ब्रेकिंग न्यूज़

 शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया अंगना म शिक्षा देने वाली माताओं का सम्मान

दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होकर मातृ शक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किये। जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण  कार्यक्रम के दौरान उन माताओं का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया, जो घर के आंगन से ही अपने बच्चों को संस्कार, अनुशासन एवं सही-गलत की समझ देकर उनके बौद्धिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है, और उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही एक शिक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव रखते हैं।
अंगना म शिक्षा जैसे कार्यक्रम न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि माताओं की भूमिका को भी सशक्त बनाते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। चैत्र नवरात्रि के नवमी तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया।
     केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि यदि परिवार और विद्यालय दोनों मिलकर बच्चों के विकास में योगदान दें, तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और संस्कारित बनेगी। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, डिजिटल युग में सही मार्गदर्शन दें तथा उनमें अच्छे संस्कारों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार कर रही है, ताकि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अंगना म शिक्षा जैसे कार्यक्रम समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं।
     इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, पार्षद श्री लीलाधर पाल, श्रीमती सविता चंद्राकर, जिला भाजपा महिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english