ब्रेकिंग न्यूज़

 पावर हाउस चौक पर अवैध ठेलों के खिलाफ निगम की कार्रवाई

0- यातायात व्यवस्था सुधारने पहल 
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत पावर हाउस चौक पर बढ़ते आवागमन एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगाए गए ठेलों को हटाया और संबंधित ठेला 
संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। पावर हाउस चौक शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां अवैध ठेलों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा शहर के अन्य व्यस्त क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english