सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था 3दिन शेष
रायपुर। अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने कहा कि बीते सप्ताह मुझे हृदय रोग की गंभीर स्थिति से जूझना पड़ा, आप सबके स्नेह शुभकामनाओं से स्वास्थ्य लाभ ले रहा। इसी दौरान मैने अनुभव किया कि समय रहते शरीर की जांच होती रहनी आवश्यक है। कुछ परिजन आर्थिक कारणों से जांच नहीं करा पाते। इसके लिए सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच एमएम नारायणा हॉस्पिटल लालपुर के सहयोग(सीबीसी,ईसीजी,लिपिड प्रोफाइल,आर बी एस जांच) एक विशेषज्ञ चिकित्सक की उपस्थिति में सोमवार 6अप्रैल से 10अप्रैल शुक्रवार तक किए जाने की व्यवस्था की गई है । इसके अलावा विशेष जांच चिकित्सा में 50 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। जिस किसी को इस भी सुविधा का लाभ लेना हो **कृपया चिकित्सा कूपन मुझसे या समाज कार्यालय से प्राप्त कर स्वास्थ्य जांच कराए।

.jpg)











Leave A Comment