ब्रेकिंग न्यूज़

 भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

-अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की निधि कश्यप ने बनाई पहचान
-युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिलासपुर /भोपाल और पचमढ़ी में 17 से 23 मार्च तक आयोजित बिम्सटेक युवा सांस्कृतिक विरासत एवं सतत विकास अनुभव कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि आज का युवा केवल भविष्य का नहीं, बल्कि वर्तमान का भी सक्रिय निर्माता है। सात दिनों तक चले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में बिम्सटेक देशों के 80 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सांस्कृतिक संवाद, पर्यावरणीय जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा दी। विदेश मंत्रालय और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
  इस वैश्विक मंच पर बिलासपुर की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ युथ कमिटी उपाध्यक्ष निधि कश्यप की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनकी सक्रिय उपस्थिति यह दर्शाती है कि अब छोटे शहरों के युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय भी है। कार्यक्रम का पहला चरण भोपाल में आयोजित हुआ, जहां प्रतिभागियों ने संग्रहालयों, जनजातीय केंद्रों और विभिन्न संवाद सत्रों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को समझा। वहीं दूसरे चरण में पचमढ़ी में आयोजित गतिविधियों ने कार्यक्रम को एक नई गहराई प्रदान की। सतपुड़ा की रानी कहे जाने वाले इस क्षेत्र में प्रतिभागियों को पर्यावरणीय नेतृत्व, वन पारिस्थितिकी, सतत विकास और इको-टूरिज्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
  यहां आयोजित कार्यशालाओं, साहसिक गतिविधियों और समूह निर्माण अभ्यासों ने युवाओं को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर विकास करने की सोच विकसित करने का अवसर दिया। विशेषज्ञों ने पचमढ़ी की जैव विविधता पर प्रकाश डालते हुए इसे एक संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भी हुई, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। राज्यपाल ने युवाओं को कर्तव्य, सेवा और चरित्र निर्माण जैसे मूल्यों को अपनाते हुए वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया।
इस पहल का एक महत्वपूर्ण परिणाम “युवा सततता नेटवर्क” की स्थापना के रूप में सामने आया, जिससे भविष्य में बिम्सटेक देशों के युवाओं के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा मिलेगा। आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में यह आयोजन युवाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में उभरा है। इस उपलब्धि पर राज्य के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने निधि कश्यप को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव बृजेश वाजपेयी, राज्य संयुक्त सचिव बीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त अमित क्षेत्रीय, जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सरिता पांडेय, पूनम साहू, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाईड श्रीमती माधुरी यादव जिला संगठन आयुक्त महेंद्र बाबु टंडन ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english