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के गोल स्कोरर बन गए। उन्होंने एवर्टन के खिलाफ अपनी टीम की 2-0 की जीत में स्टॉपेज टाइम में गोल किया। डोमैन ने अपने हाफ के बीच में गेंद को अपने कब्जे में लिया। वह एवर्टन के दो खिलाड़ियों को चकमा देकर आगे बढ़े और फिर गोल दाग दिया। उन्होंने 16 साल और 73 दिन की उम्र में यह गोल करके नया रिकॉर्ड बनाया। प्रीमियर लीग में यह उनका केवल तीसरा मैच था। आर्सेनल के कोच मिकेल आर्टेटा ने कहा, ''वह किसी भी अवसर, परिस्थिति या प्रतिद्वंद्वी टीम से विचलित नहीं होता है और अपना स्वाभाविक खेल खेलता है। उसका यह प्रदर्शन अविश्वसनीय था।'' डोमैन ने एवर्टन के पूर्व खिलाड़ी जेम्स वॉन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में 16 साल और 270 दिन की उम्र में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ गोल किया था। डोमैन ने पिछले साल नवंबर में सबसे कम उम्र में चैंपियंस लीग में खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। जब उन्होंने स्लाविया प्राग के खिलाफ दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा था तब उनकी उम्र 15 साल और 308 दिन थी। डोमैन अब भी स्कूल में पढ़ रहे हैं। आर्सेनल ने इस जीत से अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके अब 31 मैच में 70 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के 30 मैच में 61 अंक हैं। मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। एक अन्य मैच में न्यूकैसल ने चेल्सी को 1-0 से हराया। प्रीमियर लीग के सबसे कम उम्र के गोल स्कोररों की सूची इस प्रकार है:
1. मैक्स डोमैन: 16 वर्ष, 73 दिन (2026 में आर्सेनल बनाम एवर्टन)
2. जेम्स वॉन: 16 वर्ष, 270 दिन (2005 में एवर्टन बनाम क्रिस्टल पैलेस)
3. जेम्स मिलनर: 16 वर्ष, 356 दिन (2002 में लीड्स बनाम सुंदरलैंड)
4. वायने रूनी: 16 साल, 360 दिन (2002 में एवर्टन बनाम आर्सेनल)
5. रियो न्गुमोहा: 16 वर्ष, 361 दिन (2025 में न्यूकैसल बनाम सेलिवरपूल)

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment