ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा स्थापना दिवस पर संघ के संस्थापकों को किया याद

-टी सहदेव
भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को तालपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्षद सविता ढवस ने कहा कि निचले पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उत्थान के लिए दिया गया उनका योगदान हम सभी को प्रेरित करते हैं। आज हम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बदौलत ही भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे हैं। वे भारत माता के गौरव थे।
आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख तोरणलाल सिन्हा ने इस अवसर पर जनसंघ की नींव डालने वाले दोनों पितृपुरुषों की प्रेरणा से भाजपा को खड़ा करने वाले भारत रत्न और भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने दीनदयाल के एकात्म मानववाद और संघ की पृष्ठभूमि पर अपने विचार रखे। पार्षद सविता ढवस ने तोरणलाल का सम्मान भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता और जनसंघ के दोनों पितृपुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, नरेंद्र त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष इंद्रपाल कौर विरदी, नमिता गोयल, जयश्री अग्रवाल, झनक सिंग पवार, बीएल अग्रवाल, शरद बोखड़, केएस देशमुख, एमआर चोपकर, रविन्द्रकुमार धनेश्वर, विनय पवार, भावना देशमुख, मधु सिन्हा एवं अन्य  उपस्थित थे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english