ब्रेकिंग न्यूज़

दीपिका के दो गोल, भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती

भोपाल. आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3 . 1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता । भारत के लिये दीपिका ने 38वें और 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जबकि इशिका ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया । चीन के लिये एकमात्र गोल युजुन चेन ने 25वें मिनट में दागा । दीपिका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किये जिनमें से नौ पेनल्टी कॉर्नर पर थे । वह इस साल 25 मैचों में 41 गोल करके सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई । इस साल जापान में हुए एशियाई खेलों में चीन को 1 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक के साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही । भारतीय टीम ने साल के पहले हाफ में न्यूजीलैंड में नेशंस कप जीतकर एफआईएच प्रो लीग में वापसी की थी । इसके बाद अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रही जो 52 साल बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था । इससे पहले राउंड रॉबिन लीग में भारत ने चीन को 6 . 2 से हराया था । भारतीय टीम ने 2023 में रांची में और 2024 में राजगीर में यह खिताब जीता था । इसके साथ ही भारतीय टीम 25 नवंबर को विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई ।
चीन ने आक्रामक शुरूआत करके पहले ही मिनट में भारतीय डिफेंस पर दबाव बना दिया । उन्हें दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके । भारत ने इसके बाद जवाबी हमले शुरू किये और 10वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन कप्तान सलीमा टेटे रिबाउंड पर करीब से गोल करने में चूक गई । पांच मिनट बाद चीन को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने अच्छा बचाव किया । चीन को 22वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोलकीपर बिछू देवी खारीबम ने शानदार बचाव किया । चीन ने 25वें मिनट में चेन युजुन के गोल पर खाता खोला । भारत को दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर दीपिका की फ्लिक को चीनी गोलकीपर ने बचाया । भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर 38वें मिनट में मिला और इस बार दीपिका ने बराबरी का गोल दागा ।
इशिका ने 42वें मिनट में भारत को बढत दिलाई जब नेहा गोयल और नवनीत कौर के मूव को उन्होंने फिनिशिंग तक पहुंचाया । एक मिनट बाद दीपिका ने चीनी गोलकीपर के बायें ओर से पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला । भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जो वैरिएशन के चक्कर में बेकार गया । इसके बाद 53वें मिनट में मिले कॉर्नर पर दीपिका की फ्लिक बाहर की ओर चली गई । आखिरी मिनटों में चीन की वापसी का कोई मौका नहीं था ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english