रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी पर पत्नी-बेटी की हत्या करने का आरोप
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मारा। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी का किराएदार से अफेयर था, मां बेटी दोनों के टॉर्चर से परेशान होकर उसने हत्या की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पुलिस हिरासत में आरोपी गुलाब साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले आरोपी गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।














Leave A Comment