जलभराव रोकने निगम की तैयारी, जोन 2 वैशाली नगर के वार्ड 26 स्थित नाले की हुई व्यापक सफाई
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आगामी मानसून को देखते हुए शहर के बड़े नालों और जल निकासी प्रणालियों की सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत केम्प-1, वार्ड 26 स्थित मुख्य नाले की साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। निगम के सफाई कर्मियों द्वारा नाले के भीतर जमी जलकुंभी, झिल्ली-पन्नी, प्लास्टिक कचरा एवं गाद (सिल्ट) निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जल मार्ग की बाधाओं को दूर करना है ताकि बारिश के दौरान पानी का बहाव निर्बाध रूप से हो सके और जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।
क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और निकासी व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नाले के दोनों ओर रिटर्निंग वॉल (सुरक्षा दीवार) बनाने की योजना है, कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। बारिश के दौरान पानी को ओवरफ्लो होकर गलियों में घुसने से रोकना मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में होने वाली किसी भी संभावित दुर्घटना को टालना है।निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी
सफाई कार्यों की गुणवत्ता और गति का जायजा लेने के लिए मौके पर कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेमा वर्मा, उप अभियंता अशोक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी एवं स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निर्देशित किया गया है कि मानसून की पहली बारिश से पहले सभी आवश्यक तकनीकी कार्य और सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




.jpg)


.jpg)




.jpg)

Leave A Comment