सुपेला क्षेत्र में जल आपूर्ति सुदृढ़ करने पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य जारी
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सुपेला क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निजामी चौक में नई टंकी से पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को नियमित एवं पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, नई टंकी से पुरानी पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि जल वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की बाधा न आए। कार्य के दौरान तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को कार्य पूर्ण होने के बाद जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करते हुए आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।














Leave A Comment