कमल विहार केंद्र की महिलाओं ने मनाया चैत्र गौरी हल्दी कुंकू
0- महाराष्ट्र मंडल के 17वें केंद्र की महिला सभासदों में विभिन्न आयोजनों को लेकर उत्साह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में लगातार कोई न कोई सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। इसी कड़ी में न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार- लालपुर की महिलाओं ने चैत्र गौरी हल्दी कुंकू का आयोजन किया।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि यह मंडल का नया केंद्र है। केंद्र बनने के बाद से लगातार यहां की महिला सभासद सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार, लालपुर केंद्र द्वारा बीते शनिवार को सदस्य मंगला मिश्रेकर के घर चैत्र गौरी के हल्दी कुंकू का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सभी ने श्रीराम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
इस अवसर पर ज्योति बनकर, नीलिमा लकपाले, स्मिता कायंदे, मंगला मिश्रेकर, सुखदा लाखे, अंजलि चरपे, सरिता लुलु, अलका बापट और मैथिली ठोके सहित अनेक महिला सदस्य शामिल रहीं।














Leave A Comment