भिलाई में निस्तारी तालाबों में पानी भरने की तैयारी, सफाई जारी
भिलाईनगर। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत मार्च-अप्रैल माह में निस्तारी तालाबों में पानी भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी निस्तारी तालाबों में ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए यथासंभव पानी भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा है कि तालाबों में पानी भरने से पहले उनकी समुचित सफाई कराना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित जोनों में विशेष अभियान चलाकर तालाबों की गाद निकासीए कचरा साफ करने एवं जलभराव के मार्ग को सुचारू बनाने का कार्य किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन एवं पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसलिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तालाबों में पर्याप्त जल संग्रहण हो सके। नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करेंए जिससे ग्रीष्मकाल में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।













Leave A Comment