सियान गुड़ी में बुजुर्गों ने खेला पासिंग-पास गेम
0- बैंकर्स संघ के पदाधिकारियों का हेल्थ चेकअप करने के बाद डाक्टरों ने सेहतमंद रहने के दिए गए टिप्स
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी में मंगलवार को पहुंचे बैंकर्स ग्रुप के सदस्यों ने खूब एंजाॅय किया। नियमित योग और स्वास्थ्य जांच के साथ सभी ने रोचक गेम्स खेले। योग एक्टिविटी के तहत योग की कलाओं का पासिंग पास गेम खेला गया, जिसे सभी ने खूब एंजाॅय जाय किया। वहीं खट्टी- मीठी बातों के बीच सभी ने अपना परिचय दिया और मंडल की सियान गुड़ी के बारे में जाना।
महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि मंगलवार को सियान गुड़ी में नियमित आने वाले बुजुर्गों के अलावा कालीबाड़ी का बैंकर्स ग्रुप पहुंचा था। बैंकर्स ग्रुप को महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें सियान गुड़ी के रूटीन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। इसके बाद बैंकर्स ग्रुप के कार्डिनेटर मोंटू बाइन ने अपने ग्रुप की जानकारी दी और सभी सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया।
इस अवसर पर डा. कमल वर्मा ने सभी सदस्यों को अपने-अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद सभी को कुछ न कुछ स्वास्थ्यगत परेशानी आती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। अगर हमारी कुछ दवाइयां चल रही हैं, तो उसे नियमित रुप से लेना जरूरी है। वहीं फिजियोथैरेपिस्ट डा. अंकिता काले ने कहा कि मंडल द्वारा नाममात्र शुल्क पर फिजियोथैरेपी सेंटर चलाया जा रहा है। बैंकर्स को आमतौर पर कुर्सी में बैठे रहने के कारण सरवाइकल, आइब्रो पेन, बैक पैन की समस्या आती है। आपको या आपके किसी परिचित को फिजियोथैरेपी की आवश्यता पड़ती है, तो आप मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर में आ सकते हैं।
महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक और योग समिति की समन्वयक आस्था काले ने सभी को योग, प्राणायाम और भ्रामरी के टिप्स देते हुए फायदे बताए। उन्होंने सभी से योग का पासिंग पास गेल खिलाया। जिसे सभी ने खूब एजाय किया। उन्होंने सभी बुजुर्गों को एक लाइन से खड़ा कर दिया। जिसके बाद लाइन में खड़ी प्रथम महिला को उन्होंने योग के कुछ आसन करके दिखाए। फिर उस महिला को अपने अगले प्रतिभागी को वैसा ही करके दिखाना था। यह क्रम अंतिम तक चलता रहा। अंतिम तक पहुंचते- पहुंचते योग का प्रारूप पूरी तरह बदल गया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया।
इस अवसर पर संध्या खंगन, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, स्वावलंबन समिति के प्रवीण क्षीरसागर, बैंकर्स ग्रुप के मोंटू बाइन, अरण बवालीर, प्रवीण सेनशर्मा, अशीष दासगुप्ता, समीर दास, स्वपन कुमार बैनर्जी, तपन भट्टाचार्य, मनोरंजन धरामी, रंजन पाल, जयंत मुखर्जी, तपन कुमार गिल, संजय भौमिक, पवित्र मुखर्जी, मल्लिका गिल, कमल भट्टाचार्य सहित अनेक बैंकर्स उपस्थित रहे।
--














Leave A Comment